could - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नहीं बच पाई शिंजो आबे की जान, नारा शहर में भाषण के दौरान मारी गई गोली
टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। डॉक्टर्स लगातार उनकी रिकवरी के लिए प्रयास कर रहे थे। शिंजो आबे को गोली लगने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया था। इलाज के लिए उन्हें हेलिकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि आबे को जब अस्पताल ले जाया गया था तब उस समय आबे की, जो हालत है। उसमें जीवन के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे थे। उन्हें गोली लगने से कार्डियक अरेस्ट हुआ था।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री  शिंजो आबे की शुक्रवार को यहां एक अधेड़ उम्र के पूर्व नौसैनिक ने गोली मार कर हत्या कर दी। क्योतो के निकट नारा शहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते समय 41 वर्षीय हमलावर ने बंदूक से आबे को नजदीक से गोली मार दी जिससे वह नीचे गिर गये। बाद में सुरक्षा अधिकारियों को पता चला कि उन्हें गोली मारी गयी है। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस ने यमातोसैदाईजी स्टेशन के पास एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वहीं गोली लगने से लहुलूहान आबे को तत्काल निकट के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार  आबे के शरीर में जीवन के लक्षण नहीं दिख रहे थे लेकिन करीब छह घंटे तक उन्हें जीवित करने की कोशिशें जारी रहीं।

देश के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा अपने सरकारी कार्यक्रम रद्द करके तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आबे के उपचार की पल-पल की जानकारी लेते रहे। उन्हें भारी मन से राष्ट्र को इस बारे में अवगत भी कराया। जापान टाइम्स के अनुसार छह घंटे की जद्दोजहद के बाद डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिये और अधिकारियों ने आबे के निधन की पुष्टि कर दी।

शिंजो आबे के निधन पर भारत में कल राष्ट्रीय शोक
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी सहित कई गणमान्यों ने शोक जताया है। भारत में शिंजो आबे के निधन पर कल शनिवार को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

एशिया कप के फाइनल में नहीं पहुंच सका भारत
जकार्ता। हीरो एशिया कप के सुपर चार के आखिरी मुकाबले में मंगलवार को कोरिया के साथ 4-4 का ड्रॉ खेलने के बाद भारतीय हॉकी टीम फाइनल की होड़ से बाहर हो गई। टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यह मैच जीतने की जरूरत थी, लेकिन कड़े प्रयास के बाद भी वह मुकाबले को 4-4 के साथ ड्रॉ ही करा सकी। अब फाइनल में कोरिया का मुकाबला मलेशिया से होगा जबकि भारत तीसरे स्थान के लिए जापान का सामना करेगा।  मलेशिया सुपर-4 अंक तालिका में पांच अकों के साथ टॉप पर रही। मलेशिया ने जापान को अपने आखिरी सुपर-4 राउंड के मुकाबले में 5-0 से हराया और टीम ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। वहीं कोरिया दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर रहा। इस मैच से पहले दोनों के चार अंक थे। हालांकि गोल अंतर के मामले में कोरिया भारत से आगे था।

आखिरी क्वार्टर में गोल नहीं कर पाया भारत
मैच के नौंवे मिनट में ही नीलम संजीव ने पेनल्टी कॉर्नर पर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई लेकिन कोरिया के जांग जोंग्युन ने स्कोर को 1-1 कर दिया। दूसरे क्वार्टर में कोरिया ने 18वें मिनट में 2-1 से बढ़त ले ली। जवाब में मनिंदर सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर स्कोर 2-2 कर दिया। शेशे गौड़ा ने 22वें मिनट में भारत को 3-2 की बढ़त तक पहुंचा दिया। लेकिन किम जंगहू ने एक गोल करते हुए स्कोर 3-3 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भारत के लिए मरीश्वरण और कोरिया के लिए जंग मानजाई ने एक-एक गोल किया। आखिरी क्वार्टर में भारत को कम से कम एक गोल करना था मगर वह नाकामयाब रहा और कोरिया ने ड्रॉ के साथ फाइनल में जगह बना ली।

