parking - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सचिवालय में मजबूत होगी पार्किंग व्यवस्था, पीडब्ल्यूडी ने तैयार किया एक्शन प्लान
जयपुर। सचिवालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था को और मजबूत व सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने फ्रंट लॉन के नीचे बनी दो मंजिला बेसमेंट पार्किंग में पानी रिसाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है।

पीडब्ल्यूडी के अनुसार फ्रंट लॉन के एक्सपेंशन जॉइंट्स से पानी रिसाव के कारण बेसमेंट-1 और बेसमेंट-2 में कॉलम, बीम और स्लैब के स्टील में जंग लगने लगी थी। अब लगभग 5 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य कर इन सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा फर्म को कार्यादेश जारी कर दिया गया है और कार्य सितंबर 2026 तक पूरा करना अनिवार्य किया गया है।

इस कार्य के पूर्ण होने से सचिवालय के कार्मिकों और यहां आने वाले आमजन को पार्किंग संबंधी राहत मिलेगी। वर्तमान में बेसमेंट-1 और बेसमेंट-2 में लगभग 450 चार पहिया वाहनों की पार्किंग क्षमता उपलब्ध है, जिसे सुरक्षित और सुचारु बनाया जाएगा।

इसके साथ ही सचिवालय के प्रवेश द्वार के पास निर्माणाधीन नॉर्थ ब्लॉक के नीचे तीन मंजिला बेसमेंट पार्किंग में 268 चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्पेस तैयार किया जा रहा है। यह सुविधा जून माह तक आमजन के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

सरकार के इस कदम से सचिवालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ संरचनात्मक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

शहर की गलियों में दोपहिया वाहनों की बेतरतीब पार्किंग : वाहन चालकों को होती है परेशानी, पैदल चलना भी मुश्किल
जयपुर। जौहरी बाजार और चौड़ा रास्ता क्षेत्र की पहचान उसकी संकरी, लेकिन जीवंत गलियों से है। हल्दियों का रास्ता, सोथलियों का रास्ता, अचार वालों की गली और गोपालजी का रास्ता होते हुए गंगा माता मंदिर की गली तक, ये सभी बाजार मार्ग हमेशा खरीदारों और दुकानदारों की चहल-पहल से भरे रहते हैं, लेकिन इन गलियों की एक बड़ी समस्या बन गई है दोपहिया वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग। इसकी वजह से हमेशा यहां वाहन चालकों और राहगीरों को काफी पेरशानी का सामना करना पड़ता है। सुबह से शाम तक इन तंग रास्तों में दोपहिया वाहन ओर खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे बीच का रास्ता बेहद संकरा हो जाता है। नतीजा यह कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

आपात स्थिति में एम्बुलेंस या दमकल वाहन का प्रवेश लगभग असंभव हो जाता है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग मजबूरी में वाहन यहीं खड़े कर देते हैं, जबकि वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था नाकाफी है। स्थानीय दुकानदार भी इस अव्यवस्था से परेशान हैं, क्योंकि भीड़ और जाम के कारण ग्राहक रुकने से कतराने लगे हैं।, जोहरी बाजार जैसे विरासत क्षेत्र में यदि ट्रैफिक और पार्किंग का समुचित प्रबंधन नहीं किया गया तो इसकी ऐतिहासिक पहचान और आमजन की सुविधा दोनों पर असर पड़ता रहेगा। अब जरूरत है सख्त निगरानी, निर्धारित पार्किंग और पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने की।

सड़क पर वाहन खड़े करने से लग रहा जाम, वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का करना पड़ता है सामना
कोटा। शहर में वाहन चालकों के द्वारा सड़को के किनारे वाहन पार्किंग करने से कई  इलाकों में जाम कि समस्या उत्पन्न हो गई है। बजारों में पार्किंग स्पेस नहीं होने से खरीदारी करने के लिए आने वाले ज्यादातर वाहनधारी अपने वाहन को सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। इस कारण बार-बार जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के मुख्य मार्गो पर बने बैंक, दुकानें व होटलें चल रही है। लेकिन वाहनों की पार्किंग के लिए जगह नहीं है। जबकि शहर के गुमानपुरा व जयपुर गोल्डन क्षैत्र में वाहनों के लिए पार्किंग बनाये जाने के बाद भी वाहन चालकों द्वारा वाहनों को पार्किंग में खड़े नहीं करने से शहर कि सड़कों पर वाहनों को कहीं भी खड़ा कर देते हैं। जिससें सड़क का स्पेस कम हो जाता है। और शहर में जाम के हालात बन जाते हैं।

यहां रहते हैं जाम के हालात
शहर में सबसे ज्यादा जाम के हालात कोटड़ी से छावनी रोड़, गुमानपुरा, सोपिंग सेन्टर रोड़, रावतभाटा रोड़ इन जगहों पर सड़क पर वाहन खड़े करने से सुबह से शाम तक जाम कि स्थित बनी रहती है। जिससे वाहन चालको रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यातायात व्यवस्था में हो सुधार
शहर में पार्किं व्यवस्था नही होने से कई मुख्य बाजारो में वाहन सड़क पर खड़े रहते है। यातायात पुलिस को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए, जो भी वाहन चालक अगर अपनें वाहन को सड़क पर अवैध रूप से खड़ा करते है तो उनके वाहनों का यातायात पुलिस के द्वारा जुर्माना किया जाना चाहिए।
-दिपक सिंह, विज्ञान नगर निवासी

वाहनों की पार्किंग  की हो प्रोपर व्यवस्था
शहर में पार्किंग व्यवस्था सही से होनि चाहिए। वाहन चालकों को  बाजारों में बनी पार्किंग के बारे में भी पूर्ण रूप से जानकारी उपलब्ध होनि चाहिए। जिससे वह अपने वाहनों को सड़क पर इधर उधर खड़ा करने के बजाए। पार्किंग स्थल पर अपने वाहन को खड़ा करे।
-रोहन, नयापुरा निवासी

