record - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विधानसभा चुनाव 2026: आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग की रिकॉर्ड कार्रवाई, 1440 करोड़ की नकदी, नशीले द्रव्य, उपहार जब्त
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि हाल के विधानसभा चुनावों और उपचुनावों को धारा 144 और प्रलोभन से मुक्त रखने की उसकी सतर्कता और कार्रवाई में कुल 1444 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब, नशीले द्रव्य, कीमती सामान और उपहार की स्तुएं जब्त की गयी। आयोग के अनुसार इस बार जब्त धन और अन्य संदिग्ध सामान इन राज्यों में 2021 चुनावों के दौरान की गयी जब्ती की तुलना में 40.14 प्रतिशत अधिक है। पिछले चुनावों में 1029.93 करोड़ रुपये की जब्ती की गयी थी। पश्चिम बंगाल में ज़ब्ती में सबसे ज़्यादा 68.92 प्रतिशतकी बढ़ोतरी देखी गई और तमिलनाडु में 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान की तुलना में जब्त नकद और सामान 48.40 प्रतिशत अधिक है।

आयोग की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार तमिलनाडु में इस बार कुल 662.28 करोड़ रुपये की जब्ती की गयी है इनमें 105.22 करोड़ नकद, 4.94 करोड़ रुपये की 137248.53 लीटर शराब, 78.61 करोड़ रुपये नशीले द्रव्य, 165.86 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं और 307.65 रुपये के उपहार के सामान हैैं। पश्चिम बंगाल में कुल जब्ती 573.41 करोड़ रुपये की है जिसमें 31.14 करोड़ रुपये की नकदी , 151.86 करोड़ रुपये मूल्य की 5858648.98 लीटर शराब, 130.28 करोड़ रुपये के नशीले द्रव्य, 69.36 करोड़ रुपये की महंगी घातुएं और 190.77 करोड़ रुपये मूल्य के उपहार के सामान हैं।

असम में कुल जब्ती 117.24 करोड़ रुपये की है। इसमें 6.07 करोड़ रुपये की नकदी, 22.71 करोड़ रुपये की 8.28 लाख लीटर शराब, 70.08 करोड़ रुपये के नशीले द्रव्य, 3.68 करोड़ रुपये की महंगी धातुएं और 14.7 करोड़ रुपये के उपहार के सामान हैं। केरल में कुल जब्ती 80.67 करोड़ रुपये की रही जिसमें 12.12 करोड़ रुपये नकद, 2.51 करोड़ रुपये मूल्य की 78.22 हजार लीटर शराब, 58.47 करोड़ रुपये के नशीले दव्य, 2.25 करोड़ रुपये की महंगी धातुएं और 5.33 करोड़ रुपये के उपहार के सामान शामिल हैं।

पुड्डुचेरी में कुल 9.72 कोड़ रुपये की जब्ती में 33 लाख रुपये नकद, 39 लाख रुपये की शराब, करीब नौ करोड़ रुपये की महंगी धातुएं और दो लाख रुपये के उपहार के सामान शामिल हैं। आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनावों और 5 राज्यों के 7 रिक्त विधानसभा क्षेत्रों में 15 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा करते हुए आदर्श आचार संहिता लागू कर दी थीं। आदर्श चुनाव संहिता परिणामों की घोषणा के बाद आज से हटा ली गयी है।

आयोग ने चुनाव को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से कराने के ठोस प्रबंध किये थे। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और उनके सीमावर्ती प्रदेशों के मुख्य सचिवों और अन्य अधिकारियों के साथ-साथ प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के साथ कई समीक्षा बैठकें कीं गयी थी।आयाेग ने 376 व्यय पर्यवेक्षकों, 7,470 फ्लाइंग स्क्वाड टीमों ) और 7,470 स्टैटिक सर्विलांस टीमों को भी तैनात किया गया था। आयोग ने कहा है कि ये ज़ब्तियां डिजिटल प्लेटफॉर्म - चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली (ईएसएमएस) - की मदद से संभव हो पाईं है जिनके माध्यम से सूचनाओं का आदान प्रदान आसान हुआ है। गत 26 फरवरी को इस प्रणाली के चालू किये जाने के बाद से 06 मई तक ज़ब्त की गई कुल सामानों का मूल्य 1444 करोड़ रुपये से अधिक है।

