Terrorism Remarks - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रधानमंत्री मोदी पर कठोर टिप्पणी को लेकर उपराष्ट्रपति ने कसा खड़गे पर तंज, बोले-मतभेद केवल दृष्टिकोण तक सीमित, व्यक्तिगत रूप से दोनों के बीच अच्छे संबंध
बीदर। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बारे में एक राजनीतिक रूप से कड़ा, लेकिन सौहार्दपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनके बीच मतभेद केवल दृष्टिकोण तक सीमित हैं, जबकि व्यक्तिगत रूप से दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं। राधाकृष्णन ने बीदर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वैचारिक मतभेदों के बावजूद उनके और खरगे के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "हमारे खरगे जी के साथ मेरा थोड़ा मतभेद है, सिर्फ दृष्टिकोण का मतभेद। कभी-कभी मुझे लगता है कि खरगे जी काले और सफेद के बीच अंतर नहीं कर पाते, और कभी-कभी एक आतंकवादी और आतंकवादियों के लिए आतंक बनने वाले के बीच। इसके अलावा मुझे कोई समस्या नहीं है; वे मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं।" गौरतलब है कि हाल ही में खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिस पर सत्ता पक्ष की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई थी।