sale - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अब सस्ते में भरें उड़ान : इंडिगो ने लॉन्च की ‘ग्रेट कनेक्शन फेस्ट सेल’, 3,999 रुपये में मिलेगा हवाई सफर का मजा
नई दिल्ली। निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को ग्रेट कनेक्शन फेस्ट की घोषणा की जिसमें किराया 3,999 रुपये से शुरू है। एयरलाइंस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह सेल 12 मई से 15 मई जारी रहेगा और टिकट 22 मई से 30 सितंबर 2026 की यात्रा के लिए बुक कराये जा सकेंगे। यह सेल सभी रूट पर मान्य है। इसके तहत सभी शुल्कों और करों समेत घरेलू मार्गों पर न्यूनतम किराया 3,999 रुपये और अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर 9,999 रुपये है।

इंडिगो की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि चुनिंदा एड-ऑन सेवाओं पर भी लोग विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं। फास्ट फॉरवर्ड सेवा 250 रुपये से और इमरजेंसी एक्सएल सीट 500 रुपये से उपलब्ध होगी। इस विशेष सेल के तहत बुकिंग इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, व्हाट्सऐप नंबर, एआई आधारित 6ईस्काई और चुनिंदा ट्रेवल पार्टनरों की वेबसाइट और ऐप के माध्यम से भी की जा सकती है।

रिलायंस डिजिटल की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स सेल की शुरूआत
मुंबई। रिलायंस डिजिटल पर सभी कैटेगरी में बड़े ऑफर्स के साथ भारत के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स सेल की शुरुआत हो चुकी है। टेकोलॉजी की खरीद पर 16 अगस्त तक अग्रणी बैंकों के कार्ड पर 10 प्रतिशत तक के इंस्टेंट डिस्काउंट का भरपूर लाभ उठाएं। इसके अलावा फाइनेंस के ढेर सारे विकल्पों के साथ अब आप अपनी अगली खरीदारी पर 10 प्रतिशत  इंस्टेंट डिस्काउंट के वाउचर प्राप्त कर सकते हैं। ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए सिर्फ  रिलायंस डिजिटल स्टोर्स और वेबसाइट पर फोन, लैपटॉप, टीवी एवं होम अप्लायंसेज आदि की खरीदारी करे।

अत्याधुनिक अल्ट्रा हाई डेफिनिशन टीवी शानदार कीमतों पर प्राप्त करें। 2 साल की वारंटी के साथ 65.इंच का यूएचडी एंड्रॉइड टीवी सिर्फ  49,990 रु. की कीमत पर पर ले जाएं, जबकि 2 साल की वारंटी के साथ 43 इंच यूएचडी का एंड्रॉइड टीवी 19,990 रु. की कीमत पर उपलब्ध है। सैकेण्ड जनरेशन एप्पल एयरपॉड्स 8490 रु. की बेमिसाल कीमत पर उपलब्ध है। रिलायंस डिजिटल में लैपटॉप खरीदने वालों के लिए भी बहुत कुछ है। इंटेल को आई3, 8जीबी रैम और 512एसएसडी स्टोरेज वाले एक्सक्लूसिव एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप के साथ हमेशा कनेक्टेड रहें, जो 1295 रु. की ईएमआई के विकल्प के साथ 43,999 रु. की कीमत पर उपलब्ध है और इसके साथ 100 जीबी जियो डेटा मुफ्त दिया जा रहा है।

पाबंदी के बावजूद कैसे हो रही है ई- सिगरेट की बिक्री
जयपुर। राजस्थान हाइकोर्ट ने प्रतिबंध के बावजूद ई-सिगरेट की बिक्री होने पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सीजे एसएस शिंदे और जस्टिस अनूप ढंड की खंडपीठ ने यह आदेश प्रियांशा गुप्ता की जनहित याचिका पर दिए।

याचिका में कहा गया की केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में कानून लाकर ई सिगरेट के निर्माण, आयात, बेचान और वितरण आदि पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद प्रदेश में ई सिगरेट आसानी से मिल रही है। राज्य सरकार कानून के क्रियान्वयन में पूरी तरह फेल हो गई है।

याचिका में कहा गया की केंद्र सरकार ने आमजन के स्वास्थ्य और ई सिगरेट से होने वाले नुकसान को देखते हुए यह कानून बनाया था, लेकिन कानून को लागू करने के लिए नियम नहीं बनाने से यह कानून उद्देश्य पाने में विफल हो गया है। याचिका में गुहार की गई है की कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए केंद्र और राज्य सरकार को दिशा निर्देश दिए जाए। इसके अलावा कानून को लागू करने के लिए संबंधित नियम बनाए जाए। इसके अलावा मामले में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

