mobile - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

क्रिकेट सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई : 9 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के हिसाब, नकदी समेत उपकरण जब्त
जयपुर। जयपुर की सीएसटी टीम ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सांगानेर और मुरलीपुरा थाना इलाकों से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, वाहन, सट्टा हिसाब रजिस्टर सहित लाखों रुपये के उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सांगानेर सदर क्षेत्र में दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो दुकान के ऊपर बने कमरे में ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहे थे। वहीं मुरलीपुरा थाना इलाके से 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। धर्म सिंह चौधरी (29), रोशन चौधरी उर्फ मुकेश चौधरी (27) शिकरपुरा सांगानेर सदर, हरि गुर्जर (28) भोजपुरा फागी, महेंद्र चौधरी (25) शिकरपुरा, सांगानेर सदर , अजीत चौधरी (21) सायपुरा सांगानेर सदर, गिरराज चौधरी (30), राहेली निवाई, टोंक और सूर्यप्रकाश चौधरी उर्फ सूरज चौधरी (31) रानोली ढाणी मोहनपुरा फागी को गिरफ्तार किया है।

वहीं, पुलिस ने मुरलीपुरा इलाके से आरोपी योगेश जैन उर्फ पिल्लू (31) स्काई रेजिडेंसी अपार्टमेंट विजय नगर मुरलीपुरा और संजय जैन (50) विजयबाड़ी पथ नंबर-6, मुरलीपुरा को गिरफ्तार कर कब्जे में 20 मोबाइल, एलईडी, सट्टा हिसाब रजिस्टर, सेटअप बॉक्स, दो लग्जरी वाहन, एक मोटरसाइकिल और करीब 1.27 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। साथ ही सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

अजमेर पुलिस ने 50 लाख के 215 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान
जिला पुलिस की साइबर सेल और जिले के सभी थानों के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी हुए और खोए हुए करीब 215 मोबाइल फोन को बरामद किया गया है। जिनके मालिकों को आज दोपहर पुलिस लाइन में बुलाया गया। जहां पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला द्वारा उनके मोबाइलों को लौटाया गया। उक्त बरामद हुए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए की है। अपने खोए हुए और चोरी हुए मोबाइल फोन को वापस सुरक्षित मिलने पर मोबाइल मालिकों ने भी जिला पुलिस के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की। लोगों के चेहरे पर अपने मोबाइल फोन हाथ में लेते ही खुशी झलक पड़ी। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन ने बताया कि अधिकांश मोबाइल दरगाह थाना और सिटी थाना क्षेत्र के हैं।

उन्होंने बताया कि कई मोबाइल तो दूसरे राज्यों से घूमने आए हुए लोगों के भी है। ऐसे में पुलिस की टीम सभी मोबाइल फोन के मालिकों से संपर्क कर रही है और उन्हें बुलाकर उनके मोबाइल फोन लौट आए जा रहे हैं एसपी हर्षवर्धन ने सराहनीय कार्य के लिए दरगाह थाने के कांस्टेबल अनिल कुमार सैनी व साबिर खान, रामगंज थाने के हिम्मत राम, कृष्णगंज थाने के जयपाल, जिला स्पेशल टीम के सुरेश चौधरी और साइबर सेल की टीम को बधाई दी। उनके प्रयास से 215 लोगों के फोन उन तक वापस पहुंचाये जा रहे हैं ।

पहली डिजिटल जनगणना आज से शुरू: ‘स्व-गणना’ की खिड़की खुली, प्रगणक को घर पर दिखानी होगी एसई आईडी
वाराणसी। देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना-2027 गुरुवार से शुरु हो गयी। इसके पहले चरण के तहत ‘स्व-गणना’ की खिड़की खुल गई है, जो 21 मई तक चलेगी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जनपदवासियों से इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। नागपाल ने बताया कि केंद्र सरकार की इस पहल के तहत नागरिकों को पहली बार आधिकारिक पोर्टल (https:e.census.gov.in) पर जाकर स्वयं अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज करने की सुविधा दी गई है। उन्होंने बताया कि नागरिक अपने मोबाइल नंबर और नाम के माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। ओटीपी सत्यापन के बाद उन्हें 33 सवालों की प्रश्नावली भरनी होगी। विवरण सफलतापूर्वक जमा होने पर एक 11 अंकों की ‘एसई आईडी’ प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है।

