emotional - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बरी होते ही भावुक हुए केजरीवाल : मीडिया के सामने फफक कर रो पड़े, बोले- जीत अंतत: सच की होती है
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने  दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित 23 आरोपियों को शराब नीति से जुड़े घोटाले के मामले में बरी कर दिया। फैसला आने के बाद राउज एवेन्यू अदालत के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल भावुक हो गए। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में न्यायपालिका पर अपना विश्वास दोहराते हुए आरोप लगाया कि यह मामला उनकी पार्टी को कमजोर करने की एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा था। उन्होंने कहा, हमने हमेशा कहा है कि जीत अंतत: सच की होती है। हमें भारतीय न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और अपने तथा सहयोगियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से इनकार किया। आप के संयोजक ने भावुक होते हुए कहा- भाजपा हम पर आरोप लगा रही थी लेकिन अदालत ने सभी को बरी कर दिया।

अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर हिंदी में पोस्ट कर कहा कि कोई व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो जाए, वह दैवीय न्याय से ऊपर नहीं है और सत्य की हमेशा जीत होती है। वहीं, सिसोदिया ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि उन्हें डॉ. बी आर आंबेडकर की परिकल्पना में बने संविधान पर गर्व है और बार-बार उन्हें बेईमान साबित करने की कोशिशों के बावजूद अदालत के फैसले ने उनके रुख को सही ठहराया है। आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी अदालत के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी और उसके नेताओं को बदनाम करने की बड़ी साजिश उजागर हुई है। उन्होंने एक्स पर अपने बयान में केंद्र की सत्ताधारी व्यवस्था पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया और माफी की मांग की।

पिता यश जौहर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर भावुक हुये करण जौहर
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर अपने पिता यश जौहर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें याद कर भावुक हो गये।

करण जौहर ने अपने पिता यश जौहर की 20वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें और एक नोट शेयर किया है। करण जौहर ने नोट में लिखा, मैं विश्वास नहीं कर सकता कि आपको गए हुए 20 साल हो गए। मेरे को इस बात का सबसे बड़ा डर था। दो अगस्त 2003 को आपने मुझे बताया कि आपको ट्यूमर है। मेरा सबसे बुरा सपना मुझे देख रहा था और फिर भी उनके बच्चे के रूप में यह मेरा कर्तव्य था कि मैं पॉजिटिव रहूं और विश्वास बनाए रखूं। लेकिन भीतर की आवाज की सबसे बुरी बात ये है कि वो कभी गलत नहीं होते। इस घटना के 10 महीने बाद वो हमें छोड़कर चले गए। लेकिन उनकी गुडविल का हमें बहुत फायदा मिला। मैं सबसे दृढ़, आत्मीय और निस्वार्थ व्यक्ति का बेटा होने पर बहुत गर्व करता हूं। उन्होंने अपने रिश्तों को हर चीज से ऊपर रखा और प्यार की एक विरासत छोड़ी है जिसे मैं और मेरी मां आज भी जी रहे हैं। लव यू पापा।

गौरतलब है कि 26 जून 2004 में यश जौहर की कैंसर से मौत हो गई थी। उन्होंने दोस्ताना, दुनिया, अग्निपथ, गुमराह, डुप्लीकेट,कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और कल हो न हो जैसी बेहतरीन फिल्में बनायी थी।

श्याम भजनों की भाव विभोर प्रस्तुती, आरती के साथ बाबा की ज्योत जलाई
गंगापुर सिटी। रविवार की देर शाम को सालोदा मोड स्थित अर्जुन पैलेस में समाज सेवी प्रहलाद मेठी के द्वारा बाबा श्याम का भव्य व बडा ही मनमोहक दरबार सजाया गया। गणेश बंदना एवं आरती के साथ बाबा की ज्योत जलाई गई। भजन गायक राजू निवाई ने मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे से भजन संध्या की शुरूआत की। इसके बाद एक से बढ कर एक भजनों की प्रस्तुती दे कर सभी को भाव विभोर कर दिया। राजू निवाई ने किस्मत वालों को मिलता है तेरा दरबार, जब से देखा तुम्हे ना जाने क्या हो गया जैसे भजनों की प्रस्तुती दे कर सभी का मन मोह लिया। दोसा के भजन गायक अजय शर्मा ने पाण्डाल में समां बांध दिया।

अजय शर्मा ने मन की बाता सावंरिया ने आज सुना कर देख लो, कीर्तन की है रात आदि भजनो से भक्तो को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्याापार संघ एवं राजस्थान खाद्य प्रदार्थ व्यापार संघ अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता, अखिल भारतीय खण्डेलवाल महासभा के अध्यक्ष रमेश चंद खण्डेलवाल, मसाला व्यापार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामोत्तार अग्रवाल, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, सभापति शिवरतन अग्रवाल, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बौहरा, उपसभापति वीरू पुजारी, प्रहलाद मेठी सहित शहर के गणमान्य लोग मोजूद थे।

सदन में भावुक हुए गुलाब चंद कटारिया
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरूवार को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भावुक हो गए। दरअसल नकल-पेपर लीक विरोधी बिल 2022 पर चर्चा के दौरान सदन में गुलाबचंद कटारिया बोल रहे थे। कटारिया ने अपनी बात रखते हुए ना केवल भावुक हुए, वरन कटारिया सदन में रोने लगे। भावुक हुए कटारिया तो सदन में हर कोई खामोश नजर आया।

