massive fire in tire godown in sanjay market jaipur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर के संजय मार्केट में टायर गोदाम में भीषण आग, चार मंजिला इमारत में मची अफरा-तफरी
जयपुर। संजय मार्केट इलाके में बुधवार दोपहर एक टायर गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तंग गली में स्थित चार मंजिला इमारत के निचले हिस्से में रखे टायर आग की चपेट में आ गए, जिससे आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। विस्तृत खबर: घटना दोपहर करीब 12:45 बजे की है, जब संजय मार्केट स्थित मिश्रा जी की गली में बने एक टायर गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित किया जा रहा था, जहां बड़ी संख्या में टायर रखे हुए थे। टायर अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से भड़क गई और पूरे निचले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना स्थल तंग गली में होने के कारण दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के आगे वे बेबस नजर आए। सूचना मिलने पर लालकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को खाली करवाना शुरू किया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रहीं। घनी आबादी वाले इलाके में स्थित इस चार मंजिला भवन में आग लगने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर इमारत और आसपास की दुकानों को खाली कराया गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।