two-wheelers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शार्ट कट से निकल रहे दो पहिया वाहन चालक, सड़क सुरक्षा को बता रहे धत्ता, स्प्रिंग पोस्ट डिवाइडर तक तोड़े
कोटा । शहर में एक तरफ तो सड़क सुरक्षा और शहर को दुर्घटना मुक्त बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई वाहन चालक ऐसे हैं जो शॉर्ट कट रास्ते अपनाने के लिए स्प्रिंग पोस्ट डिवाइडर तक को तोड़ रहे हैं। शहर को ट्रैफिक लाइट सिग् नल फ्री शहर तो बना दिया है। जिसके तहत शहर के सभी प्रमुख चौराहों से ट्रैफिक लाइटों को हटा दिया है। ऐसे में चौराहों पर भी वाहन बिना रूके तेजी से निकल रहे है। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा अधिक बना हुआ है। ऐसे में हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस की सलाह पर कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से शहर में कई जगह पर ट्रैफिक संकेतक लगाने के साथ ही स्प्रिंग पोस्ट डिवाइडर लगाए हैं।

हालत यह है कि हादसे रोकने के लिए लगाए गए इन डिवाइडरों तक को वाहन चालकों ने तोड़ दिया है। सीएडी चौराहे पर लगाए गए इन डिवाइडर को बीच-बीच से काटकर रास्ता बना लिया है। जिससे वाहन चालक विशेष रूप से दो पहिया वाहन चालक नगर निगम कार्यालय के सामने या डोल्फिन पार्क के पास से घूमकर आने की जगह चौराहे के मोड़ से ही डिवाइडर के बीच से शॉर्ट कट रास्ते से निकल रहे है। इसके लिए महंगे डिवाइडर तक को जमीन से काटकर हटा दिया है। इसी तरह शॉपिंग सेंटर से घोड़ा चौराहे की तरफ  मोड़ पर लगाए गए इन स्प्रिेंग पोस्ट डिवाइडरों को भी बीच से तोड़ दिया है। जिससे दो पहिया वाहन शॉर्ट कट  व रोंग साइड से वाहन निकाल रहे है। इससे दुर्घटनाओें का खतरा अधिक बना हुआ है। यही हालत नयापुरा में नवल सर्किल के पास की है। यहां रोडवेज बसों के खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में मेन रोड से बसों को अंदर की तरफ खड़ा करने व लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के डिवाइडर लगाए गए थे। लेकिन बसों की टक्कर से व लोगों ने अपनी सुविधा के लिए उन डिवाइडर तक को बीच-बीच से तोड़ दिया है। जिससे दो पहिया वाहन चालक शॉर्ट रास्ते से निकलकर हादसों का खतरा बने हुए हैं।

वल्लभ नगर चौराहे पर भी लगाए
शहर में पहले जहां पत्थरों के व प्लांटर वाले या बेरीकेडिंग से अस्थायी डिवाडिर बनाए जा रहे थे। वहीं अब केडीए की ओर से स्प्रिंग पोस्ट डिवाइडर बनाए जा रहे है। जिससे ये जगह भी कम घेरते हैं और इनके टकराने के बाद वाहन व  वाहन चालक को नुकसान नहीं होता है। वाहन से टकराने के बाद ये नीचे गिरकर वापस स्वत: ही पुरानी स्थिति में आ जाते है। इसे देखते हुए केडीए द्वारा हाल ही में वल्लभ नगर चौराहे से फ्लाई ओवर तक इस तरह के डिवाइडर लगाए हैं। जिससे यातायात सुचारू हो सके और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम हो।

वाहन चालकों ने तोड़े
केडीए अधिकारियों का कहना है कि हादसों का खतरा कम करने के लिए केडीए ने शहर में जगह-जगह मुख्य मार्गों पर स्प्रिंग पोस्ट डिवाइडर लगाए थे। लेकिन दो पहिया वाहन चालकों ने अपनी सुविधा  के लिए शॉर्ट कट रास्ता अपनाने को देखते हुए रात के अंधेरे में इन डिवाइडरों के ऊपरी हिस्से को काट दिया है। बीच-बीच से एक या दो पोस्ट हटा दी है जिससे दो पहिया वाहन आसानी से निकल सके। ऐसा करने वालों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उनकी पहचान होने पर कार्रवाई की जाएगी