भारत ने 9 गोल किए, 8 खाए
भारत ने पूरे टूर्नामेंट में नौ गोल किए और उसको आठ गोल पड़े। ऐसे गोल का अंतर 1 का रहा। वहीं कोरिया ने नौ गोल किए और उसे सात गोल पड़े। ऐसे में उनका गोल अंतर 2 का रहा। इस मामले में आगे रहने की वजह से कोरिया की टीम फाइनल में पहुंच गई। भारत ने सुपर-4 राउंड में रविवार को मलेशिया के खिलाफ ड्रॉ खेला था। वहीं उससे पहले भारत ने राउंड रॉबिन लीग में जापान को 2-1 से हराया था। सुपर-4 राउंड में कोरिया ने मलेशिया को 2-2 से ड्रॉ पर रोका और जापान को 3-1 से हराया था।

कोलकाता की आसान जीत, बुमराह के पंजे को नहीं भुना पाए बल्लेबाज, मुम्बई की नौवीं हार
मुम्बई। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (10 रन पर पांच विकेट) की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी भी मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ सोमवार को आईपीएल मुकाबले में जीत नहीं दिला पाई और कोलकाता ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से यह मुकाबला 52 रनों से जीत लिया।  कोलकाता ने नौ विकेट पर 165 रन बनाए और मुम्बई को 17.3 ओवर में 113 रन पर ढेर कर दिया। कोलकाता 12 मैचों में पांचवीं जीत के साथ तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि मुम्बई को 11 मैचों में नौंवीं हार का सामना करना पड़ा।

इशान ने ठोका अर्द्धशतक
मध्यांतर पर मुंबई को लगा होगा कि वह आसानी से इस मैच को जीत जाएंगे। हालांकि कोलकाता को यह मंजूर नहीं था। पावरप्ले में दो शिकार करते हुए उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए थे। इशान किशन जब अर्धशतक बनाकर खेल रहे थे तब मुंबई अच्छी स्थिति में थी।

कमिंस ने लिए 1 ओवर में 3 विकेट
पारी के 15वें ओवर में तीन विकेट लेकर पैट कमिंस ने मैच को रफा-दफा कर दिया। ईशान किशन ने 43 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। मुम्बई को सूर्यकुमार यादव की कमी बहुत खली जो चोटिल होने के कारण शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
आईपीएल के दूसरे सर्वश्रेष्ठ आंकड़े :  इससे पहले 13 ओवरों के बाद कोलकाता बड़े स्कोर की तरफ आगे बढ़ रही थी लेकिन बुमराह के आगे किसी की एक ना चली। बुमराह ने जो आज कमाल किया वह आईपीएल के इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज के लिए दूसरे सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हैं। गेंदबाजी करने के बजाय आग उगल  रहे थे बुमराह । चार ओवरों में 10 रन पर पांच विकेट लेने के साथ साथ अंतिम दो ओवरों में केवल एक रन दिया उन्होंने। इस सीजन में विकेट की तलाश थी उन्हें और आज वह सभी विकेटों को अपनी झोली में भरकर घर ले जाना चाहते थे। एक मैच में ही उन्होंने इस सीजन में अपनी विकेटों के खाते को  दोगुना कर दिया।

स्कोर बोर्ड:

कोलकाता नाइट राइडर्स :

रन

गेंद

4

6

वेंकटेश को. सेम्स बो. कार्तिकेय

43

24

3

4

रहाणे बो. कुमार कार्तिकेय

25

24

3

0

राणा को. ईशान बो. बुमराह

43

26

3

4

श्रेयस को. ईशान बो. अश्विन

6

8

1

0

रसेल को. पोलार्ड बो. बुमराह

9

5

0

1

रिंकू अविजित

23

19

2

1

जेक्सन को. सेम्स बो. बुमराह

5

7

0

0

कमिंस को. तिलक बो. बुमराह

0

2

0

0

नरेन को.एण्ड बो. बुमराह    0    1    0    0

0

1

0

0

साउदी को. पोलार्ड बो. सेम्स

0

4

0

0

चक्रवर्थी अविजित

0

0

0

0

अतिरिक्त :     11

कुल : 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन।

विकेट पतन : 1-60 (वेंकटेश), 2-87 (रहाणे), 3-123 (श्रेयस), 4-136 (रसेल), 5-139 (राणा), 6-156 (जेक्सन), 7-156 (कमिंस), 8-156 (नरेन), 9-164 (साउदी).

