big acb trap in nadoti - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नादोती में बड़ा एसीबी ट्रैप : चार लाख रुपए संदिग्ध नकदी बरामद, SDM सहित तीन अफसर 60 हजार घूस लेते गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी ने गुरुवार को करौली जिले के नादोती उपखंड में एसडीएम काजल मीना, उनके रीडर दिनेश कुमार सैनी तथा वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ को 60 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस दौरान एसीबी टीम ने मौके से चार लाख रुपए की संदिग्ध नकदी भी बरामद की।

एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी भूमि से संबंधित तकाशनामे (फाइनल डिक्री) जारी करने के बदले एसडीएम काजल मीना अपने रीडर के माध्यम से रिश्वत की मांग कर रही है।

पहले 1 लाख की मांग, बाद में 50 हजार पर सौदा
परिवादी के अनुसार शुरुआत में एक लाख रुपए घूस की मांग की गई थी लेकिन बाद में 50 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। इसके अलावा रीडर ने अपने लिए 10 हजार रुपए अलग से मांगे गए। इस प्रकार कुल 60 हजार रुपए की घूस मांगी गई। गोपनीय सत्यापन के बाद बिछाया जाल : शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। निर्धारित योजना के अनुसार परिवादी को 16 अप्रैल को एसडीएम कार्यालय नादोती बुलाया गया। यहां रीडर दिनेश सैनी ने परिवादी से 60 हजार रुपए की रिश्वत ली और उसे वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ को सौंप दिया।

मोबाइल पर हुई बातचीत से पुष्टि
कार्रवाई में रीडर ने बताया कि राशि एसडीएम काजल मीना के लिए ली जा रही है। एसीबी टीम ने मौके पर ही मोबाइल के माध्यम से एसडीएम और रीडर के बीच बातचीत कराई, जिसमें रिश्वत की सहमति हुई। इसके बाद रीडर ने वरिष्ठ सहायक को फोन कर राशि लेकर कार्यालय आने के लिए कहा।

बैग में मिले 4 लाख की अतिरिक्त
जैसे ही वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ बैग लेकर कार्यालय पहुंचा, एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान बैग से 60 हजार रुपए की रिश्वत राशि बरामद हुई। साथ ही उसी बैग में चार लाख रुपए की अतिरिक्त संदिग्ध नकदी भी मिली।