dhami - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा शासन में महिलाओं के खिलाफ बढ़े अपराध : दुष्कर्मियों को बचा रही धामी सरकार, अलका लांबा ने कहा- 10वीं में पढ़ने वाली एक बच्ची के साथ रेप; पीड़िता पर दबाव बना रही पुलिस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार इन अपराधों को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लंबा ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा महिलाओं को सुरक्षा देने का दावा करती है, लेकिन सबसे ज्यादा अपराध भाजपा शासित राज्यों में ही हो रहे है। भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र जैसे राज्य देश में महिला अपराधों के आंकड़े में सबसे ऊपर हैं। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी के साथ भाजपा के नेताओं द्वारा दुष्कर्म कर उसकी हत्या की जाती है, लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं होती है।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने उत्तराखंड सरकार पर दुष्कर्मियों को बचाने का आरोप लगाया और कहा कि वहां 10वीं में पढ़ने वाली एक  बच्ची के साथ रेप होता है और सरकार अपराध करने वाले अपने नेताओं को बचाने की कोशिश कर रही है। उंन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड पुलिस ही पीड़िता के परिवार पर दबाव बना रही हैं। पीड़ित परिवार के सदस्यों पर समझौता करने का दबाव डाला जा रहा है। पुलिस पीड़ित परिवार पर दबाव बनाकर समझौते के लिए कह रही है। उनका कहना था कि परिवार को 50 लाख रुपए देकर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि यह ऑफर देने वाले भाजपा के बड़े नेता हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के आंकड़ों की अनुसार देश में दुष्कर्म की घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ी है और भाजपा शासित राज्यों में इसमें सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है इसलिए भाजपा सरकार  को इसका जवाब देना चाहिए। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि हर 70 मिनट में देश में एक महिला दुष्कर्म की शिकार हो रही है और यह सबसे ज्यादा उस भाजपा सरकार में हो रहा है, जो खुद के आदर्श महिलाओं के संरक्षक सरकार होने का दावा करती है। उनका कहना था कि देश में महिला सुरक्षा का दावा करने वाली भाजपा को बताना चाहिए की अपराधियों के खिलाफ किस स्तर पर कार्रवाई हुई है और दोषियों को सजा क्यों नही दी गई है। उनका कहना था कि महिलाओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश और राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में घटनाएं होती हैं और कोई सुनवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि दलित महिलाओं के साथ भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं और एक आंकड़े के अनुसार हर दिन करीब 10 दलित महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है, लेकिन इन अपराधों को लेकर कही कोई सुनवाई नहीं हो रही है।