देश में नीट-यूजी परीक्षा शुरू : 22 लाख छात्रों ने कराया पंजीकरण ; 552 शहरों में बनाए परीक्षा केंद्र, हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में हो रहा एग्जाम
नई दिल्ली। देश भर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) रविवार दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा संचालित इस परीक्षा के लिए इस साल रिकॉर्ड 22.79 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें अकेले तेलंगाना से ही 73,000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए देश के 552 शहरों और विदेशों में 14 स्थानों पर केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 199 केंद्र तेलंगाना में स्थित हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे यातायात की स्थिति और संभावित खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर समय से काफी पहले पहुँचें।

परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है और बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की है। जिला अधिकारियों के समन्वय से सभी केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जा रही है।

प्रश्नपत्र में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान से 45-45 और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान) से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक निर्धारित हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर 'नेगेटिव मार्किंग' के तहत एक अंक काट लिया जाएगा। एनटीए ने ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बटुआ या धातु की वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल आधी आस्तीन के साधारण कपड़े और चप्पल या सैंडल जैसे फुटवियर ही पहनने की इजाजत है। बारिश की आशंका को देखते हुए परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड और आधार कार्ड पारदर्शी पाउच में रखने का सुझाव दिया गया है। किसी भी तरह की पूछताछ के लिए हेल्पलाइन सहायता भी उपलब्ध कराई गई है।

कुसुम का अग्रिम आदेश तक बढ़ा कार्यकाल, बनाया था कार्यवाहक मेयर
जयपुर। हेरिटेज नगर निगम की मेयर कुसुम यादव का फिर से सरकार ने कार्यकाल 60 दिन या फिर अग्रिम आदेश तक बढ़ा दिया है। निर्दलीय पार्षद कुसुम यादव को कांग्रेस की तत्कालीन मेयर मुनेश गुर्जर के भ्रष्टाचार के कथित मामले में निलंबन के बाद कार्यवाहक मेयर बनाया गया था।

उन्हें 25 सितम्बर 2024 को पदभार संभाला था। इसके बाद कई बार उनका कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है। अब संभवत: आगामी निकाय चुनावों तक वे ही जयपुर हेरिटेज निगम की मेयर रहेंगी।

जापान में गर्मी का राष्ट्रीय रिकॉर्ड : अब तक का सबसे अधिक तापमान किया दर्ज, लोगों को बाहर नहीं निकलने के निर्देश
टोक्यो। जापान में इसेसाकी शहर के गुनमा क्षेत्र में दोपहर  41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो अब तक का एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार आधिकारिक आंकडों में ये देश में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। गुनमा और सैतामा शहरों में तापमान में बढ़ोत्तरी को देखते हुए  व्यापक स्तर पर लू चलने की चेतावनी जारी की गयी है।

मौसम विज्ञान एजंसी ने कांटो-कोशिन क्षेत्र में  स्थानीय नागरिकों को आवास से बाहर नहीं निकलने, एयर कंडीशनर का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए है। अब कुल 44 क्षेत्रों में गर्मी की चेतावनी जारी की गई है, जो इस मौसम में सबसे व्यापक चेतावनी है।

रूपनगर के 6 साल के तेगबीर ने रचा इतिहास, माउंट एल्ब्रस फतह करने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र का पर्वतारोही बना
रूपनगर। पंजाब में रूपनगर शहर के रहने वाले तेगबीर सिंह ने रूस में स्थित माउंट एल्ब्रस पर 18510 फुट (5642 मीटर) से अधिक की ऊंची चोटी फतह करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। तेगबीर ने 20 जून को माउंट एल्ब्रस की चढ़ाई के लिए यात्रा शुरू की और 28 जून को चोटी फतह कर ली थी। इसी के साथ छह साल और नौ महीने के तेगबीर सिंह माउंट एल्ब्रस फतह करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोह बन गया है।

उल्लेखनीय है कि माउंट एल्ब्रस कम ऑक्सीजन वाले क्षेत्र है और यहां का सामान्य तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहता है तथा चढ़ाई के दौरान कई तरह की जटिलताओं का सामना करना पड़ता है।

