becoming - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत बन रहा है दुनिया में नई परमाणु शक्ति
नई दिल्ली। दुनिया में सिर्फ 9 देश हैं, जिनके पास परमाणु हथियार हैं। इनमें भारत का नाम भी शामिल है। भारत के पास 160 परमाणु हथियार हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भारत इन हथियारों की संख्या बढ़ा रहा है, यह दावा किया है स्टॉकहोम के डिफेंस थिंक टैंक संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने। सिपरी ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान के साथ भी ऐसा ही अंदाजा है। वह भी अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाने में लगा है।

300 से ज्यादा नए मिसाइल साइलो

सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि चीन भी अपने परमाणु हथियारों की ताकत में इजाफा कर रहा है। वह 300 से ज्यादा नए मिसाइल साइलो बना रहा है। साइलो जमीन के अंदर ऐसे गहरे और सिलेंडर जैसे सुराख होते हैं, जिनके अंदर से मिसाइल निकलती है। आमतौर पर उसमें वह रखी रहती है। ये मिसाइल परमाणु हथियारों से लैस हो सकते हैं। पिछले साल जनवरी में और इस साल जनवरी में चीन के पास परमाणु हथियारों की संख्या 350 ही बताई गई है।

चीन के पास है 350 परमाणु हथियार

ये बात सच है कि चीन के पास पिछले दो साल से परमाणु हथियारों की संख्या 350 ही बताई जा रही है लेकिन सिपरी के अनुसार पिछले साल चीन ने कई नए लॉन्चर्स फील्ड में उतारे हैं। यानी भले ही चीन के परमाणु हथियारों की संख्या कम बताई जा रही हो लेकिन वह भी अपने वॉरहेड्स की संख्या बढ़ाने में लगा हो सकता है।

भारतीय मिसाइलों की रेंज में पूरा पाकिस्तान

भारत के पास कम दूरी की मिसाइल पृथ्वी है। इसकी मारक क्षमता 350 किमी है। अग्नि-1 रेंज 700 किमी, अग्नि-2 2000 किमी और अग्नि-3 की रेंज 3000 किमी है। ये सभी सेना में शामिल की जा चुकी हैं। अग्नि-5 की रेंज 5000 किलोमीटर है। यानी इन मिसाइलों की मदद से भारत पाक के सभी शहरों को निशाना बना सकता है। अगर भारत पाक पर परमाणु बम गिराता है तो इससे रावलपिंडी, लाहौर, इस्लामाबाद, नवशेरा और कराची शहर पूरी तरह बर्बाद हो सकते हैं। परमाणु हथियार भारत के पास भी हैं, लेकिन भारत की नीति है वह पहले परमाणु हथियार नहीं दागेगा। लेकिन पाकिस्तान में ऐसी कोई नीति या नियम नहीं बनाए गए हैं।

पाकिस्तान की मिसाइलों की जद में आधा हिंदुस्तान

पाकिस्तान के पास कम दूरी की मिसाइलें-नस्त्र, हत्फ, गजनवी और अब्दाली हैं। इनकी मारक क्षमता 60 से 320 किमी है, जबकि मध्यम दूरी की मिसाइलें-गौरी और शाहीन की मारक क्षमता 900 से 2700 किमी है। अगर इन दोनों मिसाइलें से हमला होता है तो दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, भोपाल, नागपुर, लखनऊ इसकी जद में आ सकते हैं। अब तबाही कितनी होगी यह निर्भर करता है मिसाइल में लगे हथियार पर। पारंपरिक हथियार लगाने पर बबार्दी कम होगी, लेकिन परमाणु हथियार लगाया तो नुकसान बहुत ज्यादा हो सकता है।

2021 से नहीं बढ़ी हथियारों की संख्या

भारत के पास जनवरी 2021 में 156 परमाणु हथियार थे, जो जनवरी 2022 में बढ़कर 160 हो गया है। सिपरी के अनुसार पाकिस्तान में दोनों ही समयों पर 165 परमाणु हथियार थे। सिपरी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही परमाणु हथियारों को बढ़ाने में लगे हैं। भारत अपने परमाणु हथियारों का खुलासा आधिकारिक तौर पर नहीं करता। हालांकि भारत और पाकिस्तान दोनों ही अपनी मिसाइलों के परीक्षण की जानकारी तो देते हैं। लेकिन कभी भी उसमें लगने वाले हथियारों की ताकत, आकार या क्षमता के बारे में नहीं बताते।

