v shree niwas - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
जयपुर | मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में गृह विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और मुख्यमंत्री के निर्देशों की प्रभावी पालना की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा जिला स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और स्थानीय माफिया के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई करने पर जोर दिया।

बैठक में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने और छात्राओं व महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य सचिव ने साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर सतत निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही उन्होंने सक्रिय पुलिसिंग, नियमित थाना निरीक्षण और कानून-व्यवस्था की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

BRICS उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों की बैठक की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
जयपुर l मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को 6-7 अगस्त को जयपुर में आयोजित होने वाली ब्रिक्स (BRICS) उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों की बैठकों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, समन्वित और सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं। बैठक में मुख्य सचिव ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था, एयरपोर्ट पर अतिथियों के स्वागत, यातायात प्रबंधन तथा शहर के सौंदर्यीकरण पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान देश-विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और राजस्थान की मेहमाननवाजी तथा प्रशासनिक क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन हो। श्री श्रीनिवास ने संबंधित विभागों से आयोजन स्थलों, आवास, परिवहन, प्रोटोकॉल तथा अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत आयोजित होने वाली यह बैठक जयपुर के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। इससे राजस्थान को वैश्विक निवेश, व्यापार और औद्योगिक सहयोग के क्षेत्र में अपनी संभावनाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन के सफल संचालन के लिए राज्य सरकार और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

विभिन्न विभागों की लंबित एवं प्रक्रियाधीन भर्तियों की प्रगति की समीक्षा : कांस्टेबल सहित प्रमुख भर्तियों पर चर्चा, मुख्य सचिव ने दिए कार्रवाईयों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026 में घोषित भर्ती कैलेंडर की प्रक्रिया निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार युवाओं को अधिकाधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विभागों को भर्ती प्रक्रियाओं से संबंधित प्रशासनिक, वित्तीय, नियम संशोधन तथा अन्य आवश्यक कार्रवाईयों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग, कार्मिक विभाग, संबंधित विभागों तथा भर्ती एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखा जाए ताकि भर्ती प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब नहीं हो।

मुख्य सचिव ने शनिवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि विभिन्न विभाग भर्ती प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रहे हैं। गृह विभाग की उप निरीक्षक एवं कांस्टेबल भर्ती, प्रशासनिक सुधार विभाग की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती, स्वायत्त शासन विभाग की सफाई कर्मचारी भर्ती, पंचायतीराज विभाग की ग्राम विकास अधिकारी भर्ती, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की सपोर्ट इंजीनियर भर्ती, शिक्षा विभाग की शिक्षकीय एवं अन्य पदों पर भर्ती तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संवर्ग की भर्तियों की विभागवार समीक्षा की।

सीएस वी. श्रीनिवास ने विकसित ग्राम/वार्ड अभियान की प्रगति की समीक्षा, 20 अप्रैल को होगी दूसरी ग्राम-वार्ड सभा
जयपुर। मुख्यमंत्री विकसित ग्राम एवं शहरी वार्ड अभियान की प्रगति को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर्स सहित संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य सचिव ने बताया कि अभियान के तहत 20 अप्रैल को राज्यभर में दूसरी ग्राम सभा एवं वार्ड सभा आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत 10,245 वार्डों और 14,403 ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर बैठकें होंगी।

उन्होंने कलेक्टर्स के साथ तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभाओं के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो। बैठक में जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक, जिला परिषद की सीईओ प्रतिभा वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीसी के माध्यम से मौजूद रहे।