हम वाहन चालको से समझाइस कर पार्किंग स्थल के बारे में जानकारी देते है। फिर भी अगर कोई वाहनधारी अपने वाहन को सड़क पर अवैधरूप से खड़ा करते है तो हम उन पर जुर्माने कि कार्यवाही भी करते हंै।
-पूरण सिंह, यातायात निर्रिक्षक

फ्लाई ओवर के नीचे अतिक्रमण से पनप रही अवैध दुकानें व पार्किंग
कोटा। कोटा शहर को स्मार्ट सिटी और सिग्नल फ्री तो बना दिया लेकिन अतिक्रमण की समस्या से निगम व केडीए निजात नहीं दिला सका जिससे आमजन परेशान हो रहे है। शहर के विभिन्न फ्लाईओवर के नीचे लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। केडीए कई बार इनको हटा चुका लेकिन अतिक्रमी फिर से आकर कब्जा जमा लेते है जिससे आमजन के साथ वाहनधारियों को भी भारी परेशानी हो रही है। गुमानपुरा फ्लाईओवर व छावनी फ्लाईओवर के नीचे से लोगों ने आॅटो व बाइक रिपेरिंग की दुकानें लगा ली जिससे सड़क पर आए दिन जाम लग जाता है। फ्लाईओवर के नीचे लोगों ने चाय की थड़िया, पान की गुमटियां लगा दी है। वहीं जवाहर नगर फ्लाईओवर के नीचे पंजाबी डोल व बग्गी वालों के साथ सैंकड हैंड गाड़ी बचेने वालों ने कब्जा जमा लिया है। शहर में केडीए की ओर से बार बार फ्लाई ओवर के नीचे से अतिक्रमण हटाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। शहर को स्मार्ट सिटी तो बना दिया लेकिन शहर के फ्लाई ओवरों के नीचे से लोगों के किये गए अवैध रूप से अतिक्रमण को प्रशासन मुक्त नहीं करवा पा रहा है। अतिक्रमण से मुक्ति नहीं मिलने से स्मार्ट सिटी अतिक्रमण की चपेट में आ रही है। शहर की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। लेकिन शहर में स्मार्ट सिटी के तहत बने 9 फ्लाई ओवर के नीचे लोगों ने अतिक्रमण कर पक्की दुकानें तक बना ली है। केडीए का इस ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा है। जिससे लोगों को भारी परेशानी को सामना करना पड़ता है। शिक्षा नगरी कोटा में अतिक्रमण बड़ी समस्या बन कर उभर रहा है।

छावनी का अतिक्रमण बन गया है नासूर
छावनी का अतिक्रमण लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। वाहन चालकों का छावनी क्षेत्र में गाड़ी चलाना काभी मुश्किल साबित हो रहा है। अतिक्रमीयों ने फ्लाई ओवर के नीचे गाड़ी रिर्पेयर व चाय की गुमटियां लगा कर अतिक्रमण का जाल बिछारखा है।
-राहुल शर्मा, स्टेशन निवासी

घोडी बाजे वालों ने कर रखा कब्जाजवाहर नगर स्थित दादाबाड़ी से केशवपुरा तक बने फ्लाई ओवर के नीचे अतिक्रमण की भरमार है। जवाहर नगर की तरफ घोड़ी और ढोल वालों ने अतिक्रमण किया हुआ है। सड़क के दोनो ओर इन अतिक्रमियों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। केशवपुरा सर्किल के यहां बैंडबाजा वालों ने व निजी होटल वालों ने अपनी गाड़ियां खड़ी कर वहां पार्किंग स्थल बना दिया है। दादाबाड़ी से केशवपुरा तक चाय की थड़ियो से लेकर नाश्तें की दुकानें सजी हुई है। यहां तक की फ्लाई ओवर के नीचे प्राइवेट बसें तक खड़ी की जा रही है।
-दीपक नायक, वाहनधारी

बोरखेड़ा फ्लाई ओवर के नीचे अतिक्रमण
बारां रोड स्थित बोरखेड़ा फ्लाई ओवर के नीचे लोगों ने चाय की थड़ियां लगा कर अतिक्रमण कर रखा है। जिसके कारण आए दिन जाम लग जाता है। वहां से गुजर ने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चाय पीने वाले लोग अपने वाहन इधर उधर लगा देते जिससे सड़क जाम हो जाती है चौपहिया वाहन निकाले में भी परेशानी होती है। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तो की जाती लेकिन इन पर जुर्माना नहीं लगाया जाता जिससे यह फिर से आकर अतिक्रमण कर लेते है।
-ललित कुशवाह, बोरखेड़ा निवासी

इनका कहना है
अतिक्रमण को जमने नहीं दिया जाएगा जो ठेले व दुकानें लगी है। उन्हें हटा दिया जाएगा। साथ ही जहां जहां केडीए क्षेत्र में अतिक्रमण किया हुआ है। वहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार कार्रवाई की जा रही है।
-कुशल कोठारी, सचिव केडीए कोटा

पेप्सी प्लांट संचालक ने मेगा हाइवे को पार्किंग बनाने से नगरवासियों ने जताई नाराजगी
कापरेन। कस्बे के मेगा हाइवे बाईपास पर स्थित पेप्सी प्लांट में आने वाले ट्रक चालकों ने अवैध पार्किंग बनाने से कभी भी कोई हादसा घटित होने का डर बना हुआ है। इस पार्किंग को प्रशासन कर की ओर से नहीं हटाने से किसी बड़ी दुर्घटना संभव है। जबकि यहां पहले कई बड़ी दुर्घटना हो चुकी हैं। यहां ट्रक चालक अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा कर रहे हैं। जिससे अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। कई बार मेगा हाइवे पर जाम की स्थिति बन जाती हैं। पुलिस अधिकारियों ने पहले भी मेगा हाइवे पर ट्रक खड़ा करने पर चालान बनाने की कार्रवाई की थी। लेकिन अब फिर वापस यथास्थिति बनी हुई है। अन्य वाहन चालकों की परेशानी उठानी पड़ रही है। हाइवे से मंडी रोड और हिंगोनिया गांव जाने वाले राहगीरों को ट्रकें खड़ी करने से सामने से आने वाला वाहन दिखाई नही देता है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना रहती हैं। वहीं बाईपास तिराहे पर भी मोड़ होने से अचानक सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। पुलिस और प्रशासन के  जिम्मेंदार अधिकारियों का भी इस रास्ते  से आना जाना होता है। लेकिन प्रभावी कार्रवाई  नहीं होने से  ट्रक चालक मनमानी कर सड़क पर वाहन खड़ा कर देते हैं। शहर वासियों ने भी कई बार इनकी शिकायत की लेकिन कार्रवाई नही हुई। आमजन ने पुलिस प्रशासन से इनके खिलाफ पुन: कार्यवाही करने की मांग की है।

