online transactions worth lakhs of rupees exposed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लाखों रुपए के ऑनलाइन लेन-देन का खुलासा : ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो बुकी गिरफ्तार, अन्य फरार
जयपुर। जयपुर पुलिस ने आईपीएल टी-20 मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल, एक लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण के अनुसार आईपीएल सीजन के दौरान चौमूं थाना पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में एक मकान से ऑनलाइन सट्टा संचालित किया है। जिस पर पुलिस ने टारगेट स्कूल के पास स्थित मकान पर दबिश दी और मौके से दो बुकी सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राहकों को जूम एप के माध्यम से आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करवाकर ऑनलाइन सट्टा खिलाते थे। आरोपी मैच के दौरान सेशन के हिसाब से दांव लगवाते थे और रकम का लेन-देन बैंक खातों व नकद माध्यम से किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में मखन लाल सैनी निवासी चौमूं और सुरेंद्र सैनी निवासी सीकर शामिल हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों बनवारी लाल मीणा और महेश सैनी की तलाश कर रही है।

तालकटोरा कॉलोनी में चल रहा था सट्टा, दो बुकी गिरफ्तार
सीएसटी और माणक चौक थाना पुलिस ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी करते दो सटोरियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चार मोबाइल फोन और एक टैबलेट बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि तालकटोरा कॉलोनी के एक मकान में क्रिकेट सट्टेबाजी चलने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने दबिश देकर दो सटोरियों राजकुमार अग्रवाल (46) निवासी तालकटोरा कॉलोनी तथा सुनील गर्ग (47) निवासी माणक चौक को गिरफ्तार किया। आरोपी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच  मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। सीएसटी टीम ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ  कार्रवाई कर बुकी ओमप्रकाश शर्मा (40) निवासी बीगा डूंगरगढ़ बीकानेर को गिरफ्तार किया है। आरोपी जयपुर के शिप्रापथ थाना इलाके में किराए के मकान से आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। पुलिस ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि शिप्रापथ क्षेत्र के अरावली एन्क्लेव स्थित एक मकान में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाया जा रहा है। टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल टी-20 मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राहकों को मैच के भाव देकर सट्टा लगवाता था और इसमें उसकी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी रहती थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, करोड़ों रुपए के सट्टा हिसाब की स्लिप पैड, 40 हजार रुपए नकद तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।