गेंदबाजी : सेम्स 4-0-26-1, अश्विन 4-0-35-1, बुमराह 4-1-10-5, मेरेदित 3-0-35-0, कार्तिकेय 3-0-32-2, पोलार्ड 2-0-26-0.

स्कोर बोर्ड:

मुम्बई इंडियंस :

रन

गेंद

4

6

रोहित को. जेक्सन बो. साउदी

2

6

0

0

ईशान को. रिंकू बो. कमिंस

51

43

5

1

तिलक को. राणा बो. रसेल

6

5

1

0

रमनदीप को. राणा बो. रसेल

12

16

0

0

टिम को. रहाणे बो. चक्रवर्थी

13

9

3

0

पोलार्ड रन आउट

15

16

0

1

सेम्स को. जेक्सन बो. कमिंस

1

2

0

0

अश्विन को. चक्रवर्थी बो. कमिंस

0

2

0

0

बुमराह रन आउट

0

0

0

0

मेरेदित अविजित

0

1

0

0

अतिरिक्त :     7

कुल : 17.3 ओवर में 10 विकेट पर 113 रन।

विकेट पतन : 1-2 (रोहित), 2-32 (तिलक), 3-69 (रमनदीप), 4-83 (टिम डेविड), 5-100 (ईशान), 6-102 (सेम्स), 7-102 (अश्विन), 8-112 (कार्तिकेय), 9-113 (पोलार्ड), 10-113 (बुमराह).

गेंदबाजी : साउदी 3-0-10-1, कमिंस 4-0-22-3, रसेल 2.3-0-22-2, नरेन 4-0-21-0, चक्रवर्थी 3-0-22-1, वेंकटेश 1-0-8-0.

प्लेयर ऑफ द मैच : जसप्रीत बुमराह (मुम्बई इंडियंस)

आईपीएल  अंक तालिका

टीम

मैच

जीते

हारे

अंक

रन रेट

लखनऊ जायंट्स

11

8

3

16

+0.703

गुजरात टाइटंस

11

8

3

16

+0.120

राजस्थान रॉयल्स

11

7

4

14

+0.326

आरसीबी

12

7

5

14

-0.115

दिल्ली कैपिटल्स

11

5

6

10

+0.150

हैदराबाद

11

5

6

10

+0.031

केकेआर

12

5

7

10

-0.057

पंजाब किंग्स

11

5

6

10

-0.231

सीएसके

11

4

7

8

+0.028

मुंबई इंडियंस

11

2

9

4

-0.894

वे मांएं जिन्होंने गढ़ी वीर संतानें: मुझे कोख पर गर्व, एक और भगत सिंह को जन्म दे पाती तो उसे भी देश पर कुर्बान कर देती...
जयपुर। संसार में ‘मां’ की अपनी महिमा है। बच्चे का पहला गुरु ‘मां’ को माना गया है, मां के संघर्ष, त्याग और बलिदान की अनेक कहानियां हैं। माना जाता है कि बच्चा जब जन्म लेता है तो वह पहला शब्द ही ‘मां’ बोलता है। भारतीय इतिहास में ऐसी अनेक माताएं हुई हैं, जिन्होंने अपने पुत्र के निर्माण में अपना पूरा जीवन खपा दिया। पुत्र को इस तरह तैयार किया कि उसने मुगलों की दास्ता स्वीकार नहीं की। अंग्रेजी हुकूमत के दौर में भगतसिंह की मां विदयावती कौर का जीवन भी प्रेरणा देता है। बहरहाल, मशहूर शायर ताबिश ने लिखा है- ‘एक मुद्दत से मेरी मां सोई नहीं ताबिश, मैंने एक कहा था कि मुझे अंधेरे से डर लगता है।’ इन शब्दों में मां की ममता के आंचल की गहराई का पला चलता है।