प्लांट के दोनों तरफ कम्पनी के ट्रक बाईपास के दोनों साइड खडेÞ रहते है, जिसके कारण आम जनता  को आवगमन में परेशानी हो रही है। कभी भी बड़ी दुर्घटना हों सकती है। प्रशासन को चाहिए कि इनको यहां से हटवाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सकें।
-अंबरीश व्यास, भाजपा नेता।

कई बार प्रशासन व हाईवें कर्मचारियों को इस बारे में अवगत करवाया जा चुके है, परन्तु आम जनता को राहत नहीं मिल पर रही है।अगर शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कस्बेवासियों को आंदोलन के लिये मजबूर होना पड़ेगा
- दीपक धाभाई - पार्षद -कापरेन।

कई बार मौके पर जाकर ट्रकों को हटवाया है। इनके खिलाफ चालान बना रहे है।
-सुरजीत सिंह, थानाधिकारी -कापरेन

हाईवें की कारवाई मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है, कई बार ट्रकों को खड़े देखा है, हाई वें पेट्रोलिंग व पुलिस को कार्रवाई के लिये अवगत करवाता हूँ।
-दीपक रॉय सक्सेना नायब तहसीलदार, कापरेन ।

यह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है, में अभी बाहर हूं। कम्पनी के अन्य अधिकारी ही इसके बारे में बता सकते है।
- अनुज कुमार, वरुण बेवरेज पेप्सी प्लांट-कापरेन

पेप्सी प्लांट के कर्मचारियों को हटाने को आदेशित कर रहे हैं।
- रवि दाधीच, ईओ, कापरेन।

बेतरतीब खड़े वाहन बन रहे जाम का कारण, ट्रैफिक का बोझ झेल रहा नगर
सुकेत। सुकेत नगर के बाजारों में आड़े तिरछे खड़े वाहनों की वजह से आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। जिससे आम जन परेशान है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि नगर में यातायात व्यवस्था को सुधारा जाएगा। इसके लिए कई बड़े बदलाव भी किए गए। जहां एक ओर भारी वाहनों का नगर में प्रवेश बंद किया गया वहीं दूसरी ओर वाहनों की पार्किंग के लिए भी नियम बनाए गए, लेकिन हालात अब भी वही पुराने हैं। बाजारों में जाम की स्थिति है। वाहनों के लिए पार्किंग ना होने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यातायात पुलिस एवं नगरपालिका एक-दूसरे पर जिम्मेदारियां डाल रहे हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि नगर के बाजार में प्रतिदिन पांच हजार वाहनों का बोझ सहन कर रहे हैं। नगर की यातायात व्यवस्था व्यवस्थित रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस काम करती है। लेकिन व्यवस्था सुधारने का नाम नहीं ले रही है। नगर के मुख्य बाजारों मुख्य सड़कों से सफेद पट्टी लगभग गायब हो गई।

मुख्य बाजार में बिगड़ रही स्थिति
नगरभर में सड़कों के दोनों तरफ आड़े-तिरछे खड़े वाहन देखे जा सकते हैं। नगर में बस स्टैंड,जुल्मी रोड मुख्य बाजार हाट चौक आदि स्थानों पर वाहनों को निकलना मुश्किल हो जाता है। इन स्थानों पर यातायात कर्मी भी मौजूद रहते हैं, परंतु चालक बीच सड़क में ही वाहन को खड़ा कर खरीददारी करने चले जाते हैं। जब तक वाहन नहीं हटता तब तक अन्यों की लंबी लाइन लग जाती है। नगर में बस स्टैंड मुख्य बाजार जुल्मी तक सड़क के दोनों तरफ चौपहिया वाहन सड़क के बीच में रोक दिए जाते हैं। सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के कारण अन्य वाहनों का निकलना दूभर हो जाता है। नगर के बाजार में पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। नगर की यातायात व्यवस्था के चलते चालक अपने वाहनों को सड़कों पर आड़े-तिरछे खड़ा कर चले जाते हैं। जिससे जाम की स्थिति पैदा होती है। प्रशासनिक कार्यवाही की जा रही है। बेहतर समाधान के लिए कारवाही अमल में लाई जा रही है जल्द ही समाधान होगा।

इनका कहना
ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक हफ्ते से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार है। भारी वाहनों को नगर में प्रवेश करने नहीं दिया जाता लोकल गाड़ियों को प्रवेश की अनुमति है। हालांकि बाजार में आड़े तिरछे खड़े किए जा रहे वाहनों की वजह से बार-बार समस्या आ रही है।
- सत्यनारायण योगी पार्षद प्रतिनिधि

पिछले चार दिन से भारी वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने पाबंदी लगा रखी है। कस्बे में भारी वाहनों को वर्जित किया जा रहा है जिससे नगर में दुर्घटना ना हो सके।
- प्रवीण भावसार नगरवासी

भारी वाहनों को नगर से वर्जित किया गया है। कस्बे में भारी वाहन लोकल को ही प्रवेश दिया जाता है। पिछले दिनों से ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिला है।
- धीरेन्द्र गुर्जर ट्रैफिक पुलिस सुकेत

प्रशासन द्वारा समय समय पर ट्रैफिक व्यवस्था के समाधान के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं। फिर भी प्रयास निरंतर जारी है जिससे की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से सही तरीके से किया जा सके।
- देवेन्द्र सिंह चौधरी, थाना इंचार्ज