नगर आयुक्त ने कहा कि ‘स्व-गणना’ करने वाले परिवारों को 22 मई से शुरू होने वाले जमीनी सर्वे के दौरान काफी सुविधा मिलेगी। जब प्रगणक घर पहुंचेंगे, तो उन्हें केवल अपनी एसई आईडी दिखानी होगी। यदि डेटा रिकॉर्ड से मेल खाता है, तो उसे तुरंत स्वीकार कर लिया जाएगा, जिससे समय की बचत होगी। नगर आयुक्त ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनगणना की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित है और डेटा एन्क्रिप्शन के जरिए सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान आपसे किसी भी प्रकार की बैंक जानकारी या आधार संख्या जैसे दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे। प्रगणक के आने पर उनका आधिकारिक पहचान पत्र अवश्य देख लें। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया विकास योजनाओं की नींव तैयार करने का आधार है, न कि नागरिकता का प्रमाण।

(हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग) मई-जून 2026 में चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा, जिसमें जनसंख्या, साक्षरता, रोजगार और जातिगत डेटा जैसे महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए जाएंगे। नगर निगम प्रशासन ने इस डिजिटल जनगणना को सफल बनाने के लिए प्रगणकों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है और आम जनता से इस ‘जन अभियान’ में जुड़ने की अपील की है। नगर आयुक्त ने कहा, “वाराणसी को एक स्मार्ट और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए सटीक डेटा अनिवार्य है। मेरा शहरवासियों से अनुरोध है कि सात से 21 मई के बीच पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें और डिजिटल इंडिया के इस महाकुंभ में सहभागी बनें।”

इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट ट्रायल से लोगों के बीच चर्चा : अचानक मोबाइल पर तेज अलार्म और स्क्रीन पर फ्लैश से कुछ पल के लिए घबरा गए, बोले- थोड़ा डर लगने वाला रहा अनुभव
जयपुर। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की ओर से 2 मई को देशभर में किए गए इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट ट्रायल ने आम लोगों के बीच व्यापक चर्चा और मिश्रित प्रतिक्रियाएं पैदा कीं। इस परीक्षण का उद्देश्य आपदा या आपात स्थिति में लोगों तक त्वरित और प्रभावी सूचना पहुंचाने की व्यवस्था को परखना था, लेकिन इसका अनुभव अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रहा।

लगा फोन में खराबी हो गई

जयपुर जिले में कई लोगों ने बताया कि अचानक मोबाइल पर तेज अलार्म जैसी आवाज और स्क्रीन पर फ्लैश संदेश आने से वे कुछ पल के लिए घबरा गए। महात्मा गांधी अस्पताल के नर्सिंगकर्मी मोहित शर्मा ने कहा कि पहले तो लगा कि फोन में कोई बड़ी खराबी आ गई है या कोई गंभीर खतरा है।

थोड़ा डर लगने वाला रहा अनुभव

बाद में समझ आया कि यह सिर्फ  ट्रायल है। आईटी एक्सपर्ट महेन्द्र शर्मा ने इसे जरूरी, लेकिन थोड़ा डराने वाला अनुभव बताया।

सकारात्मक रहा कदम

शहरी इलाकों में तकनीक के जानकार लोगों ने इस पहल की सराहना की। टैक एक्सपर्ट प्रतापसिंह राठौड़ के अनुसार इस तरह की सेल ब्रॉडकास्ट प्रणाली विदेशों में पहले से है। भारत में इसका लागू होना सकारात्मक कदम है, हालांकि लोगों को पहले से जागरूक करना चाहिए था।

स्थानीय भाषा में हो तो बेहतर होता

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिक्रिया थोड़ी अलग रही। बस्सी के कानड़वास गांव से किसान कन्हैयालाल ने बताया कि उन्हें संदेश समझने में दिक्कत हुई क्योंकि अलर्ट अंग्रेजी में भी था। आवाज बहुत तेज थी, लेकिन संदेश पूरी तरह समझ नहीं आया। अगर यह पूरी तरह स्थानीय भाषा में होता तो बेहतर रहता। इससे यह भी स्पष्ट हुआ कि बहुभाषी संचार इस तरह की प्रणालियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

