global - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बकरीद पर शेयर बाजार बंद, घरेलू बाजारों में नहीं हुआ कोई कामकाज
मुंबई। बकरीद के मौके पर गुरुवार को घरेलू शेयर और मुद्रा बाजार बंद रहे। कारोबारियों ने बताया कि शेयर बाजारों में आज किसी भी प्लेटफॉर्म पर कोई कारोबार नहीं हुआ। मुद्रा बाजार में भी कारोबार बंद रहा।

बाजार में शुक्रवार को सामान्य कारोबार होगा। इस बीच, वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला रुख रहा। हांगकांग का हैंग सेंग 1.27 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.47 प्रतिशत फिसल गया। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

पीडब्ल्यूवाला के छात्र संचीत पटेल अंतरराष्ट्रीय जूनियर साइंस ओलंपियाड में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
नई दिल्ली। शिक्षा कंपनी पीडब्ल्यूवाला के ऑफलाइन विद्यापीठ सेंटर के साथ-साथ ऑनलाइन कोर्सेज के छात्र, संचीत पटेल ने अपनी शानदार शैक्षणिक मेहनत और निरंतर समर्पण के दम पर आगामी इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड के लिए भारतीय टीम में स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता इस वर्ष बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में आयोजित की जाएगी। संचीत उन चुनिंदा छात्रों में शामिल हैं जिन्हें वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। राष्ट्रीय स्तर पर इस टीम में केवल 6 छात्रों का चयन किया जाता है।

संचीत की तैयारी का सफर लगातार सीखने, अभ्यास और कठिन परिश्रम से भरा रहा। उन्होंने शुरुआती फाउंडेशन बैचों से अपनी तैयारी शुरू की और धीरे-धीरे एडवांस्ड कॉन्सेप्ट क्लासेस, क्वालिफायर बैचों और इंटेंसिव ट्रेनिंग कैंप्स तक पहुँचे। लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने चयन की सभी कठिन प्रक्रियाएँ सफलतापूर्वक पार कीं और आखिरकार टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई। संचीत अपने परिवार से काफी प्रेरित रहे हैं। उनके पिता सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिक हैं और उनकी माता गृहिणी हैं।

संचीत पटेल ने कहा, “राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ बेहद प्रेरणादायक अनुभव भी रहा। फिज़िक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी जैसे विषयों को एक साथ संतुलित करना काफी मेहनत और एकाग्रता मांगता है। इस उपलब्धि का सबसे बड़ा श्रेय मैं अपने माता-पिता को देता हूँ, जिनके निरंतर समर्थन ने मुझे हमेशा प्रेरित किया। साथ ही मैं पीडब्ल्यू का भी दिल से धन्यवाद करता हूँ। शुरुआती बैचों से लेकर अंतिम कैंप तक शिक्षकों ने कठिन कॉन्सेप्ट्स को बेहद सरल तरीके से समझाया। उन्होंने मुझे आत्मविश्वास और गहरी समझ दी, जिसकी बदौलत मैं इस स्तर तक पहुँच सका।”

पीडब्ल्यू के संस्थापक एवं सीईओ,अलख पांडे ने कहा,“संचीत की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और मजबूत इरादों के साथ कोई भी छात्र बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। आईजेएसओ जैसे प्रतिष्ठित मंच तक पहुँचने के लिए जिस समर्पण और मेहनत की आवश्यकता होती है, संचीत ने उसे पूरी लगन से साबित किया है। हम उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं और वैश्विक मंच पर उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना करते हैं।”

जूनियर साइंस ओलंपियाड की चयन प्रक्रिया बेहद प्रतिस्पर्धी और चुनौतीपूर्ण होती है। इसकी शुरुआत नेशनल स्टैंडर्ड एग्ज़ामिनेशन इन जूनियर साइंस से होती है, जिसमें देशभर के हजारों छात्र हिस्सा लेते हैं। इसके बाद केवल लगभग 300–350 छात्रों का चयन अगले चरण इंडियन नेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड के लिए किया जाता है। इस स्तर पर गहन विश्लेषणात्मक क्षमता का परीक्षण होता है और अंततः लगभग 35 छात्र चुने जाते हैं। इसके बाद होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन द्वारा आयोजित ओरिएंटेशन-कम-सेलेक्शन कैंप में अंतिम चयन प्रक्रिया होती है, जहाँ से सिर्फ 4 से 6 छात्रों की टीम भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनी जाती है।

अमेरिका के साथ जटिल समय में हो रही बातचीत के सार्थक रहने की उम्मीद: विदेश मंत्री जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका के साथ रणनीतिक साझेदारी को बेहद मजबूत बताते हुए उम्मीद जताई है कि इस जटिल समय में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ उनकी बातचीत काफी सार्थक रहेगी। जयशंकर ने रूबियो के साथ रविवार को यहां विपक्षीय वार्ता से पहले अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में कहा कि दोनों देशों के बीच गहरे और व्यापक संबंध है जो दुनिया को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस जटिल समय में हो रही दोनों नेताओं की बातचीत काफी सार्थक होगी।