कीचड़-गंदगी भारी, बीच में बिक रही तरकारी
कोटा। जरा ठहरिए जनाब, जिस सब्जी को आप सेहत बनाने के लिए खा रहे हैं, असल में वह आपकी और परिवार की सेहत बिगाड़ सकती है। यकीन ना आए तो जरा फल सब्जीमंडी के हाल देख लीजिए। सब्जी वाला भले ही आपके घर तक साफ सुथरी सब्जी ला रहा हो लेकिन मंडी में यह घंटों कीचड़, गंदगी और दुर्गंध के बीच जमीन पर फैली पड़ी रहती हैं। संभाग की सबसे बड़ी कोटा की थोक फल एवं सब्जीमंडी में बारिश होने से फैली गंदगी के कारण फल-सब्जी लेना दुश्वार हो गया है।  गंदगी, कीचड़, मच्छर, श्वान, सुअरों की मौजूदगी के कारण सब्जियां संक्रमित हो रही हैं। दैनिक नवज्योति ने सुबह 6 से 9बजे तक फल सब्जीमंडी के हाल देखे तो चौंकाने वाले नजारे सामने आए। पेश है लाइव रिपोर्ट

मंडी मेन गेट: सुबह 6.03 बजे

गंदगी और दुर्गंध के बीच मिर्ची

फल सब्जीमंडी के मेन गेट के बाहर सड़क पर कीचड़-गंदगी के बीच मिर्ची 25 रूपए किलो बिक रही थी। वहीं सुअर सब्जियों में मुंह मार रहे थे। एक हाथ में डंडा लिए कभी गायों को भगाती तो कभी सुअरों को खदेड़ती 65 वर्षीय ललिता की नजर जैसे ही कैमरे पर पड़ी तो बोली, फोटो क्या खींचते हो, यह तो रोज की कहानी है। उनका कहना था, मंडी के अंदर जगह नहीं मिलती। परिवार का पेट पालना है, जहां जगह मिली वहीं ढेर लगाकर बैठ गए। दिनभर मवेशियों व सूअरों से सब्जियों को बचाते हैं।

शाम तक आधी सब्जियां सड़ जाती हैं, जिन्हें फेंकना पड़ता है। लागत भी नहीं निकल पाती।

मंडी गेट-1 के सामने, सुबह 6.20 बजे

कीचड़ के ढेर के बीच 90 रुपए धड़ी बिका आलू

मंडी गेट नंबर 1 के सामने सड़क पर फैला कीचड़ के ढेर के पास 90 रूपए के 5 किलो आलू बिक रहे थे। माशाखोर दादाबाड़ी निवासी राजेश ने बताया कि मंडी के अंदर बड़े व्यापारियों का कब्जा है। आड़तिये व किसानों की भीड़ के चलते मंडी में पैर रखने तक की जगह नहीं है। मजबूरी में कीचड़ के बीच सब्जियां बेच रहे हैं। पता है, बीमारियों का खतरा है, पर क्या करें, बच्चों का पेट पालना है। न जाने क्यों, मंडी प्रशासन व सरकार को हमारी तकलीफ नजर नहीं आती।

यार्ड एक मंदिर के सामने: सुबह 6.31 बजे

गिलकी 5 से 13 रूपए किलो

यार्ड एक में मंदिर के पास सड़क पर लोकी, गिल्की का ढेर लगा हुआ था। प्लास्टिक की थैलियों में बंद लोकी, गिल्की 5 से 13 रूपए किलो बिक रही थी। आसपास मच्छर-मक्खियां भिनमिना रही थी। दुर्गंध से वहां खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा था। फुटकर विक्रेता पप्पुलाल ने बताया कि मंडी परिसर व बाहर सब जगह गंदगी पसरी है। जंगह की तंगी होने से जहां जगह मिलती है वहीं, कारोबार शुरू हो जाता है। हम क्या करें साहब। पुरवार के लिए रोटी तो कमानी ही पड़ती है।