बाद में समझा कि अलर्ट मैसेज है

जयपुर नगर निगम के निर्वतमान पार्षद रजत विश्नोई ने कहा कि इस मैसेज को देखकर वह एक बार तो बुरी तरह घबरा गया था। बाद में समझ आया कि इस पर रियक्ट नहीं करना है, यह अलर्ट मैसेज है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस ट्रायल ने तकनीकी रूप से सिस्टम की क्षमता को साबित किया है, लेकिन जनजागरूकता की कमी साफ  दिखी। आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों का कहना है कि भविष्य में ऐसे अलर्ट से पहले व्यापक सूचना अभियान चलाना चाहिए, ताकि लोग समझ सकें कि यह घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की सूचना है। कुल मिलाकर, यह इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट ट्रायल एक अहम पहल साबित हुई, जिसने न केवल तकनीकी ढांचे की मजबूती को परखा बल्कि यह भी दिखाया कि आम लोगों को इस प्रणाली से जोड़ने के लिए जागरूकता और भाषा की पहुंच पर और काम करने की जरूरत है। लोगों ने सोशल मीडिया पर मजाकिया प्रतिक्रियाएं भी दीं। कई यूजर्स ने इसे अचानक हॉरर मूवी जैसा अनुभव बताया, कई लोगों ने कहा कि यह वास्तविक आपदा के समय उपयोग में लाया जाए तो यह जान बचाने में बेहद कारगर हो सकता है।

शिक्षा विभाग ने लांच किया माय करियर एडवाइजर मोबाइल ऐप : विद्यार्थियों को करियर की देगा सही दिशा, सेल्फ रिव्यू और रिपोर्ट शेयर करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश के विद्यार्थियों को भविष्य के लिए बेहतर तैयारी करने और सही करियर विकल्प चुनने में मदद के लिए पर्सनलाइज्ड करियर गाइडेंस मिलेगा। इस दिशा में शिक्षा विभाग ने माय करियर एडवाइजर मोबाइल एप लॉन्च किया है। यह नवाचार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के लिए तैयारी के साथ जागरूकता बढ़ाने और बेहतर योजना बनाने में मददगार साबित होगा। कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों, अभिभावकों और काउंसलर्स के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

सेल्फ  रिव्यू कर बना सकते हैं प्रोफाइल
माय करियर एडवाइजर एप पर विद्यार्थी तीन प्रमुख मूल्यांकनों के माध्यम से अपना सेल्फ रिव्यू कर सकते हैं। इन परीक्षणों के आधार पर एप विद्यार्थियों को एआई आधारित करियर इनसाइट्स और मैच्ड रोल्स सुझाता है।

बिना डिग्री के जॉब विकल्प उपलब्ध
इस एप में कॉलेज डिग्री के साथ-साथ बिना डिग्री के जॉब ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जिससे हर प्रकार के विद्यार्थी को मार्गदर्शन मिल सके। इस एप के जरिए विद्यार्थी अपनी प्रोफाइल तैयार कर सकते हैं, पसंदीदा करियर विकल्प चुन सकते हैं और अपनी सेल्फ रिव्यू रिपोर्ट, मैच्ड रोल्स और फेवरिट्स को अभिभावकों, शिक्षकों और सलाहकारों के साथ साझा भी कर सकते हैं।

मेले में मोबाइल नेटवर्क हो जाता जाम : परेशान होता हर आम, मेला समिति व अधिकारी करते वॉकी-टॉकी का उपयोग
कोटा। राष्ट्रीय दशहरा मेले का विधिवत शुभारम्भ तो हो गया है लेकिन पूरी तरह से मेला 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन से होगा। उसी दिन से मेले में भीड़ के कारण मोबाइल नेटवर्क जाम होने की समस्या से आमजन को दोचार होना पड़ता है। ऐसे में परिजनों के बिछुड़ने पर उनसे आपस में सम्पर्क करनाा मुश्किल हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए मेला समिति व अधिकारी तो वॉकी-टॉकी का उपयोग करते हैं। निगम कोटा दक्षिण व उत्तर की ओर से आयोजित दशहरा मेला शुरु हो गया है। लेकिन अभी यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होने व पूरी दुकानें भी नहीं लगने से लोग बहुत कम पहुंच रहे हैं। लेकिन जैसे ही 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन रावण दहन होगा। उस दिन  से मेले में लोगों की भीड़ उमड़ना शुरु हो जाती है। भीड़ भी इतनी अधिक रहती है कि मेला परिसर में लोग एक दूसरे से सटकर चलते है। विशेष रूप से झूला मार्केट व फूड कोर्ट में सबसे अधिक भीड़ रहती है। वहीं  मेले के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शनिवार व रविवार को अवकाश के दिन तो मेला परिसर में सांस लेना तक दूभर हो जाता है। इस बार दशहरे पर 215 फीट का विशाल रावण दहन होगा। ऐसे में उसे देखने के कारण भीड़ पहले से काफी अधिक रहने की संभावना है।

