picket - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में सांंगरिया में व्यापारियों का प्रदर्शन: प्रतिष्ठान बंद
जोधपुर। प्रदेश के उदयपुर जिले में गत दिनों हुई कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में बुधवार को सांगरिया फांटा और तनावडा व्यापार मंडल की ओर से बंद रखा गया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर  2 मिनट का मौन रखकर कन्हैयालाल को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान व्यापारी मंडल की ओर से नारेबाजी भी की गई और साथ ही व्यापारियों को सुरक्षा देने की मांग सरकार से की। व्यापारियों द्वारा बंद रखे जाने की जानकारी पर ऐहतियातन तौर पर पुलिस बल भी लगाया गया।

एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़, बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी सहित कई जवानों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था में मद्देनजर सुरक्षा पर पूरी नजर रखी। व्यापारियों द्वारा इस दौरान प्रदर्शन भी किया गया और एक ज्ञापन भी जिल प्रशासन के नाम पर सौंपा गया। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को बंद रखने के साथ धरना भी दिया। धरनास्थल पर सांगरिया फाटा व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष सारण, मुकेश मोतीवाल, नेमीचंद, उमेश वैष्णव, प्रवीण सिंह शेखावत, शिवसिंह राजपुरोहित, नारायण चारण, ताराचंद टेलर, हरगोविंद सिंह शेखावत, पवन अग्रवाल, रमेश चौधरी, धनराज प्रजापत, महेश भाटी एवं बाबू मोहड़ा  सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।

पीसीसी के बाहर बेरोजगारों का धरना, पुलिस ने जबरन हटाया, दिल्ली कूच की तैयारी, चुनावों में भुगतने की चेतावनी
जयपुर। प्रदेश के बेरोजगार गुरूवार को शहीद स्मारक से सड़कों पर उतर कर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी पीसीसी में जमे बैठे हैं। उनकी मांग आश्वासनों को धरातल पर उतारने की है। बेरोजगार स्पष्ट कह रहे हैं कि जब तक इनकी नहीं सुनी जाएगी ये डटे रहेंगे और नहीं हटेंगे। हालांकि थोड़े समय बाद उपेन यादव और सैकड़ो बेरोजगारों को पीसीसी कार्यालय से लाठी चार्ज करके घसीटकर अज्ञात थाने में ले जाया गया। बुधवार को शहीद स्मारक पर धरना दे रहे बेरोजगारों और पुलिस के बीच खूब हाथापाई भी हुई थी पुलिस ने लाठियां भी भांजी थीं।

दिल्ली कूच की तैयारी

शहीद स्मारक पर हुई झड़प के बाद पुलिस ने आंदोलन कर रहे युवाओं पर मुकदमे भी दर्ज कर दिए थे विधायकपुरी थाने में 8 लोगों के नाम शामिल हैं जिन पर धारा 144 लगाई गई है। बेरोजगारों ने आज सुबह दिल्ली कूच का आह्वान कर दिया जिसके बाद हजारों की संख्या में बेरोजगार युवा दिल्ली के लिए निकलने से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर आकर नारेबाजी करने लगे। इसे देखते हुए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। यहीं से बात और बिगड़ गई। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने साफ कह दिया कि वो यहीं धरने पर बैठेंगे, तब तक जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती इसके लिए चाहें पुलिस चाहे जेल में डाल दें या फिर लाठियां मारे।

चुनावों में भुगतेगी सरकार

उपेन यादव ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि नतीजे राजनैतिक तौर पर उसे भुगतने पड़ेंगे। आरोप लगाया कि सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने बजट में जो भर्तियों की घोषणा की थी, उन्हें भी अब तक पूरा नहीं किया है। इसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनाव में भी सरकार को भुगतना पड़ेगा।

