drive - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : छात्रावास व स्कूल क्षेत्र में चला सफाई अभियान
रावतभाटा । वनवासी परिषद छात्रावास और आदर्श विद्या मंदिर क्षेत्र में दूषित पानी व फैली गंदगी को लेकर दैनिक नवज्योति की ग्राउंड रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। खबर प्रसारित होते ही नगर पालिका ने चारभुजा क्षेत्र, बप्पा रावल आश्रम छात्रावास और आदर्श विद्या मंदिर स्कूल मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाकर नालियों और सड़कों की सफाई करवाई। अभियान के दौरान मुख्य सड़क और नालियों में जमा गंदगी हटाई गई तथा रुके हुए पानी की निकासी करवाई गई। लंबे समय से बनी समस्या के समाधान के लिए सफाई कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया गया। विशेष सफाई अभियान में सेक्टर जमादार शिवचरण, चैनल अर्जुन कुमार और स्वच्छता मित्र मौजूद रहे। । गौरतलब है कि छात्रावास और विद्यालय परिसर में रहने वाले करीब 350 बच्चों को पिछले कई दिनों से दूषित पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों में पेट दर्द, उल्टी, दस्त और डायरिया जैसी शिकायतें सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए थे।

यी जल निकासी व्यवस्था बेहद जरूरी
संस्था प्रधान ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से बच्चों को दूषित पानी की समस्या झेलनी पड़ रही थी। कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। अब सफाई अभियान शुरू होने से स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है। छात्रावास प्रभारी ने कहा कि परिसर के आसपास लंबे समय से गंदगी और रुका हुआ पानी बड़ी समस्या बना हुआ था। सफाई से कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन स्वच्छ पेयजल और स्थायी जल निकासी व्यवस्था बेहद जरूरी है।

नाली के बीचों-बीच स्थित बोरिंग बनी समस्या
विद्यार्थी प्रमुख ने बताया कि छात्र काफी दिनों से परेशानी झेल रहे थे। अब सफाई कार्य शुरू होने से राहत महसूस हो रही है। उन्होंने मांग की कि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा नहीं होनी चाहिए। वहीं सफाई कर्मचारी ने बताया कि क्षेत्र में बनी बोरिंग नाली के बीचों-बीच स्थित है, ग्रामीण टोज़गार की नई गारंटी जिससे समस्या और बढ़ रही है। हालांकि सफाई से जुड़े अन्य कार्य पूरे कर दिए गए हैं।

पालिका द्वारा प्रतिदिन दो पारियों में सफाई कार्य कराया जाता है। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। हमारे ओर से आमजन से भी नालियों में कचरा नहीं डालने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है।
- नरपत सिंह, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका,रावतभाटा

#Draft: Addकांग्रेस का सदस्यता अभियान: सीएम अशोक गहलोत ने फॉर्म भरकर की अभियान की शुरुआत:पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने किया सदस्यता का अनुमोदन Your Title
जयपुर। कांग्रेस मुख्यालय पर सोमवार को सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने सदस्यता अभियान की जानकारी भी दी।

पीसीसी में सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, भजनलाल जाटव सहित कई विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पीसीसी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा मीडिया से रूबरू हुए। गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि आज का कार्यक्रम पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। सदस्य्ता अभियान 31 मार्च तक चलेगा। जनजागरण अभियान को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। हमारा लक्ष्य 50 लाख सदस्य बनाने का है। हमारी सरकार 3 साल से अच्छा काम कर रही। इसे लेकर लोगों में उत्साह है।
केंद्र की सरकार ने हमें कई सारे मुद्दे दे दिए। महंगाई, बेरोजगारी, लोकतंत्र की हत्या जैसे मुद्दे हैं। संगठन और सत्ता के समन्वय के साथ लोगों के दुख दर्द हरने का काम करेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी ने सभी प्रदेशाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि हमें जन-जन तक पहुंचना हैं। जो ताकते सत्ता में काबिज हो चुकी हैं वो फासिस्ट ताकते हैं। धर्म के नाम पर सत्ता में आये। आग लगाना बेहद आसान काम है। आजादी के बाद पहली बार ऐसा महौल बना है। लोकतंत्र , संविधान, और देश खतरे में है। यह हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि ऐसी ताकतों को पहचाने। कांग्रेस ने भी 70 साल राज किया है। पूर्व कैग विनोद राय को संजय निरुपम से माफी मांगनी पड़ी।इससे साफ हो गया कि उस समय भाजपा नेताओं ने किस तरह यूपीए सरकार  सरकार के साथ षड्यंत्र किया। झूठे तथ्यों के आधार पर भाजपा ने राजनीति की। जो वादे किए थे वो हवा हो गए। मीडिया दबाव में है। सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी, जुडिसरी पर इनका कंट्रोल हो गया।

हम चाहेंगे राजस्थान के घर-घर में संदेश पहुंचे। जीत हमेशा सत्य की होती है, आखिर में जीत सत्य की ही होगी। अंत मे  सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस का सदस्यता का फॉर्म भरा। उपचुनाव नतीजों को लेकर गहलोत ने कहा कि इनका सूपड़ा साफ हो जाएगा, दोनों सीटें हम जीतेंगे।