Peter Magyar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी पीटर मैग्यार को बधाई : भारत-हंगरी के बीच द्विपक्षीय एवं रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर, साथ मिलकर काम करने की जताई उत्सुकता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को हंगरी के चुनावों में पीटर मैग्यार और उनकी टिस्ज़ा पार्टी की शानदार जीत पर उन्हें बधाई दी और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय एवं रणनीतिक संबंधों को गहरा करने के महत्व पर जोर दिया।  पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा कि पीटर मैग्यार  और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। पीएम मोदी ने भारत और हंगरी के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों देश "गहरी मित्रता, साझा मूल्यों और अटूट आपसी सम्मान से बंधे हुए हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी ने भविष्य में सहयोग को लेकर आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए श्री मग्यार के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने आगे कहा, "मैं आपके साथ मिलकर द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने और हमारे लोगों की साझा समृद्धि एवं कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।" भारत और हंगरी के बीच परंपरागत रूप से सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं, जिनमें व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल है। हंगरी मध्य यूरोप में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है और दोनों देशों ने हाल के वर्षों में आर्थिक एवं राजनयिक संबंधों को लगातार वृद्धि की है।

प्रधानमंत्री मोदी के संदेश में भारत के लिए एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार के रूप में यूरोपीय संघ के व्यापक महत्व पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी ने हाल के वर्षों में तेज हुई है जो व्यापार, जलवायु कार्रवाई, डिजिटल परिवर्तन और वैश्विक शासन जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित है।

पीटर मैग्योर की ऐतिहासिक जीत: हंगरी में 16 साल बाद ट्रंप और पुतिन के शासन का अंत, यूरोपीय संघ से जुड़े कार्यों में निभा चुके हैं भूमिका
हंगरी। Peter Magyar ने हंगरी की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए 2026 के संसदीय चुनाव में लंबे समय से सत्ता में रहे Viktor Orbán को पराजित कर नई सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही देश में पिछले डेढ़ दशक से चल रहा सत्ता का एकाधिकार समाप्त हो गया है। 45 वर्षीय मग्यार पेशे से वकील और डिप्लोमैट हैं तथा सेंटर-राइट Tisza Party के प्रमुख नेता के रूप में उभरे हैं। कभी वह ऑर्बान की पार्टी Fidesz के करीबी सहयोगी रहे थे और सरकारी संस्थाओं व यूरोपीय संघ से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

मग्यार का राजनीतिक उभार काफी तेज रहा है। 2024 तक वह आम जनता के बीच ज्यादा पहचाने नहीं जाते थे, लेकिन एक चर्चित माफी विवाद के बाद उन्होंने सरकार से दूरी बना ली और सार्वजनिक रूप से भ्रष्टाचार तथा सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लगाए। इसके बाद उन्होंने नया राजनीतिक मंच तैयार किया और टिस्ज़ा पार्टी का नेतृत्व संभालते हुए खुद को मुख्य विपक्षी चेहरे के रूप में स्थापित किया। 2024 के यूरोपीय चुनावों में मिले समर्थन ने उनकी स्थिति मजबूत की, जिसका असर 2026 के आम चुनाव में साफ दिखाई दिया। भारी मतदान और बदलाव की इच्छा के बीच टिस्ज़ा पार्टी को निर्णायक जीत मिली, जिसे हंगरी में साम्यवादी शासन के बाद सबसे बड़े राजनीतिक बदलावों में गिना जा रहा है।

मग्यार के चुनावी अभियान का केंद्र भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, लोकतांत्रिक संस्थाओं की पुनर्बहाली और यूरोपीय संघ के साथ संबंधों को बेहतर बनाना रहा। उन्होंने रूस पर ऊर्जा निर्भरता कम करने और पश्चिमी देशों के साथ संतुलित रिश्ते बनाने की भी बात कही है। हालांकि, खुद को सुधारवादी नेता के रूप में पेश करने वाले मग्यार सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने रूढ़िवादी रुख को बरकरार रखते हैं। अब उनके सामने चुनावी वादों को पूरा करने और हंगरी की राजनीतिक दिशा को नई दिशा देने की बड़ी चुनौती है।