female - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मादा शावक रिवाइल्डिंग की तैयारियां जारी
कोटा। अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में पल रही बाघिन टी-114 की मादा शावक की रिवाइल्डिंग अब प्रदेश के तीसरे पोर्टेबल एनक्लोजर में होगी। 60 लाख रुपए की लागत से मुकुंदरा के दरा अभयारणय में पोर्टेबल एनक्लोजर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यहां नींव खोदना, साफ-सफाई तथा स्ट्रेक्चर तैयार किए जाने सहित अन्य कार्य तेजी से चल रहे हैं। एनक्लोजर बनने के बाद अभेड़ा से मादा शावक को यहां शिफ्ट किया जाएगा।  हालांकि, एनक्लोजर का निर्माण कार्य अगस्त माह में होना था लेकिन बारिश के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। यह एनक्लोजर दरा अभयारणय में 5 हैक्टेयर में बनाया जाएगा। बता दे, मुकुंदरा में बनने वाला पोर्टेबल एनक्लोजर प्रदेश का तीसरा एनक्लोजर होगा। इससे पहले अलवर के सरिस्का और बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बनाया गया है।

5 हैक्टेयर में बन रहा पोर्टेबल एनक्लोजर
मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के उप वन संरक्षक मुथू एस ने बताया कि दरा अभयारणय में 38 हैक्टेयर का एनक्लोजर है। जिसमें 5 हैक्टेयर का अलग से पोर्टेबल एनक्लोजर बनाया जा रहा है। इसके लिए पूर्व में ही टैंडर प्रक्रिया कर दी गई थी। बारिश के कारण कार्य में देरी हुई। अब इससे बनने के बाद अभेड़ा बायोलॉजिक पार्क में रह रहे शावकों में से मादा शावक को शिफ्ट कर रिवाइल्डिंग की जाएगी।

नया एनक्लोजर बनाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
पोर्टेबल एनक्लोजर के कई फायदे हैं। रिवाइल्डिंग के बाद जब मादा शावक को हार्ड रिलीज कर दिया जाएगा तो इस एनक्लोजर को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर भविष्य में आने वाले अन्य टाइगर को रखने के काम आ सकेगा। साथ ही सरकार को नया एनक्लोजर बनाने के लिए अतिरिक्त पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। वहीं, दूसरी रेंजों में आवश्यकतानुसार पोर्टेबल एनक्लोजर को शिफ्ट करने में आसानी होगी।

मादा शावक की होगी रिवाइल्डिंग
दरा सेंचुरी में 5 हैक्टेयर में बनने वाले पोर्टेबल एनक्लोजर में मादा शावक की रिवाइल्डिंग की जाएगी। जिसमें एक्सपर्ट्स की मदद भी ली जाएगी। शावक को लाइव शिकार दिए जाएंगे। शिकारी को शिकार के पीछे दौड़ने, घात लगाने, एक-दो किमी मूवमेंट करने के लिए पर्याप्त जगह मिल सकेगी। जिससे वह शिकार  की कला और बारीकी सीख पाएगी। वर्तमान में शावकों को बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर के नाइट शेल्टर में रखा जा रहा है। जहां जगह की तंगी होने के कारण रिवाइल्डिंग के उद्देश्य पूर्ण नहीं हो रहे।

नर शावक होगा रामगढ़ शिफ्ट
बायोलॉजिकल पार्क से नर शावक को रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया जाएगा। उसे जैतपुर रेंज में 5 हैक्टेयर के पोर्टेबल एनक्लोजर में रखा रखा जाएगा। गत 5 मई को मुकुंदरा के दौरे पर आए चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन पीके उपाध्याय द्वारा शावकों की शिफ्टिंग को लेकर निर्णय किया गया था। जिसके तहत मेल शावक को रामगढ़ व फीमेल शावक को मुकुंदरा के दरा में शिफ्ट किए जाने का निर्णय हुआ था।