सोनिया-राहुल को ईडी का नोटिस: पीसीसी ने पैदल मार्च कर दिया ईडी ऑफिस पर धरना
जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में ईडी के नोटिस पर देशभर में सियासत गरमा गई। कांग्रेस ने दिल्ली सहित सभी राज्यों में पार्टी मुख्यालय से ईडी कार्यालयों तक पैदल मार्च निकाला। राजधानी जयपुर में भी प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने मुख्यालय से अंबेडकर भवन स्थित ईडी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। ईडी कार्यालय के बाहर दिए धरने प्रदर्शन में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश के कई मंत्री, विधायक, कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरने में डोटासरा सहित सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला और ऐलान किया की राहुल गांधी से ईडी कार्यालय में पूछताछ खत्म होने तक वह धरने पर बैठे रहेंगे जरूरत पड़ी तो कार्यकर्ता सभी जेलों को भर देंगे। नेताओं ने मोदी सरकार पर मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। दिल्ली में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया तो यहां का कार्यकर्ता भी गिरफ्तारी देकर जेल में जाने के लिए तैयार है। नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्र सरकार राजनीतिक द्वेषता से राहुल गांधी जैसे सच्चे और ईमानदार नेता पर कार्यवाही कर रही है कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार से डरने वाला नहीं है। केंद्र सरकार की ऊंची राजनीति का जवाब देने के लिए कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके बाद राहुल गांधी के ईड़ी ऑफिस से बाहर निकलने का समाचार मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।

झूठे केस में भेजा नोटिस, कार्यकर्ता नहीं जगा तो इतिहास माफ नहीं करेगा: डोटासरा
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां इनके लिए सब कुछ ठीक है। जहां इनकी सरकारें नहीं है वहां या तो सरकारें गिराओ या फिर हिंदू-मुस्लिम के नाम से दंगे करवाओ, ताकि इनको राजनीतिक रोटियां सेकने में आसानी हो सके। झूठे केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस भेज दिया। आज कांग्रेस का कार्यकर्ता नहीं जगा तो इतिहास माफ नहीं करेगा। क्या क्षेत्रीय दल इन लोगों को टक्कर दे सकते हैं ? केजरीवाल से लोगों को कुछ उम्मीदें जरूर थी, लेकिन उन्होंने जितने घुटने टेके उतना तो किसी ने नहीं टेके। कांग्रेस पार्टी अगर नहीं बची तो देश के लोगों का क्या होगा? ये कायर और डरपोक लोग हैं। उनमें साजिशें कूट-कूट कर भरी हुई है। इनमें हिम्मत नहीं है कि सतपाल मलिक के खिलाफ कार्यवाही कर दें। अब समय आ गया है कि अब उठ खड़ा होना होगा। हम बड़े-बड़े पद लेना चाहते हैं । अपनी मर्जी के अनुसार अधिकारी लगवाना चाहते हैं, लेकिन जब संघर्ष की बारी आती है, तो अकेले अपने दो-दो गनमैन के साथ गाड़ी में बैठकर आ जाते हैं। इस तरह देश नहीं बचेगा। हमारे नेता के ऊपर हमला हुआ है और आज भी हम हंसी-मजाक में इस कार्यक्रम को टाल देंगे तो कल हमारे गिरेबान पकड़कर हमें भी बेइज्जत करके जेलों में ठूंस दिया जाएगा। आरएसएस और भाजपा कोबरा सांप है । कोबरा सांप का डंसा हुआ आदमी बचता नहीं है। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में इनकी नाक कटी और ये नकटे लोग रिजल्ट्स से पहले ही यहां से चले गए। कांग्रेस के लोगों को जगना पड़ेगा। एकजुट होकर इन बेईमानों को सबक सिखाना पड़ेगा। जब तक राहुल गांधी बाहर आकर हम लोगों को संदेश नहीं देंगे । तब तक हम आज अपने घर जाने वाले नहीं हैं। यह हम सभी मंत्री-विधायकों पर भी लागू होता है।अगर राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया तो 24 घंटे के अंदर प्रदेश की पूरी जेलों को भर देंगे।

आदिवासी समाज द्वारा दिए जा रहे धरने के दौरान धरना स्थल से अभियुक्त को उठा ले गई पुलिस
डूंगरपुर। वर्ष 2018 में शिक्षक भर्ती में सामान्य वर्ग के रिक्त रहे 1167 पदों को एसटी वर्ग से भरने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों द्वारा कांकरी डूंगरी पर चल रहे धरने के दौरान राज्य सरकार द्वारा मांगें नहीं मानने पर 24 सितंबर 2020 से 26 सितंबर 2020 तक नेशनल हाईवे नंबर 8 (वर्तमान 48) को जाम किया था। उक्त घटना में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस थाना बिछीवाड़ा, कोतवाली तथा सदर में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे जिसमें दर्ज मामलों में अनुसंधान कर अभियुक्तों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी के तहत गुरुवार को सदर थानाधिकारी हजारीलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम राजेंद्र कुमार उप निरीक्षक, गोविंद सिंह कांस्टेबल, प्रकाश कुमार कांस्टेबल, प्रवीण कुमार कांस्टेबल द्वारा वांछित अभियुक्त अनुतोष पुत्र देवीलाल रोत मीणा निवासी हिराता फला बियोडा पुलिस थाना वरदा हाल निवासी एकलव्य नगर गोकुलपुरा पुलिस थाना कोतवाली को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट गेट पर धरना स्थल से हिरासत में लिया, जिसके बाद अनुसंधान प्रकरण में नामजद आरोपी होने से तथा अनुसंधान से आरोप प्रमाणित पाए जाने से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

