finally - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोविड हेल्थ वर्कर फिर पहुंचे पीसीसी, पहले पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, पीसीसी पदाधिकारियों से नोकझोंक, अंत में डोटासरा से वार्ता
जयपुर। कांग्रेस मुख्यालय पर जन सुनवाई के दौरान मंगलवार को एक बार फिर जमकर हंगामा हुआ। कोविड हेल्थ वर्कर ने नियुक्ति की मांग को लेकर मुख्यालय के गेट पहुंचकर हंगामा किया।

इन वर्कर के जबरन अंदर घुसने पर पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई।  धक्का-मुक्की से नाराज सीएचए कर्मचारियों ने पीसीसी पदाधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। पीसीसी पदाधिकारियों और कर्मचारियों के बीच काफी देर तक नोकझोंक चलती रही। उसके बाद 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा से बातचीत के लिए बुलाया। सीएचए कर्मचारियों ने सोमवार को भी पीसीसी मुख्यालय में जमकर हंगामा कर आत्महत्या की चेतावनी दी थी।

रिंग में अजेय रहे मूसा आखिर मौत से हारे: जर्मनी के दिग्गज मुक्केबाज का रिंग में दिल का दौरा पड़ने से निधन
नई दिल्ली। तुर्की मूल के जर्मनी के दिग्गज मुक्केबाज मूसा का मुकाबले के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मूसा महज 38 साल के थे। यूरोपीय और एशियाई विजेता मूसा यूगांडा के हमजा वानडेरा के खिलाफ मुकाबले के दौरान तीसरे राउण्ड में रिंग में गिर गए और वहीं उनकी मौत हो गई। न्यूयार्क में मूसा और हमजा के बीच यह मुकाबला खेला जा रहा था। इसी दौरान दूसरे राउंड में मूसा और वानडेरा के बीच कड़ी टक्कर हुई। इसी बीच वानडेरा ने मूसा को एक जोरदार मुक्का भी मारा। इसके बाद तीसरे राउंड के शुरू होने पर मूसा रिंग में ही पहले घुटने पर बैठे और फिर वहीं लेट गए। उन्हें गिरता देख वहां मौजूद मैच अधिकारी उनके पास पहुंचे और उन्हें उठाकर जल्दी अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और मूसा के फैंस शोक में डूबे हैं।

तुर्की के अधिकारी ने की पुष्टि
तुर्की के अधिकारी हसन तुरान ने मूसा की मौत की पुष्टि की है। हसन ने ट्विटर पर कहा कि हमने अपने हमवतन मूसा अस्कान यामक को खो दियाए जो अलुक्रा के एक मुक्केबाज थे, जिन्होंने कम उम्र में यूरोपीय और एशियाई चैंपियनशिप जीती थी। दर्शक इस मैच का सीधा प्रसारण देख रहे थे।

8-0 का अपराजित रिकॉर्ड रहा
पेशेवर मुक्केबाजी में मूसा अपराजित थे। उनका रिकॉर्ड 8-0 का था। मूसा का यह करियर का 9वां पेशेवर मुकाबला था। साल 2017 में मूसा पेशेवर मुक्केबाज बने थे लेकिन उन्हें पहचान 2021 में इंटरनेशनल चैंपियन बनने के बाद मिली थी।

इसी साल रूसी मुक्केबाज ने भी गंवाई जान
मुक्केबाजी में यह पहली ऐसी घटना नहीं है, जहां किसी मुक्केबाज ने जान गंवाई हो। यामक से पहले अर्मेनियाई मूल के रूसी मुक्केबाज अरेस्ट सहक्यान का इस साल 9 जनवरी को निधन हो गया था। 26 वर्षीय सहक्यान मुकाबले के दौरान चोट लगने के बाद दस दिनों तक कोमा में रहे थे, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। राशिद अल स्वैसत नाम के एक अन्य मुक्केबाज की भी पिछले साल विश्व युवा चैम्पियनशिप मुकाबले के दौरान रिंग में गिरने के बाद मौत हो गई थी।

टीम पूरी : राज्यपाल ने 11 कैबिनेट और चार राज्य मंत्रियों को दिलाई शपथ
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत टीम के 11 कैबिनेट और चार राज्यमंत्रियों को राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित समारोह में इन 15 मंत्रियों ने 35 मिनट में शपथ ली। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल से आग्रह किया। मुख्य सचिव निरंजन कुमार आर्य ने राज्यपाल से समारोह शुरू करने की अनुमति मांगी। शाम को चार बजे आयोजित इस समारोह में राज्यपाल ने सबसे पहले हेमाराम चौधरी को शपथ दिलाई। सबसे अंत में जाहिदा को शपथ दिलाई गई। दूसरे नंबर पर महेंद्रजीत सिंह मालवीय और तीसरे नंबर पर रामलाल जाट ने शपथ ली।  समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, भाजपा के उप नेता राजेन्द्र राठौड़ समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

