registered - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमीन पठान सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोटा । नयापुरा पुलिस ने  परिवादी को धमकाने के दो अलग-अलग मामलों में एएसपी और डिप्टी कमांडेंट एसडीआरएफ जयपुर राकेश पाल और आरसीए के पूर्व उपाध्यक्ष व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमीन पठान सहित अन्य के  खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी कोटा में नहीं हैं, इसके बावजूद धमकाने के मुकदमे दर्ज कराए गए है। इन दोनों मामलों में नयापुरा पुलिस जांच में जुट गई है।

एएसपी दिलीप कुमार सैनी  ने बताया कि परिवादी बोरखेड़ा निवासी दिव्य प्रताप सिंह हाड़ा ने  रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि  वह बच्चों को क्रिकेट की प्रैक्टिस करवाता है।  6 नवंबर को वह  प्रैक्टिस करवा रहा था उसी समय  सना, अर्जुन और अन्य कई लोग वहां आए और उसे आरसीए के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमीन पठान के नाम से धमकाते हुए उनमें से एक ने उस पर  पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह से वह  वहां से जान बचा कर भागा ।  इसके बाद उसका साथी संजय सिंह भी भागता हुआ बाहर आया । उसने बताया कि उन्हीं लोगों ने उसे भी धमकाया है।  इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने अमीन पठान का नाम लेते हुए धमकी दी , इस पर जांच की जा रही है।

वहीं धमकाने के एक अन्य मामले में  कुन्हाड़ी निवासी अश्विनी कुमार शर्मा उर्फ गोल्डी ने रिपोर्ट दी  कि वह 4 नवंबर को सुबह सीवी गार्डन  घूमने गया था। तभी वहां  आकाशवाणी निवासी मोहम्मद शफी उर्फ लंगड़ा अपने  कुछ साथियों के साथ मिला । उसने रोक कर  उसके साथ मारपीट करते हुए गोली मारने की धमकी दी। तथा बोला कि मैंने और राकेश पाल ने बजरंग नगर रोड पर जमीन खरीदी है। इस जमीन का तुम ने भी कोई एग्रीमेंट किया है इस बात की जानकारी मिली है। आज के बाद उस जमीन पर गए या जमीन के मामले में पुलिस या कोर्ट में कोई कार्रवाई की तो सीधी गोली पड़ेगी। असलम चिंटू से तुम्हारी दुश्मनी चल रही है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि  मोहम्मद शफी ने कहा कि अब चाहे थाने जाओ या कोर्ट में जाओ राकेश पाल का कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो।

उन्होेंने बताया कि मामले में दोनों रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। मामले की जांच एसएसचओ लक्ष्मीचंद वर्मा कर रहे है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच भी शुरू कर दी गई है ।

केंद्र सरकार की योजनाओं में 690 लोगों ने कराया पंजीयन
जयपुर। केंद्र सकार की योजनाओं से आमजन को लाभांवित करने के लिए नगर निगम जयपुर ग्रेटर द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी अभियान के तहत आयोजित दो शिविरों में बुधवार को 690 लोगों ने पंजीयन कराया है। श्रीराम वाटिका झोटवाड़ा वार्ड संख्या-37 और झोटवाड़ा जोन कार्यालय वार्ड-39 खिरणी फाटक में ये शिविर लगाए गए। श्रीराम वाटिका झोटवाड़ा वार्ड संख्या 37 में 503 से भी अधिक लोग लाभान्वित हुए तथा झोटवाड़ा जोन कार्यालय वार्ड नं. 39 खिरणी फाटक झोटवाड़ा में 187 से भी अधिक लोग लाभान्वित हुए।

दोनों शिविरों में कुल 485 से अधिक लोगों ने हेल्थ चैकअप कराने के साथ ही 53 लोगों ने आधार अपडेशन, पीएम स्वनिधि के तहत 49 एवं पीएम उज्जवला योजना के तहत 27 लाभार्थी लाभान्वित हुए।

वॉट्सएप से तीन तलाक देने वाले पति समेत 06 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे गुरुवार को मुण्डेरवा थाने मे वॉट्सऐप से तीन तलाक देने के मामले में पीडि़त पक्ष द्वारा पति समेत 06 लागो के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया।

