cm bhajanlal sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

144 नई बसों से सशक्त होगा रोडवेज बेड़ा : सीएम हीरापुरा बस टर्मिनल से दिखाएंगे हरी झंडी, महिला सुरक्षा के लिए कैमरे-पैनिक बटन
जयपुर। राजस्थान रोडवेज के बेड़े में 144 नई ब्लू लाइन बसें शामिल हो गई हैं। इन बसों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार  को सुबह 10 बजे अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस स्टैंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रोडवेज प्रशासन ने इन बसों का आवंटन प्रदेश के 23 डिपो को किया है। वैशाली नगर डिपो की पांच बसों में यात्रियों के मनोरंजन और जनजागरूकता के लिए टीवी लगाने की शुरुआत भी की गई है। भविष्य में सभी बसों में यह सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि नई बसों का निर्माण केंद्र सरकार के नए बस बॉडी कोड तथा एआईएस-52 और एआईएस-153 सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया गया है।

महिला सुरक्षा के लिए प्रत्येक बस में पैनिक बटन और दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। अनुबंधित बसों में भी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। नई बसों में आगे-पीछे एलईडी रूट डिस्प्ले, सीट पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, वीएलटीडी ट्रैकिंग डिवाइस, इमरजेंसी एग्जिट, फायर डिटेक्शन एवं अलार्म सिस्टम, उद्घोषणा प्रणाली और ड्राइवर की दृश्यता बढ़ाने के लिए क्वार्टर ग्लास विंडो जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। टीवी निजी कंपनी ने अपने खर्च पर लगाए हैं, जिसके बदले वह रोडवेज को प्रति बस 2300 रुपए प्रतिमाह का भुगतान करेगी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन और हिमंता बिस्वा सरमा के कुशल नेतृत्व में असम विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रिपद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया कार्यकाल असम की प्रगति, समृद्धि और पूर्वोत्तर भारत के सर्वांगीण विकास को नई गति देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सांस्कृतिक गौरव और जनहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी तथा प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।