भगत सिंह की मां विद्यावती
शहीदे आजम भगतसिंह को फांसी देने का दिन 23 मार्च, 1931 तय हुआ तो अपने लाल को एक नजर भर देखने के लिए मां विदयावती जेल में मिलने गर्इंं। बेटे से मिलकर वापस जाने लगी तो आंखों के कोर में काफी समय से कैद मोती झलक गए। यह देखकर पास खड़े जेल के सिपाही ने कहा कि शहीद की मां होकर रोती है? इस पर विदयावती ने कहा कि ‘मैं अपने बेटे की शहीदी पर नहीं रो रही हूं, यदि इस कोख ने एक और भगतसिंह दिया होता तो उसे भी देश पर कुर्बान कर देती।’ धन्य हैं ऐसी माताएं, जिन्होंने ऐसे पुत्र को जन्म दिया।

शिवा को गढ़ा मां जीजाबाई ने
छत्रपति शिवा ने 1674 में जब स्वतंत्र मराठा साम्राज्य की नींव रखी तो उसके पीछे उनकी मां जीजाबाई की प्रेरणा और उनके संस्कार ही थे। जीजाबाई को देश में तेजी से बढ़ते मुगल सामाज्य का शासन उनके सीने में कील की तरह चुभता था। उन्होंने अपने पुत्र शिवा का पुणे में इस कदर सैन्य, राजनीति, कूटनीति के सबक सिखाए, जो आगे चलकर दिल्ली दरबार के लिए नासूर बन गए।

प्रताप को तराशा मां जयवंता बाई ने
दिल्ली मुगल दरबार की दासता स्वीकार नहीं करने वाले महाराणा प्रताप के खून में वीरता और स्वतंत्र रहने के संस्कार उनकी मां जयवंता बाई ने ही दिए थे। अकबर ने अपनी दासता स्वीकार कराने के लिए प्रताप पर हर तरीके आजमाए, लेकिन प्रताप ने अधिनता स्वीकार नहीं की। घनघोर विपरीत परिस्थितियों में जंगल-जंगल भटकते रहे, लेकिन मां के दूध पर आंच नहीं आने दी। चाहते तो आमेर के राजा मानसिंह की तरह दिल्ली दरबार में उच्च पद पा सकते थे, लेकिन 1576 में हल्दी घाटी का युद्ध लड़ा, जिसमें सामना आमेर के राजा मानसिंह से हुआ। राजस्थान के इतिहासकार श्रीकृष्ण जुगनू बताते हैं कि उनके पिता महाराणा उदयसिंह के व्यस्त होने से उनकी मां  जयवंता बाई ने ही उन्हें वीरता और महिलाओं के प्रति आदर के संस्कार दिए थे।

किसानों के सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजनाओं को लेकर सदन में सरकार घिरी, जवाब नहीं दे सके मंत्री
जयपुर। राज्य विधानसभा में सोमवार को विपक्ष ने राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना का सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा। उप नेता राजेंद्र राठौड़ ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस कंपनी ने राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना में बीच में करार तोड़ दिया, उसी कंपनी को राज्य सरकार ने दोबारा कांटेक्ट दे दिया। ऐसे में प्रदेश के 23 लाख किसानों के साथ सरकार ने धोखा किया है।

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सरकार को उस कंपनी को ब्लैक लिस्ट करना चाहिए था जिसने किसानों से जुड़े मामले में बीच में करार तोड़ दिया लेकिन यहां तो उल्टा हो रहा है सरकार ने उसी को दोबारा से ठेका दे दिया सरकार इसका जवाब दें। जवाब में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की जगह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सहकारी बैंकों से ऋण लेने वाले किसानों का राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा तथा सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजनान्तर्गत शत प्रतिशत प्रीमियम राशि किसानों से ली जाती है। बीमा प्रीमियम राशि राज्य सरकार वहन नहीं करती है।