खोया-पाया पर उद्घोषणा
मोबाइल नेटवर्क जाम होने से फोन नहीं लगने पर कई लोग तो निगम की ओर से मुख्य प्रवेश द्वार श्रीराम द्वार के पास खोया-पाया केन्द्र पर सूचना देते हैं। वहां से बिछड़े लोगों व बच्चों के बारे में उद्घोषणा की जाती है। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को आपस में मिलाने का काम किया जाता है। लेकिन मोबाइल से बात करके मिलना संभव नहीं हो पाता है। इस समस्या से कुछ लोग ही नहीं मेले में आने वाले अधिकतर लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

इनका कहना है
मेले में भीड़ के कारण मोबाइल नेटवर्क व फोन जाम होने की समस्या आती है। गत वर्ष भी इसका सामना करना पड़ा था। इसके लिए समिति सदस्यों व अधिकारियों ने वॉकी-टॉकी का उपयोग किया था। करीब 10 वॉकी-टॉकी से आपस में बातचीत व सम्पर्क करना सुविधाजनक रहा था। इस बार तीन मोबाइल कम्पनियों को पत्र लिखे गए हैं। समिति ने जिला कलक्टर के माध्यम से कम्पनियों को पत्र भेजकर मेला परिसर व उसके आस-पास टावर लगाने या अन्य व्ववस्था करने का निवेदन किया है जिससे लोगों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़े। संभावना है कि दशहरे तक इस समस्या का समाधान हो सकता है।
- विवेक राजवंशी, अध्यक्ष मेला समिति

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बना भारत : मेक इन इंडिया कार्यक्रम बढ़ा रहा है हमारी आत्मनिर्भरता, रोजगार भी हो रहे उत्पन्न
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री का मेक इन इंडिया दृष्टिकोण भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने में मदद कर रहा है। अपने शुरू होने के एक दशक के भीतर मेक इन इंडिया कार्यक्रम न केवल हमारी आत्मनिर्भरता को बढ़ा रहा है, बल्कि उत्पादन को बढ़ावा दे रहा है और रोजगार भी पैदा कर रहा है। इस संबंध में डेटा साझा करते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, रेलवे और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले दशक में भारत के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन पर प्रकाश डाला।

आयात से स्वतंत्रता तक - मोबाइल विनिर्माण में भारत का उदय
भारत ने मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में उल्लेखनीय प्रगति की है और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल विनिर्माण देश बन गया है । 2014 में भारत में केवल 2 मोबाइल विनिर्माण इकाइयां थीं, लेकिन आज देश में 300 से अधिक विनिर्माण इकाइयां हैं  जो इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में महत्वपूर्ण विस्तार को रेखांकित करती हैं। 2014-15 में भारत में बिकने वाले सिर्फ़ 26% मोबाइल फोन भारत में बने थे, बाकी आयात किए जा रहे थे। गौरतलब है कि भारत में बिकने वाले 99.2% मोबाइल फोन भारत में ही बनते हैं।

मोबाइल फोन का विनिर्माण मूल्य वित्त वर्ष 2014 में 18,900 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में 4,22,000 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में हर साल 325 से 330 मिलियन से ज्यादा मोबाइल फोन बनाए जा रहे हैं और औसतन भारत में लगभग एक बिलियन मोबाइल फोन उपयोग में हैं। भारतीय मोबाइल फोन ने घरेलू बाजार को लगभग परिपूर्ण कर दिया है और यही वजह है कि मोबाइल फोन के निर्यात में काफी वृद्धि हुई है। 2014 में निर्यात लगभग न के बराबर था, जो अब 1,29,000 करोड़ से ज्यादा हो गया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में रोजगार सृजन का एक दशक
इस क्षेत्र का विस्तार रोजगार का एक प्रमुख स्रोत भी रहा है जिसने पिछले दशक में लगभग 12 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा किए हैं। इन रोजगार अवसरों ने न केवल कई परिवारों की आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाया है, बल्कि देश के सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने में भी योगदान दिया है। इन मील के पत्थरों को हासिल करने में मेक इन इंडिया पहल की अहम भूमिका रही है। इसने चार्जर, बैटरी पैक, सभी प्रकार के मैकेनिक्स, यूएसबी केबल जैसे महत्वपूर्ण कलपुर्जों और उप-असेंबली के घरेलू उत्पादन को सक्षम बनाया है और लिथियम आयन सेल, स्पीकर और माइक्रोफोन, डिस्प्ले असेंबली और कैमरा मॉड्यूल जैसे अधिक जटिल घटकों का उत्पादन किया है। भविष्य में मूल्य श्रृंखला में और अधिक गहराई से आगे बढ़ने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। विशेष रूप से कलपुर्जों और अर्धचालकों के उत्पादन में। यह बदलाव आत्मनिर्भरता बढ़ाने और भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में पंक्ति में पहले स्थान पर  स्थापित करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

