Nitin Naveen - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने निकाय चुनावों की ऐतिहासिक सफलता पर दी बधाई, पंचायत चुनाव में जीत का दिया मंत्र
जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने शुक्रवार को जयपुर में सीएमआर में जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों के साथ संवाद कर निकाय चुनावों में सफलता की बधाई देते हुए आगामी पंचायतराज चुनावों में ठोस रणनीति और आपसी सहयोग, समन्वय के साथ कार्य करते हुए जीत हासिल करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट की भावना को आत्मसात करते हुए जन सेवा के संकल्प को साकार करना भाजपा से जुड़े सभी जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों में मिली ऐतिहासिक सफलता प्रदेश नेतृत्व, संगठन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं प्रभावी रणनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जीत का सेहरा हम सभी का है और निकाय चुनाव को आगामी पंचायत चुनाव की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव मानकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि सफलता के साथ आत्मचिंतन और समीक्षा ही संगठन को निरंतर मजबूत और सही दिशा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाय चुनाव में सफलता प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में सक्रिय रूप से लगाया जाए।

नितिन नवीन ने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी अपेक्षाओं और मांगों को समझकर योजनाएं बनाना तथा उनके क्रियान्वयन के दौरान जनता के साथ सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना ही सुशासन की पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास के लिए एक से बढ़कर एक योजनाएं और कार्यक्रम लाए गए हैं। जनप्रतिनिधि क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहेंगे तो इन योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का यश जनता के बीच संगठन को जरूर मिलेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने के लिए प्रत्येक पंचायत समिति, जिला परिषद और बूथ की राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों का सूक्ष्म आकलन किया जाए। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के आगामी दिनों का अधिकतम उपयोग करते हुए चुनावी तैयारियों को गति देने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए संगठन को मजबूती, सक्रियता और जनता से सीधा संवाद रखते हुए कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए राजस्थान में विकास की गति को निरंतर बनाए रखना आवश्यक है। इसके लिए गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और हरियाणा की तरह राजस्थान में भी भारतीय जनता पार्टी को लगातार सत्ता में बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं को जनसेवा की मिसाल बनानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी पंचायत चुनावों के लिए अभी से पूरी ताकत और मेहनत के साथ जुट जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान में पिछले ढाई वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं। राज्य सरकार ने विधायकों और जनप्रतिनिधियों को भी विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया है। पंचायत चुनावों के मद्देनजर विकास रथों के जरिये सरकार के कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की पुस्तिका तैयार कर उपलब्ध कराई गई है।

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों एवं चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता संगठन की मेहनत, समन्वित रणनीति और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने निकाय चुनावों के परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, वहां की रणनीति से सीख लेते हुए इसे पंचायत चुनाव में अपनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित भारत, विकसित राजस्थान के लक्ष्य की दिशा में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों के लिए कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर चुनावी मैदान में जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा, अनुशासन और सामूहिक निर्णय ही संगठन की सफलता का आधार हैं तथा भाजपा की विजय और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व डॉ. प्रेम चन्द बैरवा, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, सहप्रभारी कविता पाटीदार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी व डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक उपस्थित रहे।

अल्बर्ट हॉल पर ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वच्छता मित्रों से की आत्मीय बातचीत, नितिन नवीन ने दिलाई शपथ
जयपुर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन शामिल हुए। इस दौरान नितिन नवीन ने मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने स्वच्छता मित्रों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। दोनों ने स्वच्छता कर्मियों से आत्मीयता से बातचीत की और उनके हालचाल जाने।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद ने पौधारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया।

अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सांसद मदन राठौड़, मंजू शर्मा, डॉ. अलका गुर्जर, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा और बालमुकुंदाचार्य सहित मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में आमजन ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

गहलोत–पायलट की फोटो से मतभेद उजागर, रिफाइनरी मुद्दे पर राजनीति न करे विपक्ष: मदन राठौड़
जयपुर। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे की तैयारियों पर मंथन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगामी दौरे को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने की, जिसमें जयपुर शहर और देहात संगठन के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, विधायक कैलाश वर्मा, श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, सुमन शर्मा, एकता अग्रवाल, सरिता गैना, राखी राठौड़, शंकर गोरा, हमीद मेवाती, महेंद्र कुमावत, मुकेश पारीक, हिरेन जोशी, अविनाश गहलोत, अमित गोयल और राजेश गुर्जर सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उनके कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ टोंक में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने रवाना हुए। जिला कार्यालयों के उद्घाटन का अभियान शुरू: राजस्थान में बीजेपी जिला कार्यालयों के उद्घाटन का सिलसिला भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से शुरू होगा। टोंक से इस अभियान का आगाज किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतापगढ़, बूंदी, चूरू, डूंगरपुर, बाड़मेर और पाली जिलों में भी कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा जालोर में नए बीजेपी जिला कार्यालय की आधारशिला भी रखी जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों को लेकर बीजेपी आईटी विभाग व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राजस्थान दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार वे पहले टोंक पहुंचेंगे, जहां भाजपा जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे जयपुर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि टोंक में होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेशभर के भाजपा कार्यालयों में किया जाएगा, जिससे कार्यकर्ता एक साथ इस आयोजन से जुड़ सकें। जयपुर पहुंचने पर नितिन नवीन का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के संयोजकों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही कोर कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश भी देंगे। पार्टी नेतृत्व के इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है और कार्यकर्ताओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट की हालिया तस्वीर केवल एकजुटता दिखाने का प्रयास है, जबकि इससे उनके आपसी मतभेद ही उजागर होते हैं। राठौड़ ने कहा कि वर्तमान हालात ऐसे हैं कि उन्हें सार्वजनिक रूप से साथ दिखना पड़ रहा है। राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गहलोत का यह बयान कि पहली बार राहुल गांधी ने एसटी, एससी और ओबीसी वर्गों के मुद्दों पर बात की है, अपने आप में चौंकाने वाला है। इससे स्पष्ट होता है कि पहले इन वर्गों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। रिफाइनरी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि विपक्ष को इस विषय पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।