दुनिया में 12,705 परमाणु हथियार मौजूद है। दुनिया में 9440 परमाणु हथियार जो अलग-अलग देशों की मिलिट्री के पास हैं, उनमें से 3730 मिसाइल्स और बमवर्षकों में तैनात हैं। बाकी के परमाणु हथियारों को रिटायर कर दिया गया है। उनको डिस्मैंटल करना बाकी है। इनमें से भारत और पाकिस्तान ने अपने एक भी परमाणु हथियार तैनात नहीं कर रखे हैं।

इन 9 देशों के पास हैं सबसे ज्यादा परमाणु हथियार

रूस

5977

अमेरिका

5428

चीन

350

फ्रांस

290

यूके

225

पाकिस्तान

165

भारत

160

इजरायल

90

उत्तरी कोरिया

20

चैंपियन बनने के बाद निकहत ने याद किए मुश्किल दिन
नई दिल्ली। विश्व चैम्पियन मुक्केबाज निकहत जरीन ने कहा कि अपने करियर में मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने से वह मानसिक रूप से मजबूत बनी। निकहत ने इस्तांबुल में विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गुरुवार को थाईलैंड की जितपोंग जुतामास को 5-0 से हराकर फ्लाईवेट (52 किग्रा) वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।  जरीन ने कहा कि इन दो सालों में मैंने केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित किया और मेरे खेल में जो भी कमियां थी उनमें सुधार करने की कोशिश की। मैंने अपने करियर में जिन बाधाओं का सामना किया, उन्होंने मुझे मजबूत बनाया। मैं इन सबके बाद मानसिक रूप से मजबूत बनी हूं। मेरा मानना है कि चाहे कुछ भी हो जाए मुझे लड़ना है और अपना सर्वश्रेष्ठ देना है।

जब मैरीकॉम ने पूछा, कौन निकहत
निकहत जरीन ने इस स्वर्णिम उपलब्धि से दो साल पहले तत्कालीन खेल मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर ओलंपिक क्वालीफायर के लिए निष्पक्ष ट्रायल करवाने का आग्रह किया था। इस कारण जरीन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था, जबकि एमसी मैरीकॉम ने कड़े शब्दों में पूछा था कि कौन निकहत जरीन। जरीन इसके बाद ट्रायल में मैरीकॉम से हार गई जिससे वह टोक्यो ओलंपिक में जगह नहीं बना पाई।

चोट के कारण एक साल खेल से दूर रही
इससे पहले 2011 की जूनियर विश्व चैंपियन जरीन को कंधे की चोट से भी जूझना पड़ा, जिससे वह एक साल तक खेल से बाहर रही और 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाईं। जरीन ने कहा कि मैं 2017 में कंधे की चोट से परेशान रही जिसके लिए मुझे आपरेशन करवाना पड़ा और मैं एक साल तक प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाई थी।

नजर अब राष्ट्रमंडल खेलों पर
जरीन अब राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल की तैयारी करेंगी जिसके लिए उन्हें अपना वजन घटाकर 50 किग्रा करना होगा। उन्होंने कहाकि राष्ट्रमंडल खेलों में 50 किग्रा वर्ग होता है। मैं अब इसके लिए तैयारी करूंगी। तेलंगाना की निकहत ने पेरिस ओलंपिक के लिए तैयारी शुरू कर दी है लेकिन यह तय नहीं है कि वह किस भार वर्ग में खेलेंगी। उन्हें या तो 54 किग्रा या फिर 50 किग्रा में भाग लेना होगा।

