sessions - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तपन ने की खिलाड़ियों की प्रैक्टिस किक आउट : स्कूल टाइम बदले, मैदान सूने, गर्मी ने थाम दी रफ़्तार
कोटा। शहर इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान ने पिछले 25 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह 10 बजे के बाद ही तेज धूप और लू के थपेड़े महसूस होने लगते हैं। दोपहर होते-होते हालात ऐसे हो जाते हैं कि शहर के प्रमुख मार्गों कोटड़ी सर्किल, घोड़ा वाला बाबा सर्किल और तलवंडी क्षेत्र — पर सन्नाटा छा जाता है। भीषण गर्मी का असर खेल गतिविधियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। छत्र विलास गार्डन और किशोर सागर तालाब जैसे क्षेत्रों में जहां पहले सुबह-शाम रौनक रहती थी, अब वहां लोगों की आवाजाही कम हो गई है। खेल मैदानों में भी खिलाड़ियों की संख्या घटी है। खिलाड़ी अब सुबह 4:30 से 5 बजे के बीच ही अभ्यास कर लेते हैं या फिर देर शाम का इंतजार करते हैं।

पहले सुबह 6 बजे तक मैदान खिलाड़ियों से भर जाता था, लेकिन अब गर्मी के कारण सभी को जल्दी अभ्यास खत्म करना पड़ रहा है। इससे खिलाड़ियों की स्टैमिना और प्रदर्शन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
-प्रितम सिंह, सचिव बॉक्सिंग संघ

दोपहर में अभ्यास करना अब संभव नहीं है, इसलिए पूरी दिनचर्या बदलनी पड़ी है। बढ़ती गर्मी से थकान जल्दी होती है और अभ्यास का समय भी घट गया है।
-पुष्पेन्द्र गुर्जर, खिलाड़ी

स्वास्थ्य पर भी खतरा
लगातार बढ़ती गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। गर्मी ने न केवल पारा बढ़ाया है, बल्कि कोटा की जीवनशैली और रफ्तार को भी पूरी तरह बदल दिया है। आने वाले दिनों में राहत नहीं मिली तो हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
-तिरथ सांगा, सचिव फुटबॉल संघ

डॉक्टर की सलाह: ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
डॉ यावर खान के अनुसार, खिलाड़ियों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अभ्यास से पहले और बाद में पर्याप्त पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लेना जरूरी है, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। हल्के और ढीले कपड़े पहनें, सीधी धूप में अभ्यास से बचें और संभव हो तो सुबह या शाम के समय ही ट्रेनिंग करें। उन्होंने सलाह दी कि अत्यधिक थकान, चक्कर या सिरदर्द महसूस होने पर तुरंत आराम करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता लें।

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में जनरेटिव एआई पर एफडीपी, विशेषज्ञों के हुए सत्र
जयपुर। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के डिजाइन एंड आर्ट्स डिपार्टमेंट तथा प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट द्वारा क्राफ्टिंग द फ्यूचर : क्रिएटिव आर्ट्स, डिज़ाइन, मीडिया, आर्किटेक्चर और अर्बन प्लानिंग के लिए जनरेटिव एआई विषय पर एक सप्ताह का नेशनल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) आयोजित किया गया।

इसमें देश के डिजाइन, आर्किटेक्चर, मीडिया एवं रचनात्मक क्षेत्रों के फैकल्टी मेंबर शामिल हुए। फैकल्टी मेंबर्स को जनरेटिव एआई के टूल्स और तकनीकों से परिचित कराना और इन्हें शिक्षण, अनुसंधान व रचनात्मकता में समाहित करने के तरीकों पर मार्गदर्शन देना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था।

