campagin - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान : उड़नदस्तों ने की कार्रवाई, 25 ओवरलोड वाहन जब्त
जयपुर। सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने आरटीओ द्वितीय धर्मेंद्र कुमार के निर्देशन में जयपुर और आसपास के 4 प्रमुख मार्गों पर प्रवर्तन अभियान चलाया। जयपुर-शाहपुरा, जयपुर-चंदवाजी, जयपुर-चौमूं, और चौमूं-रेनवाल मार्गों पर दो डीटीओ के नेतृत्व में आधा दर्जन उड़नदस्तों ने कार्रवाई की।

अभियान के दौरान 25 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया गया और करीब 8 लाख रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान है। साथ ही 5 वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र मौके पर रद्द किए गए। यह अभियान सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से चलाया गया। परिवहन विभाग की यह कार्रवाई यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगी।

भाजपा अभियान : 46 लाख सदस्य बने, 1.25 करोड़ किया टारगेट
जयपुर। राजस्थान में भाजपा की सदस्यता अभियान का दूसरा चरण समाप्त होने के बाद प्रदेश में पार्टी की सदस्यता 46 लाख तक पहुंची है। टारगेट पहले 1 करोड़ का बनाया गया था, लेकिन सदस्यता अभियान की शुरूआत के दिन 3 सितम्बर को इस टारगेट को बढ़ाकर 1.25 करोड़ कर दिया गया। पार्टी को उम्मीद थी कि दो चरणों के अभियान में वे इस टारगेट को छू लेगी। लेकिन पार्टी की सदस्यता अभियान की धीमी गति के चलते अभी तक टारगेट के आधे सदस्य भी नहीं बन सके हैं। ऐसे में पार्टी ने अब फैसला किया है कि सामान्य सदस्यता अभियान को सक्रिय सदस्यता अभियान के साथ जारी रखा जाएगा।

अभियान को टारगेट के नजदीक पहुंचने तक चालू रखा जाएगा। राजस्थान में पिछली बार भाजपा ने वर्ष 2014 में सदस्यता अभियान चलाया था, तब अशोक परनामी पार्टी के अध्यक्ष थे। उस दौरान अभियान में प्रदेश में 83 लाख सदस्य बने थे। भाजपा ने जब केवल मिस्ड कॉल के जरिये सदस्य बनाए थे।

धीमी गति पर केन्द्रीय नेतृत्व जता चुका ऐतराज
प्रदेश में भाजपा के धीमी गति से चले सदस्यता अभियान पर ऐजराज जता चुका है। भाजपा के राष्टÑीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष खुद सदस्यता अभियान को लेकर बैठक लेने जयपुर आए थे। उन्होंने कम सदस्यता होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि आम लोगों के पास जाकर कार्यकर्ता खुद सदस्य बनाएं। वे जहां भी हैं, वहां जाएं। लेकिन अभियान की गति बढ़नी चाहिए। इसके बाद वीसी के जरिये भी वरिष्ठ नेताओं, जिलों के जिम्मेदार नेताओं की महामंत्री विनोद तावड़े ने बैठक ली थी। जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा भी जुड़े थे।

उपचुनाव के चलते फिलहाल धीमी रफ्तार की आशंका
प्रदेश में सदस्यता अभियान के बीच ही अब सात विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव भी आ गए हैं। पार्टी के बड़े नेता, जिम्मेदार पदाधिकारियों के ऊपर दोहरी जिम्मेदारी होगी। उपचुनाव की जीत भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में सदस्यता अभियान की मोनिटरिंग पर असर पड़ेगा, परिणामत: अभियान की रफ्तार फिलहाल तेजी से नहीं बढ़ने की आशंका है।

