vacant house - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सूने मकान का टूटा ताला, पांच लाख के जेवरात पर फेरा हाथ
कोटा। शहर में सूने मकानों में बढ़ती चोरियों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोटा पुलिस पूर्व में हुई चोरियों का अब तक सुराग नही लगा पाई वहीं नांता थाना क्षेत्र में सोमवार रात को अज्ञात चाेरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपए के सोने -चांदी के जेवरात सहित डेढ़ लाख रुपए  नकद चुरा ले गए। मकान मालिक सोमवार रात को लाइट चली जाने के बाद पास बच्चों के साथ सुसराल चला गया था। मामले में पीड़ित आकाश यादव पुत्र रामधन यादव ने पुलिस थाना नांता में रिपोर्ट दर्ज कराई  जिसमें बताया कि वह अपने परिवार के साथ करणी नगर नांता में रहता  है। पिछले दो दिनों से मकान में लाइट नहीं थीपास में ही ससुराल था तो   वहां चला गया था। मंगलवार को सुबह भाई ने फोन करके चाेरी होने की जानकारी दी। इसके बाद जब मकान पर पहुंचा तो देखा कि मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था ,अलमारी का ताला भी टूटा था। अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी नहीं मिले। चोर चांदी के सिक्के भी ले गए।  चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर ही मकान में प्रवेश किया और फिर मकान के अन्य कमरों के तालो को तोड़कर सामान को बिखेर दिया। इस दौरान सामने वाले एक कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर कर नकदी और जेवरात ले गए और बाहर से मुख्य द्वार पर टूटा ताला लटका कर चले गए।  घर पर क्रेडिट कार्ड का बिल भरने के लिए डेढ़ लाख रुपए रखे थे ।

इनका कहना है
नांता थाना क्षेत्र के करणी नगर में एक सूने मकान में सेंधमारी की गई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
- महेश गुर्जर, आरपीएस प्रो. थानाधिकारी नांता कोटा शहर