Safe Travel - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर रेंज पुलिस की अनोखी पहल: क्यूआर कोड से जान पाएंगे दुर्घटना संभावित ‘ब्लैक स्पॉट’, आईजी प्रकाश ने की आमजन से ब्लैक स्पॉट के पास वाहन की धीमी गति रखने की अपील
जयपुर। सड़क सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए जयपुर रेंज पुलिस ने एक नई और उपयोगी पहल शुरू की है। अब वाहन चालक क्यूआर कोड स्कैन कर अपने रूट के उन स्थानों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जहां हादसों का खतरा अधिक रहता है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को जागरूक बनाकर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। समाचार: “सुरक्षित सफर, सुरक्षित परिवार” के संदेश के साथ शुरू की गई इस पहल के तहत पुलिस ने ऐसे ‘ब्लैक स्पॉट’ चिन्हित किए हैं, जहां दुर्घटनाएं होने की संभावना ज्यादा होती है।

आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि क्यूआर कोड के माध्यम से लोग इन स्थानों की जानकारी आसानी से पा सकते हैं और यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरत सकते हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ब्लैक स्पॉट के पास गति धीमी रखें, यातायात संकेतों का पालन करें, हेल्मेट और सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखें। साथ ही, इस क्यूआर कोड की जानकारी अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा कर सभी को सुरक्षित रखने में सहयोग करें। जयपुर रेंज पुलिस का मानना है कि जागरूकता ही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है। इसलिए नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षित चलने की अपील की गई है।