Champaran - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नीरज कुमार का बड़ा हमला : जदयू में निशांत के प्रवेश के बाद तेजस्वी राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर अशांत, जदयू के बिखरने की अफवाह
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश की राजनीति में निशांत कुमार के उतरने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर लिखने के मामले में अशांत हो गए हैं। नीरज कुमार ने कहा कि जदयू में निशांत की एंट्री के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है और उसी कुंठा में वह ट्विटर पर लिख कर अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं।

मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार के पास नीतीश कुमार की विरासत है, जिन्होने पद पर रहते हुए स्वेच्छा से उसका त्याग किया। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के अंदर अपने पिता की ईमानदारी और त्याग की भावना कूट कूट कर भरी हुई है। उन्होंने कहा कि निशांत ने प्रदेश की सरकार में बड़ा पद छोड़ कर पार्टी के संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है और उसी क्रम में वह 03 मई को महात्मा गांधी की कर्म भूमि चंपारण अपनी सद्भाव यात्रा के लिए जा रहे हैं, जहाँ वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिल कर उनके अंदर उत्साह का संचार करेंगे। उन्होंने कहा कि चंपारण की धरती नीतीश कुमार को भी बहुत भाती है और अब पिता के नक्शेकदम निशांत भी वहीं से अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं।

जदयू के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि समय समय पर जदयू के बिखरने की अफवाह फैलाई जाती रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद भी ऐसी ही अफवाह फैलाई जा रही थी, लेकिन निशांत कुमार के पार्टी में प्रवेश के बाद सभी आलोचकों का मुंह बंद हो गया है। उन्होंने खास तौर पर तेजस्वी यादव की तरफ इशारा किया और कहा कि उनकी राजनीति धूमिल हो चली है और उनके अंदर की बौखलाहट बार बार परिलक्षित हो रही है।