greenfield airport project - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आखिरकार टर्मिनल बिल्डिंग साइट का भी शुरु हुआ काम, जानें पूरा मामला
कोटा। कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के फेज दो में टर्मिनल बिल्डिंग सिटी साइट का काम आखिरकार शुरु हो गया है। एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया की ओर से निर्माण कम्पनी दिल्ली की आहलूवालिया कांट्रेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को 393 करोड़ रुपए का कार्यादेश जारी किया गया है। कार्यादेश मिलते ही कम्पनी ने शम्भूपुरा में निर्माण कार्य शुरु कर दिया है।

हालांकि कम्पनी का टेंडर काफी समय पहले फाइनल हो गया था। उसके बाद एलओआई जारी होने के साथ ही कम्पनी की ओर से एयरपोर्ट साइट पर अपना ऑफिस सैटअप जमाने के साथ ही मशीनरी व अन्य संसाधन पहुचाना शुरु कर दिया था। साथ ही सॉयल टेस्टिंग व सर्वे समेत अन्य काम भी किए जा रहे हैं।

एएआई अधिकारियों के अनुसार फेज दो में टर्मिनल बिल्डिंग,एयर कंट्रोल सिस्टम(एटीसी), फायर स्टेशन, कार पार्किंग व सिटी साइट रोड कनेक्टिविटी समेत अन्य कार्य कराए जाने हैं। कम्पनी को यह कार्य 18 माह में पूरा करना है।वहीं दूसरी तरफ फेज एक में रनवे का निर्माण कार्य काफी समय पहले शुरु हो चुका है। 32 सौ गुणा 45 मीटर के इस रनवे के लिए कई सतह की परतें डाली जा रही है। उसका काम तेजी से चल रहा है। वहीं टावर शिफ्टिंग का काम भी साथ-साथ किया जा रहा है। जिस जगह पर ये टावर शिफ्ट किए जाने वहां की अधिग्रहित भूमि का डायवर्जन व जमीन मालिकों को केडीए की ओर से मुआवजा भी दिया जा चुका है।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि एयरपोर्ट के फेज दो का काम अब तक शुरु नहीं होने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 29 अप्रैल को पेज दो पर' रनवे के काम में तेजी लेकिन फेज दो में सिटी साइट का अब तक शुरु भी नहींझ् शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि एयरपोर्ट का शिलान्यास 7 मार्च को किया जा चुका है। लेकिन अभी तक भी सिटी साइट का काम शुरू नहीं हो सका है। जबकि दिसम्बर 2027 तक इसका काम पूरा होने के बाद यहां से उड़ान भरने का दावा किया जा रहा है। समाचार प्रकाशित होने के बाद एएआई अधिकारी व संबंधित ने तत्परता दिखाते हुए निर्माण कम्पनी को कार्यादेश जारी किया। जिससे काम जल्दी से जल्दी शुरु हो सके। कार्यादेश मिलते ही कम्पनी ने काम भी शुरु कर दिया है।