2 patients - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गलत इंजेक्शन लगाने के बाद एमबीएस अस्पताल में दो मरीजों की एक साथ मौत, शवों को सड़क पर लाकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
कोटा। कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल व जेकेलोन में प्रसूताओं की मौत का मामला अभी खत्म भी नहीं हुआ कि शुक्रवार को संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाने से दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे के बाद मृतकों के परिजन आक्रोशित हो गए। जानकारी के अनुसार, लोगों ने अस्पातल में तोड़फोड़ भी की और एक रेजीडेंट के साथ मारपीट भी की बताते हैं। परिजन स्ट्रेचर पर रखे शवों को एमबीएस अस्पताल मुख्य मार्ग पर खींच लाए और शवों को रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजन इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग कर रहेथे।  इस दौरान सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। थोड़ी देर बाद पुलिस औैर प्रशासन के लोगों ने पीड़ितों को समझाइश देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है।

जानकारी के अनुसार, टोंक जिले की उनियारा तहसील के एक गांव निवासी किशन तथा बड़गांव बूंदी निवासी मदन की इस घटना में मौत हुई है। उनियारा निवासी मरीज के पाव में संक्रमण फैला था जब कि बूंदी बड़गांव निवासी मरीज को पेट में कब्ज के चलते सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। दोनों को एमबीएस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि ड्र्पि  में इंजेक्शन लगने से पहले दोनों मरीज गंभीर नहीं थे। इंजेक्शन लगते ही दोनों की हालत खराब होने लगी और थोड़ी ही देर में दोनों की मौत हो गई। घटना की विस्तृत जानकारी फिलहाल नहीं मिली।