गुरुवार को पुलिस सूत्रो ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के मुरादपुर ग्राम निवासी जाकिर हुसैन ने तहरीर देकर कहा है कि उनकी बेटी की शादी सफीउल्लाह निवासी ग्राम असौजी बाजार थाना सिकरी गंज जनपद गोरखपुर के यहां हुई थी। उनकी बेटी को पति सफीउल्लाह, ससुर वसीउल्लाह, सास नूरजहां, साहीन, नाजिया, हसीना ननद द्वारा बार-बार दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था तथा गाली देकर मारापीटा जा रहा था और इसी क्रम में उसके मोबाइल पर पति ने वॉट्सऐप के मध्यम से मैसेज लिख कर तीन तलाक दे दिया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत 06 लोगों के विरूद् आईपीसी की धारा 498ए, 323, 504, 506 मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना करके आगे की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।

1600 आस्ट्रेलियाई नागरिकों ने स्वदेश वापसी के लिए पंजीकरण कराया: अल्बानीज
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ईजराइल, गाजा और वेस्ट बैंक में फंसे अपने नागरिकों को स्वदेश वापस लाने के लिए निरंतर काम कर रही है। आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अल्बानीज ने कहा कि इस इजरायल, गाजा और वेस्ट बैंक में फंसे 1600 ऑस्ट्रेलियाई लोगों को लाने के लिए एक असाधारण लॉजिस्टिक अभ्यास किया जा रहा है। इन सभी नागरिकों ने स्वदेश वापसी के लिए अपना पंजीकरण कराया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने तेल अवीव के बेन गुरियन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से देश के ध्वजवाहक क्वांटास द्वारा संचालित दो मुफ्त उड़ानों को शुरू किया है, जिनमें से पहली शुक्रवार को 200 से अधिक यात्रियों के साथ रवाना होगी। उन्होंने बताया कि दो मुफ्त उड़ानों के बाद तीसरी उड़ान को किराए पर ली है।

अल्बानीज ने मीडिया ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) को बताया कि युद्धग्रस्त क्षेत्र से सहायता प्राप्त प्रस्थान के लिए विदेश मामलों और व्यापार विभाग (डीएफएटी) में पंजीकरण कराने वाले 1,600 ऑस्ट्रेलियाई लोगों में से 19 गाजा में स्थित हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार दक्षिण आस्ट्रेलियाई चार लोगों के एक परिवार को गाजा से दक्षिणी सीमा के रास्ते बाहर निकालने के लिए मिस्र सरकार से बातचीत कर रही है।

फिजिक्सवाला कोचिंग संस्थान के खिलाफ छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
कोटा। महावीर नगर थाना क्षेत्र में स्थित फिजिक्सवाला कोचिंग संस्थान के छात्र बहादुर सिंह  द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने कोचिंग संस्थान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस ने मृत छात्र के भाई द्वारा दिए परिवाद को जांच में लिया था।  उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने धारा 306 में मामला दर्ज किया है। कोटा में पहली बार किसी कोचिंग संस्थान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

फांसी का फंदा लगाया था
उल्लेखनीय है कि 7 को जुलाई को छात्र बहादुर ने महावीर नगर स्थित पीजी के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 8 जुलाई को सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला था। 9 जुलाई को शव लेने पोस्टमार्टम के लिए लिए बहादुर का भाई जय भीम कोटा आया था। इस दौरान उसने फिजिक्सवाला पर आरोप लगाते हुए पुलिस को परिवाद दिया था।

यह था मामला
इस मामले में रामपुर यूपी निवासी मृतक छात्र बहादुर सिंह के बड़े भाई जय भीम ने पुलिस में दी रिपोर्ट में कोचिंग संस्थान स्टॉफ पर उसके भाई को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट में कहा था कि  फिजिक्सवाला के कोचिंंग स्टॉफ ने अनुसूचित जाति का होने के कारण उसके भाई को प्रताडित किया। स्टॉफ ने 3 जुलाई को उसके भाई को कोचिंग से मामूली बात होने पर निकाल दिया। इस मामले को लेकर भाई ने काफी अनुनय विनय किया लेकिन उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद वह खुद भी कोचिंग स्टाफ से मिला और काफी समझाइश करने की कोशिश की लेकिन उसे भी स्टाफ ने नहीं सुना। उल्टा उसका प्रवेश कार्ड भी जब्त कर लिया। इससे उसका भाई डिप्रेशन में आ गया और 7 जुलाई को आत्महत्या कर ली। उसने यह भी कहा था कि फिजिक्सवाला कोचिंग संस्थान मेरे भी की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार है। फिजिक्सवाला में एडमिशन करवा कर हमने सबसे बड़ी गलती की। मेरा भाई इंजीनियर बनने का सपना लेकर कोटा आया था लेकिन मैं अब उसका शव लेकर जा रहा हूं।