अधिकारी समस्या से बेखबर, जो है उस पर नहीं कोई नजर
कोटा। शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या और सिकुड़ती सड़कों से ट्रैफिक में समस्या बनी हुई है। वाहनों को खड़ा करने के लिए एक तरफ तो नई-नई पार्किंग बनाई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ जहां पार्किंग है उस पर अधिकारियों का ध्यान नहीं होने से उसकी दुर्दशा हो रही है। जिसका खामियाजा ट्रैफिक अव्यवस्था के रूप में आमजन को भुगतना पड़ रहा है। यह मामला है नगर निगम कोटा उत्तर  में पुरानी सब्जीमंडी क्षेत्र का। वार्ड 5 में पुराने मिनी बस स्टैंड से लेकर जे.पी. सर्किल और उपभोक्ता भंडार से लेकर आस-पास के क्षेत्र  में  दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन तक,मिनी बसों से लेकर रिक् शे तक और फल के ठेलों से लेकर फुटकर सामान बेचने वालों तक का जमघट लगा रहता है। जिससे सुबह से रात तक इस क्षेत्र में ऐसी हालत रहती  है कि चार पहिया वाहन तो आसानी से निकल ही नहीं पाता। जबकि दो पहिया वाहन चालकों तक को दिन के समय में कई बार रैंग-रैंग कर निकलना पड़ता है। एक तरफ तो सड़क के दोनों तरफ वाहनों का जमघट और दूसरी तरफ दुकानों का सामान सड़क सीमा में रखा होने से चारों तरफ अव्यवस्था का आलम बना हुआ है।

सामुदायिक भवन के बेसमेंट  की पार्किंग
पुरानी सब्जीमंडी में ही मेन रोड पर वाल्मीकि समाज का सामुदायिक भवन बना हुआ है।इस भवन का निर्माण तत्कालीन स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के समय में कराया गया था। इस सामुदायिक भवन में विवाह समारोह व अन्य आयोजन होते रहे है। उन आयोजनों केदौरान आने वाले लोगों के वाहन भी सड़क पर ही खड़े हो रहे है। जबकि सामुदायिक भवन के बेसमेंट में पार्किंग की जगह बनी हुई है। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों की अनदेखी के कारण इस बेसमेंट पार्किंग की दुर्दशा हो रही है।यहां आस-पास के लोगों ने कब्जा किया हुआ है। सूअर व अन्य आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा हुआ है। रात को अंधेरा होने से असामाजिक तत्वों का बसेरा रहता  है। जिससे यहां गंदगी, दुर्गंध व अतिक्रमण बना हुआ है।

अतिक्रमण की भरमार
इस सामुदायिक भवन की चार दीवारी के सहारे अतिक्रमण की भरमार हो गई है। लोगों ने थड़ियां लगा लगी ली है। जिससे सामुदायिक भवन का शो तो खराब हो ही रहा है। साथ ही बेसमेंट पार्किंग के गेट के सामने तक वाहन खड़े होने से वह नजर नहीं आता। जिससे उनकी आड़ में कई गलत काम तक हो रहे है। यहां तक कि सामुदायिक भवन के सामने संकरी गली में कई दुकानों को तोड़कर उनके स्थान पर रास्ते को चौड़ा किया गया था। लेकिन वहां भी वाहन खड़े होने से वह रास्ता भी सिकुड़ गया है।

पानी सूखा लेकिन उपयोग नहीं
बेसमेंट पार्किंग में पहले काफी समय तक सीपेज का पानी भरा हुआ था।जिसे कई बार तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वह कम नहीं हो रहा था। जिससे उसका उपयोग नहीं हो पा रहा था। लेकिन वर्तमान में बेसमेंट पार्किंग का पानी पूरी तरह से सूख चुका है। उसके बाद भी उसका उपयोग पार्किंग में नहीं किया जा रहा है। जबकि इस पार्किंग स्थल के होते हुए भी सड़क पर वाहन खड़े करने पड़ रहे है। जिससे  ट्रैफिक जाम व अव्यवस्था का सामना आमजन को ही भुगतना पड़ रहा है। जबकि स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यदि बेसमेंट पार्किंग को शुरु कर दिया जाए तो कम से कम दुकानदार तो अपने वाहन यहां खड़े कर सकते है। दुकानदार ’यादा समय दुकान पर रहते है।जबकि ग्राहक तो कुछ ही देर के लिए आते है। बेसमेंट पार्किंग शुरु होने से पार्किंग की समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकता है।

इनका कहना
सामुदायिक भवन की बेसमेंट पार्किंग में पहले सीपेज का पानी भरा हुआ था। तत्कालीन स्रायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के समय में इसे नगर विकास न्यास के माध्यम से सही कराया गया था। लेकिन यहां न तो चौकीदार की व्यवस्था है और न ही कोई व्यवस्था। इस बेसमेंट पार्किंग को चालू करवाने व चौकीदार लगवाने के लिए महापौर व आयुक्त को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। यदि यहां पार्किंग शुरु कर दी जाए तो पुरानी सब्जीमंडी क्षेत्र के ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार होसकता है।
-रफीक अहमद, पार्षद वार्ड 5़, नगर निगम कोटा उत्तर

दो दिन पहले ही निगम के अधिकारियों की बैठक की थी। जिसमें कोटा उत्तर क्षेत्र में पार्किंग में सुधार के लिएजगह की तलाश की जा रही है। सामुदायिक भवन की पार्किंग को भी देखा जाएगा। यदि वह उचित स्थान लगता है तो उसे सही करवाकर उसका उपयोग पार्किंग के रूप मेंकरने का पूरा प्रयास करेंगे।
-अशोक त्यागी, आयुक्त  नगर निगम कोटा उत्तर

