Jogaram Patel - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू : पार्टी ने की महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी, जोगाराम पटेल ने कहा- चुनावों में जनता देगी इसका जवाब
जोधपुर। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन और कांग्रेस के विरोध पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और पार्टी ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लगातार अनदेखी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का रुख मातृशक्ति के खिलाफ रहा है और आने वाले चुनावों में जनता इसका जवाब देगी। पटेल ने कहा कि संसद में हुई बहस के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण पर सहमत है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस इस मुद्दे पर समर्थन नहीं देती, तो यह उनके महिला विरोधी दृष्टिकोण को दर्शाता है। पटेल ने कांग्रेस के बयानों को भ्रामक और वास्तविकता से परे बताया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि ऐसा बयान दिया गया है, तो वह अनुचित है।

पटेल ने जोर देकर कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही पारित हो चुका है और हालिया चर्चा केवल उसके क्रियान्वयन की समयसीमा से जुड़े संशोधन को लेकर थी, जिसमें इसे 2030 के बजाय पहले लागू करने की बात थी।पटेल ने कांग्रेस के इतिहास पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी अपने शासनकाल में भी महिला आरक्षण बिल को पारित कराने में विफल रही। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी कांग्रेस के कारण यह विधेयक पारित नहीं हो पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा दिखावटी राजनीति की है और वास्तविकता में महिलाओं को उनका अधिकार नहीं दिया।