कम सदस्यता पर पार्टी के तर्क
पिछली बार छह माह 83 लाख सदस्य बनाए गए थे। इस बार अभी तक 43 दिन ही अभियान चला है, जिसमें 43 लाख सदस्य बना दिए गए हैं।
मिस्ड कॉल से सदस्य बनाना आसान होता है। सदस्य को कोई अन्य जानकारी देनी नहीं पड़ती। इस बार टोल फ्री नंबर, वेब पोर्टल से सदस्यता को फोन करने पर ओटीपी आता है। ओटीपी से फ्रॉड होने की शंकाओं के चलते लोग आवेदन की आगे की प्रक्रिया को पूरा नहीं कर रहे हैं।
धीमी रफ्तार और ओटीपी सहित मोबाइल अनफ्रेंडली लोगों के लिए 18 लाख सदस्यता बुकलेट जिलों में भेजी गई है। प्रत्येक बुकलेट में 25 सदस्य पर्चियां है। अब इनके जरिये सदस्यता अभियान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

अ भियान की गति में कोई कमी नहीं है। अभियान के दो ही चरण हुए हैं। इसे जारी रखा जाएगा। कोई समयावधि तय नहीं है। भाजपा तय टारगेट को पूरा कर लेगी।’
- अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश संयोजक, सदस्यता अभियान।

फिल्म के जरिए बताए रैगिंग को खत्म करने के तरीके
जयपुर। एमएनआईटी में रैगिंग के खिलाफ जागरूकता उतपन्न करने के लिए सप्ताह मनाया गया। इसमें एंटी-रैगिंग दिवस पर एक लघु फिल्म की स्क्रीनिंग के साथ हुई, जिसमें रैगिंग के बुरे प्रभावों, कारणों और छात्रों की मानसिकता का अवलोकन किया गया। इसके अलावा, फिल्म में समुदाय से रैगिंग को खत्म करने के तरीके दिखाए गए। फोकस ऑडियंस एंटी-रैटिंग स्क्वॉड के फैकल्टी और नॉन-टीचिंग मेंबर्स थे। इस मौके पर पोस्ट-ग्रेजुएट छात्रों के लिए एंटी-रैगिंग जागरूकता फिल्म दिखाई गई। एसोसिएट डीन, छात्र कल्याण (अनुशासन) डॉ. विकास कुमार संगल ने कार्यक्रम की शुरूआत की और एमएनआईटी जयपुर के वेलनेस कॉर्डिनेटर ने एंटी-रैगिंग पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी। एमएनआईटी जयपुर के ड्रामा क्लब ने विद्यार्थियों में जागरूकता लाने के लिए नीति सभा में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्योर इंडिया एनजीओ के सीईओ प्रशांत पाल ने सदस्यों को समाज के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में संबोधित किया।

नीति सभा में मनोवैज्ञानिक डॉ. पूनम गर्ग द्वारा रैगिंग पर विद्यार्थियों के व्यवहार पर अतिथि व्याख्यान भी आयोजित किया गया। स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिताएं भी हुई, जिनमें विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। ड्रामा क्लब ने ओएटी में रैगिंग की कुरीतियों पर अपनी प्रस्तुति दी। राजस्थान की रंगकर्मी किरण राठौड़ ने सभी टीम सदस्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया।

मिलावट नियंत्रण को लेकर विश्व रिकॉर्ड अभियान में लिए 2,284 खाद्य पदार्थों के नमूने, 57 प्रतिष्ठानों के पास नहीं है लाइसेंस
जयपुर। राजस्थान में मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने और आमजन को शुद्व आहार उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा विभाग के खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की ओर से प्रदेशभर में दो दिन में 98 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा रिकॉर्ड 2,284 खाद्य पदार्थों की जांच कर उनके नमूने जांच को लिए हैं। अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि देश ही नहीं दुनियाभर में किसी भी प्रदेश में इतने समय में इतनी बड़ा खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान नहीं चला है। अभियान के तहत 7 अगस्त को 1090 और 8 अगस्त 1194 प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया और जांच नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान जांच कर प्रतिष्ठानों को नोटिस भी दिए गए हैं।