रूस के पर्वतारोहण, रॉक क्लाइम्बिंग और स्पोर्ट्स टूरिज्म फेडरेशन ऑफ काबर्डिनो बाल्केरियन रिपब्लिक ने माउंट एल्ब्रस फतह करने वाले तेगबीर को पर्वतारोहण प्रमाणपत्र जारी किया। प्रमाणपत्र में लिखा है कि यह प्रमाणित किया जाता है कि भारत के 6 साल 9 महीने और 4 दिन की उम्र में तेगबीर सिंह माउंट एल्ब्रस पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही हैं। इसी के साथ तेगबीर ने पिछले साल 7 वर्ष और 3 महीने की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले वाघा कुशाग्र (महाराष्ट्र, भारत के मूल निवासी) के विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अगस्त 2024 में वह माउंट किलिमंजारो (अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी) पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के एशियाई बन गए थे और उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। वह अप्रैल 2024 में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप (नेपाल) भी पहुंचे थे।

चोटी फतह करने वाले तेगबीर सिंह ने कहा कि “मुझे पता था कि मुझे कहाँ पहुँचना है और आखिरकार मैं पहुँच गया और वहाँ अपने पिता के साथ एक तस्वीर खिंचवाई। रोपड़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र ने कहा मैं पहली बार बर्फ पर चल रहा था, मेरे जूते भारी थे, लेकिन मैंने इसका अभ्यास किया था।”

बड़ा सवाल: अब तक भी डिजिटल नहीं हुआ निगम का रिकॉर्ड, महापौर व नेता प्रतिपक्ष कई बार उठा चुके यह मामला
कोटा। एक तरफ तो सरकार हर काम को आॅनलाइन व डिजिटल कर रही है। वहीं दूसरी तरह आमजन से जुड़ी शहरी निकाय नगर निगम का रिकॉर्ड रूम अभी तक भी डिजिटल व कम्प्यूटराइज नहीं हो सका है। जिसका खामियाजा आमजन को समय पर पत्रावलियां नहीं मिलने पर भुगतना पड़ रहा है। स्वायत्त शासन विभाग के अधीन कार्यरत नगर निगम का गठन हुए करीब 30 साल से अधिक का समय हो गया। वर्तमान में कोटा में उत्तर व दक्षिण दो नगर निगम है। दोनों नगर निगमों में शहर के आमजन से जुड़े हजारों लोगों का रोजाना काम पड़ता है। ऐसे में लोगों को हर काम के लिए नगर निगम जाना पड़ रहा है। यहां तक कि भूमि संबंधी किसी मामले की पुरानी पत्रावली की जानकारी लेनी हो या उसकी जरूरत पड़ती है तो वह समय पर रिकॉर्ड रूम में उपलब्ध ही नहीं होती। अधिकतर समय तो कई पत्रावलियां इधर से उधर ही घूमती रहती है। जिनके बारे में न तो अधिकारियों को पता रहता है और न ही रिकॉर्ड रूम के कर्मचारियों को। इसका कारण है अभी तक भी रिकॉर्ड रूम का  डिजिटल व कम्प्यूटराइज नहीं होना। नगर निगम का रिकॉर्ड कम्प्यूटराइज नहीं होने से उसे तलाशने में काफी समय लगता है।

सरकार का फोकस, अधिकारियों को मंशा नही
केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकार सभी का फोकस इस समय हर काम को आॅनलाइन, डिजिटल व कम्प्यूटराइज करने पर है। यहां तक कि सरकार की ओर से अब तो कार्यालयों में हाथ से लिखी जाने वाली नोटशीट तक को कम्प्यूटराइज कर दिया है। साथ ही पत्रावली को आॅफलाइन एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के कक्ष तक नहीं ले जाना पड़े। इसके लिए सभी को अपने कम्प्यूटर व लैबटॉप पर ही नोटशीट पर  आॅनलाइन टिप्पणी करनी पड़ रही है।  उस स्थिति में भी नगर निगम का रिकॉर्ड रूम अभी तक भी डिजिटल नहीं हो सका है।