वर्तमान में राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना का करार मै. यूनाईटेड इण्डिया इन्श्योरेन्स कम्पनी के साथ  31 मार्च 2022 तक है। सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना का करार  31 मार्च 2022 तक मै. श्रीराम लाइफ इन्श्योरेन्स कम्पनी के साथ था, किन्तु बीमा कम्पनी की ओर से करार की शर्तो के अध्ययधीन 24.10.2021 के उपरान्त उक्त योजना की क्रियान्विति में असमर्थता व्यक्त की गई। उक्त दोनों योजनान्तर्गत कृषक सदस्यों को बीमा सुरक्षा प्रीमियम कटौती से एक वर्ष के लिए उपलब्ध होती है। जुली ने कहा कि सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजनान्तर्गत वर्ष 2021-22 में बीमा करने वाली कम्पनी मै. श्रीराम लाइफ इन्श्योरेन्स कम्पनी की ओर से  निर्धारित करार 31 मार्च 2022 से पूर्व ही 24.10.2021 को योजना क्रियान्विति में असमर्थता व्यक्त किये जाने एवं नवीन बीमा कम्पनी का चयन नहीं हो पाने के कारण जनवरी 2022 तक अनुबंध नहीं किया है।

वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए 18.09.2021 एवं 05.10.2021 को जीवन बीमा कम्पनियों से पुनः प्रस्ताव आमंत्रित किये गये किन्तु बीमा कम्पनियों द्वारा भाग नहीं लिया गया। दिनांक 18.11.2021 को पुनः प्रस्ताव आमंत्रित करने पर एकमात्र पात्र पाई गई मै0 श्रीराम लाइफ इन्श्योरेन्स कम्पनी द्वारा प्रस्तुत दर को अधिक आने पर शीर्ष बैंक द्वारा पत्रांक 10042 दिनांक 14.12.2021 से निदेशक, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग को सहकारी बैंकों में फसली ऋण प्राप्त करने वाले कृषकों का सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजनान्तर्गत जीवन बीमा किये जाने हेतु योजना की क्रियान्विति करने की सहमति मय शर्तो एवं प्रीमियम दर आदि विवरण प्रेषित किया गया। उक्त के जवाब में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग से प्राप्त पत्र दिनांक 15.12.2021 से उनके द्वारा सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजनान्तर्गत केसीसी कार्डधारक का जीवन बीमा करने में असमर्थता व्यक्त की गई है। इस पर वर्ष 2021-22 की शेष अवधि हेतु दो आयु वर्ग (18 से 60 एवं 60 से 79 वर्ष ) हेतु गठित कमेटी की शीर्ष बैंक द्वारा पत्र दिनांक 29.12.2021 से जीवन बीमा कम्पनियों से सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना के लिए दिनांक 18.01.2022 तक निविदायें आमंत्रित की गई। वर्ष 2021-22 की शेष अवधि हेतु दो आयुवर्ग (18 से 60 एवं 60 से 79 वर्ष ) हेतु न्यूनतम दर प्रस्तुत करने वाली मै० श्रीराम लाइफ इन्श्योरेन्स कम्पनी से नेगोसिएशन उपरान्त प्रस्तुत की गई दरें अनुमोदित की गई। बीमा कार्य जारी है। राज्य के केन्द्रीय सहकारी बैंकों द्वारा सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजनान्तर्गत बीमा कम्पनी का चयन किये बिना ही ऋणी किसानों का प्रीमियम नहीं काटा है।

कांग्रेस में डिजिटल मेम्बरशिप की सुस्त धार गहलोत और डोटासरा दिलाएंगे अब रफ्तार
जयपुर। कांग्रेस के डिजिटल मेम्बरशिप अभियान की सुस्त चाल के बाद खुद सीएम अशोक गहलोत ने कमान संभालने का निर्णय लिया है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए गहलोत 24 मार्च को भरतपुर और कोटा के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। गहलोत के साथ पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस संगठन चुनाव प्रभारी संजय निरूपम भी रहेंगे। तीनों नेता गुरुवार सुबह 11 बजे कोटा और दोपहर एक बजे भरतपुर पहुंचकर नेताओं- कार्यकर्ताओं से अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान करेंगे। गौरतलब है कि विपक्षी पार्टी भाजपा का प्रदेशभर में 85 लाख सदस्य होने का दावा है, वहीं कांग्रेस के पास प्रदेशभर में महज दो से ढाई लाख ही सक्रिय सदस्य हैं। एप के तकनीकी पहलुओं को समझ नहीं पाना कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। जिलों के अधिकांश विधायक, वरिष्ठ नेता भी अभियान को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं है।