नवज्योति ने लगातार उठाया था मुद्दा
शावकों को टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किए जाने का मामला नवज्योति लगातार उठाती रही है। बायोलॉजिकल पार्क में जगह की तंगी की वजह से रिवाइल्डिंग अपने उद्देश्य से भटक रही है। नवज्योति ने वन्यजीव प्रेमियों व वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट्स के माध्यम से शिफ्टिंग में अनावश्यक देरी से शावकों पर पड़ने वाले असर से वन अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया था। नवज्योति में लगातार खबरें प्रकाशित होने पर सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू ने कोटा प्रवास के दौरान शिफ्टिंग को लेकर निर्णय किया था।

मुकुंदरा की दरा रेंज में 5 हैक्टेयर में पोर्टेबल एनक्लोजर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पहले बारिश के कारण काम रुक गया था। जल्द ही यह एनक्लोजर बनकर तैयार हो जाएगा।
-मूथू एस, उप वन संरक्षक, मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व

पुणे पुलिस की हिरासत से महिला आरोपी फरार
कोटा। कोटा रेलवे स्टेशन पर दूरंतो ट्रेन से पुणे पुलिस की हिरासत से एक महिला आरोपी फरार हो गई। पुणे पुलिस ने सोमवार को जीआरपी थाने में मामला दर्ज करवाया है। महिला का नाम सानिया (24) है वह बिहार की रहने वाली है। जीआरपी थाना अधिकारी मनोज सोनी ने बताया कि महिला के खिलाफ साइबर ठगी का मामला पुणे में दर्ज है। पुणे पुलिस ने महिला को हरियाणा से पकड़ा था। कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रेन से यात्रा वारंट पर उसे पुणे ले जा रहे थे। कोटा स्टेशन पर पुणे पुलिस को चकमा देकर महिला फरार हो गई। तलाश करने के बाद भी जब महिला नहीं मिली तो पुणे पुलिस ने जीआरपी में अभिरक्षा से फरार होने का प्रकरण दर्ज करवाया है। महिला की तलाश की जा रही है।

पुणे पुलिस आरोपी महिला को हरियाणा से गिरफ्तार कर  दिल्ली-मुंबई दुरंतो (22210) ट्रेन से पुणे ले जा रही थी। ट्रेन में आरोपी महिला के साथ 5-6 पुलिसकर्मी थे। रविवार तड़के 4.10 बजे ट्रेन के कोटा स्टेशन पर पहुंचने पर सानिया पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई। कोटा से ट्रेन रवाना होने के बाद पुणे पुलिस को रास्ते में सानिया के फरार होने का पता चला। इसके बाद पुणे पुलिस ने आरोपी महिला को तलाश किया, नहीं मिलने पर जीआरपी को शिकायत दी। पुलिस गिरफ्त से फरार होने के बाद आरोपी महिला माला रोड़ स्थित एक लॉज में 2 से 3 घंटे रुकी। भनक लगते ही सानिया लॉज से भी फरार हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर रही है।

महिला चिकित्सक की संदिग्ध मौत
कोटा। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक महिला आयुर्वेद चिकित्सक की संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया । महिला चिकित्सक कमरे में फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में  मृग दर्ज कर जांच में जुट गई है। चिकित्सक करीब डेढ़ साल से पति से अलग होने के बाद से एकाकी जीवन व्यतीत कर रही थी। एएसआई उदय सिंह ने बताया कि उज्ज्वला विहार बोरखेड़ा में रहने वाली आयुर्वेद चिकित्सक  डोली सुमन (35)पत्नी अरुण रविवार रात  को फंदे पर लटकी मिली। पड़ोसी व परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और निजी अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया। महिला चिकित्सक पति से अलग होने के बाद से  अकेली रह रही थी। परिवार के सदस्यों के पास नहीें जाती थी। वह बरुंधन जिला बूंदी के आयुर्वेद चिकित्सालय में चिकित्सक थी। उन्होंने बताया कि डोली का पति अरुण सोफ्टवेयर इंजीनियर था उसे अपने साथ रखना चाहता था और नौकरी छोड़ने का उस पर दबाव बनाता था। डोली ने नौकरी छोड़ने के बजाए पति  से तलाक ले लिया था। डोली के पड़ोस में रहने वाली महिला उसके घर अक्सर आती रहती थी जब वह रविवार रात को उसके घर आई तो घर का दरवाजा खुला हुआ था।  उसने अंदर आने के बाद जोर-जोर से आवाज भी दी, लेकिन कोई प्रति उत्तर नहीं मिला। इसके बाद वह उसके कमरे में गई तो दंग रह गई। डोली फंदे पर लटकी थी तथा दावाजा खुला था। महिला ने पड़ोसियों को बताया। परिजनों के पहुंचने पर डोली को फंदे से उतारा और तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डोली की साल 2018 में शादी हुई थी और नवंबर 2022 में तलाक हो गया था। उन्होंने बताया कि मामले में उसके कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