ये बने कैबिनेट मंत्री
हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिंह, रामलाल जाट, रमेश मीणा, ममता भूपेश बैरवा, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत।

ये बने राज्य मंत्री
बृजेंद्र सिह ओला, मुरारीलाल मीणा, राजेंद्र गुढ़ा और जाहिदा खान।

यह था तीसरा शपथ ग्रहण समारोह
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार का यह तीसरा शपथग्रहण समारोह था। इससे पहले 17 दिसम्बर 2018 को राजभवन से बाहर रामनिवास बाग में आयोजित समारोह में केवल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शपथ ली थी। उसके बाद 24 दिसम्बर 2018 को राजभवन में हुए समारोह में 23 मंत्रियों ने शपथ ली थी। दोनों बार ही पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने शपथ दिलाई थी।

अब बीस काबीना और नौ राज्यमंत्री
जयपुर। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंत्रियों की फुल टीम बन गई है। इस टीम में 20 काबीना मंत्री और नौ राज्य मंत्री हैं। टीम के मुखिया गहलोत समेत मंत्रिपरिषद में कुल तीस सदस्य हो गए हैं। अब मंत्रिपरिषद में एक भी पद खाली नहीं है।

फुल टीम में ये हैं काबीना मंत्री
बीडी कल्ला, शांति धारीवाल, परसादीलाल मीणा, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद, हेमाराम चौधरी, महेन्द्रजीत मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश बैरवा, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविन्दराम मेघवाल और शकुंतला रावत।

ये हैं राज्य मंत्री
भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, राजेन्द्र सिंह यादव, डॉ. सुभाष गर्ग, बृजेन्द्र सिंह ओला, मुरारीलाल मीणा, राजेन्द्र गुढ़ा और जाहिदा खान।

आखिर आर्यन रिहा
आखिरकार मुंबई हाईकोर्ट ने क्रूज पोत पर मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किए गए आर्यन खान को गुरुवार को रिहाई के आदेश दे दिए। मुंबई के तट से एक क्रूज जहाज पर से 2 अक्टूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। आर्यन खान अभिनेता शाहरूख खान के पुत्र हैं। न्यायमूर्ति एनडब्ल्यू साम्ब्रे की एकल पीठ ने मामले में सह-आरोपियों अरबाज मर्चेन्ट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी। अदालत में आर्यन के वकीलों ने तर्क दिया कि आर्यन और उसके साथियों के पास कोई ड्रग्स नहीं मिली और न ही कुछ और बरामद हुआ और न ही वे ड्रग्स सेवन करते पाए गए। अरबाज के जूते से 6 ग्र्राम ड्रग्स मिली थी, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि यह आर्यन के सेवन के लिए थी। इतनी मामूली मात्रा में ड्रग्स का रखना या मिलना कोई गंभीर अपराध नहीं है। इस प्रकार के छोटे मामलों में पहले नोटिस दिया जाता है, पूछताछ होती है, लेकिन सीधे गिरफ्तारी का कोई कारण नहीं बनता? फिर गिरफ्तारी से पहले आर्यन कराई गई दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आर्यन की जमानत का फैसला सुना दिया। एनसीबी बचाव पक्ष के सवालों व दलीलों का कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई। आर्यन की गिरफ्तारी से लेकर जमानत तक कई सवाल उठते रहे और इसी बीच एनसीबी के जांच अधिकारी समीर वानखेड़े पर 25 करोड़ की वसूली की चर्चा बीच में आ गई। मामले की गंभीरता को समझते हुए वानखेड़े के खिलाफ इंटरनल इंक्वायरी का आदेश जारी कर दिया गया है। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद में उसकी जमानत की कोशिशें तेजी से शुरू हो गई। अदालतों में लंबी बहसें भी चलती रहीं, लेकिन एनसीबी तरह-तरह के आरोप लगाकर जमानत को रोके रखा। आखिर बचाव पक्ष के वकीलों ने अदालत में सबूत पेश करने की बात कही तो एनसीबी पुख्ता सबूत पेश नहीं कर पाई। इससे एनसीबी की साख का बट्टा लगा है और अब तो सवाल खड़ा होता है आखिर को 21-22 दिनों तक हिरासत में क्यों रखा गया? बेशक देश में, मादक पदार्थों का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है और युवा पीढ़ी इसका सेवन भी करती है। नशे के कारोबार पर नियंत्रण पाना जरूरी है और यह बड़ी चुनौती भी है, लेकिन आर्यन खान का मामला रहस्यमयी ही रहा। गिरफ्तारी भी वाजिब नहीं लगी। एनसीबी अधिकारियों पर वसूली के आरोप लगते हैं, तो आखिर मादक कारोबार के नेटवर्क को कैसे खत्म किया जा सकेगा?