Refinery Fire - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आदर्श कोऑपरेटिव घोटाले पर गहलोत का बड़ा हमला: AAG की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल, कहा-रोपियों की पैरवी कर रही फर्म से जुड़े हैं AAG, सरकार को तुरंत करना चाहिए एक्शन
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आदर्श कोऑपरेटिव घोटाले को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एडिशनल एडवोकेट जनरल (AAG) शिव मंगल शर्मा की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए। गहलोत ने कहा कि शिव मंगल शर्मा की फर्म ही इस मामले में आरोपियों की पैरवी कर रही है, जबकि वे सरकार की ओर से भी पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने इसे हितों के टकराव का स्पष्ट मामला बताते हुए कहा कि सरकार को इस पर तुरंत विचार करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि जब नेता प्रतिपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया था, तब ही सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गहलोत ने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर मामले को नजरअंदाज कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने संजीवनी कोऑपरेटिव घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें भी गरीब निवेशकों को आज तक न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने मांग की कि सरकार इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शी जांच सुनिश्चित करे, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
उन्होंने RGHS योजना को लेकर कहा कि पेंशनर्स समाज दुखी है। सरकार की लापरवाही के कारण इस योजना में बेईमानी हो रही है। इससे ये पूरी स्कीम बर्बाद हो रही है। स्थिति बहुत खराब है।

उन्होंने रिफाइनरी में आग लगने की घटना का भी जिक्र किया। कहा कि नई रिफाइनरी में आग लगने की घटना बड़ी चूक है। इसके उद्घाटन में जल्दबाजी की जा रही थी। नई रिफाइनरी में आग लगने की शायद ये पहली घटना है। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने पंचायत चुनाव और महिला आरक्षण पर भी राज्य और केंद्र सरकार को घेरा।