महिला मरीज की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोटा ।  एमबीएस अस्पताल में बुधवार देर रात को उपचार के दौरान एक महिला मरीज की मौत हो गई। महिला की मृत्यु के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हंगामा किया तथा तोड़फोड़ कर दी और रेजीडेंटस चिकित्सकों के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर नयापुरा थाना पुलिस अधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो तथा डिप्टी एसपी शंकर सिंह सहित भारी मात्रा में पुलिस जाप्ता अस्पताल में तैनात किया गया। उधर मामले में पुलिस ने अस्पताल प्रशासन की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा तथा तोड़फोड़ सहित चिकित्सकों से मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बाद में महिला के परिजनों को समझाइश कर शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया। उधर, रेजीडेंट चिकित्सक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

जानकारी के अनुसार बोरखेड़ा निवासी महिला साहिस्ता को गंभीर हालत में बुधवार को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान करीब एक बजे महिला की मौत हो गई। महिला के साथ आए परिजनों ने अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी तो अस्पताल में रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया । रिश्तेदारों ने आते ही अस्पताल के वार्ड में हंगामा किया और तोड़फोड़ की। वहां मौजूद चिकित्सकों द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उनके साथ मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तथा मामला शांत किया गया। एमबीएस अस्पताल में चारों तरफ पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। रेजीडेंट डॉक्टरों ने कार्य का बहिष्कर कर दिया। अस्पताल की व्यवस्था सुचारू चलाने के लिए सीनियर डॉक्टरों ने ओपीडी व अन्य स्थानों पर मोर्चा संभाला। हंगामें के बाद अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है। रेजीडेंट डॉक्टरों  के कार्य के बहिष्कार से अस्पताल में मरीज परेशान होते नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी ओपीडी में आई। वहां लंबी कतारे लग गई।

रणथंभौर में ओबरॉय ग्रुप की फाइव स्टार होटल वन्य विलास में महिला कार्मिक के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के रणथंभौर रोड स्थित ओबरॉय ग्रुप की फाइव स्टार होटल वन्य विलास में होटल की एक महिला कार्मिक के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। होटल में काम करने वाली महिला ने अपने साथ काम करमने वाले तीन कर्मचारियों के खिलाफ महिला थाने में मारपीट करने एंव गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

दरअसल रविवार को जिला मुख्यालय के रणथम्भौर रोड स्थित पांच सितारा होटल में दुष्कर्म की सूचना सामने आई। सूचना मिलने के बाद एएसपी राकेश राजोरा व महिला थानाधिकारी चंचल शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर होटल के रेजीडेंस क्वार्टर्स में रह रहे होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की। दिनभर चले घटनाक्रम के बाद रविवार देर रात करीब साढ़े दस बजे पीड़िता की ओर से महिला थाने में तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया गया।

रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया होटल के कार्मिक अभिषेक नेगी, एंथानी थामस और राहुल ने उसके साथ मारपीट कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 323, 354, 376 डी में मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपी अभिषेक नेगी ,राहुल को गिरफ्तार कर लिया ,वही ,एंथनी थॉमस फरार है ,पुलिस गैंगरेप में आरोपी एंथनी थॉमस की भूमिका को लेकर जांच में जुटी हुई है , पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होटल में पार्टी थी । इसी दौरान तीनों आरोपियों ने महिला कार्मिक के साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया है।

