nia raids 12 places in four state - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एनआईए ने अजमेर और नीमराना समेत चार राज्यों में 12 स्थानों पर मारा छापा, पूछताछ जारी
जयपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को चार राज्यों में 12 ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें राजस्थान के दो शहर अजमेर और नीमराना भी शामिल है। एनआईए ने यह कार्रवाई पाकिस्तान के ऑपरेटिव जसवीर चौधरी और गैंगस्टर शहजाद भट्टी के आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ की है। केंद्रीय एजेंसी और स्थानीय पुलिस की मदद से की गई इस कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है। डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं।

आतंकी हमले की साजिश थी
सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान स्थित नेटवर्क ड्रोन के जरिए भारत-पाक सीमा पार से हथियार, गोला-बारूद और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) भेजने की साजिश में शामिल था। एजेंसियों को आशंका है कि इन हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल पंजाब, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बड़े आतंकी हमलों और धमाकों के लिए किया जाना था।

परमेश नाम के युवक को साथ लेकर गई
वरुण सागर रोड स्थित अंबिका विहार कॉलोनी में एनआईए की टीम सुबह 5 बजे एक रिटायर्ड टीचर के घर पहुंची। दोपहर करीब 2 बजे टीम लौट गई। यहां किराए पर रहने वाले परमेश नाम के युवक को लेकर गई है।

कौन है शहजाद भट्टी
शहजाद भट्टी पाकिस्तान का एक कुख्यात गैंगस्टर और आईएसआई से जुड़ा संदिग्ध है, जो दुबई से अपना नेटवर्क चलाता है। वह सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को भड़काता है।

इन स्थानों पर मारे छापे: एनआईए के टीमों ने उत्तर प्रदेश में पांच, राजस्थान में दो, बिहार में दो और महाराष्ट्र में तीन स्थानों पर छापे मारे हैं।