विदेश मंत्री ने कहा, "हमारी एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है और मेरा मानना है कि इसका सरल भाषा में अर्थ यह है कि हमारे बीच बहुत गहरा, बहुत व्यापक सहयोग और ऐसा संबंध है, जो अन्य क्षेत्रों और दुनिया को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अनेक मुद्दों पर और दुनिया के कई हिस्सों में हमारे हित एक-दूसरे से मेल खाते हैं। मैं आज हमारी बातचीत की प्रतीक्षा कर रहा हूँ। ये समय जटिल हैं, लेकिन मज़बूत साझेदारों के रूप में मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी चर्चाएँ बहुत खुली और परिणामदायक होंगी"

उल्लेखनीय है कि रूबियो क्वॉड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हुए हैं। मंगलवार को होने वाली इस बैठक से पहले दोनों विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय वार्ता की है।

विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान में खुले शेयर बाजार, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 77.03 अंक की बढ़त के साथ 75,260.39 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 399.70 अंक (0.53 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 75,583.06 अंक पर था। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में दूसरे एशियाई बाजारों के साथ घरेलू शेयर बाजारों में भी निवेशक लिवाल रहे। रुपये में लगातार दूसरे दिन जारी तेजी से भी घरेलू स्तर पर निवेश धारणा मजबूत हुई है।

बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में निवेशक पैसा लगा रहे हैं। साथ ही टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और ऑटो सेक्टर में भी लिवाली जारी है। धातु, ऑटो, बैंकिंग, मीडिया और रियलटी सेक्टरों में ज्यादा तेजी रही। वहीं, आईटी, मीडिया, रियलटी और स्वास्थ्य सेक्टर दबाव में हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 16.50 अंक चढ़कर 23,671.20 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 96.90 अंक यानी 0.41 प्रतिशत ऊपर 23,751.60 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर फिलहाल ऊपर हैं। पावरग्रिड आईटीसी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, बीईएल और इंफोसिस के शेयर नीचे चल रहे हैं।

डब्ल्यूएचओ का दावा: वैश्विक कोरोना मौतों का आंकड़ा आधिकारिक संख्या से तीन गुना अधिक, रिपोर्ट जारी
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि कोविड-19 महामारी से दुनिया भर में मौतों की वास्तविक संख्या 2.2 करोड़ से अधिक पहुंच गई है, जो आधिकारिक तौर पर दर्ज 70 लाख मौतों से करीब तीन गुना ज्यादा है। डब्ल्यूएचओ की बुधवार को जारी "वर्ल्ड हेल्थ स्टैटिस्टिक्स 2026" रिपोर्ट में कहा गया, "वर्ष 2020 से 2023 के बीच सभी कारणों से वैश्विक अतिरिक्त मौतों (एक्सेस डेथ्स) का अनुमान 2.21 करोड़ लगाया गया, जबकि कोविड-19 से आधिकारिक तौर पर 70 लाख मौतें दर्ज की गईं।

इसका मतलब है कि कोविड से दर्ज हर एक मौत के मुकाबले महामारी से जुड़ी लगभग दो अतिरिक्त मौतें हुईं।"संगठन के अनुसार, इसका मुख्य कारण कई देशों द्वारा मौतों की कम रिपोर्टिंग करना है। इसके अलावा, 2022 के बाद अनेक देशों ने बड़े पैमाने पर कोविड-19 जांच अभियान बंद कर दिये, जिससे वास्तविक आंकड़े सामने नहीं आ सके। रिपोर्ट में कहा गया, "यह निष्कर्ष न केवल वायरस से सीधे हुई मौतों की कम रिपोर्टिंग को दर्शाता है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवधान, आर्थिक चुनौतियों और अन्य सामाजिक कारणों से हुई अप्रत्यक्ष मौतों को भी उजागर करता है।"

डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा कि महामारी ने वैश्विक स्तर पर जीवन प्रत्याशा में एक दशक की प्रगति को खत्म कर दिया और विभिन्न क्षेत्रों में इसकी भरपाई अब भी असमान बनी हुई है।

ईरान युद्ध का असर: अब रंगीन नहीं दिखेंगे चिप्स के पैकेट, जानें जापानी कंपनी ने क्यों लिया ऐसा फैसला ?
टोक्यो। मध्य-पूर्व में जारी तनाव का असर अब आम उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की चीजों पर भी दिखाई देने लगा है। जापान की प्रसिद्ध स्नैक कंपनी Calbee ने अपने कई लोकप्रिय स्नैक्स की रंगीन पैकेजिंग को अस्थायी रूप से ब्लैक एंड व्हाइट करने का फैसला लिया है। कंपनी का कहना है कि प्रिंटिंग इंक में इस्तेमाल होने वाले जरूरी कच्चे माल की सप्लाई प्रभावित होने से यह कदम उठाना पड़ा।

कंपनी के मुताबिक, उसके 14 प्रोडक्ट्स नए मोनोक्रोम पैकेट में 25 मई से जापान के बाजारों में उपलब्ध होंगे। दरअसल, ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधा आने से तेल और उससे जुड़े उत्पादों की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर नेफ्था पर पड़ा, जो इंक और प्लास्टिक निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि एशियाई देशों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है, क्योंकि उनकी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा मध्य-पूर्व से आता है। जापान सरकार ने हालांकि वैकल्पिक सप्लाई चैन तैयार करने का भरोसा दिया है, लेकिन कंपनियां बढ़ती लागत और कच्चे माल की कमी से परेशान हैं। युद्ध के कारण सिर्फ फूड इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि ऑटोमोबाइल और एविएशन सेक्टर भी दबाव में हैं। कई कंपनियों ने उत्पादन लागत बढ़ने और सप्लाई बाधित होने की चेतावनी दी है।

रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर, 29 पैसे गिरकर 95.57 प्रति डॉलर पर पहुंचा
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये में आज भी गिरावट रही और यह अब तक के ऐतिहासिक निचले स्तर तक लुढ़क गया। पिछले कारोबारी दिवस पर 95.28 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 29 पैसे नीचे 95.57 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। एक समय यह 95.63 रुपये प्रति डॉलर तक गिर गई थी। हालांकि खबर लिखे जाते समय यह 22 पैसे नीचे 95.50 रुपये प्रति डॉलर पर रही। रुपये की कमजोरी के कारण शेयर बाजारों में भी निवेश धारणा प्रभावित हुई। साथ ही आईटी कंपनियों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आयी तेजी से भी भारतीय मुद्रा कमजोर हुई है। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज 1.5 प्रतिशत की मजबूती के साथ 103 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया।

अगर होर्मुज में गतिरोध लगातार जारी रहा, तो वैश्विक तेल बाजार में संकट 2027 तक जारी रहेगा: अमीन नासिर
दोहा। सऊदी अरब की कंपनी अरामको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमीन नासिर ने कहा है कि यदि एक महीने के भीतर होर्मुज जलडमरुमध्य में जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू नहीं होती, तो अगले साल तक वैश्विक तेल बाजार सामान्य स्थिति में नहीं लौटेगी। अरामको के पहली तिमाही के परिणामों पर चर्चा करने के लिए आयोजित एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान श्री नासिर ने कहा कि आपूर्ति में व्यवधान जितने लंबे समय तक जारी रहेगा, तेल बाजार को स्थिर होने में उतना ही अधिक समय लगेगा। उन्होंने कहा कि यदि जलडमरुमध्य में गतिरोध जून के मध्य तक बना रहता है, तो यह संकट 2027 तक जारी रह सकता है।

दुनिया की सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनी के प्रमुख के अनुसार, उत्पादन या परिवहन की कमी के कारण बाजार पहले ही एक अरब बैरल तेल गंवा चुका है और जब तक यह मार्ग बंद रहेगा, बाजार को हर हफ्ते लगभग 10 करोड़ बैरल तेल का नुकसान होता रहेगा। उन्होंने याद दिलाया कि पहले होर्मुज से प्रतिदिन लगभग 70 जहाज गुजरते थे। फारस की खाड़ी में तेल उत्पादक देशों पर हमलों और ईरान द्वारा होर्मुज को प्रभावी ढंग से बंद करने से उत्पादन और निर्यात पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने से पहले, इस जलमार्ग के माध्यम से प्रतिदिन लगभग दो करोड बैरल तेल बाजार में आता था।

गौरतलब है कि सात अप्रैल को अमेरिका और ईरान ने दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा की थी। इसके बाद इस्लामाबाद में हुई वार्ता बेनतीजा रही थी, लेकिन फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक 'एकीकृत प्रस्ताव' के साथ आने का समय देने के लिए युद्धविराम को आगे बढ़ा दिया था। तीन मई को ट्रंप ने होर्मुज में फंसे जहाजों की सहायता के लिए 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' की घोषणा की थी। फिर ट्रंप ने पांच मई को कहा कि उन्होंने यह देखने के लिए थोड़े समय के लिए ऑपरेशन को रोकने का फैसला किया है कि क्या ईरान के साथ शांति समझौता हो सकता है। हालांकि सोमवार को उन्होंने अमेरिकी शांति प्रस्तावों पर ईरान की प्रतिक्रिया को पूरी तरह से 'अस्वीकार्य' बताया।