आखिर कब मिलेगी अवैध पार्किंग से निजात
कोटा । कोटा शहर में सड़कों को ट्रैफिक सिग्नल से तो मुक्ति मिल गई है, लेकिन सड़कों पर होने वाले जाम से अभी तक मुक्ति नहीं मिल पाई है। शहर की लगभग हर सड़क पर रोजना हजारों वाहन अवैध रूप से खड़े रहते हैं। जिसके चलते शहर की सबसे व्यस्तम और प्रमुख सड़कें भी जाम के बोझ तले दबी रहती हैं। वहीं रात के समय तो सह स्थिति अधिक खराब हो जाती है, जहां कई मीटर लंबा जाम लग जाता है। इतना ही नहीं लोग तो इतने बेखौफ हो चुके हैं कि पार्किंग निषेद्ध के बोर्ड के नीचे ही वाहन खड़ा कर देते हैं।

सबसे ज्यादा जाम छावनी, पुरानी सब्जीमंडी और एयरोड्राम में
शहर की लगभग हर सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े रहते हैं, जिसमें लोगों के पैदल चलने वाली फुटपाथ तक शामिल है। शहर के सबसे व्यस्तम इलाके छावनी, पुरानी सब्जीमंडी और एयरोड्राम सर्कल पर अवैध पार्किंग की हालत इतनी बदतर है कि लोग वाहनों को आड़े तिरछे जैसे जगह मिलती है खड़े कर देते हैं। जबकि इन मार्गों से हर दिन हजारों वाहनों का निकलना होता है जहां छोटी सी गलती से बड़ा जाम लग जाता है। पुरानी सब्जीमंडी इलाके में लोग वाहनों को सड़क के बीच में खड़ा कर जाते हैं जो सड़क की चौड़ाई को कम कर देता है।

हर दिन होती हैं दुर्घटनाएं, फिर भी वही हालात
शहर में हर दिन किसी ना किसी इलाके से इन वाहनों के कारण छोटे मोटे हादसे होते रहते हैं। कई बार इनके चलते बड़े हादसे भी हो जाते हैं। लेकिन इन वाहनों का अवैध रूप से खड़ा होना नहीं रुक पा रहा है। वहीं यातायात पुलिस की ओर से इन वाहनों के विरूद्ध कारवाई की जाती है लेकिन सख्त एक्शन नहीं होने के कारण वाहन मालिकों का हौसला बढ़ता जा रहा है।

इनका कहना है
अवैध पार्किंग वालों के खिलाफ लगातार कारवाई की जा रही है, हर दिन सैंकड़ों वाहनों के चालान बनाए जाते हैं। जहां भी अवैध पार्किंग हो रही है वहां अभियान चलाकर कारवाई करेंगे।
-पूरण सिंह मीणा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, कोटा

लोगों का कहना है
शहर में जगह जगह अवैध पार्किंग होने लगी है जो पिछले कुछ सालों में बढ़ने लगी है। इसके कारण वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी होती है। कई बार तो सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है।
-सुरेश शर्मा, आर के पुरम

सबसे ज्यादा अवैध पार्किंग एयरोड्राम, छावनी और पुरानी सब्जीमंडी में होता है, जहां आॅटो, कार वाले अपने वाहनों को यूं ही खुला छोड़ जाते हैं या खड़े कर देते हैं। जिससे जाम तो लगता ही है कई बाद दुर्घटना भी हो जाती है।
-शशि शेखर, छावनी

यातायात पुलिस को सड़कों पर होने वाली अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों में जागरूकता लानी चाहिए। क्योंकि इनसे सड़कों की चौड़ाई भी कम होती है, और आवाजाही में भी समस्या होती है। सिग्नल फ्री शहर होने के बावजूद इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
-विजय सामरिया, रायपुरा

लोगों में सिविक समझ की बहुत कमी है, जहां जगह दिखती है वहीं वाहन खड़ा कर देते हैं। यातायात पुलिस को इसके लिए सख्त कदम उठाने चाहिए तभी इसका समाधान निकल सकता है।
-सतीश कुमार, नयापुरा

अभेड़ा में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली
कोटा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नांता स्थित अभेड़ा महल घूमने आए पर्यटकों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की गई। यहां कार पार्किंग करने के 25 रुपए वसूले गए। जबकि, कार का किराया केडीए द्वारा मात्र 10 रुपए तय किया गया है। इसके बावजूद अधिक राशि लिए जाने  से खफा पर्यटकों ने नवज्योति से शिकायत की। सबूत के रूप में पर्चियां भी सौंपी है। दरअसल, गुरुवार को छुट्टी का दिन होने से बड़ी संख्या में पर्यटक परिवार संग अभेड़ा महल पहुंचे थे। यहां टिकट काउंटर पर बैठे ठेकेदार के कार्मिकों ने चार पहिया वाहनों की पार्किंग की पर्चियां थमा कार सवारों से भी 25 रुपए वसूल लिए। लोगों ने वहां बोर्ड पर लिखे जेईएन को फोन कर मामले की शिकायत की।

दीवारों पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं
अभेड़ा महल की दीवारों पर पूर्व में रेट लिस्ट चस्पा रहती थी। जिससे लोगों को एंट्री से पहले ही टिकट दरों की जानकारी मिल जाती थी लेकिन शुक्रवार दोपहर तक यहां रेट लिस्ट चस्पा नहीं थी। नतीजन, पादर्शिता के अभाव में टिकट दरों में मनमजी का खेल किए जाने की संभावना बनी रहती है।

एक्सईएन के नम्बर में भी गड़बड़ी
पर्यटकों ने नवज्योति को बताया कि महल के एंट्री गेट के बाहर केडीए के तीन अधिकारियों के नम्बर लिखे हैं। जिसमें जेईएन व एईएन के मोबाइल नम्बर तो सही हैं लेकिन एक्सीईएन के नम्बर में पीछे के पांच डिजिट में दो नंबर आगे-पीछे कर रखे हैं। ऐसे फोन लगाने पर नम्बर गलत आता है। नवज्योति ने मामले की सत्यता जांची तो शिकायत सही पाई गई।