कटारिया की नम आंखों देखकर विधायक सकते में आ गए। कटारिया ने युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नकल-पेपर लीक बिल 2022 पर चर्चा के दौरान सदन में कहा कि रीट परीक्षा रद्द होने से एक करोड़ परिवारों  पर इसका सीधा असर पड़ा है। नकल के कारण गरीब का हक मारा गया है।  नकल गिरोह से लाखों युवाओं का भविष्य अधर में है। अपनी बात जारी रखते हुए कटारिया ने इस बात पर जोर दिया कि सिस्टम को बदलना बेहद जरूरी वरना ऐसा ही चलेगा। परीक्षा का सिस्टम सुधारना होगा। उन्होनें कहा कि सरकारी टीचर को ही एग्जामनर बनाना चाहिए। कटारिया ने तंज कसते हुए कहा कि जब तक दिल-दिमाग ठीक नहीं होगा , बिमारी का इलाज नहीं होगा।

कटारिया ने कोचिंग संस्थानों का 4 साल का रिकॉर्ड निकाले जाने की भी सदन में मांग रखी। इतना ही नहीं उन्होनें कहा कि टीम गठित करके कोचिंग संस्थानों के पिछले 10 साल का परीक्षा परिणामो की जांच करवानी चाहिए।  यही है बीमारी की असली जड़। इस दौरान कटारिया विधेयक पर बोलते हुए भावुक हो गए। कहा-कोई भी लोग इनकी पीड़ा को समझने को तैयार नहीं। मुझे बहुत दुख है इस बात का क्या होगा। इस तरह की गैरकानूनी हरकतें की जा रही है। शिक्षा संकुल में जिसने दोषी  की ड्यूटी लगाई उसको लगाने वाला कौन है। कटारिया ने कहा कि प्रभावशाली लोगों ने सरकारी नौकरियों को अमीरों को बेच दिया।

सदन में अपनी बात जारी रखते हुए उन्होनें कहा कि कई लोग अपना घर और खेत बेचकर भी पढ़ते हैं। लेकिन जब उनका सलेक्शन नहीं होता।  तो वह ज़हर खा कर मर जाता है। कोई इस पीड़ा को समझने के लिए तैयार नहीं है।  और हम इस कानून को लाकर दुनिया को बताना चाह रहे हैं कि हमने इतना बड़ा काम कर दिया। कटारिया बोले कि इस कानून से कुछ भी नहीं होगा।  मुझे बहुत दुख है इस बात का है कि  किस तरह की गैंग पाल ली हमने?  मैंने उस दिन भी पूछा था?  शिक्षा संकुल में जिन लोगों को ड्यूटी पर लगाया।  उनको लगाने वाला दोषी कौन है?  जिसके कारण से पेपर लिफाफा काट कर निकाल लिया गया। यह तो हमारा भाग्य अच्छा था।
कि सवाई माधोपुर की घटना आ गई और एसओजी को उसमें कुछ हाथ लग गया। अगर वह मामला एसओजी के नहीं लगता,  तो आज सब पदों पर इन सब बड़े-बड़े दलालों के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे होते और मेरे गरीब का बच्चा अपने घर लौट कर जाता।

कटारिया बोले - क्या दुर्भाग्य है?  केवल इससे खुश मत हो जाओ कि हमने कानून बना दिया जिससे अपराध रुक जाएगा। सिस्टम को बदलना होगा।परीक्षा का सिस्टम ही बदलना होगा।  क्या हम व्यवस्था को बदल नहीं सकते?  क्या एक ही पर्चा पूरे राजस्थान में 20 लाख बच्चों को दिया जाए?  क्या इसका कोई विकल्प नहीं हो सकता? उन्होनें कहा कि परीक्षा के लिए एक की बजाय हम 25 पेपर बना सकते हैं। उल्लेखनिय है कि विधायकों की ओर से प्रस्ताव पर राय रखी गई। जिसके बाद नकल-पेपर लीक विरोधी बिल 2022 सदन में पास हो गया।

जनसुनवाई में एक तस्वीर देख भावुक दिखे सचिन पायलट
जयपुर। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के शुक्रवार को अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक भावुक पल सामने आया। जनसुनवाई के दौरान एक कार्यकर्ता ने सचिन को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सचिन के पिता राजेश पायलट की क्रिकेट खेलते तस्वीर भेंट की। दरअसल,पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन जयपुर के सिविल लाइन्स स्थित आवास पर जनसुनवाई कर रहे थे। पायलट की जनसुनवाई में  कार्यकर्ता और फरियादी उमड़े। इस दौरान प्रदेशभर से पहुंचे फरियादियों ने पायलट को अपनी परेशानियां बताई। कार्यकर्ताओं ने भी अपने अभाव अभियोग बताए। पायलट ने उनके आवास पर पहुंचे हर व्यक्ति से वन-टू-वन मुलाकात की। कई सामाजिक संगठनों की ओर से पायलट का स्वागत किया गया। इसी दौरान जयपुर के पुरानी बस्ती क्रिकेट क्लब की ओर से पायलट को सीनियर राजेश पायलट की पुरानी तस्वीर भेंट की गई। पायलट क्रिकेट के मैदान में उतरे राजेश पायलट की फोटो देख भावुक हुए और तस्वीर लेते हुए कार्यकर्ता को धन्यवाद दिया।