आग की भट्टी बनती जा रही धरती: भारत-पाकिस्तान की तरफ बढ़ रही झुलसाने वाली गर्मी
इस्लामाबाद। दक्षिण एशिया में गर्मी का मौसम अपने शुरूआती दिनों में ही लोगों को परेशान करने लगा है। अप्रैल के शुरूआती दिनों में ही भारत और पाकिस्तान में लोग 40-50 डिग्री सेल्सियस की गर्मी झेल रहे हैं। आने वाले दिनों में भी इससे राहत नहीं मिलेगी। स्कॉटलैंड के मौसम विज्ञानी स्कॉट डंकन ने इसकी चेतावनी दी है। ट्विटर पर शेयर एक थ्रेड में उन्होंने लिखा कि खतरनाक और झुलसाने वाली गर्मी भारत और पाकिस्तान की ओर बढ़ रही है। स्कॉट डंकन ने लिखा कि अप्रैल में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ेगा। उच्चतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यह गर्मी काफी पहले शुरू हो गई थी, मार्च की शुरूआत से ही। स्कॉट ने मार्च 2022 का एक ग्राफिक्स शेयर किया और कहा कि आप देख सकते हैं कि मार्च के महीने में दुनिया के इस हिस्से में कितनी बेरहमी से गर्मी पड़ रही है।

200 साल में कितना बढ़ा
उन्होंने ब्रेकली पार्थ के डेटा के हवाले से बताया कि कैसे 19वीं शताब्दी के बाद से भारत और पाकिस्तान के तापमान में बदलाव आया है। उन्होंने लिखा कि जैसे-जैसे हमारा ग्रह गर्म होता है, हीटवेव और ज्यादा ताकतवर हो जाती हैं। गर्मी के खतरनाक स्तर साल के ज्यादातर समय में देखे जा सकते हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने जनवरी में घोषणा की थी कि साल 2021 तापमान का रिकार्ड रखे जाने के बाद से ग्रह के सात सबसे गर्म वर्षों में से एक था।

ग्लोबल वॉर्मिंग को रोकने का रास्ता लंबा
औसत वैश्विक तापमान में हर साल लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो रही है। 2020 में महामारी से थोड़ी गिरावट के बाद 2021 में वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन लगभग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए हमें एक लंबा रास्ता तय करना होगा। ग्रह के और अधिक ताप को कम करने के लिए तेजी से डीकाबोर्नाइजेशन की आवश्यकता है। सबसे खतरनाक जलवायु परिवर्तन प्रभावों से बचने के लिए अभी देर नहीं हुई है।

मोक्षधाम की दीवारों की पेटिंग बन रही चर्चा का विषय
सवाई माधोपुर। जिला कलेक्टर सुरेश ओला के दिशा-निर्देशन में बदलेगा माधोपुर अभियान दिनोंदिन गति पकड़ रहा है। अभियान के तहत जिले को स्वच्छ बनाए जाने के साथ-साथ सीएसआर के माध्यम से सौंदर्य करण के कार्य को गति दी जा रही है। जिले के खेरदा स्थित मोक्षधाम की दीवारों पर सीएसआर ओबरॉय गु्रप की मदद से सुनहरी पेंटिंग का कार्य करवाया गया है जो यहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए उत्साह था केंद्र बना हुआ है। विश्व विख्यात पेंटर एम डी पाराशर के प्रशिक्षित शिष्यों द्वारा मोक्ष धाम की दीवारों पर बनाई जा रही इस पेंटिंग में खास बात यह है कि इन दीवारों पर चित्रों को इस ढंग से उकेरा गया है कि मानो जंगल के बीच वन्य जीवों की अठखेलियों की जीवंत दशा का ही वर्णन बंया किया जा रहा हो। मोक्ष धाम की एक दीवार पर रणथंभौर अ•यारण में शिकार के लिए बाघ को हिरण के पीछे भागते हुए उकेरा गया है। वहीं दूसरी दीवार पर अभयारण्य में संध्या के समय तालाब के नजदीक मस्तमौला और बेफि क्र बाघों को विचरण करते हुए तथा उस समय की जंगल में प्राकृतिक छटा को उकेरा गया है। दीवारों पर उकेरी गई यह दोनों ही तस्वीर आते-जाते राहगीरों को रुककर निहारने पर विवश कर देती है।

