Hydrogen Train - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हरियाणा के जींद-सोनीपत रेलखंड पर दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, रेलवे ने दी डेमू ट्रेन चलाने की मंजूरी
सोनीपत। भारतीय रेलवे ने हरियाणा के जींद-सोनीपत रेलखंड पर 10 डिब्बों वाली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित डेमू ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड ने यह अनुमति कई तकनीकी और सुरक्षा शर्तों के साथ जारी की है। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। रेलवे के अनुसार यह ट्रेन हाइड्रोजन गैस से संचालित होगी, जिससे डीजल की खपत कम होने के साथ प्रदूषण में भी कमी आएगी। फिलहाल इसका संचालन केवल जींद-सोनीपत सेक्शन पर किया जाएगा। ट्रेन के रखरखाव की जिम्मेदारी दिल्ली के शकूरबस्ती डिपो को सौंपी गई है।
रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन के संचालन से पहले सभी सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होगा। जींद में हाइड्रोजन गैस भरने और स्टोर करने की सुविधा के लिए लाइसेंस जारी किया जा चुका है। इसके अलावा हाइड्रोजन प्लांट, ट्रेन सेट और बैटरी सिस्टम से जुड़ी सुरक्षा जांच रिपोर्ट में बताई गई सभी शर्तों को पूरा करना होगा। रेलवे ने हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग स्टेशन और ट्रेन संचालन से जुड़े कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की है। कर्मचारियों की क्षमता का प्रमाणन किया जाएगा। शुरुआती तीन महीनों तक ट्रेन के साथ प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ मौजूद रहेगा, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।

सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने कई अतिरिक्त निर्देश जारी किए हैं। इनमें हाइड्रोजन प्लांट की 24 घंटे निगरानी, सेंसर की नियमित सफाई, जरूरी स्पेयर पाट््र्स की उपलब्धता और पूरे परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। रेलवे ने भविष्य में ग्रीन हाइड्रोजन के वैकल्पिक स्रोत तलाशने के निर्देश भी दिए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश की पहली हाइड्रोजन डेमू ट्रेन हरियाणा को मिलने पर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की परियोजनाओं को देखते हुए यह हाइड्रोजन डेमू ट्रेन मील का पत्थर साबित होगी।