महापौर तीन साल पहले लिख चुके यू ओ नोट
नगर निगम कोटा दक्षिण के महापौर राजीव अग्रवाल करीब तीन साल पहले जुलाई 2022 में ही आयुक्त को इस संबंध में यू ओ नोट लिखे चुके है।  यू ओ नोट में महापौर ने लिखा था कि  नगर निगम कोटा दक्षिण के रिकॉर्ड रूम में काफी अव्यवस्थाएं हैं।  किसी भी पत्रावली की जानकारी चाहने पर  वह समय पर उपलब्ध नहीं होती है।   जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  ऐसे में  निर्देशित किया जाता है कि कोटा दक्षिण के रिकॉर्ड को डिजिटलाइजेशन कराने की व्यवस्था की जाए। जिससे आमजन को सुविधा हो सके और समय पर रिकॉर्ड व पत्रावली उपलब्ध हो सके।  हालत यह है कि इस यू ओ नोट को लिखे तीन साल हो चुके है। अभी तक भी निगम अधिकारियों ने उनके यू ओ नोट तक को गम्भीरता से नहीं लिया है। जिससे वर्तमान में भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिससे कुछ समय पहले भी कई पत्रावलियों के गायब होने का मामला सामने आ चुका है।  एक दिन पहले फिर से नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी को आयुक्त के नाम पत्र लिखना पड़ा। जिसमें रिकॉर्ड रूप को कम्प्यूटराइज व टिजिटल करने का आग्रह किया गया है।

कम्प्यूटराइज सिस्टम से गड़बड़ी पर रोक
लोगों का कहना है कि जब हर काम आॅनलाइन व कम्प्यूटराइज हो रहा है तो निगम का रिकॉर्ड रूम भी डिजिटल होना चाहिए। इससे गड़बड़ी पर रोक लगेगी। वक्फ नगर निवासी मोहम्मद असलम का कहना है कि रिकॉर्ड रूम में बरसों पुरानी पत्रावलियों को संभालकर रखा जाता है। लाइब्रेरी की तरह रिकॉर्ड रूम को भी डिजिटल करने से पुरानी पत्रावलियों को  बिना किसी परेशानी के तुरंत तलाश किया जा सकता है।  अनंतपुरा निवासी महेश जोशी का कहना है कि आॅनलाइन सुुविधा होने से कर्मचारियों की भी परेशानी कम होगी। कम से कम समय में बिना किसी समस्या के पत्रावली को तलाश किया जा सकता है। काम होने के बाद उसे फिर से उसी जगह पर रिकॉर्ड में चढ़ाया जा सकता है। आने वाले समय में निगम को अपना रिकॉर्ड रूम  डिजिटल करना ही होगा।

अधिकारियों की इच्छा शक्ति ही नहीं
वर्तमान में जब सब कुछ कम्प्यूटराइज व डिजिटल हो रहा है। ऐसे में निगम का रिकॉर्ड रूम भी अपडेट होना चाहिए। इसके लिए तीन साल पहले ही आयुक्त को यू ओ नोट लिखा जा चुका है। आॅफलाइन व्यवस्था होने से पत्रावलियों को तलाशने में समय अधिक लगने के साथ ही गड़बड़ी की भी आशंका रहती है। ऐसे में रिकॉर्ड रूम डिजिटल होना ही चाहिए। लेकिन निगम के अधिकारियों की इच्छा शक्ति ही नहीं है। अधिकारी चाहें तो यह काम तुरंत हो सकता है।
- राजीव अग्रवाल, महापौर नगर निगम कोटा दक्षिण

Deepika Padukone ने 3 फ़िल्मों से की 2550 करोड़ की कमाई, ऐसा करने वाली बनीं पहली इंडियन एक्ट्रेस
मुम्बई। बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण ने हाल के दिनों में बैक टू बैक  'पठान', 'जवान' और 'फाइटर' जैसी तीन ब्लॉकबस्टर फिल्म देते हुए खुद को मजबूती से स्थापित किया है।

बता दें कि उनकी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाते हुए 2550 करोड़ से अधिक की शानदार कमाई अपने नाम की है। इन लगातार हिट फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उनके असाधारण प्रदर्शन को दर्शाया है, साथ ही उन्हें इंडियन सिनेमा में एक मजबूत ताकत के रूप में भी स्थापित किया है। एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर सफलता देने की उनकी क्षमता उनकी लगातार बढ़ती पॉपुलैरिटी और स्टार पावर को दर्शाती है। यह किसी भी बड़े फैंस बेस को हासिल करने वाली इंडियन एक्ट्रेस के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