यह मोक्ष धाम टोंक रोड हाईवे पर स्थित होने के चलते यहां से गुजरने वाले राहगीरों एवं स्थानीय निवासियों के लिए खास चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग यहां पर रुक कर इन दीवारों की अपने मोबाइल से फोटो या विडियो लेना नहीं भूलते और लोगों द्वारा इसे सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल किया जा रहा है। जिले में रणथंभौर अभयारण स्थित होने के चलते पर्यटन की दृष्टि से इन दीवारों का एक खास महत्व समझा जा सकता है। इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि बदलेगा माधोपुर अभियान के तहत कलक्टर सुरेश ओला के निर्देशन में सवाई माधोपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य किया जा रहा है। वित्तीय संसाधनों की पूर्ति के लिए कलक्टर द्वारा सीएसआर से बातचीत कर सहयोग के लिए निर्देशित किया जा रहा है। जिले में इस तरह की पेंटिंग का कार्य दूसरे स्थानों पर भी करवाया जाएगा। जिससे शहर की सुंदरता में चार चांद लग सके।

रणथम्भौर : रोमांच और दहशत का पर्याय बन रही सुल्ताना
सवाई माधोपुर। रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन नंबर एक में सिंहद्वार के आसपास भ्रमण के दौरान बाघिन टी-107 यानि सुल्ताना पर्यटकों से भरी दो जिप्सियों के पीछे भागी जिसके बाद बैक गियर में जिप्सी को लेकर चालकों ने पर्यटकों को सुरक्षित किया। जानकारी के अनुसार सुबह की पारी में जोन एक में सिंहद्वार के पास भ्रमण के दौरान बाघिन सुल्ताना नजर आई। बाघिन को देखने के लिए मौके पर पर्यटन वाहनों का जमावड़ा लग गया। अचानक बाघिन उत्तेजित हो उठी और दो जिप्सियों के पीछे भागने लगी। ऐसे में जिप्सी चालकों ने करीब तीस मीटर तक बैक गियर में जिप्सी को दौड़ाकर बाघिन से दूर किया और पर्यटकों को सुरक्षित किया।

पर्यटकों की अटकी सांसे: बाघिन को एक दम अपनी ओर आते देख दोनों जिप्सियों में सवार पर्यटकों की सांसे एक बार को थम सी गई। बाघिन के रूकने के बाद जिप्सियों में सवार पर्यटकों के जान में जान आई। पूर्व में भी इसी बाघिन ने कैंटर के साथ-साथ दौड़ लगाई थी और एक बार जिप्सी के पीछे के हिस्से पर अपने पंजे टिका दिए थे। गत 24 नवम्बर को सुल्ताना ने बाइक पर गश्त कर रहे दो वनकर्मियों का भी कुछ दूर तक पीछा किया था। हालांकि इसके बाद वन विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर जोन एक को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।

इनका कहना है
रविवार सुबह की पारी के दौरान जोन एक में बाघिन ने कुछ दूर तक पर्यटन वाहन के साथ दौड़ लगाई थी। विभाग की ओर से बाघिन की मॉनिटरिंग कराई जा रही है। -टीकमचंद वर्मा, सीसीएफ, रणथम्भौर बाघ परियोजना

महिला बन ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश
जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम और साइबर थाना पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है। जिसके मुताबिक अश्लील वीडियो बनाकर ठगी करने वाले गैंग को दबोचा है। पुलिस ने गिरोह के चार शातिर बदमाश सरवेज, अब्बास, मुनफेद और हकीमुद्दीन को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी भरतपुर के रहने वाले है।

यह गिरोह व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बनाते हैं लोगों का अश्लील वीडियो बनाते और फिर उनसे ब्लैक मेलिंग करत थे। पुलिस पूछताछ में गिरोह ने दो दर्जन से ज्यादा राज्यों में वारदात करना कबूला है। आरोपी 1 साल में सैकड़ों लोगों को शिकार  बना चुके हैं। ये लोग ओएलएक्स साइट पर फर्जी विज्ञापन डाल कर खुद को आर्मी अधिकारी बताते हैं। आरोपियों से आधा दर्जन मोबाइल फोन. सैकड़ों आधार कार्ड. पैन कार्ड के फोटो व अन्य दस्तावेज बरामद हुए है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल लांबा के निर्देशन में हुई कार्रवाई को डीसीपी नार्थ परिस देशमुख और एसपी सुलेश चौधरी के सुपर विजन में सफलता मिली है।

