akhilesh yadavs visit to jaipur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शंकराचार्य मुद्दे पर अखिलेश का तंज, कहा- नकली संत बांट रहे असली संतो को सर्टिफिकेट
जयपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को जयपुर के रामबाग होटल में विजन इंडिया कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मीडिया से विस्तृत बातचीत की। इस दौरान उन्होंने देश की वर्तमान राजनीति, भाजपा सरकार की नीतियों और शंकराचार्य विवाद समेत कई मुद्दों पर तीखे बयान दिए। यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर उठे विवाद को लेकर कहा कि असली संतों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने नकली संतों की आलोचना करते हुए जोर दिया कि पूज्य शंकराचार्य का आशीर्वाद मिलने से नकली संतों का अंत हो जाएगा। क्योंकि नकली संत असली सन्तों को सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि सरकार सनातन परंपरा का अपमान कर रही है और असली संतों को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है।

जगद्गुरु शंकराचार्य का स्थान सबसे ऊंचा है और उनकी गरिमा को बनाए रखना हर हिंदू का कर्तव्य है। देश की राजनीति पर बोलते हुए यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां भाजपा है, वहां लोकतंत्र, संस्थाओं और जनता के हितों पर हमला होता है। केंद्र और राज्य सरकारें विपक्षी दलों के वोटरों को फर्जी दस्तावेजों और फॉर्म-7 के जरिए वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश रच रही हैं। चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा हारने लगे तो संस्थाओं के पीछे छिप जाती है।महिला आरक्षण, किसान मुद्दे, महंगाई और बेरोजगारी पर भी अखिलेश ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा वादे तो करती है लेकिन उन्हें पूरा नहीं करती और पीछे मुड़कर भी नहीं देखती।

अखिलेश यादव का जयपुर दौरा : एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में यादव ने लगाए कई आरोप, कहा- भाजपा से लोग दुखी, 5 राज्यों में विपक्षी दलों को मिलेगी बढ़त
जयपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव शुक्रवार को जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखा हमला बोला। यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर यूपी के नए हवाई अड्डों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में हाल में उद्घाटित 7 नए एयरपोर्ट्स में से 6 बंद पड़े हैं। जेवर (नोएडा इंटरनेशनल) एयरपोर्ट का उद्घाटन हाल ही में पीएम मोदी ने किया, लेकिन बाकी एयरपोर्ट जैसे चित्रकूट, आजमगढ़, श्रावस्ती, मुरादाबाद, अलीगढ़ और कुशीनगर में उड़ानें बंद हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का मकसद विकास नहीं, बल्कि चुनिंदा ठेकेदारों को फायदा पहुंचाना है। जेवर एयरपोर्ट पर किसानों की जमीन अधिग्रहण को लेकर भी उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना की।

अखिलेश ने भरोसा दिलाया कि सपा की सरकार बनने पर किसानों को न्याय मिलेगा। यादव ने कहा कि 5 राज्यों (असम, केरल, पुडुचेरी आदि सहित) के चुनाव नतीजे साफ संकेत दे रहे हैं कि भाजपा की हार हो रही है। जनता अब भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए और कहा कि फॉर्म-7 और एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) जैसे मुद्दों पर भाजपा बेईमानी कर रही है। अखिलेश ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की और भविष्यवाणी की कि विपक्षी दलों (खासकर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और दक्षिण भारतीय दलों) की जीत होगी। भाजपा हारते हुए दिख रही है, इसलिए उसके बयान और हमले बढ़ गए हैं।