विश्व की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी स्वियाटेक ने बनाया रिकॉर्ड
लंदन। विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियाटेक ने मंगलवार को क्रोएशिया की जान फेट को विम्बलडन के पहले दौर में हराकर लगातार मुकाबले जीतने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया। स्वियाटेक ने फेट को 6-0, 6-3 के सीधे सेटों में हराकर लगातार 36वीं जीत दर्ज की। वह सन् 2000 के बाद से सबसे ज्यादा लगातार मुकाबले जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। वहीं पुरुष वर्ग में ब्रिटेन के टेनिस स्टार एंडी मरे ने आॅस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। इस महीने स्टटगार्ट ओपन के फाइनल में पेट की चोट के बाद पहली बार खेल रहे मरे ने यहां सेंटर कोर्ट में डकवर्थ को 4-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराया। अब मरे का सामना 20वीं नंबर के अमेरिकी खिलाड़ी जॉन इस्नर से होगा।

सेरेना ने जीते थे लगातार 35 मैच
इससे पहले 21वीं सदी में सबसे ज्यादा लगातार मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड पांच बार की विम्बलडन विजेता वीनस विलियम्स के नाम था, जिन्होंने लगातार 35 मैच जीते थे। स्वियाटेक ने पहले सेट में हमलावर होते हुए फेट को 6-0 से हरा दिया। फेट ने दूसरे सेट में बेहतर खेल दिखाते हुए 3-1 की बढ़त हासिल की, लेकिन 21 वर्षीय स्वियाटेक ने लगातार पांच गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे दौर में स्वियाटेक का सामना नीदरलैंड की लेस्ली केरखोव से होगा।

घण्टों तक मृत शावक के पास दीवार पर बैठी रही मादा लेपर्ड
सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के रणथम्भौर रोड पर मां की ममता का अद्भूत नजारा उस वक्त देखने को मिला। जब रणथम्भौर रोड स्थित नाहरगढ़ होटल के पास सड़क को पार करते समय एक लेपर्ड शावक की मौत हो गई। जिसके बाद मादा लेपर्ड रणथंभौर की सुरक्षा दीवार पर बैठकर अपने शावक को घंटो तक निहारती रही। रणथम्भौर रोड पर विगत देर रात नाहरगढ़ होटल के पास सड़क पार करते समय एक लेपर्ड शावक की मौत हो गई थी।

जिसके बाद मादा लेपर्ड अपने शावक को वन विभाग की सुरक्षा दीवार के पास ले गई। जहां शावक को जमीन पर रखकर सुरक्षा दीवार पर बैठ गई और मृत शावक को घंटो तक निहारती रही। मादा लेपर्ड करीब दो घंटे तक सुरक्षा दीवार पर बैठी रही। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मादा लेपर्ड अपने शावक की मौत के गम में काफी देर तक दीवार पर बैठी रही।

और बीच बीच में मादा लेपर्ड ने दहाड़ भी लगाई। इसके बाद एक बार मादा लेपर्ड दीवार से नीचे उतरकर मृत शावक के पास गई और उसे काफी देर तक सूंघा। मानो व अपने शावक को जगाने की कोशिश कर रही हो। इसके बाद वह फिर से सुरक्षा दीवार पर आकर बैठ गई और काफी देर तक मादा लेपर्ड दीवार पर बैठी रही, मादा लेपर्ड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

महिला खिलाड़ी का दर्द: मासिक धर्म के कारण हारने के बाद चीन की टेनिस खिलाड़ी किन्वेन झेंग बोली... '' काश मैं मर्द होती''
पेरिस। चीन की युवा टेनिस खिलाड़ी किन्वेन झेंग ने फ्रेंच ओपन में हार के लिये अपने मासिक धर्म को दोष देते हुए कहा कि ''काश वह मर्द होतीं'' तो उन्हें इसका सामना नहीं करना पड़ता। किन्वेन झेंग को विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वीयातेक  के खिलाफ हुए मैच में 5-7(5), 6-0, 6-2 से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद 19 वर्षीय झेंग ने कहा कि ''लड़कियों वाली समस्या'' के कारण उन्हें दर्द उठा जो उनकी हार का कारण बना। उन्होंने मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के संघर्ष के बारे में भी निराशा व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ''यह सिर्फ लड़कियों की समस्या है, आप जानते हैं। पहला दिन हमेशा इतना कठिन होता है, फिर मुझे खेलना होता है और पहले दिन मुझे हमेशा इतना दर्द होता है। मैं अपने स्वभाव के खिलाफ नहीं जा सकती। काश मैं कोर्ट में एक आदमी हो सकती, मैं वास्तव में चाहती हूं कि मैं आदमी बन जाऊं ताकि मुझे इससे न जूझना पड़े। यह कठिन है।''