वहीं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने  बताया कि गिरफ्तार सरवेज उम्र 27 साल निवासी खेड़ली पहाड़ी भरतपुर हाल बरसाना डेरी जेएनयू हॉस्पिटल के पास खो नागोरियां थाना ने सोशल मीडिया पर महिला बनकर कई लोगों से ठगी की है पुलिस से पूछताछ कर रही है।

कांग्रेस का मेंबरशिप कैंपेन : डिजिटल मेंबरशिप का नहीं है रिस्पांस ऑफलाइन सदस्य ज्यादा बन रहे
जयपुर। कांग्रेस के एक नवंबर से शुरू हुए सदस्यता अभियान में डिजिटल और ऑफलाइन मेम्बरशिप के प्रावधानों में डिजिटल मेम्बरशिप का ज्यादा रिस्पांस नहीं मिल रहा है। अधिकांश विधानसभा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की आॅफलाइन मेम्बरशिप में ही ज्यादा रुचि दिखाई दे रही है। यही कारण है कि पीसीसी ने भी कांग्रेसजनों को डिजिटल फॉर्मेट लांचिग की जानकारी नहीं दी। डिजिटल फार्मेट में आवेदन को लेकर जानकारी नहीं देने से कांग्रेस कार्यकर्ता अभी असमजंस में हैं। अधिकांश कांग्रेस कार्यकर्ता, मंत्री-विधायक पीसीसी से सदस्य बनाने की डायरियां लेकर जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में पहली बार सदस्यता के लिए आॅफलाइन के साथ आॅनलाइन अभियान की शुरूआत की गई है। राजस्थान में आॅनलाइन अभियान के बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि एक नवंबर से शुरू हुआ कांग्रेस का मेम्बरशिप अभियान 31 मार्च 2022 तक चलेगा। सभी 200 विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम पांच हजार सदस्य बनाने का टारगेट रहेगा।

सतरंगी सियासत
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के नेताओं की ओर से तीखी और बेसुरी बयानबाजी हो रही। सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी के बयानों के मायने क्या? मतलब यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ रहा। कोई कम नहीं। सलमान खुर्शीद की पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन आवर टाइम्स’ आजकल चर्चा में। उन्होंने आरएसएस एवं हिन्ुत्व के बहाने आतंकी संगठन बोको हराम और आईएसआईएसआई का जिक्र कर डाला। सीधा कहें तो तुलना कर डालीं। सो, चुनावी सियासत में उबाल आना ही है। साल 1984 के सिख विरोधी दिल्ली दंगों के बाद उनके द्वारा लिखी एक पुस्तक के कुछ पन्ने भी आजकल चर्चा में। इसके बाद एक और पार्टी नेता राशिद अल्वी ने जय श्रीराम बोलने वालों को राक्षस बता डाला। मतलब दोनों ही ओर से चुनाव में ध्रुवीकरण की साफ कोशिश! यानी आ गए वहीं के वहीं। उसी की गर्मीं दिल्ली से लेकर सभी ओर बढ़ रही। लेकिन क्या इसका फायदा किसी को मिलेगा? हां, नुकसान किसका होगा, यह बताने की जरुरत नहीं।