सुबह 7.20 बजे

मंडी के अंदर-बाहर ट्रैफिक जाम

मंडी में आने-जाने के लिए कुल 3 गेट हैं। जिनमें से मंडी में प्रवेश के लिए अधिकतर वाहन गेट नंबर-1 से ही आते-जाते हैं। इस वजह से यहां सुबह 6 से 10 बजे तक जाम के हालात बने रहते हैं। वहीं, मंडी के अंदर भी बेतरतीब वाहन खड़े रहने व बाहर से आने वाली गाड़ियों के कारण जाम के हालात बने रहते हैं। कई बार लोगों को निकलने तक की जगह नहीं मिलती। पैदल सब्जी खरीदने आए लोग वाहनों के बीच पिसने की स्थिति तक में आ जाते हैं।

हर महीने मंडी की सफाई के लिए सवा लाख रूपए का बिल बनता है, इसके बावजूद कहीं भी सफाई नजर नहीं आती। बारिश के दिनों गंदगी-कीचड़ की समस्या बनी रहती है। कई बार मंडी सचिव व अध्यक्ष को शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। व्यापारियों ने एक से ज्यादा लाइसेंस ले रखें, जिन्हें वे किराए पर देते हैं। व्यापारियों के लाइसेंस की जांच की जानी चाहिए। मंडी प्रशासन को इसकी जानकारी भी है इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होती

-संतोष मेहता, महासचिव, कोटा थोक फल एवं सब्जीमंडी संघ

सफाई के लिए  मंडी सचिव को कम से कम 10 बार पत्र लिखे चुके हैं। सफाईकर्मी नियमित रूप से सफाई नहीं करते। समय पर सफाई नहीं होने से जलभराव की समस्या रहती है। वहीं, व्यापारियों के लाइसेंस की जांच करवाने के लिए मौखिक रूप से शिकायत कर चुके हैं। यहां कई व्यापारियों ने एक ही लाइसेंस को कई लोगों को किराए पर दे रखें हैं, जिससे मंडी में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। गत तीन माह में दो बार गोलीकांड व लूटपाट की घटना हो चुकी है। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

-कमल रोहिड़ा, कोटा थोक फल एवं सब्जीमंडी अध्यक्ष

मंडी परिसर में रात 3 बजे से कारोबार शुरू हो जाता है, जो दोपहर 12 बजे तक जारी रहता है। करीब 2 बजे मंडी पूरी तरह से खाली हो जाती है तब नियमित रूप से सफाई करवाई जाती है। जलभराव की समस्या हर साल बारिश के दिनों में रहती है, क्योंकि जब मंडी बनी थी तब ड्रेनेज का ध्यान नहीं रखा गया। पूरे परिसर में सीसी सड़क बनी हुई है। यहां कई जिलों से फलों की गाड़ियां आती है, उनके साथ कीचड़ भी आता है, इसलिए गंदगी होती है।

-हेमलता मीणा, मंडी सचिव

स्वास्थ्य से खिलवाड़: घटिया व मिलावटी खाद्य पदार्थ एवं सडे-गले फलों की बिक्री जारी
करौली। तेज गर्मी का मौसम चल रहा है और उसमें शुद्ध खाद्य पदार्थ एवं ताजा फल-सब्जी तथा अन्य वस्तुयें भी ताजा मिलनी चाहिए किंतु जिला मुख्यालय करौली के बाजारों में घटिया व मिलावटी खाद्य पदार्थ एवं सडे-गले फलों की बिक्री धडल्ले से होती देखी जा सकती है। आम आदमी अब यहाँ पर घटिया एवं मिलावटी खाद्य पदार्थो की शिकायत करते हुए मिल रहा है। सबसे ज्यादा दूधियाओं की मनमानी चल रही है जो कि शुद्ध तो बेचना ही नहीं चाहते। पानी मिला एवं क्रीम निकला दूध यहाँ खूब बिक रहा है

गांवों से मोटर साईकिलों पर एवं अन्य साधनों से दूधियां दूध लाते है वह पहले उनकी क्रीम निकलवाते है इसके बाद लोगों को दूध देते है। दूधियां कभी आधा प्योर और आधा फिल्टर दूध (क्रीम निकला हुआ) मिलाकर दूध बेचते है तो कभी प्योर दूध में पानी मिलाकर बेचते है इस प्रकार जन स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड रहा है। देशी घी की तो बाजार में इतनी ब्रांडों के वाजार में है कि उनमें असली कौनसी और नकली कौनसी इसका भेद ही नहीं हो पा रहा है। देशी घी 200-250 तथा 300से 400 और पांच सौ रूपये तक का मिल रहा है यह समझ में नहीं आता कि यह अलग-अलग भाव क्यों है। करौली में देशी घी बेचने वाले जो कि बाहर अन्य प्रांत से देशी घी लाकर बेचते है