FIFA World Cup 2026: ओपनिंग सेरेमनी में कैटी पेरी के साथ जलवां बिखरेंगी नोरा फतेही, कनाडा के बीएमओ फील्ड स्टेडियम में देगी धमाकेदार परफॉर्मेंस
मनोरंजन। बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही अब फुटबॉल के सबसे बड़े मंच फीफा विश्व कप 2026 में अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचाने जा रही हैं। नोरा 12 जून को कनाडा के टोरंटो स्थित बीएमओ फील्ड स्टेडियम में आयोजित ओपनिंग सेरेमनी में प्रस्तुति देंगी। खास बात यह है कि वह फीफा वर्ल्ड कप के मंच पर परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री बन सकती हैं।

इस समारोह में नोरा के साथ माइकल बुबले, एलानिस मॉरिसेट, एलेसिया कारा और जेसी रेयेज जैसे कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी नजर आएंगे। वहीं अमेरिका में होने वाले दूसरे कार्यक्रम में कैटी पेरी, लिसा और रेमा जैसे स्टार्स प्रस्तुति देंगे।

फीफा अध्यक्ष Gianni Infantino ने कहा कि यह समारोह कनाडा की संस्कृति, विविधता और फुटबॉल के प्रति जुनून को दुनिया के सामने पेश करेगा। टूर्नामेंट का फाइनल 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी में खेला जाएगा।

विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में गिरावट: बैंकों और वित्तीय कंपनियों पर दबाव, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही और बैंकिंग तथा वित्तीय कंपनियों पर सबसे अधिक दबाव देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स 516.33 अंक (0.66 प्रतिशत) टूटकर 77,328.19 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 150.50 अंक यानी 0.62 प्रतिशत नीचे 24,176.15 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में अधिकतर सूचकांक लाल निशान में रहे। हालांकि निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.06 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.22 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

दूसरे प्रमुख एशियाई बाजारों में गिरावट से भी निवेश धारणा प्रभावित हुई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है। बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों पर सबसे अधिक दबाव रहा। तेल एवं गैस, धातु और रियलटी समूहों के सूचकांकों में भी ज्यादा गिरावट देखी गयी। आईटी समूह में सबसे अधिक लिवाली देखी गयी। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में भी निवेशकों ने पैसा लगाया।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक का शेयर साढ़े छह फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया। एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत तक टूट गये। ट्रेंट, बजाज फिनसर्व और इटरनल में भी गिरावट रही। टाइटन का शेयर पौने पांच प्रतिशत उछला। एशियन पेंट्स में करीब तीन फीसदी की बढ़त रही। अडानी पोर्ट्स, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी तेजी रही। सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडिगो के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए।

हरे निशान में बंद हुए शेयर बाजार : सेंसेक्स 77,269 तो निफ्टी 24,119 पर, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 355.90 अंक (0.46 प्रतिशत) चढ़कर 77,269.40 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 121.75 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त में 24,119.30 अंक पर पहुंच गया। मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.61 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.70 फीसदी ऊपर बंद हुआ।

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कि ईरान का नया शांति प्रस्ताव अच्छा है निवेशकों में पश्चिम एशिया संकट के जल्द समाप्त होने का विश्वास जगा है। इससे शेयर बाजारों में लिवाली देखी गयी। आईटी, मीडिया और बैंकिंग को छोड़कर अन्य सेक्टरों में तेजी रही। रियलटी, धातु, स्वास्थ्य, वित्त और फार्मा सेक्टरों के सूचकांकों में ज्यादा तेजी रही। अडानी पोर्ट्स के शेयर में पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। हिंदुस्तान यूनीलिवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, इटरनल और मारुति सुजुकी के शेयर दो से तीन फीसदी के बीच चढ़े।

बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, टाटा स्टील, ट्रेंट और पावर ग्रिड के सूचकांक भी हरे निशान में रहे। भारती एयरटेल का शेयर तीन प्रतिशत से ऊपर टूटा। कोटक महिंद्रा बैंक में भी लगभग तीन फीसदी की तेजी रही। टीसीएस, आईटीसी और इंफोसिस के शेयर एक से दो प्रतिशत ऊपर बंद हुए। इंडिगो और टाइटन के शेयर भी गिरावट में बंद हुए।

ग्लोबल वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी की कीमतों में उछाल, सोना सस्ता; जानें क्या है भाव
जयपुर। ग्लोबल वायदा बाजार की तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी 500 रुपए बढ़कर 131700 रुपए प्रति किलो रही। इसके विपरीत शुद्ध सोना 100 रुपए कम होकर 1,12,700 रुपए प्रति किलो रही। जेवराती सोना 100 रुपए फिसलकर 1,05,100 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।

जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव
चांदी 1,31,700
शुद्ध सोना 1,12,700
जेवराती सोना 1,05,100
18कैरेट 87,900
14कैरेट 69,900