Fluctuation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई का सेंसेक्स हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और बीच कारोबार में यह 694 अंक चढ़ गया था। लेकिन उसके बाद शुरू हुई मुनाफावसूली के दबाव में गिरते हुए कुछ देर के लिए लाल निशान में चला गया। अंत में पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 64.42 अंक (0.09 प्रतिशत) ऊपर 73,983.18 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक लाल निशान में खुला था और लगभग पूरे दिन हरे निशान में रहने के बाद अंत में 27.15 अंक यानी 0.12 प्रतिशत नीचे 23,214.95 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में पूरे दिन बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.41 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.33 प्रतिशत टूट गया। मीडिया, सार्वजनिक बैंकों, रियल्टी, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और ऑटो सेक्टरों पर ज्यादा दबाव रहा। एफएमसीजी, वित्तीय कंपनियों और निजी बैंकों के समूहों में लिवाली रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर सबसे अधिक ढाई फीसदी के करीब टूट गया। टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एनटीपीसी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक गिर गये। इंफोसिस, बीईएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, इंडिगो और बजाज फाइनेंस के शेयर भी नीचे बंद हुए। हिंदुस्तान यूनीलिवर, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर डेढ़ फीसदी से ज्यादा की बढ़त में रहा। आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक चढ़े। पावरग्रिड, सन फार्मा और एलएंडटी भी हरे निशान में रहे।

हरे निशान में बंद हुआ बाजार : आईटी सेक्टर में गिरावट जारी, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लिवाली हावी रही, हालांकि आईटी कंपनियों के दबाव में प्रमुख सूचकांक दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हल्की बढ़त में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 13.84 अंक (0.02 प्रतिशत) की तेजी में 74,360.01 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 10.95 अंक यानी 0,05 प्रतिशत ऊपर 23,416.55 अंक पर पहुंच गया। प्रमुख सूचकांकों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया। दिनभर ये कभी लाल तो कभी हरे निशान में रहे। इस दौरान सेंसेक्स नीचे 73,807.30 अंक तक और ऊपर 74,544.24 अंक तक गया।

वृहत बाजार में शुरू से ही अच्छी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.43 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.49 प्रतिशत टूट गया। धातु, आईटी और रसायन सेक्टरों की कंपनियों में निवेशक बिकवाल रहे। वहीं, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और मीडिया समूहों के सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक चढ़े। बैंकिंग, वित्त, फार्मा, स्वास्थ्य, ऑटो और एफएमसीजी समूहों में भी तेजी देखी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन का शेयर साढ़े तीन फीसदी के करीब ऊपर बंद हुआ। इटरनल में भी तीन प्रतिशत के आसपास तेजी रही। आईटीसी का शेयर सवा प्रतिशत मजबूत हुआ।

टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी के शेयर भी बढ़त में रहे। इंफोसिस का शेयर पौने दो फीसदी टूट गया। बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर एक प्रतिशत के आसपास गिरे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर, टाटा स्टील, सन फार्मा, एलएंडटी, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयर भी लाल निशान में रहे।

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर: 95.06 पर खुला, क्रूड ऑयल में तेजी
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को गिरावट के साथ 95.06 पर खुला। इससे पहले सोमवार को रूपया 34 पैसे टूटा और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.19 रुपये पर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा पिछले दो कारोबारी दिवस पर मजबूती के साथ बंद हुई थी। पिछले सप्ताहांत यह 73 पैसे चढ़कर 94.85 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के सूचकांक में डॉलर सूचकांक के 0.5 प्रतिशत तक मजबूत होने से भारतीय मुद्रा पर दबाव रहा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में ढाई प्रतिशत की तेजी ने भी रुपये की गिरावट में योगदान दिया।

राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने 20 जिलों में जारी किया अलर्ट
जयपुर। रावतभाटा में ओलावृष्टि राजस्थान में लगातार दूसरे दिन रेत के बवंडर और मौसम में आए बदलाव के बाद सोमवार को भी आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहा। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। सोमवार सुबह सवाई माधोपुर, कोटा और अजमेर में बारिश दर्ज की गई, जबकि चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। राजधानी जयपुर और दौसा समेत आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार आंधी, बारिश और तेज हवाओं का यह दौर 4 जून तक जारी रहने की संभावना है। इससे पहले रविवार को जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज रेत का बवंडर उठा, जिससे कई इलाके धूल और मिट्टी से ढक गए। बाद में हुई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम सुहावना हो गया तथा तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर और जालोर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