यह है मामला
केडीए द्वारा अभेड़ा महल का संचालन ठेका फर्म के माध्यम से किया जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए टिकट दरें निर्धारित की गई हैं। महल आने वाले पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 10 रुपए है। वहीं, पार्किंग शुल्क वाहनों की अलग-अलग कैटेगिरी के अनुसार निर्धारित है। यहां बाइक पार्किंग के 5 रुपए व  चार पहिया वाहनों में कार, जीप, आॅटो के 10 रुपए तथा ट्रक, बस और ट्रैक्टर के 25 रुपए किराया निर्धारित है। ऐसे में 15 अगस्त को महल देखने आए कार सवार पर्यटकों को चार पहिया वाहन पार्किंग की पर्ची थमा 25 रुपए वसूल लिए। जबकि, चार पहिया वाहनों की श्रेणी में कार से बसें तक आती हैं और दोनों तरह के वाहनों का पार्किंग किराया भी अलग-अलग है। यहां ठेकेदार द्वारा वाहन पार्किंग किराए की पर्ची में वाहनों की श्रेणी का  जिक्र नहीं किया गया। जिसका फायदा उठाकर कार्मिकों ने कार का किराया भी हैवी वाहनों का वसूल लिया।

पर्यटक बोले-कार के 10 की जगह 25 वसूले
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दोपहर 2.30 बजे अभेड़ा महल गए थे। यहां टिकट काटने वालों ने कार पार्किंग का किराया 25 रुपए वसूला। जबकि, शुल्क 10 रुपए निर्धारित है। इसका विरोध भी किया लेकिन उन्होंने नहीं माना। ऐसे में मजबूरी में जो शुल्क मांगा वो देना पड़ा।
- अनिल कुमार प्रजापति, पर्यटक

मैं परिवार के साथ महल गया था। जहां पार्किंग में कार के 25 रुपए ही वसूले, जो सरासर अवैध वसूली थी। इसकी शिकायत के लिए वहां बोर्ड पर लिखे एक्सईएन को फोन किया तो नम्बर गलत बताया गया।
- हिमांशु कुमार, पर्यटक

दोस्तों के साथ मैं दोपहर को महल घूमने गया था। यहां हम से कार का किराया 25 रुपए वसूला गया। जबकि, यह किराया बस, ट्रैक्टर व ट्रक का होता है। कार, जीप व आॅटो का शुल्क 10 रुपए ही है। टिकट पर सिर्फ चार पहिया वाहन ही लिखा है। पर्ची में वाहनों की श्रेणी न लिखकर हल्के और भारी चार पहिया वाहनों को एक ही श्रेणी में शामिल कर अवैध वसूली को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत जेईएन से भी की थी। लेकिन, कुछ नहीं हुआ।
- रिंकू मेहता, पर्यटक

इनका कहना है
कॉन्ट्रेट में 15 अगस्त को अभेड़ा महल नि:शुल्क रखे जाने  को लेकर लिखा हुआ नहीं है। लेकिन, दीपावली व होली को नि:शुल्क रखने का जरूर लिखा है। वाहनों की पार्किंग का अधिक शुल्क लिए जाने का मामला गुरुवार को जानकारी में आ गया था। जिस पर शुक्रवार को एईएन को भेज पर्ची देखी तो सही थी। हालांकि, मामला  दिखवाकर जांच करवाएंगे।  वहीं, बोर्ड पर लिखे मेरे नम्बर सही करवाने व पेंटर भेजकर रेट लिस्ट चस्पा करवाने के निर्देश दे दिए हैं।
- अंकित अग्रवाल, एक्सईएन केडीए

यहां पार्किंग का तीन तरह का शुल्क होता है। बाइक के 5, कार का 10 तथा हैवी वाहन का 25 रुपए निर्धारित है। कार के हमने 10 रुपए ही किराया लिया है। इन पर्चियों में साफ तौर पर कार लिखा है। हालांकि, चार पहिया वाहन वाली डायरी गलत छप गई, जिसे सही करवाया जा रहा है। इसमें चार पहिया वाहन की जगह बस,ट्रैक्टर व बड़े वाहन लिखवाया जाना था, जिसे सही करवाने भेज दिया है। यह सुधार वाली बात है। हमने टेंडर लेने के पहले दिन ही महल की सफाई  करवाई, रंगाई-पुताई करवाने के साथ राजसी वैभव को प्रदर्शित करती सैनिकों की पेंटिंग्स भी नई बनवाई। अभी टेंडर लिए 15 दिन ही हुए हैं, हम लगातार सुधार कर रहे हैं।
- शिव शर्मा, संवेदक अभेड़ा महल

सावधान : न्यूट्रल में न करें गाड़ी पार्क, हो सकते हैं हादसे के शिकार
कोटा। कार पार्किंग करते समय सतर्कता बरना बेहद जरूरी है। जरा सी लापरवाही से हादसे के शिकार हो सकते हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार सुबह वल्लभबाड़ी  कॉलोनी में सामने आया। यहां एक कार सवार ने अपनी गाड़ी न्यूट्रल में खड़ी कर दी, जो थोड़ी ही देर में कार पीछे की ओर लुढ़कती हुई गहरे गड्ढ़े में गिर गई। जिसे बाद में क्रेन की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। गनीमत रही की घटना के वक्त कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, नहीं तो हादसा हो सकता था।

6 से 7 फीट गड्ढ़े में लुढ़की
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार मालिक गिर्राज किशोर मित्तल गुरुवार सुबह  वल्लभबाड़ी कॉलोनी में अपने परिचित से मिलने आए थे। वह गाड़ी को रोड किनारे न्यूट्रल में ही खड़ी कर चले गए। इसके बाद 9.30 बजे करीब कार पीछे की ओर लुढ़कती हुई 6 से 7 फीट चौड़े और 4 फीट  गहरे गड्ढ़े में गिर गई। कॉलोनीवासियों की सूचना पर कार मालिक ने क्रेन मौके पर बुलाकर कार को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान कॉलोनी में लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार को गड्ढ़े से बाहर निकाला जा सका।