कितनी चर्चा बाकी?
राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का मसला एक बार फिर चर्चा में। सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम पायलट पार्टी आलाकमान से खुलकर गुफ्तगू जो कर चुके। हां, अभी शायद राहुल गांधी से चर्चा बाकी। ऐसे संकेत। इस बारे में प्रियंका गांधी भी जोर आजमाइश कर चुकीं। फिर केसी वेणुगोपाल एवं अजय माकन तो कई बार दिल्ली से लेकर जयपुर तक दौड़ लगा चुके। गहलोत एवं पायलट कांग्रेस आलाकमान का निर्णय मोनेंगे। ऐसा दावा। वैसे, पंजाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह भी सोनिया गांधी से वार्ता होने के बाद बाहर आकर यही बोले थे। बाद में रायता इतना फैला कि संभाले नहीं संभल रहा। हालांकि मरुधरा में फिलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं। फिर भी भविष्य में क्या होगा? इसे लेकर कोई आश्वस्त नहीं। हां, हर दिन नए-नए कयास, चर्चाएं, बातें, फार्मूले। मतलब सभी चकरघन्नी हुए जा रहे। अब कौन किसकी फिरकी ले रहा। आशार्थियों की समझ से परे। फिर भी उनकी उम्मीदें कायम। यही राजनीति। पिुर भी एक ही सवाल। और कितनी चर्चा बाकी?

भारत का रूआब..
भारत का दुनियां के फलक पर कूटनीतिक रूआब लगातार बढ़ रहा। अफगानिस्तान के मसले पर हालिया ‘दिल्ली डायलॉग’ इसका पुख्ता संकेत एवं संदेश। दुनियां की बड़ी ताकतें अब भारत की पहल को नजरअंदाज करने की हैसियत में नहीं। रूस के एनएसए की मौजूदगी इसका प्रमाण। जबकि चीन ने भी इसमें हिस्सा लेने से सीधे इनकार नहीं किया। हां, पाक से उम्मीद भी क्या? लेकिन ईरान के एनएसए ने ‘दिल्ली डायलॉग’ में भाग लेकर भारत के सामने पाक को जरुर उसकी हैसियत बता दी। बची खुची कसर तालिबान ने पूरी कर दी। कहा, कोई आपत्ति नहीं, भारत का प्रयास अच्छा। उसे भारत से मदद की आस। फिर पांच मध्य एशियाई देशों की चर्चा में उपस्थिति भारत के प्रभाव की बानगी एवं प्रमाण। फिर इन सभी का पीएम मोदी से शिष्टाचार भेंट करना। अपने आप में नई कहानी बता रहा। वैसे भी अगुवाई अगर अजित डोभाल करें। तो कहीं शक की कोई गुंजाईश नहीं। बात सुरक्षा एवं आतंकवाद की ही नहीं। भारत की कूटनीतिक आभा की भी।

बढ़ रहा सियासी कद!
जब से योगीजी यूपी के सीएम बने। अपने अभिनव कामों से वह राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरते रहे। खासकर उन्होंने कानून व्यवस्था के मामले में जो नजीर पेश की। उसके कई कायल। अब संगठन के भीतर भी उनका कद बढ़ रहा। पार्टी में उन्हें भविष्य का नेता बताया जा रहा। हालांकि उनकी तमाम चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशश। कहा, उनकी कोई राष्टÑीय महत्वाकांक्षा नहीं। वह यूपी में ही काम करके ही खुश। लेकिन परिस्थितियां कहां किसी के रोकने से रूकतीं। हालात अपने आप बदलते चले जाते। दिल्ली में हाल में संपन्न बीजेपी की राष्टÑीय कार्यकारिणी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। कहा जा रहा योगीजी पीएम मोदी की राह पर। करीब दो दशक पहले मोदीजी ने भी ऐसे ही राजनीतिक प्रस्ताव रखा था। सो, इसके मायने निकाले जा रहे। क्योंकि ऐसी बैठकों में यह काम पार्टी के राष्टÑीय नेता करते रहे। लेकिन योगीजी को इस काम के लिए आगे करना। अपने आप में संकेत। यानी योगीजी भाजपा की टॉप लीडरशिप में शुमार।