इस एफडीपी में एआई टूल्स की व्यावहारिक कार्यशालाएं, पाठ्यक्रम नवाचार, दृश्य सामग्री निर्माण तथा एआई के नैतिक पहलुओं पर विशेषज्ञों के सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को इंटरैक्टिव सेशन और लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से एआई की संभावनाओं को समझने में मदद मिली। रिसोर्स पर्सन के तौर पर वीएफएक्स व क्रिएटिव टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ मयूर श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया और अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए। एफडीपी ने फैकल्टी मेंबर्स में इनोवेशन, डिजिटल लिटरेसी और भविष्य के प्रति सजग सोच को बढ़ावा दिया।

शेयर बाजार में पिछले तीन सत्रों से जारी गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स एवं निफ्टी बढ़त बनाने में सफल
मुंबई।  वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर एफएमसीजी, बैंकिंग, वित्त जैसे समूहों में हुईं लिवाली के बल पर शेयर बाजार में पिछले तीन सत्रों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया और सेंसेक्स एवं निफ्टी बढ़त बनाने में सफल रहे।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 326.84 अंकों की बढ़त के साथ 53234.77 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 83.30 अंकों की तेजी लेकर 15835.35 अंक पर रहा। बीएसई का मिडकैप भी 0.82 प्रतिशत उठकर 22037.16 अंक पर और स्मॉलकैप 0.62 प्रतिशत बढ़कर 24954.54 अंक पर रहा।
बीएसई में बढ़त में रहने वालों में एफएमसीजी 2.49 प्रतिशत, बैंकिंग 1.08 प्रतिशत और वित्त 0.92 प्रतिशत प्रमुखता से शामिल है जबकि धातु 1.49 प्रतिशत की गिरावट में रहा। बीएसई में कुल 3566 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2020 हरे निशान में और 1365 लाल निशान में जबकि 181 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़त में रहने वालों में ब्रिटेन 1.04 प्रतिशत, चीन 0.53 प्रतिशत, जापान 0.84 प्रतिशत और जर्मनी 0.39 प्रतिशत शामिल है जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.13 प्रतिशत की गिरावट में रहा। बीएसई का सेंसेक्स 56 अंकों की गिरावट लेकर 52851.67 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 53301.99 अंक के उच्चतम और 52674.81 अंक के निचले स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस के 52907.93 अंक की तुलना में 0.62 प्रतिशत अर्थात 326.84 अंकों की बढ़त लेकर 53234.77 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 24 हरे निशान में जबकि छह लाल निशान में रही। निफ्टी 42 अंकों की गिरावट के साथ 15740.50 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 15852.35 अंक के उच्चतम और 15661.80 अंक के निचले स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस के 15752.05 अंक की तुलना में 83.30 अंक अर्थात 0.53 प्रतिशत बढ़कर 15835.35 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 14 मुनाफे जबकि 16 नुकसान में रही।

जीएसटी चोरी के मामले में कंपनी निदेशक की जमानत अर्जी खारिज
जयपुर। अतिरिक्त सत्र न्यायालय क्रम-4 महानगर द्वितीय ने करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी के मामले में मिराज प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विनयकांत आमेटा की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा की आरोपी पर बड़ी कर चोरी का आरोप है। ऐसे में उसे जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता है। जमानत अर्जी में अधिवक्ता हरीश त्रिपाठी ने बताया कहा गया की उसे मामले में झूठा फंसाया गया है। विभाग ने जीएसटी की गणना भी गलत की है। विभाग ने फैक्ट्री में उत्पाद के खाली पड़े रैपर के आधार पर जीएसटी की गणना कर 869 करोड़ रुपए की कर चोरी बताई है। जबकि कर की गणना उत्पाद के बिक्री होने के बाद की जानी चाहिए थी। इसके अलावा प्रार्थी कंपनी में वेतनभोगी कर्मचारी है। कर चोरी से उसे कोई फायदा नहीं होने वाला था। ऐसे में उसे जमानत पर रिहा किया जाए। जिसका विरोध करते हुए विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि विभाग ने आरोपी के खिलाफ बड़ी कर चोरी पकड़ी है। इसलिए आरोपी को जमानत पर रिहा नहीं किया जा सकता। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। गौरतलब है की डीजीजीआई ने गत दिनों आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद विशेष न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया था।