सवाई माधोपुर में बारिश से तापमान गिरा, भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत
सवाई माधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर में पिछले कुछ दिनों से गिरते तापमान के बीच सोमवार सुबह से लगी बारिश की झड़ी और ठंडी हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले चार दिनों में यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस था जो आज बारिश के बाद घटकर 36 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर में मंगलवार को सतर्क रहने की सलाह दी है साथ ही अगले दो दिन तक मौसम में ठंडक के साथ ही बादल छाने और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की अनुमान जताया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश किसानों के लिए भी लाभदायक हो सकती है। इससे जमीन में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी। बारिश के कारण पेड़-पौधों पर जमी धूल साफ हो गई। इससे हरियाली और अधिक निखरकर सामने आई है।

ईंधन संकट का असर: जयपुर से 7 उड़ानें बंद, मुंबई-दिल्ली रूट सबसे ज्यादा प्रभावित
जयपुर। वैश्विक स्तर पर उभर रहे ईंधन संकट का असर अब देश के विमानन क्षेत्र पर भी दिखाई देने लगा है। एयरलाइंस कंपनियों ने परिचालन लागत बढ़ने और ईंधन उपलब्धता से जुड़ी चुनौतियों के चलते कई उड़ानों में कटौती शुरू कर दी है। इसका प्रभाव जयपुर एयरपोर्ट पर भी पड़ा है, जहां आज से सात नियमित उड़ानों का संचालन बंद किया जा रहा है। सबसे अधिक असर मुंबई रूट पर देखने को मिलेगा। जयपुर से मुंबई और नवी मुंबई के लिए संचालित होने वाली चार उड़ानें बंद रहेंगी। इनमें सुबह 6 बजे की एयर इंडिया फ्लाइट, दोपहर 1:40 बजे की स्पाइसजेट फ्लाइट, दोपहर 3:55 बजे की इंडिगो की नवी मुंबई फ्लाइट तथा शाम 7:40 बजे की एयर इंडिया की मुंबई फ्लाइट शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली के लिए संचालित एयर इंडिया की दो उड़ानें भी प्रभावित होंगी।

दोपहर 1:40 बजे और शाम 5:10 बजे दिल्ली जाने वाली उड़ानों का संचालन बंद रहेगा। वहीं रात 10:55 बजे जयपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवा भी स्थगित कर दी गई है। हवाई यात्रा पर बढ़ते दबाव के बीच इन उड़ानों के बंद होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईंधन संकट की स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो आने वाले दिनों में अन्य रूटों पर भी उड़ानों में कटौती की जा सकती है।

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज : जैसलमेर में धूलभरी आंधी ; कई जिलों में बारिश, तीन दिन में 12 डिग्री गिरा पारा
जयपुर। प्रदेश में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अनेक जिलों में तेज आंधी, धूलभरी हवाएं और बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा असर सीमावर्ती जिले जैसलमेर में देखने को मिला, जहां रामगढ़, मोहनगढ़, नाचना और आसपास के क्षेत्रों में धूल का विशाल गुबार छा गया। तेज आंधी के कारण कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो गई और दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, सीकर, अलवर और जयपुर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ मौसम बदला।

कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। जयपुर में भी तेज हवाओं के बाद कहीं कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई। पिछले दो दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधियों का दौर तेज हुआ है। बीकानेर और चूरू में रेत के गुबार के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा, जबकि कई स्थानों पर वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलानी पड़ी।

अगले 4-5 दिन बना रह सकता है ऐसा मौसम

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आगामी चार से पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, तेज आंधी और 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। मौसम बदलाव के कारण पिछले तीन दिनों में पारा 12 डिग्री तक नीचे गया है।

तीन दिन में 12 डिग्री तक गिरा पारा

मौसम विभाग का कहना है कि इस सक्रिय सिस्टम के चलते अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे नीचे बना रह सकता है। इससे प्रदेशवासियों को लू और भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। जैसलमेर सहित पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भी एक जून से तीन जून के बीच आंधी, गरज चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

आईटी कंपनियों में लिवाली से शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 75,988 अंक पर खुला, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
मुंबई। आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देख गया। बीएसई का सेंसेक्स 120.71 अंक चढ़कर 75,988.51 अंक पर खुला और 76,220 अंक तक मजबूत हुआ। बाद में यह 75,841 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 124.67 अंक (0.16 प्रतिशत) ऊपर 75.992.47 अंक पर था। सेंसेक्स के विपरीत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले पांच अंक नीचे 23,902.15 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 12.80 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त में 23,919.95 अंक पर रहा।

वृहत बाजार में तेजी रही। खास तौर पर आईटी कंपनियों में लिवाली देखी गयी। बैंकिंग, फार्मा और रियलटी समूहों के सूचकांक भी फिलहाल मजबूत हैं। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रसायन और एफएमसीजी समूहों ने बाजार पर दबाव बनाया है। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टेक महिंद्रा के शेयर ऊपर है। इंफोसिस में तीन प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टीसीएस के शेयर एक से डेढ़ फीसदी तक चढ़े।