घटनाक्रम के अनुसार कांकरी डूंगरी मामले में दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर आदिवासी सलेक्शन प्रणाली के द्वारा चयनित जनप्रतिनिधि द्वारा हर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया जाता है। इसी के तहत 23वें गुरुवार को भी जिला मुख्यालय पर धरना दिया जा रहा था। इसी दौरान दोपहर 2:00 बजे के आसपास सदर थाना पुलिस की टीम धरना स्थल पर पहुंची तथा अभियुक्त अनुतोष रोत को हिरासत में लेकर सदर थाना ले गई जहां पूछताछ के बाद आरोपी अनुतोष रोत को कांकरी डूंगरी प्रकरण में लिप्त मानते हुए गिरफ्तार किया गया। अनुतोष रोत की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर   सदर थाना के बाहर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई,  जिसके बाद सदर थाना क्षेत्र के बाहर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया। पुलिस आरोपी अनुतोष रोत को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करेगी।

निगम हैरिटेज में भाजपा पार्षदों का धरना
जयपुर। शहर में विकास कार्य नहीं होने एवं सफाई व्यवस्था बिगड़ने के विरोध में नगर निगम जयपुर हेरिटेज के भाजपा पार्षदों ने धरना दिया। भाजपा पार्षद रजत विश्नोई ने बताया कि नगर निगम हेरिटेज के पार्षदों की ना अधिकारी सुनवाई कर रहे हैं और ना ही महापौर। इसके चलते उनके वार्डों में विकास कार्य ठप पड़े हैं।

उन्होंने बताया कि धरने में भाजपा के सभी पार्षद अपने अपने वार्ड में विकास कार्य करवाने के लिए धरने पर बैठे हैं। महापौर एवं आयुक्त की नाकामी के चलते शहर की सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह ठप पड़ी है। पर्याप्त मशीनरी होने के बावजूद भी सफाई कर्मियों को चेंबरों में उतारा जा रहा हैं। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर पड़े हुए है, सड़कों की खस्ता हाल और बंद रोड लाइटें आम जनजीवन को प्रभावित कर रही है। लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।

जोशी के घर बेरोजगार का धरना पुलिस को नामंजूर
जयपुर। प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में गैर जमानती सख्त कानून का अध्यादेश जल्द से जल्द लाने, सभी विभागों में नई भर्तियां निकलवाने, सभी लंबित भर्ती को पूरा करवाने और रीट SI भर्ती की निष्पक्ष CBI  से जांच से करवाने और पेपरलीक के दोषी सभी अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके पूरे मामले का खुलासा करने सहित बेरोजगारों की विभिन्न मांगो को लेकर लगातार 17 दिन से शहीद स्मारक पर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ बैनर तले बेरोजगारों का महापड़ाव जारी है। वहीं सुबह मुख्य सचेतक महेश जोशी के घर के बहार उपेन यादव के अनशन पर बैठने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। हालांकि इसके बाद मुख्य सचेतक महेश जोशी के घर के  बाहर से उपेन यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद उपेन यादव को हिरासत से छोड़ दिया। उपेन यादव वापस शहीद स्मारक धरना स्थल पर पहुँचकर कहा कि बेरोजगारो की मांगों को लेकर  आर-पार की लड़ाई कांग्रेस सरकार से जारी रहेगी और जल्द हजारों की संख्या में उत्तर प्रदेश राजस्थान कांग्रेस के खिलाफ कूच करेंगे और शहीद स्मारक धरना स्थल पर ही बिना खाना खाए काली दिवाली मनाएंगे।