टारगेट के दस फीसदी मेम्बर भी नहीं बन पाए
गहलोत को मैदान में इसलिए उतरना पड़ रहा है, क्योंकि प्रदेश कांग्रेस ने 31 मार्च तक 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया था। करीब तीन महीने से ज्यादा समय तक चले डिजिटल मेम्बरशिप अभियान में अभी तक आंकड़ा दो लाख तक भी नहीं पहुंचा। अभियान में अब केवल 11 दिन ही बचे हैं।

डोटासरा ने आज ली समीक्षा बैठक
प्रदेश कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा पार्टी मुख्यालय पर समीक्षा बैठक लr। प्रदेश स्तरीय बैठक में कांग्रेस के डिजिटल मेम्बरशिप कैम्पेन और ऑफलाइन मेम्बरशिप में तेजी लाने पर चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, बोर्ड, निगम और आयोगों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस के वर्तमान और निवर्तमान अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष, कैम्पेन के स्टेट कॉर्डिनेटर व कॉ कॉर्डिनेटर, सोशल मीडिया विभाग के स्टेट कॉर्डिनेटर और कंट्रोल रूम के सदस्य बैठक में शामिल हुए।

सदन में घिरे सरकार के ज्यादातर मंत्री, विधायकों के सवालों का नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब
जयपुर। विधानसभा विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान सरकार के ज्यादातर मंत्री सदन में घिरते नजर आए। विधायकों की ओर से पूछे गए सवालों का जलदाय मंत्री महेश जोशी, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, जनजाति मंत्री अर्जुन बामणिया, आबकारी मंत्री परसादी लाल मीणा, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। हालांकि स्पीकर सीपी जोशी ने मंत्रियों का बचाव करते नजर आए।

दरअसल, प्रश्नकाल में भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने जयपुर जिले में बजट घोषणा के मुताबिक ट्यूबवेल और हेड पंप स्वीकृति को लेकर जानकारी लेनी चाही। वहीं विधायक सुरेश टांक ने किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों पर पेयजल कनेक्शन को लेकर सवाल उठाया, लेकिन जलदाय मंत्री महेश जोशी दोनों ही सवालों का जवाब नहीं दे पाए इससे विधायक असंतुष्ट नजर आए। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ग्रेटर भिवाड़ी इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाने की योजनाओं को लेकर सवाल पूछते हुए कहा कि योजना के लिए भौगोलिक क्षेत्र ही तय नहीं हुआ, लेकिन निजी खातेदारों को मुआवजा का वितरण कर दिया गया। सवाल में हस्तक्षेप करते हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि बिना क्षेत्र का निर्धारण हुए मुआवजा कैसे दिया जा सकता है? जवाब में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि रीको की ओर से योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है, इसलिए प्रभावितों को मुआवजा दिया जा रहा है। रावत का सवाल से संबंधित जवाब नहीं आने पर स्पीकर सीपी जोशी ने कहा कि इस सवाल को नए सिरे से लाया जाए। विधायक रुपाराम ने मकराना विधानसभा क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण से जुड़ा मामला उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में प्राइवेट ठेकेदार की तरफ से पोषाहार वितरण में घोटाला किया जा रहा है। सवाल के जवाब में महिला विकास मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि पोषाहार वितरण का सरकारी एजेंसियों के जरिए ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोशाहार का वितरण किया जाता है, निजी ठेकेदार की कोई जानकारी नहीं है। स्पीकर ने कहा कि विभाग की भी जिम्मेदारी होती है। इसका मंत्री संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।

