Congratulations - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीएम योगी ने दी बंगाल के नए मंत्रियों को शुभकामनाएं, बोले- जनसेवा से पुनर्स्थापित करें सोनार बांग्ला का गौरव
कोलकाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री और मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में नए मंत्रियों से जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए “सोनार बांग्ला” के गौरव को पुनर्स्थापित करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में लिखा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी मंत्री जनसेवा को सर्वोच्च मानकर कार्य करेंगे और पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देंगे।

उन्होंने मां काली का स्मरण करते हुए कहा कि देवी की कृपा से सभी मंत्रियों का कार्यकाल यशस्वी, जनकल्याणकारी और लोकहित को समर्पित हो। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश का समापन “वंदे मातरम्” के साथ किया। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों ने शनिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

पीएम मोदी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी बधाई : राज्य की प्रगति के लिए दीं शुभकामनाएं , कहा-प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में होंगे सफल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सम्राट चौधरी को राज्य का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि सम्राट चौधरी अपने अनुभव और जन सेवा के प्रति समर्पण के साथ प्रदेश को विकास की नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने में सफल होंगे। पीएम मोदी ने अपने बधाई और शुभकामना संदेश में कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में जनता-जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।" उल्लेखनीय है कि जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद बुधवार को भाजपा के सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में नये मंत्रिमंडल को पटना में शपथ दिलायी गयी। सम्राट चौधरी नीतीश सरकार में उप मुख्यमंत्री थे।