diesel rate - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डीजल की कीमतों में नहीं की जा रही है कमी
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों के 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बने रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई कमी नहीं की जा रही है, जिससे इसकी कीमत स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन ब्रेंट 1.40 प्रतिशत गिरकर 91.54 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.62 प्रतिशत के दबाव के साथ 85.38 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

घरेलू स्तर पर तेल विपणन करने वाली कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर यथावत है। पिछले 2 महीने से अधिक समय से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और 94.27 रुपये प्रति लीटर हैं।

डीजल की कीमत में सरकार को कम करने चाहिए 15 रुपए : कांग्रेस
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने सरकार पर ईंधन की कीमत अंतरराष्ट्रीय आधार पर तय करने की मांग करते हुए कहा कि विश्व बाजार में जिस तरह से कच्चे तेल और गैस की कीमत कम हुई है। उसके आधार पर पेट्रोल-डीजल में 15-15 और गैस सिलेंडर में 150 रुपए कम करने चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता वल्लभ ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि वास्तविक जीडीपी बढ़ नहीं रही है और पेट्रोल तथा डीजल की कीमत विश्व बाजार में कम होने के बावजूद कम नहीं हो रही है। उनका कहना था कि ईंधन की कीमत विश्व बाजार में 7 माह के न्यूनतम स्तर पर है और सरकार को इसका लाभ लोगों को देना चाहिए।

आरोप लगाया कि सरकार विश्व बाजार में कच्चे तेल की कमत के हिसाब से नहीं, बल्कि चुनाव के हिसाब से ईंधन के कीमत कम करती है। उनका कहना था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ते है, तो पेट्रोल-डीजल की कीमत भी बढ़ जाती है और यदि विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होती है, तो मोदी सरकार शांत हो जाती है। प्रवक्ता ने कहा कि पिछले 3 महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 13.33 प्रतिशत की कमी आई है और ईंधन की कीमत आई कमी का लाभ किसान तथा देश के लोगों को मिलना चाहिए। इस हिसाब से सरकार काम करती है, तो पेट्रोल-डीजल की कीमत में 15 से 20 रुपए तक की कमी आ सकती है और इसका लाभ देश के लोगों को मिलना चाहिए।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी
नई दिल्ली। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की है। बीते 13 दिनों में तेल कंपनियां ने 11वें दिन ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की हैं। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गयी। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 103.41 रुपये  प्रति लीटर और डीजल के 94.67 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 84 पैसे से बढ़कर 118.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 85 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 102.64 रुपये प्रति लीटर पर है। रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद 22 मार्च से बढऩी शुरू हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में  कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर संसद के बाहर कांग्रेस का हंगामा
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में संसद के बाहर हंगामा किया और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विजय चौक पर संबोधित करते हुए सरकार पर हमले किये और कहा कि उसे पेट्रोल डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कड़े कदम उठाने चाहिए। गांधी ने बाद में विजय चौक पर धरना दिया और प्रदर्शन किया, जिसमें राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी के साथ ही पार्टी के कई सांसदों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी कई गैस सिलिंडर लेकर प्रदर्शन स्थल पर आये थे।

कांग्रेस के सदस्यों ने संसद के बाहर संसद मार्ग पर प्रदर्शन किया। महिला प्रदर्शनकारी सरकार विरोधी नारे लिखे हुए पोस्टरों के साथ प्रदर्शन कर रही थी। कई प्रदर्शनकारी महिलाओं ने संसद परिसर में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारी बैरिकेड और भारी सुरक्षा व्यवस्था के कारण वे अंदर नहीं घुस सकी। इसके बाद में इनमें कई महिलाओं को बसों में थाने ले जाया गया और कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस बीच कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर हमला किया और कहा कि चुनाव के दौरान फोन कॉल/आपसी सहमति/आदेश से पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस की कीमतें बढऩी रुक जाती है। चुनाव समापत होते ही सरकार कीमतें बढ़ाने लगती है। भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि वह कौन सी विधि है, जिससे चुनाव के समय पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत नहीं बढ़ती और उस तरीके से लोगों को बढ़ती महंगाई से राहत देनी चाहिए।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें नियंत्रित करे सरकार : राहुल
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि की सीधी चोट गरीबों पर पड़ रही है और सरकार को जन हित में कीमतें तत्काल नियंत्रित करना चाहिए। गांधी ने संसद भवन में कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को संसद में भी उठा रही है, लेकिन सरकार विपक्ष की इस मांग को नजरअंदाज कर रही है। उनका कहना था कि सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें तत्काल नियंत्रित करनी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारे कांग्रेस पार्टी के सांसद संसद में और अन्य नेता तथा कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले 10 दिनों में नौ बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए गए और इसकी सीधी चोट गरीब लोगों पर पड़ रही है, इसलिए हमारी मांग है की बढ़ती कीमतों को सरकार नियंत्रित करें और पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाना बंद करें। उनकी पार्टी कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ पूरे देश में लगातार प्रदर्शन करेगी। सरकार इस बढ़ोतरी से हजारों करोड़ रुपए कमा रही है। सरकार का सीधा फार्मूला है कि गरीबों की जेब से पैसे निकालो और अपना भंडार भरो।

कंपनियों ने डीजल की कीमतों में फिर की बढ़ोतरी
नई दिल्ली। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर 50 और 55 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की है। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के साथ यहां पेट्रोल 99.11 रुपये और डीजल 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि पेट्रोल 98.61 और डीजल 89.87 की कीमत पर था।

तेल कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है, जिससे अब तक बीते छह दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत पांच बार बढ़ चुकी है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम इस बढ़ोतरी से 113.88 और 98.13 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षो के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड 120.65 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.23 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 112.60 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

डीजल 11 रुपए हुआ सस्ता
नई दिल्ली। सरकार द्वारा दिवाली पर उपहार के तौर पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती किये जाने से दिल्ली में पेट्रोल 6.07 रुपये लीटर और डीजल 11.75 रुपये सस्ता हुआ है। इस कमी के बाद पेट्रोल 103.97 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर पांच रूपये और 10 रूपये प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी शासित और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों ने भी वैट में कमी करने की घोषणा की। उत्तर प्रदेश में डीजल और पेट्रोल के दाम 12-12 रुपए प्रति लीटर कम करने की घोषणा की गयी। गुजरात में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 7 रुपए प्रति लीटर की कमी की गयी है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम करने की तैयारी चल रही है। असम में 7 रुपए की कमी की घोषणा की गयी है। त्रिपुरा में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7 रुपए की कमी की गयी है।

कर्नाटक और गोवा सरकार ने भी अपने-अपने राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7-7 रुपए प्रति लीटर की कमी करने की घोषणा की। उत्तराखंड में भी पेट्रोल पर वैट 2 रुपए प्रति लीटर कम करने की घोषणा की गयी। मणिपुर सरकार ने भी तत्काल प्रभाव से पेट्रोल और डीजल पर वैट 7 रुपए कम करेगी। बिहार सरकार ने सबसे कम कटौती की है। बिहार सरकार ने पेट्रोल पर वैट में 1 रुपये 30 पैसे और डीजल की कीमत पर वैट में 1 रुपये 90 पैसे की कटौती की है। इस कटौती के बाद मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर, मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 112.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.40 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 107.92 रुपये और डीजल 93.10 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 107.64 रुपये और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर पर है। दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 101.29 रुपये और डीजल 87.31 रुपये प्रति लीटर पर है। देश में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुकी थी, लेकिन उत्पाद शुल्क में कमी किये जाने से अब यह 105 रुपये प्रति लीटर से नीचे आ गया है।

डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उच्च स्तर पर रहने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने इन दोंनों की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 109.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.07 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक रिकार्ड स्तर पर आ गया।
इस बढ़त के बाद मुंबई में पेट्रोल 115.14 रुपये  और डीजल 106.23 रुपये प्रति लीटर, मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 118.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 107.50 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 113.10 रुपये और डीजल 104.71 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 1132.15 रुपये और डीजल 104.09 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।

कोलकाता में भी पेट्रोल के 109.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर आ गया चुका है। रांची में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मात्र सात पैसे का अंतर रह गया है। पेट्रोल 103.53 रुपये और डीजल 103.46 रूपये प्रति लीटर पर है।