विधायक नरेंद्र नागर ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र में माडा योजना के गांव को लेकर सवाल पूछा, लेकिन जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री अर्जुन बामणिया संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। विधायक ज्ञानचंद पारख ने प्रदेश में शराब कारोबार से जुड़े परिवारों के उत्थान के लिए नवजीवन योजना के लाभार्थियों को अब तक दिए गए लाभ के बारे में जानकारी लेनी चाही, लेकिन आबकारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि आवेदन समाज कल्याण विभाग की ओर से स्वीकृत किए जाते हैं, विभाग सिर्फ मांग के अनुसार राशि मुहैया करवाता है। मीणा के जवाब से पारख ने असंतुष्टि जाहिर की। विधायक संयम लोढ़ा ने सिरोही विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में नरेगा कार्य के प्रस्ताव स्वीकृत नहीं करने का मामला उठाया। लोढ़ा ने कहा कि प्रस्ताव स्वीकृत क्यों नहीं किए गए? इसका ग्रामीण विकास मंत्री रमेश मीना संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। विधायक शोभा चौहान ने पशुधन बीमा योजना में पशुओं का बीमा से संबंधित सवाल पूछा, लेकिन मंत्री लालचंद कटारिया सवाल के जवाब में घिरते नजर आए। आखिर उन्होंने कहा कि 15 दिन में इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन आज की तारीख में पशु बीमा योजना लागू नहीं है।

सवालों के जवाब देने में कुछ मंत्री उलझे, तो कुछ जवाब नहीं दे पाए
जयपुर। विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल में विधायकों की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब देने में कुछ मंत्री उलझे, तो कुछ जवाब नहीं दे पाए।

चिकित्सा मंत्री ने कहा -स्थिति चिंताजनक
प्रश्नकाल का पहला प्रश्न अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पदों से जुड़ा रहा। विधायक संतोष की ओर से पूछे गए सवाल पर चिकित्सा मंत्री परसादी मीणा ने जवाब दिया। मंत्री ने भी इस तरह की स्थिति को चिंताजनक मानते हुए सदन को अवगत करवाया कि ऐसे प्रकरण सामने आये हैं जहां स्वास्थ्य केंद्रों के कार्मिक नौकरी जयपुर में करते हैं और वेतन नाथद्वारा या सीकर से उठाते हैं। ये भी सामने आया है कि कई जगहों पर अतिरिक्त स्टाफ लगा हुआ है। कहीं 40 की जगह 70, तो कहीं 20 की जगह 40 का अतिरिक्त स्टाफ लगा हुआ है। मीणा ने कहा कि सरकार ऐसे मामलों में सख्ती का रुख दिखा रही है। कार्मिकों को वहां हर हाल में जोइनिंग देनी होगी जहां उन्हें नियुक्ति दी गई है। ऐसा नहीं करने वालों को नौकरी से हाथ गंवाना पड़ सकता है। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि
जिस विधानसभा क्षेत्र में 31 पद सृजित हैं, और उनमें से महज़ 16 पद भरे गए हैं और शेष 15 रिक्त चल रहे हैं, इससे ज़ाहिर होता है कि विधायक की पीड़ा कितनी है। ये पीड़ा उनके सवाल में दिखती है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त किया कि यथासंभव रिक्त पड़े पदों को भर दिया जाएगा।

कटारिया ने कृषि मंत्री कटारिया को घेरा
प्रश्नकाल के एक प्रश्न पर नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने सत्ता पक्ष के कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया को जमकर घेरा। दरअसल, विधायक गिरधारी लाल ने बीकानेर, सीकर व श्रीगंगानगर जिलों में डिग्गी निर्माण के अनुदान का मामला उठाया। जवाब लालचंद कटारिया ने दिया, जिसमें प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के स्थितियों को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने आपत्ति उठाई। कटारिया ने सवाल किया कि आखिर सरकार ने कई मामलों में प्रशासनिक स्वीकृतियां तो दे दीं, लेकिन वित्तीय स्वीकृति क्यों नहीं दी? इसके जवाब में मंत्री गोल-मोल जवाब देते दिखाई दिए। मंत्री कटारिया ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अकाउंट्स में हुए बदलाव के कारण कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। इस बाबत राज्य सरकार की ओर से केंद्र को पत्र भी लिखा गया है, जल्द ही एक बार फिर पात्र लिखकर अवगत करवाया जाएगा। मंत्री ने आखिर में कहा कि ही पूरी जानकारी जुटाकर दे दी जाएगी।

