style - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘पेट गाला’ ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम: स्टाइलिश परिधानों में कुत्ते-बिल्लियों ने किया रेंप वॉक, लोगों ने बताया-यह मेट गाला से भी ज्यादा दिलचस्प
नई दिल्ली। दुनियाभर में जहां मेट गाला के ग्लैमरस फैशन और सेलिब्रिटी लुक्स की चर्चा हो रही थी, वहीं सोशल मीडिया पर एक अनोखा फैशन शो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया। इस शो का नाम ‘पेट गाला’ था, जिसमें पालतू कुत्ते और बिल्लियां स्टाइलिश परिधानों में रैंप वॉक करते नजर आए। इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो ने यूजर्स का खूब मनोरंजन किया और कई लोगों ने इसे मेट गाला से भी ज्यादा दिलचस्प बताया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में पालतू जानवरों को बेहद आकर्षक कपड़ों और एक्सेसरीज में सजाया गया था। किसी ने चमचमाता गाउन पहना था तो कोई बो टाई, टक्सीडो और छोटी टोपी में दिखाई दिया, वहीं दूसरी तरफ बिल्लियां भी सुंदर ड्रेस और मोतियों जैसे आभूषणों में कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दी। इस शो में सबसे ज्यादा आर्कषण का केंद्र रहा एक छोटे कुत्ते का अंदाज, जो कि सोशल मीडिया पर खास चर्चा में रहा। उसके लुक की तुलना कई यूजर्स मशहूर हॉलीवुड सितारों के फैशन स्टाइल से करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में पर्दे के पीछे के मजेदार दृश्य भी दिखाए गए, जहां पालतू जानवरों को गोद में उठाकर तैयार किया जा रहा था।

कई यूजर्स ने वीडियो के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा, “मेट गाला को भूल जाइए, असली मजा पेट गाला में है।” यही लाइन लोगों को इतनी पसंद आई कि वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

पीएचईडी विभाग की कार्यशैली पर सरपंच ने उठाए सवाल
चिड़ावा। चिड़ावा पंचायत समिति में बुधवार को साधारण सभा की बैठक प्रधान इंद्रा डूडी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ओजटू सरपंच ने पीएचईडी विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बताया की चिड़ावा को उसके हिस्से का सामान ही नहीं मिल रहा। जबकि आगे से सामान जलदाय विभाग के दफ्तर में आ गया। उन्होंने आरोप लगाया की चिड़ावा के हिस्से का सामान बाजार में बेचा का रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को अपनी जेब से रुपए देकर काम करवाने पड़ रहे हैं। इससे शर्मनाक स्थिति और क्या होगी। ऐसे में झुंझुनूं बैठने वाले और इसी माह रिटायर होने वाले अधिकारी के खिलाफ  निंदा प्रस्ताव लिया जाए। जिसका सभी ने समर्थन किया।

बैठक में जिला परिषद सदस्य पंकज धनखड़ ने बिजली विभाग द्वारा गरीब लोगों के लाखों की वीसीआर भरकर परेशान करने और अघोषित बिजली कटौती का आरोप लगाया। इस पर बिजली विभाग एक्सईएन अशोक चौधरी ने कहा कि वीसीआर अपराध साबित होने पर ही भरी जाती है। फिर भी कोई मामला है तो दिखवा लेंगे। उन्होंने अघोषित बिजली कटौती पर कहा कि आगे से लोड बढ़ने पर कटौती होती है। इसके अलावा अन्य कटौती की सूचना दी जाती है। सरपंचों ने चिड़ावा अस्पताल में फि जिशियन लगवाने, पीएचईडी व पीडब्ल्यूड़ी का एक्सईएन दफ्तर खुलवाने का प्रस्ताव भी पूरजोर तरीके से रखा।

ओजटू से घासी का बास सड़क में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सरपंच विनोद ने इसकी जांच करवाने और दोषियों पर कार्रवाई करवाने और सही निर्माण की मांग की। सरकारी स्कूलों में कुछ इलाकों में रिजल्ट कमजोर रहने पर सवाल उठा। जिस पर सीबीईओ ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि वे स्वयं स्कूलों का निरीक्षण कर स्टाफ  को शिक्षण व्यवस्था बेहतर करने पर जोर देंगे। तहसीलदार कृष्ण कुमार ने उदयपुर में एक व्यक्ति की हत्या के मामले पर प्रशासनिक निर्देशों से अवगत कराते हुए शान्ति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्धों पर नजर बनाए रखने व पुलिस-प्रशासन को सूचना देने की अपील की। बैठक का संचालन बीडीओ रण सिंह ने किया।