खाद्य लाइसेंस सही ढंग से डिस्प्ले न करने, उसकी पालना न करने, गंदगी आदि पाए जाने पर खाद्य संस्थानों को नोटिस दिया गया। इसमें 57 प्रतिष्ठानों पर खाद्य लाइसेंस नहीं पाए गए। उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। इसे विश्व रिकार्ड में दर्ज करने वाली संस्था द्वारा भी इसे अपने रिकॉर्ड में दर्ज करने पर सहमति प्रदान कर दी है। जल्दी ही संस्था विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र खाद्य सुरक्षा विभाग को प्रदान करेगी।

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 13 मोबाइल किए बरामद
जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 13 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने रिकवर मोबाइलों को परिवादियों को सौंप दिया है। पुलिस ने ये मोबाइल बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान राज्यों से बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा थाने में दर्ज मोबाइल फोनों के आईएमईआई नम्बर सीईआईआर पोर्टल के जरिए ब्लॉक करवाकर बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में चल रहे मोबाइलों फोनों में से अभियान के शुरुआती तीन दिनों में 13 मोबाइल रिकवर कर परिवादियों को सौंप दिए।

दक्षिण कोरिया ने लाउडस्पीकर के माध्यम से फिर से शुरू किया प्रचार, नई प्रतिक्रिया की घोषणा
सोल। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया की ओर से बार-बार कूड़े के गुब्बारे भेजने के जवाब में उसकी सीमा पर लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार फिर से शुरू कर दिया है। इस बीच उत्तर कोरिया ने गुब्बारों का एक अतिरिक्त बैच भेजकर जवाबी कार्रवाई की है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने अधिक विवरण दिए बिना कहा कि लाउडस्पीकर प्रसारण दोपहर को फिर से शुरू हो गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) द्वारा एक आपातकालीन बैठक में उपाय को मंजूरी देने के बाद लाउडस्पीकर प्रसारण फिर से शुरू हुआ।

दक्षिण कोरियाई सेना ने उत्तर कोरिया के चौथे परमाणु परीक्षण के जवाब में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया था। इस बीच उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन और वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति के उप विभाग निदेशक किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया द्वारा नए प्रचार पत्रक और प्रसारण शुरू करने की स्थिति में एक नई प्रतिक्रिया की घोषणा की। एजेंसी ने किम यो जोंग के हवाले से कहा कि अगर दक्षिण कोरिया सीमा पार पर्चे फैलाने और लाउडस्पीकर से उकसावे में शामिल होने का विकल्प चुनता है, तो इसमें कोई संदेह नहीं है, वे हमारी नयी प्रतिक्रिया देखेंगे।

प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे
जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद अब प्रदेश के भाजपा नेता दूसरे राज्यों में पार्टी की जीत में अपनी भागीदारी देने में जुट गए हैं। राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित अन्य नेताओं को अब दूसरे राज्यों में चुनावी प्रचार और प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।

राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को उड़ीसा भेजा गया है। वह रविवार को वहां के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी चुनाव प्रचार के लिए गए हैं। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवन बगड़ी आंध्रप्रदेश पहुंचे हैं। वही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया जो की हरियाणा के प्रभारी हैं। वे राजस्थान में चुनाव समाप्ति के बाद हरियाणा चले गए है। वहां उन्होंने डेरा डाल दिया है।

अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने दिल्ली में किया रोड शो
नई दिल्ली। जेल में बंद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने राजधानी दिल्ली में शनिवार को ने रोड शो किया। आम आदमी पार्टी के रोड शो में प्रचार वैन पर सवार, हाथ जोड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार करती सुनीता केजरीवाल आगे बढ़ती रहीं और इस दौरान समर्थक आई लव केजरीवाल के पोस्टर हाथ में लिए रहे। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में दिल्ली से आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए। बता दें कि, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में सुनीता केजरीवाल का पहला राजनीतिक अभियान है।