दुनिया की 74वें स्थान की खिलाड़ी झेंग को दूसरे सेट में 3-0 के बाद मेडिकल टाइमआउट लेना पड़ा, जिसके दौरान उन्होंने अपनी पीठ की मालिश करवाई और अपनी दाहिनी जांघ पर पट्टी बांधकर वापस आ गईं। उन्हें इलाज से ज्यादा मदद नहीं मिली और वह लगातार आठ गेम हार गयीं। उन्होंने कहा, ''पहले सेट में मैं खेल पर ध्यान दे रही थी और मुझे •ा्यादा दर्द भी नहीं था। उसके कुछ देर बाद मेरे पेट में बहुत ते•ा दर्द उठा। मैं उससे लडऩा चाहती थी, मैं सचमुच लडऩा चाहती थी, लेकिन मेरे अंदर और शक्ति नहीं बची थी और हालात बहुत कठिन हो गये थे। मैं अपने प्रदर्शन से बिल्कुल $खुश नहीं हूं।''

ना 'पाक' हनीट्रैप में फंसा सेना का जवान: भारतीय सेना का जवान सैन्य सूचनाऐं लीक करने के आरोप में गिरफ्तार, महिला एजेंट से सोशल मिडिया के माध्यम से था सम्पर्क
जयपुर। राजस्थान खुफिया एजेंसी ने शनिवार को एक महिला को चैटिंग के जरिए सैन्य सूचनाएं भेजने वाले भारतीय जवान को गिरफ्तार किया है। महानिदेशक पुलिस (इन्टैलीजेन्स) उमेश मिश्रा ने बताया कि राजस्थान इन्टैलीजेंस द्वारा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की राजस्थान में की जाने वाली जासूसी गतिविधियों की सतत् निगरानी की जाती है। इसी निगरानी के दौरान जानकारी में आया कि भारतीय सेना की अति संवेदनशील रेजिमेंट जोधपुर में कार्यरत प्रदीप कुमार सोशल मिडिया के माध्यम से  पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (PIO) से निरन्तर सम्पर्क में है, इस पर सीआईडी इन्टैलीजेंस जयपुर द्वारा उक्त सैन्यकर्मी की गतिविधियों पर लगातार सतत निगरानी आरम्भ की गई। निगरानी के दौरान जानकारी में आया कि प्रदीप कुमार महिला एजेंट से सोशल मिडिया के माध्यम से निरन्तर सम्पर्क में है एवं सामरिक महत्व की सूचनाएं साझा कर रहा है। उक्त सैन्यकर्मी पर कार्यवाही करते हुए 18 मई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

संयुक्त पूछताछ केन्द्र जयपुर पर सभी एजेन्सियों द्वारा पूछताछ करने पर 24 वर्षीय आरोपी द्वारा बताया गया कि वह मूलतः कृष्णानगर गली नम्बर 10, पुलिस थाना- गंगनहर जनपद, रूडकी, उतराखण्ड का रहने वाला है और 3 वर्ष पूर्व भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के पश्चात आरोपी का पदस्थापन गनर के पद पर हुआ था। जिसके बाद से ही आरोपी का पदस्थापन अति संवेदनशील रेजिमेन्ट जोधपुर में हुआ था।