फिजिक्सवाला कोचिंग संस्थान के खिलाफ  कोचिंग छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के माले में   नौ जुलाई को देर रात ही पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर धारा 306 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा  है, छात्रों को आरोपियों के नाम नहीं मालूम होने पर संस्थान के खिलाफ ही मामला दर्ज किया गया है। अनुसंधान में अब नाम सामने आएंगे।
- परमजीत सिंह पटेल, थानाधिकारी एवं अनुसंधान अधिकारी

इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच महावीर नगर थाना अधिकारी को सौंप दी गई है। मामले में दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा।
- प्रवीन जैन,  एएसपी

कोरोना के बढ़ते कदम: भारत में 17073 नए मामले दर्ज
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 17,073 नये मामले सामने आये है। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,34,07,046 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटों में तीन लाख तीन  हजार 604 कोरोना टेस्ट किये गये जिससे अब कुल टेस्ट की संख्या 86.10 करोड़ हो गई है और दो लाख 49 हजार 646 टीके लगाये गये है जिससे इनकी संख्या बढ़कर 197.11करोड़ हो गई।

देश में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 94,420 है और सक्रिय मामलों की दर 0.22 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 5.62 प्रतिशत दर्ज की गईं।  मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 21 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,029 हो गई है। देश में कोरोना मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। इसी अवधि में 1508 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। अब तक कुल 4,27,87,606 लोग इससे उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.57 प्रतिशत है।  महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 275 बढऩे से इनकी संख्या कुल बढ़कर 24608 हो गई है वहीं 6213 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 77,90,153 तक पहुंच गया है, जबकि पांच और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 147905 हो गया है।

केरल में पिछले 24 घंटे में 119 सक्रिय मामले घटने से इनकी संख्या घटकर 27,772  रह गयी है। वहीं 3491 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 65,26,341 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 69,951 हो गया है। दिल्ली में सक्रिय मामले 222 और बढऩे से कुल मामले बढ़कर 4939 हो गए हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को 1,665 और लोगों ने मात दी, जिसके बाद कोरोना मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 19,00,206  हो गई है। अभी तक इस महामारी से 26,253 लोगों की मौत हो चुकी है।

कर्नाटक में सक्रिय मामले 384 घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 4438 रह गयी है। इस दौरान 517  मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 39,20,283 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 40114 पर स्थिर है। राजस्थान में सक्रिय मामले 36 बढऩे से कुल संख्या बढ़कर 858 हो गयी है। इस दौरान 125 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ लोगों की संख्या बढ़कर 12,77,536 हो गयी है। मृतकों की संख्या 9563 पर स्थिर है। पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले 281 बढऩे से इनकी संख्या बढ़कर 3777 हो गयी है। इस दौरान 212 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 19,99,979 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 21216 हो गई है।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 46 कोरोना सक्रिय मामले बढऩे से इनकी कुल संख्या 3653 हो गयी और इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 20,61,350 हो गयी है। जबकि अभी तक जानलेवा वायरस से 23533 लोगो की जान जा चुकी है। तमिलनाडु में सक्रिय मामले 781 बढऩे से इनकी संख्या बढ़कर 7458 हो गयी है। इस दौरान 691 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 34,22,860 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 38026 पर स्थिर है।

कोरोना संक्रमण दर 4.39 प्रतिशत, 15940 नए मामले 15940 नये मामले दर्ज
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 15940 नये मामले सामने आये है। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,33,78,234 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की शनिवार को जारी आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 3 लाख 63 हजार 103 कोरोना टेस्ट किये गये जिससे अब कुल टेस्ट की संख्या 86,02,58,139 हो गई है। 5,73,341 टीके लगाये जिससे इनकी संख्या बढ़कर 1,96,94,40,932 हो गई। देश में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 91,779 है और सक्रिय मामलों की दर 0.29 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 4.39 प्रतिशत दर्ज की गई।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 20 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,974 हो गई है। देश में कोरोना मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। इसी अवधि में 12425 मरीज कोरोना से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4,27,61,481 लोग इससे उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.58 प्रतिशत है।
महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 450 बढकर 25317 हो गई है और 3752 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 77,81,232 तक पहुंच गया है, जबकि मरने वालों की 147896 हो गयी है। केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामले 926 बढऩे से इनकी संख्या 26,837 तक पहुंच गयी है। वहीं 3044 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 65,19,816 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 69,935 हो गया है। दिल्ली में सक्रिय मामले 248 घटकर 5,507 हो गए हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को 1,694 और लोगों ने मात दी, जिसके बाद कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 18,97,091 हो गई है। अभी तक इस महामारी से 26,243 लोगों की मौत हो चुकी  है।