समर्थकों ने मिस यू केजरीवाल के पोस्टर लहराए
पूरे रोड शो के दौरान, समर्थकों के हाथ में जेल का जवाब वोट से...वी मिस यू केजरीवाल, आई लव केजरीवाल के पोस्टर दिखे। रोड शो के दौरान सुनीता केजरीवाल ने जनता से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को मेरा नमस्कार-प्रणाम, आपके मुख्यमंत्री मेरे पति को जबरदस्ती जेल में डाल दिया गया, जबकि कोर्ट ने उन्हें दोषी करार नहीं दिया है।

इंडोनेशिया में हेलीकॉप्टर का एटीसी से टूटा संपर्क, 3 लोग थे सवार
जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत उत्तरी मालुकु में 3 लोगों को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर का हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया। प्रांतीय खोज और बचाव कार्यालय के प्रमुख फतुर रहमान ने बताया कि हेलीकाप्टर का एटीसी से सम्पर्क टूट गया है और खोज एवं बचाव अभियान जारी है। रहमान ने कहा कि स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:16 बजे हेलिकॉप्टर का एटीसी से संपर्क विफल हो गया। उस समय हेलीकाप्टर हलमहेरा तेंगाह जिले में जंगल के ऊपर उड़ रहा था।

उन्होंने कहा कि पीटी वेडा बे निकेल फर्म द्वारा संचालित हेलिकॉप्टर में तीन लोग सवार थे जिनमें दो पायलट और एक यात्री शामिल था। उन्होंने कहा कि कार्यालय के 300 कर्मियों, सैनिकों और पुलिसकर्मियों की एक संयुक्त बचाव टीम उस क्षेत्र की ओर जा रही है, जहां हेलीकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूट गया था।

मोदी को तीसरा टर्म दिलाने के लिए विदेशों से अभियान चलाने की तैयारी
वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरा टर्म दिलाने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी अभियान चलाए जाने की तैयारी है। इसके लिए कई योजनाएं बनाई हैं। इसमें देश में 25 लाख लोगों को फोन कर प्रधानमंत्री को एक बार फिर से जिताने के वोट देने की अपील की जाएगी। साथ ही 3000 भारतवंशियों का प्रतिनिधिमंडल भारत भेजा जाएगा। यह देशभर में कई स्थानों पर भाजपा और उनके उम्मीदवारों के समर्थन में कैंपेन चलाएंगे। काल करने और विभिन्न राज्यों और भाषाओं के अनुसार रणनीति विकसित करने में मदद करने के लिए पूरे अमेरिका में दो दर्जन से अधिक टीमें भी बनाई गई हैं। संस्था की ओर से कहा गया है कि इसके लिए दिसंबर से तैयारियां जारी हैं। अब इसने और गति पकड़ ली है। ओएफबीजेपी यूएसए के अध्यक्ष अदापा प्रसाद ने बताया कि फरवरी में पूरे अमेरिका में कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं।

बीजेपी ने चलाया अभियान
बीजेपी के समर्थकों और स्वयंसेवकों को इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि आम समुदाय, समुदाय के नेताओं और उन्हें इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं जो प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर देखना चाहते हैं।

अभियान में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का होगा गुणगान
भारतीय प्रवासियों से आग्रह करेंगे कि वे दोस्तों और परिवारों को भाजपा के लिए वोट करने के लिए कहें। उन्हें बताएंगे कि भाजपा को वोट क्यों देना चाहिए और वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की सभी उपलब्धियां गिनाएंगे।

पावरग्रिड के व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ
नई दिल्ली। पावरग्रिड उत्तरी क्षेत्र प्र मुख्यालय में एके मिश्रा कार्यपालक निदेशक उ. क्षे.प्र द्वारा सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तदुपरांत अन्य उच्च अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति एवं सेंट्रल  विजिलेंस कमिशनर के संदेशों को समस्त कार्मिकों के मध्य पढ कर उन्होंने ईमानदारी, नैतिकता एवं पारदर्शिता को कार्यक्षेत्रों में एवं साथ ही व्यक्तिगत जीवन में उच्चतम  मानदंडो को बनाए रखने पर भी बल दिया गया।