बाजार में लक्ष्मी मेहरबान, कारोबार 500 करोड़ पार
जयपुर। त्योहारी सीजन में गुरु पुष्य नक्षत्र की शुरुआत के साथ गुरुवार को बाजार में ऑटोमोबाइल सेक्टर में कार, टू-व्हीलर, कमर्शियल व्हीकल और ई-व्हीकल्स की रिकॉर्ड बिक्री हुई। रियल एस्टेट, ज्वैलरी, गारमेंट्स, डेकोरेशन आइटम, होम अप्लायसेंज, होम फर्नीशिंग, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की खरीदारी की बम्पर शुरुआत हुई।  जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि शहर में दिनभर ग्राहकों की रौनक रही। जयपुर में गुरुवार को पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त पर पांच सौ करोड़ पार कारोबार से इनकार नहीं किया जा सकता।

मनपसंद कलर, मॉडल मुश्किल
फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के राष्टÑीय कोषाध्यक्ष साईं गिरधर ने बताया कि सेमीकंडक्टर (चिप) की तंगी से कंपनियों का उत्पादन प्रभावित है। ऐसे में कई ग्राहकों को मनपसंद कलर और मॉडल मिलना मुश्किल हो रहा है। चिप की कमी अगले साल तक दूर होगी, ग्राहक अपनी पसंद की कार, मॉडल और कलर बुक करवा सकते है।

डिलीवरी और बुकिंग जारी
हिन्दुस्तान हुण्डई के वाइस प्रेसिडेंट केके राय ने बताया कि शोरूम खोलते ही ग्राहक अपने-अपने मुहूर्त के अनुसार डिलीवरी तय समय पर देने के लिए आग्रह करते रहे। ग्राहकों ने डिलीवरी लेने के बाद मंदिर का रूख किया। साथ ही वेडिंग सीजन में ग्राहकों ने नई कार की बुकिंग शुभ मुहूर्त में करवाई।

अमेरिका और सिंगापुर से मिले ऑर्डर
डिजाइनर श्रुति मिश्रा ने बताया कि पहली बार दिवाली पर महालक्ष्मी पूजन, भाईदोज, गोवर्धन के लिए गारमेंट्स डिजाइन किए जा रहे हैं। अमेरिका, सिंगापुर के प्रवासी भारतीयों के ऑर्डर हैं। फैमिली की जयपुर सांगानेरी प्रिंट, चुंदड़ी और बंधेज की डिजाइन के साथ स्पेशल दीपोत्सव के लिए गारमेंट्स तैयार किए जा रहे हैं।

गुरुवार को बिक्री
450 कारें   100 कमर्शियल व्हीकल   1650 टू-व्हीलर
(नोट: सभी वाहनों की अनुमाति
कीमत 135 करोड़ रुपए है)

हाईएंड प्रॉडक्ट्स की मांग अधिक
इलेक्ट्रो प्लाजा के सीएमडी संजीव सुरोलिया ने बताया कि होम अप्लायसेंज में एलईडी प्लाज्मा, क्यूएलईडी तकनीक के मॉडल्स की मांग अधिक है। ग्राहक अपने टीवी, फ्रिज और एसी के पुराने मॉडल को अपग्रेड करने के लिए नए खरीद रहे हैं।

परम्परागत गहनों की मांग अधिक
जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने बताया कि महिलाएं परम्परागत गहनों को अधिक खरीद रही हैं। बंगड़ी, हथफूल, कमरबंद, गोखरू ज्याद पसंद किए जा रहे हैं। सोने के महंगे दामों ने इनके वजन को हल्का कर दिया है।