मूल्य शृंखला को गहन बनाना: भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को आगे बढ़ाना
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अब मूल्य श्रृंखला में और गहराई से आगे बढ़ने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है जिसमें बढ़िया कलपुर्जों और सेमीकंडक्टर उत्पादन पर अधिक जोर दिया जा रहा है जिससे इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे पारिस्थितिकी तंत्र का स्वदेशी विकास सुनिश्चित हो सके। इससे वैश्विक स्तर पर एक अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार के रूप में भारत की स्थिति मजबूत होगी। 1950 से 1990 के बीच प्रतिबंधात्मक नीतियों ने विनिर्माण को बाधित किया। हालांकि मेक इन इंडिया मूल्य श्रृंखला में गहराई से प्रवेश करके और घटकों और चिप्स के उत्पादन को बढ़ाकर इस प्रवृत्ति पलट रहा है। देश में सेमीकंडक्टर विनिर्माण आधार स्थापित करना मेक इन इंडिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, जिसे भारत छह दशकों से हासिल करने का प्रयास कर रहा है। भारत सेमीकंडक्टर मिशन के शुभारंभ और स्वीकृत की गई पांच प्रमुख परियोजनाओं के साथ, माइक्रोन से शुरू होकर, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की दो परियोजनाएं, सीजी पावर की एक परियोजना और कीन्स की अंतिम परियोजना, इस देश में सेमीकंडक्टर का वास्तविक विनिर्माण आधार भारत में स्थापित किया जा रहा है।

मेक इन इंडिया नए आर्थिक युग को आकार दे रहा है
खिलौनों से लेकर मोबाइल फोन, रक्षा उपकरणों से लेकर ईवी मोटरों तक, उत्पादन भारत में वापस आ रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेक इन इंडिया विजन भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाना है। मेक इन इंडिया कार्यक्रम आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रहा है, उत्पादन को बढ़ावा दे रहा है और रोजगार पैदा कर रहा है, जिससे देश की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

परिचित ने दिया मोबाइल सही करने का झांसा, अपहरण कर लूट लिए 25 हजार रुपए
जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में एक युवक को परिचित ने मोबाइल सही करने का झांसा देकर कालवाड़ रोड से बुलाकर अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित मुकेश कुमार निवासी मंगलम सिटी ने रिपोर्ट दी है कि कुछ समय पहले उसका मोबाइल खराब हो गया। ऐसे में उसने परिचित यशपाल शेखावत से बात की, तो उसने किसी के नंबर देकर परकोटे में भेज दिया।

उन लोगों ने उसे रामगढ़ मोड़ के पास एक मोबाइल की दुकान पर बुलाया, जहां से कई लोगों ने थार गाड़ी में बैठाकर साइड में ले लिया। इसके बाद रास्ते में मारपीट करते हुए उसे कालवाड़ रोड ले गए। इसके बाद पीड़ित के घर से बाइक, मोबाइल और 25 हजार रुपए लूट लिए। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने का वीडियो भी बना लिया। पीड़ित ने अगले दिन ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस जांच कर रही है।

मोबाइल छीनने के हादसों में हो रही है बढ़ोतरी
जयपुर। शहर में मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जाते हुए लोगों के हाथों से मोबाइल छीन कर फरार होने की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। बदमाश बाइक पर आते हैं और हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो जाते हैं। पीड़ित रेणु कंवर बालनाथ नगर वीकेआई विश्वकर्मा ने रिपोर्ट में दी है कि एक सितम्बर को रामेश्वर मंदिर केपास रोड नम्बर 17 से अपराह्र सवा 4 बजे मोबाइल पर बात करती हुई जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर 3 आए बदमाश मोबाइल छिनकर फरार हो गए।

दूसरी चोरी की वारदात भी एक सितम्बर को हुई। वादी रामस्वरूप जाट सिरसा गोविन्दगढ़ जयपुर ग्रामीण ने रिपोर्ट में बताया कि रोड नम्बर 13 वीकेआई से फोन पर बात करता हुआ जा रहा था। तभी बाइक पर आए तीन बदमाश मोबाइल छिनकर फरार हो गए। लोगों का कहना है कि मोबाइल लूट की वारदात बाइक पर एक साथ आने वाले तीन युवक अंजाम दे रहे हैं।

