sit-in - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नरेगा संविदा कार्मिकों का ऐलान: उदयपुर में चिंतन शिविर के बाहर करेंगे धरना प्रदर्शन
जयपुर। नियमितीकरण की मांग को लेकर 4 मई से हड़ताल कर रहे नरेगा संविदा कार्मिकों ने कांग्रेस के उदयपुर चिंतन शिविर में पहुंच कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

महात्मा गांधी नरेगा लेखा कार्मिक संघ राजस्थान के महासचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ, राजस्थान 04 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। राजस्थान के प्रत्येक ब्लॉक पर महात्मा गांधी नरेगा के समस्त कैडर नियमितिकरण को लेकर  अनिश्चितकालीन धरने प्रदर्शन किया जा रहे हैं। सरकार ने यदि मांग नहीं मानी तो मनरेगा संविदा कार्मिक चिंतन शिविर में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के समक्ष अपना विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगे रखेंगे। वहां 13 मई से 15  मई तक उदयपुर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बावजूद भी यदि राजस्थान सरकार नरेगा कार्मिकों की मांग नहीं मानी तो 31 मई को सम्पूर्ण राजस्थान में नरेगा के समस्त संविदा कार्मिक मुख्यमंत्री को सामुहिक इस्तीफे प्रस्तुत करेंगे।

कांग्रेसी पार्षदों ने जलदाय विभाग कार्यालय पर दिया धरना
कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण के छावनी रामचंद्रपुरा क्षेत्र में पानी की किल्लत से परेशान स्थानीय लोगों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर कांग्रेस के पार्षद सोमवार को जलदाय विभाग कार्यालय में धरने पर बैठ गए । पार्षद देवेश तिवारी, इसरार मोहम्मद ,ऐश्वर्या ,संगीत, शिवांगिनी सोनी समेत कई पार्षद शॉपिंग सेंटर स्थित जलदाय विभाग कार्यालय में पानी की टंकी के कक्ष में धरने पर बैठे। पार्षद देवेश तिवारी ने बताया कि छावनी रामचंद्रपुरा में पिछले 6 महीने से पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है । वहां पुरानी पाइप लाइन होने से आए दिन क्षतिग्रस्त हो रही है जिससे पर्याप्त दबाव से स्थानीय लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पिछले 20 दिन से अधिक समस्या हो रही है लोगों को पीने के पानी के लिए काफी दूर राधा कृष्ण मंदिर के हैंडपंप बोरिंग से पानी भरकर लाना पड़ रहा है, जबकि नहाने के लिए लोगों को नहर पर जाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है । उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग को पूर्व में कई बार अवगत करा चुके हैं ,लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है ।

इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस के छावनी क्षेत्र से पार्षद शॉपिंग सेंटर स्थित जलदाय विभाग कार्यालय के कक्ष में धरने पर बैठे हैं । वहां अधिशासी अभियंता भारत भूषण मिगलानी भी पहुंचे । पार्षदों ने अधिशासी अभियंता से कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे । इधर मिगलानी ने बताया कि क्षेत्र की समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।

लेखाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
कोटा। राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवा संवर्ग की वेतन विसंगति के निवारण एवं अनुभव में शिथिलता चाहने के लिए जिले के लेखाधिकारी एवं लेखाकर्मियों ने शुक्रवार को सामूहिक अवकाश पर रहकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। एसोसिएशन के जिला मंत्री एवं प्रदेश उपसंयोजक मनोज जैन चतर ने बताया कि लेखा अधिकारी एवं लेखाकर्मी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर काफी लम्बे समय से संघर्षरत हैं । लेकिन राज्य सरकार द्वारा अभी तक मांगों पर ध्यान ना दिये जाने की वजह से लेखाकर्मियों में भारी रोष है। अपनी मांगों के संबंध में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर महेन्द्र लोढ़ा को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के मीड़िया प्रभारी देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष अजीत सक्सेना, जिला संयोजक बृजेश विजयवर्गीय, जिला समन्वयक गिरधारीलाल गुप्ता, सहसंयोजक दीपक बाथरा एवं संदीप मीणा शामिल रहे। धरनास्थल पर लेखाकर्मियों को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल एवं प्रदेश सरंक्षक दिनेश जैन ने संबोधित किया। कर्मचारियों के कई संगठनों ने लेखाकर्मियों की मांगों का समर्थन किया।

निगम हैरिटेज के निर्दलीय पार्षद बैठे धरने पर, कमेटियों के गठन की मांग को लेकर बढ़ाया सियासी पारा
जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज में कमेटियों का गठन नहीं करने पर 8 निर्दलीय पार्षद हेरिटेज मुख्यालय धरने पर बैठ गए हैं। निर्दलीय पार्षद मोहम्मद जकरिया ने कहा कि निगम हेरिटेज के बोर्ड को बने हुए 1 साल से अधिक समय हो गया लेकिन अभी तक कमेटियों का गठन नहीं किया गया है जबकि निगम के बोर्ड के गठन में निर्दलीय पार्षदों की बड़ी भूमिका है। कांग्रेस जब अल्पमत में थी, तो उन्होंने निर्दलीयों का सहारा लिया और भरोसा दिलाया कि उनको कमेटियों का चेयरमैन बना दिया जाएगा। इस संबंध में विधायक अमीन कागजी और महेश जोशी इसकी मांग कर चुके हैं। लेकिन कमेटियों का गठन नहीं किया जा रहा है। यदि जल्द कमेटियों का गठन नहीं किया गया तो समर्थन वापस लिया जाएगा और बोर्ड अल्पमत में आ जाएगा।

BJP का नगर निगम सिविल लाइन जोन पर धरना
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी की लीडरशिप में सोमवार को सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन जोन कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने में भाजपा के मंडल अध्यक्ष, स्थानीय पदाधिकारी, पार्षद सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। धरना दिवाली पर सफाई की व्यवस्था नहीं होने, सड़कों से कचरा नहीं उठाने, नालियों की सफाई नहीं होने, सड़कों पर लाइट की सारी व्यवस्था नहीं होने, पट्टोके वितरण और कच्ची बस्तियों के नियमन नहीं होली के खिलाफ दिया गया।