kirori lal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

SI Recruitment Paper Leak Case: किरोड़ी लाल से मिलने पहुंचे एसआई भर्ती परीक्षा में चयनित हुए अभ्यर्थी और उनके परिवारजन
जयपुर। राजस्थान में एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में मंत्रियों की बनाई गई समिति की रिपोर्ट अब बिल्कुल तैयार है। वहीं चर्चा है कि राजस्थान सरकार इस भर्ती को रद्द कर फिर से परीक्षा आयोजित कर सकती है। सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा परीक्षा रद्द करने का दबाव बना रहे हैं।

एसआई भर्ती परीक्षा में चयनित हुए सब इंस्पेक्टर और उनके परिवारजन डॉक्टर किरोड़ी से मिलने उनके मानसरोवर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने किरोड़ी लाल को कहा है कि पेपर लीक और धांधली की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए। लेकिन इसकी सजा ईमानदारी से परीक्षा पास कर आए अभ्यर्थियों को नहीं मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी मिले उसे जेल भेजना चाहिए, लेकिन हम हमारी सालों की मेहनत करके परीक्षा में पास हुए थे। परीक्षा को हुए 4 साल हो गए हैं। अगर परीक्षा रद्द कर हम सभी को घर भेजा गया तो हमारा भविष्य बर्बाद हो जाएगा। मीणा ने उनसे करीब 1 घंटे तक बातचीत की और उनकी हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया है।

ऐसे कार्यकर्ता भाजपाई नहीं हो सकते अब गंभीरता से लेंगे : अरुण सिंह
जयपुर। वीरांगनाओं के साथ कथित बदसलूकी और सांसद किरोड़ी की गिरफ्तारी के वक्त दुर्व्यवहार के बाद भाजपा के हुए प्रदर्शन में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के खिलाफ नारेबाजी को लेकर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि यह शरारती लोग थे जिन्होंने नारे लगाए। भाजपा के कार्यकर्ता ऐसे नहीं हो सकते हैं।

इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। भाजपा इसे गंभीरता से ले रही है। ऐसे में साफ संकेत है कि नारेबाजी करने और कराने वालों के खिलाफ पार्टी सख्त एक्शन लेगी। वहीं बाद में किरोड़ी से अस्पताल में कुशलक्षेम पूछने के बाद सिंह ने कहा कि वीरांगनाओं को सहायता देने के लिए आंदोलन पर सीएम का रवैया असंवेदनशील रहा। उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने वीरांगनाओं से मिलकर उनकी मांगों को पूरा करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री को दरियादिली दिखाकर पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं से भी मिलना चाहिए था। सीएम शहीदों की वीरांगनाओं को गुटों में बांटकर राजनीति कर रहे हैं, जो अशोभनीय है। सरकार को घोषणा की गई मांग को पूरी करना चाहिए। सरकार के मंत्रियों को झूठी घोषणा नहीं करनी चाहिए थी। शासन की अकर्मण्यता से जनप्रतिनिधियों पर हमले बढ़ रहे हैं, जो लोकतंत्र मे चिंताजनक हैं।

अरुण सिंह दिल्ली देंगे रिपोर्ट:  पूनिया के खिलाफ नारेबाजी से केन्द्रीय भाजपा नेतृत्व भी नाराज है। अरुण सिंह ने रविवार को जयपुर दौरे के दौरान पार्टी संगठन से भी सारे मामले की जानकारी ली है। साथ ही नारे लगाने वाले लोगों की पहचान करने, प्रदर्शन के दौरान बेवजह उत्पात मचाने वाले शरारती तत्वों की सारी जानकारी मांगी है।

सिंह इसकी पूरी रिपोर्ट केन्द्रीय नेतृत्व को भी देंगे। गौरतलब है कि प्रदर्शन के दौरान कई लोगों की जेबों में पत्थर भरे थे और हाथों में सरिया-लाठियां थीं। ये ही लोग पूनिया के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे।

ये नेता किरोड़ी से मिलने पहुंचे
एसएमएस अस्पताल में भर्ती भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा से मिलने रविवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, विधायक अशोक लाहोटी, कांग्रेस विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी सहित कई नेता पहुंचे। उन्होंने उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी के वक्त हुए घटनाक्रम की जानकारी भी ली।

बाजरे की खरीद को लेकर सिविल लाइन फाटक पर धरने पर बैठे किरोड़ी
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा शुक्रवार को दोपहर अचानक सिविल लाइन फाटक पहुंचकर धरने पर बैठ गए । उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाजरे की बंपर पैदावार हुई है लेकिन राज्य सरकार द्वारा एमएसपी मूल्य पर बाजरे की खरीद नहीं की जा रही, प्रदेश का अन्नदाता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। इन सभी मांगों को लेकर मैं अन्य दाताओं के साथ सिविल लाइंस फाटक पर धरने पर बैठा हूं।