क्यों हो रहे लाल-पीले?
महामहिम सत्यपाल मलिक आजकल खासे लाल पीले हो रहे? इसी फेर में संवैधानिक पद की मर्यादा भी लांध रहे। लेकिन महत्वाकांक्षा क्या से क्या न करवाए! वह कैसी भी हो सकती है। ऐसा लग रहा, कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना। यूपी चुनाव नजदीक। और किसान आंदोलन के नेता टिकैत भी उसी क्षेत्र के निवासी जहां से मलिक। फिर दोनों ही जाट समुदाय से। मलिक की पृष्ठभूमि समाजवादी। तिस पर कश्मीर के राज्यपाल रह चुके। सो, सरकार और पीएम मोदी को घुड़की देते नहीं मान रहे। लेकिन इन सबमें असल बात क्या? हां, वह कभी लोकसभा सांसद रह चुके। राज्यसभा की भी शोभा बढ़ा चुके। कहीं ऐसा तो नहीं? राजभवन में अब मन नहीं लग रहा हो। यदि परेशान होकर सरकार ही पद से हटा दे तो शहीद कहलाएंगे। इसीलिए सरकार भी बर्दाश्त कर रही! आखिर ऐसी बयानबाजी का क्या मतलब? लेकिन लाल पीले होने से भी तो बात नहीं बनेगी न। किसान आंदोलन अपनी जगह। आखिर संवैधानिक पद और उसकी मर्यादा का क्या?

एक चर्चा यह भी!
बस कयास, सुगबुगाहट, आशंका, अनुमान...! राजस्थान में भाजपा के फिर से सक्रिय होने की चर्चा। असल में, कांग्रेस सरकार में संभावित बदलाव के बाद विधायकों में बगावत की आशंका जताई जा रही। सो, भाजपा फिर से ताक में! यानी ‘ऑपरेशन लोटस पार्ट टू’। पिछले साल भी भाजपा ने कोशिश की थी। ऐसा आरोप कांग्रेस का। जबकि भाजपा ने इससे इनकार किया था। पर अफवाह कब सच हो जाए। कोई कुछ नहीं कह सकता। प्रभारी प्रदेश भी तफरी लेने आए बताए। लेकिन बात कहां तक पहुंचेगी। अभी भविष्य के गर्भ में। आखिर इन सबमें कौन लाभ में? जिनको पद प्रतिष्ठा चाहिए वह या जो इसे रोके हुए। फिर इधर का हाल भी उपचुनाव के बाद ठीक नहीं। हो सकता है उसकी कसर अब पूरी हो जाए। इस बार चूकने का मौका भी दोनों ओर से नहीं रहेगा। आखिर इधर-उधर तैरती चर्चाओं को कौन रोके? धुंआं भी तभी उठता। जब कहीं आग लगती है। लेकिन यह लगी किधर है? इसका भी इंतजार किया जाना चाहिए!     -दिल्ली डेस्क

कांग्रेस सदस्यता अभियान का आज से आगाज : CM गहलोत ने कहा, कांग्रेस के सदस्य बनकर देश को, संविधान को, लोकतंत्र को बचाने में अपना योगदान दें
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज से कांग्रेस सदस्यता अभियान का आरंभ हो रहा है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा इस देश के संविधान और प्रजातांत्रिक मूल्यों को बनाये रखने के लिये समर्पित है। देश की एकता, सामाजिक समरसता और सभी की बराबरी सुनिश्चित करना कांग्रेस का ध्येय रहा है।

कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों से जुड़कर देश की नींव को सुदृढ़ करें। कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचार है जो भारत के निर्माण की विचारधारा से पूर्ण रूप से जुड़ी हुई है। कांग्रेस संवैधानिक मूल्यों को जीती आयी है व देश की आत्मा, संविधान, लोकतंत्र की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।

गहलोत ने कहा कि मैं सभी का, विशेषकर युवाओं का आह्वान करता हूं कि कांग्रेस के सदस्य बनकर देश को, संविधान को, लोकतंत्र को बचाने में अपना योगदान दें। देश आज जिस दौर से गुजर रहा है, जहां फासीवादी ताकतें हमारे संवैधानिक मूल्यों को नष्ट करने पर तुली हुई हैं, इसको रोकने के लिये कांग्रेस के हाथ से हाथ मिलाएं। देश की सबसे पुरानी, गौरवमय इतिहास वाली पार्टी, जिसके नेताओं ने आज़ादी से पहले एवं बाद में भी त्याग-बलिदान किये और देश को एक रखा, उस पार्टी का सदस्य बनकर जन-जन तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाएं और जन जागरण के इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनें।