Ritual - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एकादशी पर गोविंद देवजी मंदिर में दिखा श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम, जल यात्रा का आयोजन
जयपुर। एकादशी के पावन अवसर पर गोविंद देवजी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य जल यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रातःकाल से ही मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और कीर्तन की मधुर स्वर लहरियां गूंजती रहीं। मंदिर को विशेष रूप से फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।

इस दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा दर्शन एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। एकादशी पर्व पर आयोजित जल यात्रा ने भक्तों को आध्यात्मिक आनंद और धार्मिक उत्साह से सराबोर कर दिया। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने किए दर्शन, यदाद्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
हैदराबाद। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने रविवार को यदाद्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर का दौरा किया और भगवान लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी की विशेष पूजा-अर्चना की। केन्द्रीय मंत्री ने इस दौरान विशेष अनुष्ठान किए और देवता का आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद, पंडितों ने श्री किशन रेड्डी को 'वेदाशीर्वचन' दिया और मंदिर परिसर में उन्हें तीर्थ-प्रसाद भेंट किया। इस मंदिर को एक पवित्र तीर्थ स्थल और स्वयं प्रकट हुए नरसिम्हा स्वामी का निवास स्थान माना जाता है। यह तेलंगाना के लोगों के बीच बहुत आध्यात्मिक महत्व रखता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मंदिर के अधिकारी मौजूद थे।

27 मई को रखा जाएगा कमला एकादशी व्रत, पद्मिनी एकादशी का मिलेगा विशेष पुण्य
जयपुर। अधिक मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मिनी एकादशी, कमला एकादशी अथवा पुरुषोत्तमी एकादशी कहा जाता है। इस वर्ष यह व्रत 27 मई को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिक मास में आने वाली यह एकादशी अत्यंत दुर्लभ और पुण्यदायी मानी जाती है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि पंचांग के अनुसार कमला एकादशी तिथि का आरंभ 27 मई को प्रातः 6:22 बजे होगा तथा 28 मई को सुबह 7:22 बजे तक एकादशी तिथि रहेगी। उदया तिथि के आधार पर व्रत 27 मई को ही रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ अधिक मास 17 मई से 15 जून 2026 तक रहेगा, जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। डॉ. व्यास के अनुसार अधिक मास के स्वामी भगवान श्रीहरि विष्णु हैं और एकादशी तिथि भी उन्हें समर्पित है। ऐसे में पद्मिनी एकादशी का व्रत करने से दोगुना पुण्य फल प्राप्त होता है। मान्यता है कि इस एक व्रत से वर्षभर की सभी एकादशियों के समान पुण्य मिलता है। उन्होंने बताया कि इस दिन प्रातः स्नान कर भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। श्रद्धालु निर्जल व्रत रखकर विष्णु पुराण का पाठ या श्रवण करें। रात्रि में भजन-कीर्तन और जागरण करना शुभ माना गया है। द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराकर दक्षिणा देने के बाद व्रत का पारण करना चाहिए। पद्म पुराण में भी कमला एकादशी के महत्व का उल्लेख मिलता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करने से अनेक गुना फल प्राप्त होता है।