radhamohan das aggarwal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राधामोहन दास अग्रवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- इनमें देश के प्रति कोई सकारात्मक सोच नहीं
जयपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार मिलना चाहिए और भाजपा उन्हें यह अधिकार देकर रहेगी। समय आने पर महिलाएं कांग्रेस को करारा जवाब देंगी। अग्रवाल ने विपक्ष को परिवारवादी बताते हुए कहा कि इनमें देश के प्रति कोई सकारात्मक सोच नहीं है, बल्कि ये पार्टियां केवल अपने पारिवारिक स्वार्थ के लिए एकजुट हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि असम और पुडुचेरी के चुनाव भाजपा जीत चुकी है, तमिलनाडु में मुकाबला बराबरी का है, जबकि पश्चिम बंगाल के पहले चरण में भाजपा बढ़त बना चुकी है और दूसरे चरण में भी जीत हासिल करेगी।

राजस्थान के सामाजिक परिप्रेक्ष्य का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यहां महिलाओं की भूमिका ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण रही है। नारायणी देवी वर्मा, जानकी देवी बजाज, पन्ना धाय और अमृता देवी बिश्नोई जैसी महिलाओं ने समाज को दिशा दी है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है, लेकिन कांग्रेस ने इसमें बाधाएं डालीं। भाजपा इसे अपना सैद्धांतिक विषय मानती है और हर हाल में महिलाओं को आरक्षण दिलाकर रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ महा गठबंधन नहीं तक ठगबंधन कम कर रहा है।