मोबाइल चार्ज करते समय युवक की मौत
हिंडोली। बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र के पायरा गांव में गुरुवार को एक युवक अपने घर पर मोबाइल चार्ज करने के लिए लाइट बोर्ड में लग रहा था कि करंट से उसकी मौत हो गई। दरअसल घर के समीप ही 11 हजार केवी लाइन और ट्रांसफार्मर से अचानक हाई वॉल्टेज के कारण युवक के चपेट में आने से यह हादसा हो गया। थाना अधिकारी पवन कुमार मीणा ने बताया कि गुरुवार सुबह 9 बजे हुए इस हादसे में पायरा गांव निवासी रंजीत उम्र 22 वर्ष पुत्र उदयलाल गुर्जर की मौत हो गई। वह अपने मोबाइल को घर पर लाइट बोर्ड में चार्ज के लिए लगा रहा था कि घर के पास ही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन के कारण हाई वॉल्टेज होने से मोबाइल चार्ज करते हुए वह चपेट में आ गया। करंट का जोरदार झटका लगने से वह नीचे गिर गया। परिजन उसे हिंडोली अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस हिंडोली चिकित्सालय पहुंची शव का  पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

गांव में छाया रहा मातम , नहीं जले चूल्हे
पायरा गांव में रंजीत की मौत का ऐसा सन्नाटा पसरा कि गांव में  चूल्हे नहीं जले। युवक मिलनसार और व्यावहारिक था।  परिवार सहित समाज और गांव की अन्य लोगों की आंखों से आंसू नहीं रोक पाए। रंजीत का गमगीन माहौल में दाह संस्कार किया गया।

युवक का मोबाइल छीनकर बदमाश फरार
कोटा। आरके पुरम थाना क्षेत्र में अपने घर जा रहे एक युवक से तीन बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। इस मामले में पीड़ित प्रशांत गुप्ता ने मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि सोमवार शाम को रावतभाटा से कोटा आया था और बस से उतरकर आरएसी ग्राउंड के सामने से होते हुए अपने कमरे पर जा रहा था। तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और उन्होंने उसके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। तीनों आरोपियों की उम्र करीब 16 से 20 साल के बीच है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की तलाश के लिए टीम बना दी हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना में मिले मोबाइल में लगी आग
अजमेर। राज्य सरकार की इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत मिले एक मोबाइल फोन में शुक्रवार को अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इससे मोबाइल व उसके चार्जर सहित 21 हजार रुपए की नगदी और अलमारी में रखे कुछ कपड़े भी जल गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि मुफ्त में मिला मोबाइल बहुत महंगा पड़ गया। फिलहाल वह हादसे से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग कर रहे है।

हादसा महाराणा प्रताप नगर, कोटड़ा निवासी अन्नू देवी यादव पत्नी राजपाल सिंह के घर हुआ है। उसने बताया कि पिछले माह 23 अगस्त को उन्हें राज्य सरकार की इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत जवाहर रंगमंच में मोबाइल फोन मिला था। जिसे पाकर वह बहुत खुश हुई थीं। वह फोन को बड़े ही संभालकर रखती थीं। आज भी जब काम पर गई तो मोबाइल फोन व उसका चार्जर अलमारी में रखकर गर्इं थीं। कुछ समय बाद में अलमारी से तेजी से धुआं निकल रहा था। उस दौरान अन्नू का बेटा अनुराग घर में था। उसने तुरंत मां को फोन कर अलमारी से धुआं निकलने की जानकारी दी। कुछ देर में अन्नू ने घर पहुंच कर अलमारी खोलकर देखा तो अन्दर आग लग रही थी। तुरंत परिजन ने मिलकर पानी फेंक कर कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने देखा तो मोबाइल जला हुआ था। उसका चार्जर भी जल गया था। आग लगने के कारण मोबाइल के पास ही अलमारी में रखी 21 हजार रुपए की नगदी व कुछ कीमती कपड़े भी जलकर खराब हो गए।

सरकार से मुआवजे की मांग

अन्नू के देवर गोविन्द यादव ने सरकार से मांग की है कि मोबाइल हादसे से गरीब विधवा महिला का जो नुकसान हुआ है। सरकार उसकी भरपाई करे। साथ ही मोबाइल कंपनी से मोबाइलों को अच्छे से चैक कराए। जिससे किसी और गरीब के साथ कोई हादसा नहीं हो।