बॉक्स ऑफिस पर यह बड़ी सफलता दर्शाती है कि दीपिका पादुकोण दुनिया भर में कितनी पॉपुलर हैं और लोग उनकी फिल्मों की चॉइस पर कितना भरोसा करते हैं। इनमें से हर फिल्म ने कलेक्शन और रिव्यू दोनों में बहुत अच्छा परफॉर्म किया है, जिससे क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों को खुश करने वाली भूमिकाएँ चुनने की एक्टर्स के टेलेंट का पता चलता है। 2550 करोड़ से अधिक के आंकड़े तक पहुँचना एक बहुत बड़ी सफलता है जिसका दावा बहुत कम लोग कर सकते हैं। यह कहना गलत नही होगा कि यह किसी भी एक्ट्रेस के लिए पिछले दो सालों में तीन हिट फ़िल्में देना एक नया रिकॉर्ड है। यह उपलब्धि दीपिका पादुकोण के इस टैलेंट को दर्शाती है कि एक्ट्रेस जिस भी प्रोजेक्ट से जुड़ती हैं, उसके लिए उत्साह पैदा होना लाजमी है। फिल्मों के लिए उनकी स्मार्ट चॉइस और दमदार एक्टिंग हर बार दर्शकों को उनकी फिल्म को देखने के लिए बेकरार करता है।

दीपिका ने पिछले कुछ सालों में सीरियस ड्रामा से लेकर एक्शन से भरपूर फिल्मों तक में अपनी वर्सेटिलिट दिखाई है। एक्टिंग के लिए उनका डेडीकेशन और हर किरदार को रीयल टच देने की उनकी काबिलियत उन्हें इंडस्ट्री में बेस्ट और सबसे बड़े एक्टर्स में से एक बनाता है। इस सफलता के साथ, दीपिका पादुकोण ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड को बदल दिया है और अपनी टेलेंट से उन्होंने दुनिया भर में कई बाधाओं को पार किया है।

दीपिका की अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी, जल्द रिलीज होने वाली है। साथ ही साथ एक्ट्रेस अपने जीवन में अपने पहले बच्चे के आने का इंतजार कर रही हैं। इस तरह से एक्टर के प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में खुशी का माहौल है।

दीपिका पादुकोण ने किसी भी इंडियन एक्ट्रेस के मुकाबले एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अपनी कड़ी मेहनत और टेलेंट के जरिए लगातार सफलता के साथ एक्ट्रेस बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस देने में सफल रही हैं, और सभी के लिए इंस्पिरेशन बनी हुई है।

जेईसीआरसी ने इस बार भी बनाया नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड
जयपुर। जेईसीआरसी ने हर साल की तरह इस बार भी प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड बनाया, जहां विद्यार्थियों को 256 दिनों में देश की प्रतिष्ठित 167 कंपनियों ने 2008 आॅफर लेटर दिए हैं। इस दौरान इन कंपनियों ने स्टूडेंट्स को आॅफर लेटर के साथ ही अच्छा सैलरी पैकेज भी दिया हैं। इस बार जेईसीआरसी की स्टूडेंट कनिका मित्तल को माइक्रोसॉफ्ट से 52 लाख का हाईएस्ट पैकेज मिला। वहीं एवरेज पैकेज 6.8 एलपीए रहा, 289 से ज्यादा स्टूडेंट्स को 10 एलपीए से ज्यादा पैकेज मिला हैं। वहीं पिछले 5 साल में जेईसीआरसी 10 हजार से ज्यादा कैंपस प्लेसमेंट्स करा चुका हैें।

टॉप कंपनीज पहुंची जॉब देने
जेईसीआरसी की तरफ से जारी प्लेसमेंट बैच 2024 के आंकड़ों के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट, एक्सेंचर, फ्लिपकार्ट, पीडब्लूसी, सेलेबल, एचपी कम्प्यूटर्स, नेस्ले, यामाहा, होंडा कार्स, एयू बैंक, डेलॉइट, टीसीएस, एल एंड टी, एनबीसी, ऐशियन पेंट्स, ओबेरॉय सुखविलास, सुराणा लॉ चैम्बर्स, महिंद्रा जैसी टॉप नोच कंपनीज में स्टूडेंट्स का अच्छा सैलरी पैकेज पर चयन किया हैं। साथ ही हॉस्पिटैलिटी, पब्लिक रिलेशन, एफएमसीजी, एनर्जी, यूटिलिटीज, मैन्युफैक्चरिंग (सेनेटरी वेयर) जैसी कंपनियों में स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हुआ हैं।