पावरग्रिड सीडी, आचरण, अनुशासन एवं अपील नियमों के परिपेक्ष्य में नियमावली  एवं प्रक्रियाओं पर व्यापक रूप से अमल कुमार सहायक प्रबन्धक सतर्कता  विभागए केंद्रीय कार्यालय द्वारा कार्मिकों के मध्यचर्चा की एवं सीडी, नियमों  कीअनुपालना की महत्ता पर प्रकाश डाला। वाकथान रैली को कार्यपालक  निदेशक उत्तरी क्षेत्र.प्र  द्वारा भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें हैं विषय पर हरी झंडी दिखाकर जन जागरुकता के लिए वाकथान रैली का आगाज किया गया।

विधानसभा चुनाव को लेकर सख्ती शुरू, देश के 6 राज्यों की सीमा पर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
जयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। चुनावों को अनुचित रूप से प्रभावित करने  की जहां भी आशंका हो, वहां देख्रेख बहुत बढ़ा दी है। चुनाव में धन-बल का उपयोग नहीं हो इसके लिए पाकिस्तान की सरहद के अलावा पंजाब, उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात की सीमाओं पर नाके लगाकर चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। राज्य में पहली बार भारत माला (हनुमानगढ़ से सांचौर तक) और एक्सप्रेस-वे (दौसा से दिल्ली) को अपनी देख्रेख में रखकर आने-जाने वाले प्वॉइंट पर नाके लगाए गए हैं। मादक पदार्थ की सप्लाई के लिए जाने पहचाने मार्गों पर नाके लगाकर पुलिस का जाल बिछाया गया है। इन सभी नाकों की रिपोर्टिंग पहली बार साइबर ऐप से की जाएगी।

चाक-चौबंद होगी सुरक्षा व्यवस्था
चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 250 से अधिक इंटर-स्टेट नाके लगाए गए हैं। इनके अलावा बॉर्डर स्टेट के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके 150 से अधिक नाके लगवाए जा रहे हैं, जिसमें उनके कर्मी शामिल होंगे। प्रदेश में दो हजार से ज्यादा उड़न दस्ते तैनात किए गए हैं, इनमें 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी दिन-रात आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे। 25 नाके अलग से लगाए गए हैं, इनमें अन्य विभाग जैसे फॉरेस्ट, कॉमर्शिलय टैक्स, ट्रांसपोर्ट, एक्साइज कर्मी तैनात रहेंगे। वे भी देखरेख करेंगे।

6 राज्यों का क्षेत्र जो राजस्थान से सटा है
पुलिस ने सुरक्षा के लिए हर राज्य की सीमा पर जाब्ता तैनात किया है। पाकिस्तान की 1070 किलोमीटर की सीमा चार जिलों बाड़मेर, गंगानगर, जैसलमेर और बीकानेर को छूती है। पंजाब का 89 किलोमीटर का एरिया दो जिलों से सटा है। हरियाणा के 1262 किलोमीटर की सीमा से सात जिले, यूपी के 277 किलोमीटर सीमा से दो जिले, एमपी के 1600 किलोमीटर सीमा से 10 जिले और गुजरात के 1022 किलोमीटर सीमा से छह जिले लगे हैं। इन सभी जिलों की सीमा पर पुलिस टीम तैनात की गई हैं।

प्रदेश में चुनाव को लेकर सभी एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। धन-बल के दुरुपयोग को रोकने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। धन-बल का उपयोग करने वालों के मंसूबों को पहले ही ध्वस्त कर दिया जाएगा।
- विकास कुमार, आईजी आरएसी एवं नोडल अधिकारी