कर्नाटक में सक्रिय मामले 113 बढ़कर 5180 हो गये हैं। इस दौरान 703 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 39,19,155 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 40114 है। राजस्थान में सक्रिय मामले 34 से बढ़कर 785 हो गये है। इस दौरान 85 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ लोगों की संख्या बढ़कर 12,77,327 हो गयी है। मृतकों की संख्या 9562 है। पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले 460 से बढ़कर 3480 हो गये है। इस दौरान 195 मरीजों के स्वस्थ होने से इनकी संख्या बढ़कर 19,99,550 हो गई है। मृतकों की संख्या 21214 है।

इराक में नई कोविड लहर की घोषणा, 24 घंटों में 515 नए मामले दर्ज
बगदाद। इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले 24 घंटों में 515 नए मामले दर्ज होने के साथ देश में कोविड-19 संक्रमण की एक नई लहर घोषित की है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''पिछले कुछ दिनों के दौरान सकारात्मक मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, साथ ही अस्पतालों में संक्रमित लोगों की संख्या में भी वृद्धि हुई है, जिसका अर्थ है कि इराक ने एक नई महामारी की लहर में प्रवेश किया है।''

बयान में कहा गया कि बगदाद और अन्य इराकी प्रांतों के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्धता के साथ-साथ स्वास्थ्य-सुरक्षा उपायों का पालन न करने के बावजूद कई लोगों को कोविड-19 टीके नहीं मिलने के कारण संक्रमण का पुनरुत्थान एक अपरिहार्य परिणाम है। बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने तेजी से टीकाकरण और व्यक्तिगत और सामाजिक सुरक्षा उपायों का पालन करने के लिए कहा है।

सोमवार को, इराक में 515 नए कोविड-19 मामले सामने आये थे जिससे देश भर में संक्रमितों की संख्या 23,32,692 हो गई और एक और मौत होने से वायरस से मरने वालों की संख्या 25,229 हो गई। इराक में इस दौरान 225 और लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 23,04,557 हो गई। इराक में 2020 की शुरुआत में बीमारी के फैलने के बाद से कुल 1,86,91,060 परीक्षण किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पूरे इराक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 14,420 लोगों को टीका लगाया गया, जिससे कुल डोज की संख्या 1,07,97,872 हो गई। चीनी सरकार ने इराक को चिकित्सा सहायता के कई बैच भेजे हैं और महामारी से लडऩे में मदद करने के लिए सिनोफार्मा टीकों के चार शिपमेंट दान किए हैं।

आपसी रंजिश के चलते युवक की पीट-पीट कर हत्या
चूरू। जिले की तारानगर तहसील के गांव भलाउ ताल के पास बुधवार देर रात को आपसी रंजिश के चलते छह जनों ने पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। घरेलू रंजिश के चलते कणाउ गोगामेड़ी निवासी 28 वर्षीय युवक उधार दिए हुए रुपयों को लौटाने के बहाने उसके चचेरे भाई अंकित ने भलाऊ ताल बुलाया। जहां पर आरोपी अंकित, सतवीर, बबलू, मुकेश व भलाऊ ठेके के जयवीर ज्याणी निवासी सिद्धमुख व महावीर दईया निवासी अमरासर ने भलाऊ ताल गांव के पास एक खेत में युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर तारानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

जहां से युवक को तारानगर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। तारानगर थानाधिकारी गोविन्दराम विश्नोई ने बताया कि कणाउ हनुमानगढ़ निवासी बृजलाल पुत्र नथूराम जाट ने रिपोर्ट दी कि बुधवार रात को उसके बेटे नरेश उम्र 28 साल के पास उसके छोटे भाई इंद्राज के लड़के अंकित का फोन आया। जिसने कहा कि तुम मेरे जो 20 हजार रूपये मांगते हो वो मै आज दे दूंगा। तुम बाइक लेकर आ जाओ फिर हम रणवीर ज्याणी निवासी सिद्धमुख व महावीर दईया निवासी अमरासर वालों के भलाऊ ताल ठेके पर चलेंगे। जिस पर नरेश गांव के युवक की बाइक मांगकर ले आया।