दिल्ली में टूटा 41 साल का रिकॉर्ड
नई दिल्ली। देश के उत्तरी राज्यों सहित दिल्ली और पंजाब में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली में बारिश का 41 साल का रिकॉर्ड टूटा। 1982 के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा 153 मिमी बारिश हुई। इससे पहले 1982 में 169.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। दिल्ली, पटियाला, मोहाली, गाजियाबाद और नोएडा में पानी भर गया। पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत हो गई।

कोटा, बाड़मेर और चूरू में टूटा फरवरी माह में गर्मी का रिकॉर्ड
जयपुर। राज्य में गर्मी ने कोटा, जोधपुर और चूरू में फरवरी माह के पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कोटा में गर्मी ने फरवरी का वर्ष 2012 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोटा में इस साल 20 फरवरी को दिन का तापमान 37.4 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि कोटा में इससे पहले 21 फरवरी, 2012 को 35.7 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं बाड़मेर में 20 फरवरी को दिन का तापमान 37.5 डिग्री दर्ज था, जो 2016 में 38.0 डिग्री था।

चूरू में भी इस साल 20 फरवरी को दिन का तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 2021 में दिन का तापमान 36.1 डिग्री था। वहीं जयपुर में भी बीस फरवरी को दिन का तापमान 34.2 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले 2021 में 26 फरवरी को दिन का तापमान 34.2 डिग्री था। 2013 तक कभी भी जयपुर में दिन कातापमान इतना अधिक नहीं रहा।

आकांक्षा ने 40 किग्रा भार वर्ग में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
गाजियाबाद। महाराष्ट्र की भारोत्तोलक आकांक्षा व्यवाहरे ने 40 किग्रा भारवर्ग में एक नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। खेलो इंडिया नेशनल रैकिंग महिला भारोत्तोलन टूर्नामेंट के दूसरे चरण में आकांक्षा ने यह इतिहास रचा। उन्होने 60 किग्रा भार उठाकर अपने मौजूदा स्नैच राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर बनाया जबकि क्लीन एंड जर्क में 71 किग्रा का भार उठाया। इस तरह उन्होने कुल 131 किग्रा का भार दर्ज किया। आकांक्षा ने 40 किग्रा यूथ गर्ल्स वर्ग में भाग लिया।

टोक्यो ओलंपिक 2020 की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू पहले दिन उद्घाटन समारोह में मौजूद थीं। मीराबाई ने कहा कि लीग बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि कई लड़कियां भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यहां किया गया प्रदर्शन भविष्य में सभी खिलाड़ियों के लिए बहुत फायदेमंद होगा। राष्ट्रीय खेल 2022 स्वर्ण पदक विजेता ने कहा कि खेलो इंडिया युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच है। प्रतियोगिता में कई लड़कियां बहुत अच्छा कर रही हैं। प्रतियोगिता के परिणामों से पता चलेगा कि आने वाले सालों में भारोत्तोलन में देश को कौन गौरवान्वित करेगा। मीराबाई ने इस साल की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश में खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट के पहले चरण में स्वर्ण पदक जीता था।

गिनीज बुक में फिर दर्ज दीपोत्सव, अपना ही रिकार्ड तोड़ा
अयोध्या। अयोध्या ने दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को एक बार फिर एक ही स्थान पर एक साथ सर्वाधिक दीये जलाने का कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। शाम सरयू नदी के तट पर एक साथ 16 लाख दीपक जलाने के लक्ष्य को प्राप्त करने का उपक्रम प्रारंभ किया। गिनीज बुक की टीम ने घोषित किया कि इस साल अयोध्या में दीपोत्सव पर 15 लाख 76 हजार दीप जलाए गए। इससे पहले पिछले साल अयोध्या में पांचवें दीपोत्सव पर 11 लाख से अधिक दीये जलाने का रिकॉर्ड बना था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से मुख्यमंत्री योगी को इस कीर्तिमान का प्रमाणपत्र भी सौंपा गया।