कार के आगे-पीछे कोई नहीं होने से टला हादसा
वाहन मालिक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही की घटना के वक्त कार के आगे-पीछे कोई बच्चे व बुजुर्ग नहीं थे, नहीं तो गाड़ी के चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था।

एक युवक की हो चुकी है मौत
जानकारी के अनुसार उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष एक कार चालक ने नहर के ढलान पर न्यूट्रल में गाड़ी खड़ी कर दी थी। कार में तीन युवक सवार थे, जो शराब के नशे में हैंडब्रेक  लगाना भूल गए। नतीजन, कार आगे की ओर लुढ़कती हुई नहर में  जा गिरी। जिससे कार में पानी भरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। यदि, युवकों ने हैंडब्रेक लगाया होता या फर्स्ट गियर में भी खड़ी की होती तो गाड़ी लुढकती नहीं और हादसा होने से टल सकता था।

एक्सपर्ट व्यू: जहीर अहमद, आॅटो मोबाइल विशेषज्ञ
वाहन पार्किंग करते समय जगह का चुनाव करना महत्वपूर्ण होता है। यदि, वाहन ढलान वाली जगह पर पार्क करना पड़े तो सबसे पहले गाड़ी को फर्स्ट गियर में डाले, इसके बाद हैंडब्रेक लगाकर रखें। साथ ही अगले टायर को सीधे की जगह तिरछा करके रखा जाना चाहिए। ताकि, किसी भी कारण से गाड़ी लुढ़के तो सीधी आगे-या पीछे न जाकर उसी जगह घुमकर रुक जाएगी।

पार्किंग के बावजूद सड़क पर खड़े हो रहे वाहन
कोटा। शहर में विकास व विस्तार के साथ ही यहां वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उनमें भी चार पहिया वाहनों की संख्या अधिक है। लेकिन सड़क पर वाहन खड़े करने की जगह तक नहीं है। सर्किट हाउस रोड पर पार्किंग होने के बाद भी सड़क के दोनों तरफ खड़े हो रहे वाहनों से दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। वैसे तो शहर में अधिकतर जगह पर वाहन सड़क किनारे ही खड़े हो रहे हैं। दो पहिया वाहनों की तुलना में चार पहिया वाहनों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। शहर में ये वाहन लाखों की संख्या में है। चाहे होटल हो या मॉल, शोरूम हो या निजी संस्थान। बैंक हो या मार्केट सभी जगह पर यही स्थिति है। सबसे खराब स्थिति तो शहर के वीआईपी क्षेत्र सर्किट हाउस रोड की है। यहां अदालत व सर्किट हाउस है। साथ ही कलेक्ट्रेट भी है। जहां अधिकारियों से लेकर मंत्री व वीआईपी लोगों का आवागमन लगा ही रहता है। उस सर्किट हाउस रोड की हालत इतनी अधिक खराब है कि वहां सड़क के दोनों तरफ दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। जिससे काफी चौड़ी होने के बाद भी यह सड़क संकरी हो जाती है। ऐसे में दिन के समय तो यहां से बड़े वाहन या दोनों तरफ से एक साथ वाहन तक नहीं निकल पाते। जबकि वीआईवी मूमेंट के दौरान वहां सड़क पर एक भी वाहन नजर नहीं आता।

पार्किंग बनाई फिर भी हालत में सुधार नहीं
अदालत में आने वाले वकीलों व पक्षकारों के अलावा आमजन के वाहनों की अधिक संख्या को देखते हुए ही कांग्रेस सरकार के समय में नगर विकास न्यास की ओर से डॉक्टरों के खाली  क्वार्टर की जगह पर पार्किंग बनाई गई है। सर्किट हाउस मोड से लेकर कलेक्ट्री चौराहे तक लम्बी-चौड़ी पार्किंग बनाई गई थी। जिससे यहां आने वाले वाहन खड़े हो सके। उस पार्किंग में वाहन खड़े होने के बाद भी सड़क के दोनों तरफ वाहनों का अम्बार लगा हुआ है। जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। पार्किंग में वकीलों व अदालत से संबंधित कर्मचारियों के वाहनों का कोई शुल्क नहीं लगता। आमजन व बाहर से आने वाले अन्य वाहनों से ही पार्किंग शुल्क वसूल किया जा रहा है।

वकीलों व पक्षकारों के वाहन अधिक
सर्किट हाउस रोड पर दिन के समय अधिकतर वाहन वकीलों और पक्षकारों के खड़े हो रहे हैं। हालांकि पक्षकार तो कुछ समय बाद चले जाते हैं लेकिन वकील अदालत के समय समय में वहीं रहते हैं। जिससे उनके वाहन सबसे अधिक समय तक खड़े रहते हैं। वाहनों की संख्या अधिक होने से जिसे जहां जगह मिल रही है वह वहीं वाहन खड़ा करके चला जाता है। जिससे ट्रैफिक में अधिक बाधा उत्पन्न हो रही है।

अदालत परिसर व निजी स्कूल तक में वाहन
अदालत व कलक्ट्री में आने वाले लोगों के वाहन सर्किट हाउस रोड पर ही नहीं अदालत परिसर, उसके पास निजी स्कूल परिसर, सर्किट हाउस के अंदर, कलक्ट्रेट के अंदर व राज भवन रोड तक खड़े हो रहे हैं। हालांकि अदालत व कलेक्ट्री चौराहा वीआईपी  क्षेत्र होने से नो पार्किग जोन है। यहां जगह-जगह पर नो पार्किंग के बोर्ड भी लगे हुए हैं। उसके बाद भी यहां दिनभर वाहन सड़क किनारे ही खड़े हो रहे हैं। हालांकि कई बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मी नो पार्किंग से वाहन उठाकर ले भी जाते हैं।