एलीट मिस राजस्थान : 12 नवंबर को होगा द पैलेस में ग्रैंड फिनाले का आयोजन
जयपुर। ग्रूमिंग, डाइट और फिटनेस जैसे आवश्यक टॉपिक्स के साथ कंटेस्टेंट्स के मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश जारी है। ब्यूटी पैजेंट एलीट मिस राजस्थान 2021 सीजन 8 अब अपने फिनाले के काफी समीप है। ऐसे में हाल ही में टॉप 30 फाइनलिस्ट घोषित होने के बाद से सभी कंटेस्टेंट्स के लिए जयपुर के एक रिसोर्ट में ग्रूमिंग, ट्रेनिंग और कॉन्फिडेंस बिल्डिंग की विभिन्न क्लासेज आयोजित की जा रही है। ऐसे में रविवार से शुरू हुई इन वर्कशॉप्स में पहले दिन सभी गर्ल्स को फिटनेस एक्सपर्ट नीरज अधलखा की ओर से फिटनेस और पर्सनालिटी बिल्डिंग पर ट्रेनिंग दी। वहीं मेकअप एक्सपर्ट मनीषा पंडेल ने लाइट, हैवी और फोटोजनिक मेकअप की बारीकियां सिखाई। इसी के साथ डायटीशियन डॉ. निरुपमा ने कंटेस्टेंट्स को डाइट चार्ट और डाइट मील मेकिंग के बारे में गहराई से समझाया।

सोमवार को सभी कंटेस्टेंट्स ने राजस्थान के जाने माने डिज़ाइनर्स मोहित फलोड, आशना वासवानी, हनीत सिंह, नीलगढ़ साड़ी सहित 15 डिज़ाइनर्स के ब्राइडल, पार्टीवियर और फ्यूज़न गारमेंट्स के साथ फोटोशूट करवाया। मंगलवार को एक्ट्रेस आकांक्षा भल्ला, मिस मल्टीनेशनल इंडिया 2021 दिविजा गंभीर और एलीट मिस राजस्थान 2020 थर्ड रनरअप सुमित्रा गोदारा ने अलग-अलग वर्कशॉप्स के जरिए कंटेस्टेंट्स को रैम्पवॉक, मॉडलिंग, एक्टिंग और क्वेश्चन आंसर पर ट्रेनिंग प्रदान की। बुधवार को आयोजित हुई फोटोग्राफी वर्कशॉप के दौरान फैशन एंड लाइफस्टाइल फोटोग्राफर रमेश कुमार ने सभी गर्ल्स को फोटोशूट्स के बारे में रूबरू किया। इस दौरान सभी मॉडल्स को अपने फोटोजेनिक फेस के बारे में ज्यादा विस्तार से बताया। इस दौरान इएमआर से टीम मेंबर्स अदिति सिंह और चेतना सिंह भी उपस्थित रही। 12 नवंबर की सुबह जहां जानी-मानी रैंपवॉक एक्सपर्ट अलेसिया राउत सभी गर्ल्स को रैम्पवॉक के गुर सिखाएगी। वहीं शाम को द पैलेस में भव्य रूप से शो का फिनाले आयोजित किया जाएगा।

राजकाज
चर्चा में नेताजी का नया अंदाज
सूबे में इन दिनों हाथ वाले कुछ भाइयों के नेतागिरी चमकाने के नए अंदाज को लेकर कइयों की नींद उड़ी हुई है। उड़े भी क्यों नहीं, मामला लाइन में लगे हार्डकोर वर्कर्स के फ्यूचर से ताल्लुकात जो रखता है। पिंकसिटी वाले भाई साहब ने भी अपने इस नए अंदाज से कइयों का दिल जला रखा है। सूबे की सबसे बड़ी पंचायत से जुड़े भाई साहब ने पहले तो पोस्टर और बैनरों में अपने साथ सैकण्ड जेनेरेशन की फोटो लगाकर मैसेज दे दिया कि भविष्य के लीडर और कोई नहीं बल्कि हमारी दूसरी पीढ़ी है। और अब खुद की जगह मुख्य अतिथि के रूप में पुत्र के भेज कर जले पर नमक छिड़कने का काम शुरू कर दिया। अब बेचारे आयोजकों को आनन-फानन में व्यवस्था बदलने में पसीने भी बहाने पड़ते हैं, लेकिन नेताजी को इसकी चिन्ता नहीं है, चूंकि मामला नेतागिरी चमकाने से जुड़ा है।