देर शाम को अंकित पुत्र इंद्राज जाट, सतवीर पुत्र हंसराज जाट, बबलु पुत्र रामनिवास जाट, मुकेश पुत्र गौरीशंकर निवासी कणाउ भादरा उसके घर पर आ गए। उसके बाद चारों ने नरेश को साथ ले लिया। दो बाइकों पर सवार होकर भलाउ ताल गए। उसके बाद से नरेश का फोन बंद आने लगा। देर रात तक वापिस नहीं आने पर शक हुआ। साथ में गौरीशंकर का लड़का मुकेश भी था। साहवा पहुंचे तो उसके भाई मदन का फोन आया कि नरेश के साथ मारपीट की जो भलाउ ताल गांव की रोही में पड़ा है। पीड़ित अपने बेटे कृष्ण के साथ भलाऊ ताल पहुंचा। जहां पर एक खेत में नरेश मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुर्पुद कर दिया।

नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज
बाड़ी। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ गांव के ही एक आरोपी युवक ने छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पीड़िता को साथ लेकर स्थानीय पुलिस के समक्ष नामजद मामला दर्ज कराया है। क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने नाबालिग लड़की से मारपीट की इतना ही नहीं। परिजनों के उलाहना देने पर आरोपी ने परिजनों के साथ भी मारपीट की। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 12 जून को उनकी नाबालिग पुत्री घर से बाहर गांव में बर्फ वाले के पास बर्फ लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले आरोपी ने घात लगाकर उनकी बेटी को पकड़ लिया और खेतों में ले जाने लगा और जब उनकी बेटी ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उनकी बेटी के साथ मारपीट कर दी।

घटना की जानकारी नाबालिग लड़की ने घर पहुंच कर परिजनों को दी। परिजन नाबालिग पुत्री को साथ लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी सहित घर वालों ने फिर से उनके साथ मारपीट कर दी। मामले को लेकर नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय पुलिस के समक्ष आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ एवं मारपीट का मामला दर्ज कराया। बाड़ी कोतवाली थाना एसएचओ विजेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़ित महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि पीड़िता की पुत्री के साथ पड़ोसी गांव के ही जितेंद्र ने छेड़छाड़ की और गलत काम करने की नीयत से उसको पकड़ कर ले गया जो बड़ी मुश्किल से छूटकर भाग कर घर आई और पीड़िता को सारी घटना बताई। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज
चूरू। यहां जिला मुख्यालय पर 33 वर्षीय विवाहिता से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाहिता की रिपोर्ट पर महिला थाने में एक नामजद सहित तीन जनों के खिलाफ  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह सोमवार को अपने पीहर चूरू आयी हुई थी और अपनी भाभी को अस्पताल दिखा कर वापिस अपने ससुराल जा रही थी। दर्ज मामले में विवाहिता ने बताया कि उसने शहर के धर्मस्तूप के पास से अपने ससुराल जाने के लिए ऑटो किराए पर किया। गांव ढाढर से निकलते ही ढाढर निवासी इंदर चंद ने उसका ऑटो रूकवाया और कहा कि गांव में छोड़ दूंगा।

विवाहिता के बार-बार मना करने के बावजूद आरोपी नहीं माना और विवाहिता को ऑटो से उतार लिया। दर्ज मामले में विवाहिता ने बताया कि खेत में दो लोग पहले से मौजूद थे, जहां कोल्डड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ पिलाया और आरोपियों ने उसके साथ खेत में बारी-बारी से रेप किया और उसके अश्लील फोटो ले लिए। विवाहिता ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गांव छोड़कर आयी। बरहाल पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्जकर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है।

ब्रिटेन में मंकीपॉक्स ने पसारे पैर, 104 नए मामले दर्ज
लंदन। कोरोना के बाद विश्वभर में मंकीपॉक्स की दहशत खत्म होते नजर आ रही है। दरअसल इस बार मंकीपॉक्स का आतंक ब्रिटेन में देखने को मिल रहा है। ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के 104 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने यह जानकारी दी है। एजेंसी ने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें छाले के साथ दाने हैं और अगर पिछले तीन हफ्तों में वे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ निकट संपर्क में हैं, जिसे मंकीपॉक्स है या या पश्चिम या मध्य अफ्रीका गए हो, तो यौन स्वास्थ्य क्लिनिक जाकर अपनी जांच करवा लें। एजेंसी ने कहा कि किसी को भी मंकीपॉक्स हो सकता है, खासकर यदि आपने लक्षणों वाले व्यक्ति के साथ यौन संपर्क स्थापित किया है या निकट संपर्क में रहे हैं। एजेंसी के मुताबिक रविवार तक, इंग्लैंड में  452, स्कॉटलैंड में 12, वेल्स में 4 और उत्तरी आयरलैंड में 02 मंकीपॉक्स के मामलों की पुष्टि हो चुकी है।