वाहन अधिक होने से जगह ही नहीं
अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट मनोजपुरी का कहना है कि अदालत में वकीलों व पक्षकारों की संख्या बढ़ने से यहां आने वाले वाहनों की संख्या भी काफी अधिक हो गई है। ऐसे में निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े करने की जगह ही नहीं रहती। जबकि अदालत के पास निजी स्कूल परिसर को भी वाहन पार्किंग के काम लिया जा रहा है। लेकिन कई लोग दूर जाने की जगह नजदीक में ही सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। इसके लिए कई बार व्यवस्था बनाई जा चुकी है। लेकिन फिर भी यह समस्या है। ट्रैफिक पुलिस वालों को इस पर ध्यान देना चाहिए। इधर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्था बनाने के लिए वहां ट्रैफिक के जवान तैनात किए हुए हैं। पुलिस की टोइंग वाहन घूमती रहती है। नो पार्किंग में वाहन खड़े होने पर उन्हें उठाते भी है।

कार्यालय की दशा सुधरी, पार्किंग की नहीं
कोटा। शहर में वाहनों को खड़ा करने की जगह नहीं होने से पार्किंग की समस्या आम है। उसी तरह की समस्या दोस्तपुरा स्थित डीआईजी स्टाम्प कार्यालय के सामने हो रही है। इस कार्यालय की बरसों बाद दशा तो सुधर गई है लेकिन अभी भी पार्किंग व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। कलक्ट्रेट के पीछे दोस्तपुरा में उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यालय है। यहां उनके अलावा उप पंजीयक प्रथम का भी कार्यालय संचालित है। ऐसे में इस कार्यालय में रोजना बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्री के लिए आ रहे हैं। उन लोगों के बैठने के साथही अन्य व्यवस्थाओं में  तो सुधार कर दिया। लेकिन उन लोगों के वाहनों को अभी भी कार्यालय के बाहर मेन रोड पर ही खड़ा किया जा रहा है। कार्यालय की रोड संकरी होने व एक तरफ कार्यालय तो दूसरी तरफ दुकानें, मकान व थड़ियां लगी होने से यहां सड़क पर पहले से ही जगह कम है। उसके बाद वहां आने वाले लोगों के दो पहिया व चार पहिया वाहन भी खड़े हो रहे हैं। जिससे कई बार तो हालत इतनी खराब हो जाती है कि यहां दो दो पहिया वाहन भी नहीं निकल पाता है। जिससे वहां रहने वाले लोगों और उस रास्ते से दोस्तपुरा समेत अन्य जगह पर जाने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पार्किंग के लिए जगह, फिर भी सड़क पर वाहन
डीआईजी स्टाम्प कार्यालय के विस्तार के साथ ही वाहनों को खड़ा करने के लिए कार्यालय के पास के खाली मकान की जगह को लिया गया है। हालांकि वह जगह कम है लेकिन दो पहिया वाहन खड़े हो सकते है। उसके बाद भी वह जगह तो खाली पड़ी है और अधिकतर वाहन मेन रोड पर ही खड़ी हो रहे हैं।

रोजाना 700 से अधिक लोग आ रहे
जानकारी के अनुसार कार्यालय में रोजाना करीब 700 से अधिक लोग आते हैं। ऐसे में उनके वाहन खड़े होते हैं। अधिकतर लोग कारों से ही आते हैं। सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा आमजन के वाहन व स्थानीय लोगों और दुकानदारों के वाहन भी वहीं खड़े हो रहे हैं। जिससे समस्या अधिक हो रही है।

यह थी स्थिति
यहां पहले डीआईजी स्टाम्प के अलावा उप पंजीयक प्रथम का ही कार्यालय था। उप पंजीयक द्वितीय का कार्यालय कलक्ट्रेट परिसर में पुलिस चौकी के पीछे था। लेकिन बाद में उसे भी डीआईजी स्टाम्प कार्यालय में ही शिफ्ट कर दिया था। जिससे वहां रजिस्ट्री करवाने आने वालों की संख्या अधिक हो गई थी। जगह की कमी और बैठने की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

कार्यालय विस्तार, उप पंजीयक कार्यालय शिफ्ट
तत्कालीन डीआईजी स्टाम्प बी.के. तिवारी के कार्यकाल में कार्यालय के विस्तार का काम शुरू हुआ। यहां खाली जगह पर आगे की तरफ लोगों के बैठने के लिए हॉल बनाया गया। डीआईजी स्टाम्प का कक्ष पहले नीचे था उसे ऊपर शिफ्ट किया गया। साथ ही पुराने कार्यालय को बाहर से भी नया लुक दिया गया। कार्यालय की दशा सुधरी तो यहां से उप पंजीयक द्वितीय के कार्यालय को सीएडी रोड स्थित नगर विकास न्यास कार्यालय में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि कार्यायल शिफ्ट करने का वकीलों ने विरोध भी किया था लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।

दिन के समय निकलने की जगह तक नहीं बचती
दोस्तपुरा निवासी राजेश नागर का कहना है दिन के समय कार्यालय के बाहर अस्त-व्यस्त वाहन  खड़े रहते है। ऐसे में वहां से निकलने का रास्ता तक नहीं मिलता।  सिविल लाइंस निवासी रजनीश सेन का कहना है कि डीआईजी स्टाम्प कार्यालय में रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं। उनके वाहन भी रोड पर ही खड़े हो रहे हैं। जिससे वहां दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। पैदल निकलना ही मुश्किल होता है कार से निकलने के लिए तो वाहनों को हटवाना पड़ता है। काफी परेशानी आती है।

इनका कहना है
कार्यालय में आने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था तो सुधर गई है। अब उन्हें धूप व बरसात में खड़े नहीं रहना पड़ता। आराम से बैठकर रजिस्ट्री संबंधी काम करते हैं। पार्किंग के लिए भी पास की जगह ली हुई है। वहां वाहन खड़े करने के लिए कई बार पाबंद कर दिया। लेकिन रोजाना करीेब 150 रजिस्ट्री हो रही है। हर रजिस्ट्री में एक बार में 5 व्यक्ति आते हैं। ऐसे में कई लोग सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। जिससे समस्या रहती है। वाहनों को व्यवस्थित व पार्किंग में खड़े करने के लिए फिर से पाबंद किया जाएगा।
- कमल कुमार मीणा, उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक