festive - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्वदेशी से सजा कोटा का बाजार : दीपावली पर रहेगी मेक इन इंडिया की चमक, मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांग
कोटा। त्योहारों के इस मौसम में जब बाजार विदेशी वस्तुओं से भरे पड़े हैं, तब कोटा में स्वदेशी उत्पादों की मांग ने नई दिशा दिखाई है। मेक इन इंडिया की भावना को आगे बढ़ाते हुए शहर के बाजारों में देसी वस्तुएं ग्राहकों की पहली पसंद बन चुकी हैं। दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर स्वदेशी दीयों, देशी लाइटों और हस्तनिर्मित सजावट सामग्री के साथ कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स तक में स्वदेशी को लोग   प्राथमिकता में रख रहे हैं। लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश में निर्मित वस्तुओं को अपनाने से स्थानीय उद्योगों को बल मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस दीपावली पर कोटा के बाजारों में विदेशी नहीं, स्वदेशी दीयों व लाइट की रोशनी ज्यादा चमकेगी।

मिट्टी के दीयों की चमक बरकरार
कोटा के कुम्हारों के मोहल्ले में दीपावली से पहले मिट्टी के दीये बनाने का काम जोरों पर है। धनराज प्रजापत, जो पिछले 35 वर्षों से यह काम कर रहे हैं, बताते हैं कि हर दिन 500 से 1000 दीये बिक जाते हैं। ग्राहकों में दीयों के प्रति उत्साह इतना है कि बूंदी और नेमवा से कच्चा माल मंगवाना पड़ रहा है। छोटे-बड़े हर आकार के दीये तैयार कर रहे हैं। साथ ही करवा, कलश और मटकियों की बिक्री भी बढ़ी है।

स्वदेशी उत्पादों से लोगों को मिल रोजगार
स्वदेशी उत्पादों की बढ़ती मांग से स्थानीय उद्योगों और कारीगरों को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। मिट्टी के दीये हो या हस्तनिर्मित तोरण और जैविक रंग—शहर के बाजारों में देसी उत्पादों की चमक बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी की स्वदेशी अपनाओ मुहिम से प्रेरित होकर लोग अब देश में बने उत्पादों को अपनाने में गर्व महसूस कर रहे हैं।
-अशोक माहेश्वरी, व्यापार महासंघ

इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में स्वदेशी उत्पादों का बोलबाला
कोटा के इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में इन दिनों दीपावली की रौनक देखते ही बनती है। दुकानदारों के अनुसार ग्राहक अब मेड इन इंडिया टैग वाले उत्पाद ही मांग रहे हैं। हमारे पास देसी और विदेशी दोनों तरह की लाइटें हैं, लेकिन ग्राहक अब स्वदेशी लाइटों को प्राथमिकता देते हैं। अहमदाबाद और इंदौर से मंगवाई गईं देसी लाइटें टिकाऊ और मरम्मत योग्य हैं, इसलिए लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं।
-अभिषेक सोनी, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी

पानी वाले दीयों की मांग बढ़ी
इस बार पानी वाले दीये, थ्री चीप सीरिज, 8 एमएम सीरिज और मल्टी रोप लाइटों की भारी मांग है। ग्राहक दस गुणा दस झरना और डिस्को बल्ब जैसे आकर्षक मॉडल भी खरीद रहे हैं। बाजारों में दीपावली को लेकर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
-घनश्याम आहुजा, व्यापारी

ग्राहकी हुई दोगुनी
कुन्हाड़ी रोड की 60 वर्षीय शायरादेवी बताती हैं कि दीपावली और करवा चौथ पर उनकी ग्राहकी दोगुनी हो गई है। बूंदी से तैयार माल मंगवाकर बेच रहे हैं। शाम को ग्राहकों की भीड़ रहती है। करवा की बिक्री भी जोर पर है। यह काम हमारी पुश्तैनी परंपरा का हिस्सा है।

स्वदेशी लाइटों की डिमांड बढी
शहर में दीपावली पर्व को लेकर मेक इन इंडिया के उत्पादों को क्रेज बढ़ रहा है। बाजार में इन दिनों चीनी उत्पाद भी मौजूद है जो काफी सस्ता है लेकिन आने वाले ग्राहक अधिकतर स्वदेशी उत्पाद को ही पसंद कर रहे है। पानी वाला दीया जो पानी से चलता है लोग काफी पसंद कर रहे है। वहीं मल्टी रोप लाइट को भी पसंद कर रहे है।
-मुकेश आहुजा, कोटा

फॉक्सवैगन का फेस्टिव सीजन इवेंट फॉक्सफेस्ट शुरू
मुंबई। फेस्टिव सीजन से पहले फॉक्सवैगन का फॉक्सफेस्ट 2023 इवेंट मंगलवार से शुरू हो गया है। इस मौके पर जर्मन कंपनी ने अपनी पॉपुलर एसयूवी टाइगुन और सेडान वर्टस का अपडेटेड वर्जन लाँच किया है। इसके साथ ही कंपनी ने वर्टस मैट एडिशन भी पेश किया है। फॉक्सवैगन पैसेंजर कार इंडिया के ब्राण्ड डायरेक्टर आशीष गुप्ता के अनुसार इस प्रोग्राम के तहत कंपनी ने फॉक्सवैगन वर्टस और फॉक्सवैगन टाइगुन में नए फीचर्स के साथ फेस्टिव सर्विस बेनेफिट्स भी ऑफर कर रही है। वर्टस और टाइगुन में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटों के साथ फुटवेल एल्युमिनेशन का फीचर दिया गया है। ये नए फीचर्स इन कारों के टॉप वैरिएंट टॉप लाइन और जीटी प्लस वैरिएंट्स में दिए गए हैं। इसके अलावा टाइगुन में मिलने वाले ऑडियो सिस्टम को सबवूफर और एम्पिलफायर के साथ अपग्रेड किया गया है। फॉक्सवैगन टाइगुन की कीमत अब 11.62 लाख रुपए से शुरू होती है, जो टॉप वैरिएंट में 19.76 लाख रुपए तक जाती है। वहीं, वर्टस की कीमत अब 11.48 लाख रुपए से शुरू होकर 19.29 लाख रुपए तक जाती है। सभी कीमतें, एक्स-शोरूम हैं। फॉक्सफेस्ट 2023 के तहत कंपनी कार सर्विस पर भी ऑफर दे रही है। इसमें फ्री व्हीकल चेकअप और ड्रॉप और डोरस्टेप सर्विस शामिल है। ग्राहक इस दौरान वैल्यू एडेड पैक, एक्सटेंडेड वारंटी रिन्यू, रोडसाइड असिस्टेंस और टायर रिप्लेसमेंट पर भी बचत कर सकते हैं।

फॉक्सवैगन टाइगुन और वर्टस में इंजन ऑप्शन
यह एसयूवी को दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें पहला 1.0.लीटर थ्री.सिलेंडर टीएसआई ईवीओ इंजन है, जो 113 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 178 एनएम का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इस कार में दिए गए इंजन को 6.स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6.स्पीड टॉर्क.कनवर्टर एटी से जोड़ा गया है। कार में दूसरा ऑप्शन 1.5.लीटर का 4.सिलेंडर टीएसआई ईवीओ इंजन का है। यह इंजन 148 बीएचपी पावर और अधिकतम 250 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 6.स्पीड एमटी और 7.स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स साथ जोड़ा गया है।

बाजार में लक्ष्मी मेहरबान, कारोबार 500 करोड़ पार
जयपुर। त्योहारी सीजन में गुरु पुष्य नक्षत्र की शुरुआत के साथ गुरुवार को बाजार में ऑटोमोबाइल सेक्टर में कार, टू-व्हीलर, कमर्शियल व्हीकल और ई-व्हीकल्स की रिकॉर्ड बिक्री हुई। रियल एस्टेट, ज्वैलरी, गारमेंट्स, डेकोरेशन आइटम, होम अप्लायसेंज, होम फर्नीशिंग, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की खरीदारी की बम्पर शुरुआत हुई।  जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि शहर में दिनभर ग्राहकों की रौनक रही। जयपुर में गुरुवार को पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त पर पांच सौ करोड़ पार कारोबार से इनकार नहीं किया जा सकता।

मनपसंद कलर, मॉडल मुश्किल
फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के राष्टÑीय कोषाध्यक्ष साईं गिरधर ने बताया कि सेमीकंडक्टर (चिप) की तंगी से कंपनियों का उत्पादन प्रभावित है। ऐसे में कई ग्राहकों को मनपसंद कलर और मॉडल मिलना मुश्किल हो रहा है। चिप की कमी अगले साल तक दूर होगी, ग्राहक अपनी पसंद की कार, मॉडल और कलर बुक करवा सकते है।

डिलीवरी और बुकिंग जारी
हिन्दुस्तान हुण्डई के वाइस प्रेसिडेंट केके राय ने बताया कि शोरूम खोलते ही ग्राहक अपने-अपने मुहूर्त के अनुसार डिलीवरी तय समय पर देने के लिए आग्रह करते रहे। ग्राहकों ने डिलीवरी लेने के बाद मंदिर का रूख किया। साथ ही वेडिंग सीजन में ग्राहकों ने नई कार की बुकिंग शुभ मुहूर्त में करवाई।

अमेरिका और सिंगापुर से मिले ऑर्डर
डिजाइनर श्रुति मिश्रा ने बताया कि पहली बार दिवाली पर महालक्ष्मी पूजन, भाईदोज, गोवर्धन के लिए गारमेंट्स डिजाइन किए जा रहे हैं। अमेरिका, सिंगापुर के प्रवासी भारतीयों के ऑर्डर हैं। फैमिली की जयपुर सांगानेरी प्रिंट, चुंदड़ी और बंधेज की डिजाइन के साथ स्पेशल दीपोत्सव के लिए गारमेंट्स तैयार किए जा रहे हैं।

गुरुवार को बिक्री
450 कारें   100 कमर्शियल व्हीकल   1650 टू-व्हीलर
(नोट: सभी वाहनों की अनुमाति
कीमत 135 करोड़ रुपए है)

हाईएंड प्रॉडक्ट्स की मांग अधिक
इलेक्ट्रो प्लाजा के सीएमडी संजीव सुरोलिया ने बताया कि होम अप्लायसेंज में एलईडी प्लाज्मा, क्यूएलईडी तकनीक के मॉडल्स की मांग अधिक है। ग्राहक अपने टीवी, फ्रिज और एसी के पुराने मॉडल को अपग्रेड करने के लिए नए खरीद रहे हैं।

परम्परागत गहनों की मांग अधिक
जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने बताया कि महिलाएं परम्परागत गहनों को अधिक खरीद रही हैं। बंगड़ी, हथफूल, कमरबंद, गोखरू ज्याद पसंद किए जा रहे हैं। सोने के महंगे दामों ने इनके वजन को हल्का कर दिया है।