कुछ बसें तो कोरोना काल मे बंद हो गई, कुछ घाटे में थी
विधायक अविनाश गहलोत ने जैतारण में परिवहन निगम की बसों के संचालन को लेकर प्रश्न पूछा। गहलोत सरकार से जानना चाहा कि जैतारण में पहले से ही संचालित बस बंद कर दी गई हैं और अब सिर्फ दो बसें ही चल रही हैं। सिर्फ दो बसें ही पर्याप्त हैं क्या? इस पर जवाब में परिवहन मंत्री बृजेन्द्र ओला ने कहा कि कुछ बसें तो कोरोना काल मे बंद हो गई, कुछ घाटे में थी, अब फिर से शुरू करने पर विचार करेंगे।

CM गहलोत ने योजनाओं की जानी जमीनी हकीकत, राजीव 2021 डिजिटल क्विजथॉन' के विजेता नहीं बता सके योजनाओं की जानकारी
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीव 2021 डिजिटल क्विजथॉन' राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जमीनी हकीकत भी जानी, लेकिन योजनाओं के बारे में पुरस्कार विजेता जानकारी नही दे सके।

मुख्यमंत्री निवास पर वीसी के जरिए शुक्रवार को गहलोत ने विजेताओं से संवाद किया। नागौर के पंकज लखेरा ने सरकारी योजनाओं के बारे में बताया, तो सीएम ने कहा-'यह शुभ संकेत है, अगर स्टूडेंट्स को जानकारी है, तो अच्छा है। उड़ान योजना के बारे में गहलोत ने पूछा तो पंकज उड़ान योजना के बारे में नहीं बता सके। इस पर सीएम ने कहा-'इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। अनु कुमावत ने लड़कियों की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया, महामारी में ऑनलाइन क्लास को अच्छा बताया। सीएम ने चिरंजीवी योजना के बारे में पूछा, तो अनु ने कहा-'हां योजना के बारे में सुना है। धौलपुर की सलोनी कुमावत से गहलोत ने कहा-'सलोनी आपके क्या सपने है?'

सलोनी ने कहा-'मुझे टीचर बनना है', सीएम ने कहा आप सिर्फ टीचर क्यों बनना चाहते?'
'आपकी उड़ान तो और भी ऊंची होनी चाहिए', सलोनी के पिता फोटोग्राफर है। सीएम ने कहा-'आपका फैसला बहुत अच्छा है'। सत्यप्रिया मीना से  गहलोत ने संवाद करते हुए कहा कि -'आप इस फोन का क्या करोगे', सत्यप्रिया ने कहा-'मैं आर्मी में अफसर बनूंगी'।

चौमूं के एक हलवाई की बेटी है सत्यप्रिया। सीएम ने पूछा-'क्या हमारे लिए मिठाई लेकर आई हो'
तो सत्यप्रिया ने कहा-'जब अफसर बनूंगी, तो आपको मेरे घर बुलाऊंगी'। घर बुलाकर आपको मिठाई खिलाऊंगी'। इस पर सीएम ने कहा-'मैं जरूर आऊंगा।

आसमान में चक्कर लगाती रही फ्लाइट
जयपुर। दिल्ली से जयपुर इंडिगो की फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो सकी इसका मुख्य कारण जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे नोटम के चलते परमिशन नहीं मिलना बताया जा रहा है। इस विमान में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने भी मौजूद थे।

इस विमान को दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 1:50 बजे जयपुर पहुंचना था। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट से इस फ्लाइट को उडान भरने में देरी हुई। बाद में फ्लाइट दोपहर करीब पौने तीन बजे के करीब जयपुर पहुंची। इस दौरान जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे नोटम होने के चलते फ्लाइट को लैंड करने की अनुमति नहीं दी गई। इस पर यह विमान आसमान में चक्कर लगाता रहा। काफी देर तक अनुमति नहीं मिलने के बाद यह विमान वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गया।