लगभग 6-7 माह पूर्व आरोपी के मोबाईल फोन पर उक्त महिला का कॉल आया जिसके पश्चात दोनों वाट्सएप पर चैट, वॉइस कॉल एवं वीडियो कॉल द्वारा आपस में बाते करने लगे। छदम नाम की महिला ने अपने आप को ग्वालियर मध्यप्रदेश की रहने वाली एवं स्वयं को बंग्लौर में एमएनएस में पदस्थापित होना बताया। उक्त महिला एजेंट द्वारा आरोपी से दिल्ली आकर मिलने व शादी करने का झांसा देकर आर्मी से सम्बंधित गोपनीय दस्तावेजो के फोटोग्राफ्स मांगना शुरू किया, जिस पर आरोपी द्वारा हनीट्रैप में फंसकर अपने कार्यालय से सेना से सम्बंधित गोपनीय दस्तावेजात की फोटो चोरी छिपे अपने मोबाईल से खींचकर जरिये वाटसएप महिला एजेट को भेजे गये।

आरोपी के फोन की वास्तविक जांच में उपरोक्त तथ्यों की पुष्टि होने पर आरोपी के विरूद्ध शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया है कि उक्त महिला मित्र के चाहने पर अपनी स्वंय द्वारा उपयोग में ली जा रही एक सिम के मोबाईल नम्बर और वाटसएप हेतु ओटीपी भी शेयर किये गये ताकि उक्त भारतीय नम्बर में पाक महिला एजेन्ट अन्य छदम नाम से उपयोग कर अन्य लोगों तथा आर्मी के जवानों को अपना शिकार बना सकें।

आमागढ़ वन एरिया में मादा लेपर्ड के साथ दिखे दो शावक
जयपुर। आमागढ़ वन एरिया के देवतलाई के पास एक मादा लेपर्ड के साथ दो शावकों की फ़ोटो वन विभाग के कैमरा ट्रैप में क़ैद हुई है। रेंजर जनेश्वर चौधरी ने बताया कि इस एरिया में भी लेपर्ड्ज़ की अच्छी खासी उपस्थिति देखने को मिल रही है। लेपर्ड के साथ शावक दिखाई देने के बाद वन्यजीव प्रेमियों में ख़ुशी की लहर है।

इमरजेंसी विभागों में महिला डॉक्टरों की रुचि कम, गायनी और ऐनिस्थीसिया को देती हैं तरजीह
जयपुर। चिकित्सा के क्षेत्र में भले ही महिलाओं की रूचि पहले से ज्यादा बढ़ गई हो, लेकिन अब भी अधिकांश मेडिकल स्टूडेंट्स इमरजेंसी वाले विभागों में सर्विस देने से कतराती हैं। यही कारण है कि ऑर्थोपैडिक्स, नेफ्रोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी जैसे विभागों में महिला मेडिकल स्टूडेंट्स करियर नहीं बनाती और न ही पीजी में स्पेशलाइजेशन करती है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज में मौजूद डॉक्टर्स और टीचिंग फैकल्टी की बात करें तो गायनोकोलॉजी विभाग में सबसे ज्यादा महिला डॉक्टर्स हैं, क्योंकि ये पूरा मामला महिलाओं के इलाज से जुड़ा है। इस सेक्शन में कुल फैकल्टी की 95 फीसदी महिला डॉक्टर्स हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ऐनिस्थीसिया डिपार्टमेंट आता है जहां 40 के करीब टीचिंग और नॉन टीचिंग फैकल्टी है। इनके अलावा जनरल मेडिसन, जनरल सर्जरी, पीडियाट्रिक, पैथोलॉजी, एनाटॉमी, रेडियालॉजी में महिलाओं की ज्यादा दिलचस्पी देखी गई है।

35 साल में केवल 2 ने की पीजी
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपैडिक्स डिपार्टमेंट की रिपोर्ट देखे तो पिछले 35 साल में यहां केवल 2 ही महिला स्टूडेंट्स ने अब तक पीजी की है। इससे पहले डॉ. पूर्णिमा पाटनी ऐसी महिला डॉक्टर थी, जिन्होंने ऑर्थो यानी अस्थि रोग विभाग में स्पेशलाइजेशन किया। ऑर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर डॉ. डीएस मीणा की मानें तो करीब 4 साल पहले पंजाब से आई एक महिला स्टूडेंट ने यहां से पीजी की और वापस चली गई। वर्तमान में हरियाणा से आई एक एमबीबीएस स्टूडेंट ऑर्थो में पीजी कर रही है।