मुलाकात के मायने
गुजरे जमाने में पिंकसिटी की फर्स्ट लेडी रह चुकी मैडम ने अपनी पार्टी की आलाकमान सोनिया से मुलाकात क्या कर ली, उन्हीं के खास लोग उसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। मायने निकालना भी उनकी मजबूरी है, चूंकि हाथ वाले कुछ बड़े नेता आलाकमान से वन टू वन होने के लिए 15 महीनों से काफी हाथ-पैर मार रहे हैं, मगर उनकी पार नहीं पड़ी। ज्योति से ज्वाला बन कर अपनी पार्टी के कई नेताओं को आंख दिखाकर किनारे लगा चुकी मैडम ने भी इटली वाली मैम के वाली फोटो वायरल कर मैसेज दे दिया कि कार सेवा करने से कुछ भी हासिल नहीं होगा, बिना परवाह किए हार्डवर्क करने में ही भलाई है, वरना पाप धोने के लिए हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए कभी भी फरमान आने में देरी नहीं लगेगी। अब भाई लोगों को कौन समझाए कि राजनीति में जो होता है, वह दिखता नहीं है और जो दिखता है, वह होता नहीं है।

रत्नों की बढ़ती चिंता
इन दिनों राज के कई रत्नों का वजन एकदम कम होने लगा है। शरीर से भी दुबले हो रहे हैं, चेहरों पर भी चिंता की लकीरें हैं। इंदिरा गांधी भवन में बने हाथ वालों के दफ्तर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। संगठन से जुड़े एक साहब ने दो रत्नों को इसका कारण पूछ भी लिया। बात जब बाहर आई तो, आसपास खड़े लोगों के पास हंसने के अलावा कोई चारा भी नहीं था। रत्नों का कहना था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली वालों की ओर से चलाई मुहिम सूबे में घुस गई, तो कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। इसकी याद आते ही खाना पीना तक भूल जाते हैं।

मोय मन नहीं लागै
खाकी वालों का कोई सानी नहीं है। वो जो भी करते हैं, डण्डे के जोर पर करते हैं। राज भी उनके आगे बेबस है। पीएचक्यू में बैठे कई खाकी वालों का कुछ दिनों से काम में मन नहीं लग रहा। कोई बड़ा काम करने से कोसों दूर हैं। कानून-व्यवस्था तक की चिंता नहीं है। जब भी राजधानी के साथ सूर्यनगरी में कमिश्नर बदलने की बात चलती है, खाकी वाले काम धाम छोड़ कर उसकी चिंता में डूब जाते हैं। कई साहब जुगाड़ बिठाने के लिए भाग दौड़ में लग जाते हैं। और तो और राज के सामने में भी एक की चार लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते, मगर राज है कि कोई न कोई बहाना बना कर उनकी बातों को अनसुनी कर देते हैं। क्योंकि यहां डण्डे का जोर तो चल नहीं सकता।

एक जुमला यह भी
सरदार पटेल मार्ग स्थित बंगला नंबर 51 में बने भगवा वालों के ठिकाने पर एक चर्चा जोरों पर है। चर्चा भी छोटी मोटी नहीं, बल्कि पार्टी की थमी रफ्तार को लेकर हैं। दिल्ली से कई बड़े इंजीनियर भी आए, पर स्पीड बढ़ी नहीं। दीपावली की रोशनी के बाद कइयों को बैठने की जगह मिलनी थी, लेकिन वह टलती नजर आ रही है। अब हर कोई एक दूसरे से पूछ रहा है कि पौने तीन साल में पार्टी कितने कदम चली।

एल. एल. शर्मा
(यह लेखक के अपने विचार हैं)