collectorates - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा व बारां कलक्ट्रेट और अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, जानें पूरा मामला
कोटा। कोटा व बारां कलक्ट्रेट व अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार सुबह कलक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। कोटा कलक्टर के ऑफिशियल आईडी पर तमिल भाषा में आए ईमेल के बाद पुलिस और जिला प्रशासन सख्त हो गया।  पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों पहुंची और परिसर को खाली करवाया । जांच में कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर डिप्टी एसपी डॉ. पूनम चौहान, थानाधिकारी नयापुरा विनोद कुमार, एसडीआरएफ टीम तथा एटीएस व इंटेलीजेंस की टीम ने पूरे कलक्ट्रेट को अपने कब्जे में लिया और सभी विभागों को खाली करवाकर सर्च किया गया। करीब एक डेढ़ घंटे तक चले सर्च अभियान में कुछ नहीं मिलने पर राहत की सांस ली।

इसी प्रकार बारां कलक्ट्रेट व जिला सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी आई थी। बारां कलक्ट्रेट ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढे 11 व 12 बजे के लगभग जिला सत्र न्यायालय की मेल पर तेलगू व तमिल भाषा में एक मेल आया था। इसके बाद पुलिस व एजेंसियो को सूचना दी गई। सर्च अभियान में कोई वस्तु नहीं मिलने पर राहत की सांस ली है।
अतिरिक्त कलक्टर अनिल सिंघल ने बताया कि  मूल रूप से सीकर कलक्ट्रेट के लिए मेल भेजा गया था, लेकिन कोटा में फॉरवर्ड हो गया। सूचना मिलते ही एटीएस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की सघन जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

एडिशनल एसपी नियति शर्मा के अनुसार पुलिस की सभी टीमों ने हर कोने की जांच की। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर एकता हाड़ा ने बताया कि उनकी टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। जांच के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य है।कलक्टर पीयूष समारिया ने बताया कि ऑफिशियल आईडी पर ईमेल आया। यह ईमेल तमिल में सीकर को भेजा गया है। जिसमें सीसी में कोटा सहित कईयों को भेजा गया है। अफवाह व मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से कलेक्ट्रेट परिसर में सर्च अभियान चलवाया है।

कोटा में धमकी भरे ईमेल भेजने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कोटा कलेक्ट्रेट, कोचिंग सेंटर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला था। तब भी जांच एजेंसियों ने सर्च अभियान चलाया था। सर्च के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।