इसलिए कम आती हैं इमरजेंसी डिपार्टमेंट में महिलाएं
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर की मानें तो इसके पीछे कारण इमरजेंसी सर्विस में 24 घंटे ड्यूटी के लिए अलर्ट रहना है। ऑर्थो में ज्यादातर मामले इमरजेंसी ट्रोमा के आते हैं, जिसमें कई बार डॉक्टर्स को देर रात या अलसुबह सर्जरी करनी पड़ती है। इसके साथ ही इस विभाग में प्लास्टर बांधने, हड्डी जोड़ने जैसे कामों में शारीरिक श्रम भी ज्यादा लगता है। वहीं पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण भी महिलाएं इमरजेंसी सेवाओं में आने से बचती है।

इन डिपार्टमेंट में इतनी महिलाएं
एसएमएस मेडिकल कॉलेज से लगते हॉस्पिटल में सर्विस दे रही महिला डॉक्टर्स में सबसे ज्यादा गायनोकोलॉजिस्ट हैं जो जनाना, सांगानेरी गेट महिला, गणगौरी और एसएमएस हॉस्पिटल में सेवाएं दे रही हैं। इनकी संख्या 80 से ज्यादा है। जबकि दूसरा नंबर ऐनिस्थीसिया डिपार्टमेंट का आता है जहां 40 से ज्यादा महिला डॉक्टर्स है। वहीं तीसरा नंबर माइक्रोबायोलॉजी का है, जहां 25 से ज्यादा महिला डॉक्टर्स है।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रमुख डिपार्टमेंट्स में महिला डॉक्टरों की स्थिति
डिपार्टमेंट    संख्या
मेडिकल ऑन्कोलॉजी    3
कार्डियोलॉजी    1
कार्डियक सर्जरी    2
डेंटिस्ट    1
गेस्ट्रॉलोजी    1
जनरल सर्जरी    8
न्यूरोलॉजी    1
न्यूरोसर्जरी    0
नेफ्रोलोजी    0
जनरल मेडिसिन    7
पीडियाट्रिक्स    9
स्किन    2
ऑप्थेमोलॉजी    7
यूरोलॉजी    0
एनाटोमी    14
एंडोक्राइनोलोजी    0
प्लास्टिक सर्जरी    1
रेडियोडाइगनोसिस    13
ईएनटी    3

शावक को बचाने दौड़ी चली आई मादा लेपर्ड ‘जलेबी’
जयपुर। झालाना लेपर्ड रिजर्व के जोन 3 के फर्स्ट वाटर प्वाइंट पर बुधवार को गजब का नजारा देखने को मिला। हुआ यूं कि शाम की सफारी के  दौरान करीब 6 बजे मेल लेपर्ड कजौड़ वाटर प्वाइंट के पास एक पेड़ के नीचे आकर रूका। इस दौरान उसे पेड़ के आसपास अन्य लेपर्ड की उपस्थिति का आभास हुआ। कजौड़ अचानक पेड़ के ऊपर चढ़ा, जहां अन्य लेपर्ड शावक बचने के लिए चढ़ा हुआ था। दोनों के बीच हल्का-फुल्का संघर्ष हुआ। इसके बाद शावक की मां जलेबी ने शावक को बचाने के लिए उस ओर दौड़ लगाकर कजौड़ का ध्यान बंटाने की कोशिश की, लेकिन कजौड़ की उससे लड़ाई हो गई। पर्यटकों ने अचानक हुई इस घटना का खूब लुत्फ उठाया। साथ ही इन फोटोज को धीरज कपूर ने दैनिक नवज्योति के साथ शेयर किया। हालांकि कुछ देर बार मेल लेपर्ड कजौड़ और जलेबी थोड़ी दूरी पर बैठे दिखे, लेकिन कुछ समय वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद कजौड़ आगे बढ़ गया।