वह बगैर लेखा जोखा के बगैर बिल के ही काम कर रहे है। ऐसे में सरकार को राजस्व का चूना भी लगा रहे हैं। करौली में जब मिलावटी एवं घटिया खाद्य पदार्थो एवं सडे-गले फलों की बिक्री की बात लोगों द्वारा उठाई जाती है तो जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा महज खानापूर्ति शुरू की जाती है चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हर बार केवल हिदायत देना और चेतावनी देकर ही अपना कर्तव्य पूरा मान लेते हेैं जबकि सैम्पलिंग भी होनी चाहिए वह भी वहाँ से जहाँ की थोक में वस्तुएं लोग बेचते है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक यह तो कहते है कि करौली जिले में मिलावटी खाद्य वस्तुओं, रंगदार मिठाई, नमकीन, सडे-गले फलों के उपभोक्ताओं को खाने के बाद बीमारियां बढ जाती है इन्हें रोकने के लिए कार्रवाई की जाती है किंतु कितने सैम्पल हुए और उनमें पिछले समय के जो सैम्पल लिए और जो जांच में मिलावट होना पाया गया उन मिलावटियों या अन्य के खिलाफ क्या कार्यवाही हुई क्या पुलिस में मामला दर्ज कराया गया इन सब प्रश्नों को वह गोलमोल कर जाते है।

सेल में 5500 रुपए सस्ते में खरीद सकते है पोको का स्मार्टफोन
नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट पर मोबाइल की सेल चल रही है। इस सेल में पोको के एक स्मार्टफोन को 5500 रुपए सस्ते में खरीद सकते है। पोको एम3 प्रो स्मार्टफोन पर 25 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह फोन दो वेरिएंट 4जीबी+64जीबी और 6Gजीबी+128जीबी में आता है। 4जीबी+64जीबी वाले फोन को 11,999 रुपये में खरीद सकते है।

इसके अलावा एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर फ्लिपकार्ट 10 फीसदी का अलग से डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन में 6.5-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

पोको एम4 प्रो स्मार्टफोन पर सेल में मिल रहा डिस्काउंट
नई दिल्ली। पोको एम4 प्रो स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर सेल चल रही है। इसमें इस फोन को छूट पर खरीदा जा सकता है। फोन के 6जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। इस पर एक हजार रुपये का डिस्काउंट एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर मिलेगा।

इसके अलावा डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर यूजर्स को एक हजार रुपये का अडिशनल डिस्काउंट भी दिया जाएगा। फोन में कंपनी ने 6.43 इंच की डिस्प्ले दी है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।

शाओमी के रेडमी 10 स्मार्टफोन की चल रही है सेल
नई दिल्ली। शाओमी के रेडमी 10 स्मार्टफोन की सेल चल रही है। यह फोन 6जीबी रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। सेल में इस फोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

फोन पर एक हजार रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड से खरीदने पर लिया जा सकता है। फोन में कंपनी ने 6.7 इंच की डिस्प्ले दी है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

Amazon पर अंकुश लगाने की मांग
जयपुर। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स राजस्थान के अध्यक्ष सुभाष गोयल व महामंत्री सुरेन्द्र बज ने कहा कि अमेज़न ई-कॉमर्स पोर्टल के जरिये गांजा की बिक्री मानवता के साथ जघन्य अपराध है। केंद्र को इस संबंध में ठोस ई-कॉमर्स नीति बराकर इनकम पर अंकुश लगाना चाहिए वह राजस्थान में भी कोई भी ई-कॉमर्स कंपनी इस तरह का जघन्य  कारोबार न कर सके इस पर नजर रखी जानी चाहिए ।

कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स राजस्थान प्रदेश के महामंत्री सुरेन्द्र बज ने बताया कि ऑनलाइन अमेजन के झूठे लुभावने ऑफर से हमारे छोटे कारोबारियों की कमर पहले से टूटी हुई है, लेकिन नशे के कारोबार को बढ़ावा मिले, ये कैट बर्दाश्त नहीं करेगा। राज्य सरकार से मांग की जाती हैं कि अमेजन के गैरकानूनी तरीके से किये जाने वाले कारोबार पर तुरंत रोक लगाई जाएं।

