conductors - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रोडवेज में बिना टिकट यात्री मिला तो सिविल डिफेंस परिचालक पर FIR, नौकरी भी जाएगी
कोटा ।राजस्थान रोडवेज ने अब बसों में टिकट की गड़बड़ी करने वाले सिविल डिफेंस परिचालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। रोडवेज बस में अगर बिना टिकट यात्री मिला, तो मामला सिर्फ विभागीय कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संबंधित सिविल डिफेंस परिचालक के खिलाफ नजदीकी पुलिस थाने में एफआईआर तक दर्ज कराई जा सकती है।यानी टिकट में गड़बड़ी अब परिचालक की नौकरी के साथ-साथ उसे कानूनी कार्रवाई तक पहुंचा सकती है। निगम की ओर से ऐसे मामलों में परिचालक की धरोहर राशि जब्त करने, सेवाएं समाप्त करने और ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
राज्य पथ परिवहन निगम मुख्यालय की सांख्यिकी शाखा ने 7 सितंबर को प्रदेश के सभी आगारों के मुख्य प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं। मुख्यालय ने माना है कि कुछ आगारों में सिविल डिफेंस परिचालकों की आय की नियमित निगरानी नहीं हो रही थी। कई मामलों में सिर्फ एक रोटेशन की आय के आधार पर परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी।अब बिना टिकट यात्री मिलने पर कार्रवाई और सख्त होगी।

कोटा में चेकिंग के दौरान 2 यात्री मिले बिना टिकट
कोटा में भी रोडवेज अधिकारियों ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। रोडवेज के मुख्य प्रबंधक अजय कुमार मीणा ने मंगलवार दोपहर को कोटा से जयपुर जा रही एक बस को रुकवाकर जांच की। जांच के दौरान दो यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। दोनों से कुल 2000 रुपये जुर्माना वसूला गया।

दो चेकिंग पोस्ट से बसों पर नजर
रोडवेज की आय बढ़ाने और टिकट व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो चेकिंग पोस्ट भी बनाए गए हैं। इन पोस्टों पर लगातार बसों की जांच की जा रही है।कोटा डिपो में परिचालकों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें स्थायी कर्मचारियों के साथ सिविल डिफेंस के परिचालक भी लगाए गए हैं।

रोडवेज कर्मचारियों पर अलग कार्रवाई
हालांकि महत्वपूर्ण बात यह है कि एफआईआर की कार्रवाई केवल सिविल डिफेंस परिचालकों पर लागू होगी। यदि रोडवेज का नियमित परिचालक बस में दो से ज्यादा यात्रियों को बिना टिकट यात्रा कराता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन जैसी कार्रवाई शामिल हो सकती है।

बस में दो से ज्यादा सवारी बिना टिकट यात्रा करते मिलीं तो सिविल डिफेंस परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।
- अजय कुमार मीणा, मुख्य प्रबंधक, राजस्थान रोडवेज

JOB Alert लखनऊ में ई.बस कंडक्टरों के 326 पदों पर भर्ती : भारतीय नौसेना ने सेलर के 300 पदों पर निकाली वैकेंसी
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट में इलेक्ट्रिक बसों के लिए 326 पदों पर कंडक्टरों की जल्द भर्ती होगी। नगरीय परिवहन निदेशालय के अंतर्गत लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्टर संविदा पर बस परिचालकों की भर्ती करेगा। परिचालकों के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडियट के साथ कम्प्यूटर में ट्रिपल सी होना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तारीख एक नवंबर शाम पांच बजे तक है।

सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी पल्लव बोस ने बताया कि सौ एसी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए बस कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके लिए आवेदकों को  प्रमाण पत्र अपलोड करके आवेदन फार्म भरना होगा। सामान्य वर्ग के लिए 200 रुपये और एससी/एसटी के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। चयनित लोगों की सूची एक सप्ताह बाद वेबसाइट पर जारी होगी।

आवेदकों की ट्रेनिंग होगी
बस कंडक्टर के पदों पर चयनित आवेदकों की ड्यूटी पहले सीएनजी सिटी बसों में लगाई जाएगी। जहां ईटीएम मशीन ऑपरेट करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद नई इलेक्ट्रिक सिटी बसों में ड्यूटी लगेगी। आठ.आठ घंटे के दो शिफ्टों में लगाकर ट्रेनिंग दी जाएगी।

अंतिम तारीख : एक नवंबर 2021

भारतीय नौसेना ने सेलर के 300 पदों पर निकाली वैकेंसी
इंडियन नेवी ने  सेलर के पदों के लिए आवेदन की  प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार  सेलर के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भारतीय नौसेना की आधिकारिक साइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर 2021 को समाप्त होगी। इस भर्ती के माध्यम से 300 पदों को भरा जाएगा।

सिलेक्शन का प्रोसेस
कुल 300  खाली पदों के लिए लगभग 1500 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस  टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए कट ऑफ अंक अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं।  1 अप्रैल 2002 और 31 मार्च 2005 के बीच पैदा हुए कक्षा10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य हैं।

अंतिम तारीख : 2 नवंबर 2021