जयपुर व्यापार महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केड़िया व उपाध्यक्ष सचीन गुप्ता   ने केंद्र सरकार से बड़ी विदेशी  ई-कॉमर्स कंपनियों  के बिजनेस मॉडल की गहन  जांच करने का आग्रह किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ई-कॉमर्स पोर्टल्स पर प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री या राष्ट्र विरोधी गतिविधियां नहीं की जाती हैं और इन मार्केटप्लेस की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए ! पोर्टल पर पंजीकृत होने वाले विक्रेताओं की सख्त केवाईसी की जाए और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और  तकनीक का उपयोग कर  केवल वही सेवाएं प्रदान करने की अनुमति दी जाए  जो वैध हैं।
आज की प्रेस वार्ता में केट के राष्ट्रीय सचिव जे के वैष्णव व प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र रूपानी एवं राधेश्याम गुप्ता भी मौजूद रहे।

बाजार में लक्ष्मी मेहरबान, कारोबार 500 करोड़ पार
जयपुर। त्योहारी सीजन में गुरु पुष्य नक्षत्र की शुरुआत के साथ गुरुवार को बाजार में ऑटोमोबाइल सेक्टर में कार, टू-व्हीलर, कमर्शियल व्हीकल और ई-व्हीकल्स की रिकॉर्ड बिक्री हुई। रियल एस्टेट, ज्वैलरी, गारमेंट्स, डेकोरेशन आइटम, होम अप्लायसेंज, होम फर्नीशिंग, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की खरीदारी की बम्पर शुरुआत हुई।  जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि शहर में दिनभर ग्राहकों की रौनक रही। जयपुर में गुरुवार को पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त पर पांच सौ करोड़ पार कारोबार से इनकार नहीं किया जा सकता।

मनपसंद कलर, मॉडल मुश्किल
फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के राष्टÑीय कोषाध्यक्ष साईं गिरधर ने बताया कि सेमीकंडक्टर (चिप) की तंगी से कंपनियों का उत्पादन प्रभावित है। ऐसे में कई ग्राहकों को मनपसंद कलर और मॉडल मिलना मुश्किल हो रहा है। चिप की कमी अगले साल तक दूर होगी, ग्राहक अपनी पसंद की कार, मॉडल और कलर बुक करवा सकते है।

डिलीवरी और बुकिंग जारी
हिन्दुस्तान हुण्डई के वाइस प्रेसिडेंट केके राय ने बताया कि शोरूम खोलते ही ग्राहक अपने-अपने मुहूर्त के अनुसार डिलीवरी तय समय पर देने के लिए आग्रह करते रहे। ग्राहकों ने डिलीवरी लेने के बाद मंदिर का रूख किया। साथ ही वेडिंग सीजन में ग्राहकों ने नई कार की बुकिंग शुभ मुहूर्त में करवाई।

अमेरिका और सिंगापुर से मिले ऑर्डर
डिजाइनर श्रुति मिश्रा ने बताया कि पहली बार दिवाली पर महालक्ष्मी पूजन, भाईदोज, गोवर्धन के लिए गारमेंट्स डिजाइन किए जा रहे हैं। अमेरिका, सिंगापुर के प्रवासी भारतीयों के ऑर्डर हैं। फैमिली की जयपुर सांगानेरी प्रिंट, चुंदड़ी और बंधेज की डिजाइन के साथ स्पेशल दीपोत्सव के लिए गारमेंट्स तैयार किए जा रहे हैं।

गुरुवार को बिक्री
450 कारें   100 कमर्शियल व्हीकल   1650 टू-व्हीलर
(नोट: सभी वाहनों की अनुमाति
कीमत 135 करोड़ रुपए है)

हाईएंड प्रॉडक्ट्स की मांग अधिक
इलेक्ट्रो प्लाजा के सीएमडी संजीव सुरोलिया ने बताया कि होम अप्लायसेंज में एलईडी प्लाज्मा, क्यूएलईडी तकनीक के मॉडल्स की मांग अधिक है। ग्राहक अपने टीवी, फ्रिज और एसी के पुराने मॉडल को अपग्रेड करने के लिए नए खरीद रहे हैं।

परम्परागत गहनों की मांग अधिक
जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने बताया कि महिलाएं परम्परागत गहनों को अधिक खरीद रही हैं। बंगड़ी, हथफूल, कमरबंद, गोखरू ज्याद पसंद किए जा रहे हैं। सोने के महंगे दामों ने इनके वजन को हल्का कर दिया है।