ready - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर जयपुर तैयार : आज जश्न में डूबेगा शहर, होटल, क्लब और पर्यटन स्थलों पर रंगीन तैयारियां
जयपुर। नए साल की दस्तक के साथ ही गुलाबी नगरी जयपुर पूरी तरह जश्न के रंग में रंगने को तैयार है। नव वर्ष की पूर्व संध्या को सेलिब्रेट करने के लिए शहर के प्रमुख होटल, क्लब, रिसॉर्ट और पर्यटन स्थलों पर विशेष तैयारियां की गई हैं। न्यू ईयर का काउंटडाउन शुरू होते ही शहर में रौनक और चहलकदमी बढ़ गई है। देसी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी सैलानियों की आमद से होटल इंडस्ट्री भी गुलजार नजर आ रही है।

कॉन्सर्ट, डीजे नाइट और फेस्टिवल्स की भरमार
दिसंबर के आखिरी दिनों से लेकर जनवरी-फरवरी तक जयपुर में एंटरटेनमेंट इवेंट्स की लंबी श्रृंखला देखने को मिलेगी। किड-फे्रंडली कॉन्सर्ट से लेकर यूथ-सेंट्रिक लाइव शोज, कॉमिक फैंडम इवेंट्स से लेकर इंटरनेशनल डीजे नाइट्स तक हर उम्र और हर टेस्ट के लोगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। न्यू ईयर ईवनिंग को यादगार बनाने के लिए शहर के लगभग हर बड़े वेन्यू पर थीम बेस्ड पार्टियां रखी गई हैं।

युवाओं में खासा उत्साह, घर-बाहर दोनों जगह जश्न
हर साल की तरह इस बार भी जयपुरवासी नए साल की पूर्व संध्या को लेकर खासे उत्साहित हैं। खासकर युवाओं में 31 दिसंबर की शाम को लेकर अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। कुछ लोग घर पर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ निजी पार्टी का आयोजन कर रहे हैं, तो बड़ी संख्या में लोग क्लब, होटल और ओपन एयर वेन्यू पर जाकर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने की तैयारी में हैं।

पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम
जयपुर के प्रमुख होटलों और रिसॉर्ट्स ने विदेशी और देशी पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए खास पैकेज तैयार किए हैं। लाइव म्यूजिक, फोक डांस, राजस्थानी थीम डेकोर और मल्टी-कुजीन डिनर के जरिए सैलानियों को जयपुर की संस्कृति और आधुनिक एंटरटेनमेंट का अनूठा अनुभव मिलेगा। 31 दिसंबर की रात कई मशहूर सेलेब्रिटीज और डीजे शहर की अलग-अलग लोकेशंस पर परफॉर्म कर नए साल 2026 के स्वागत को खास बनाएंगे। 31 दिसंबर को शाम 5.30 बजे से पीकॉक गार्डन में लाइव डीजे के साथ इंटरनेशनल और रशियन आर्टिस्ट्स की परफॉर्मेंस आकर्षण का केंद्र रहेगी। ढोल परफॉर्मेंस, डिजाइनर फोटो बूथ और थीम पार्टी सेटअप यहां की खासियत होगी, जहां यूथ देर रात तक मस्ती करते नजर आएंगे। सीतापुरा स्थित एक स्टूडियो में शाम 5 बजे से विक्रम सरकार और बिल्ला सोनीपत आला का किड-फ्रेंडली कॉन्सर्ट आयोजित होगा। जयपुराइट्स यहां बिल्ला के पॉपुलर ट्रैक्स के साथ विक्रम के हिट सॉन्ग का लुत्फ  उठा सकेंगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह बिखेरेंगी फिल्मी रंगत
ईडन गार्डन एंड रिसॉर्ट में शाम 7 बजे से जॉय इनफिनिटी न्यू ईयर सेलिब्रेशन आयोजित होगा। वोकल और डीजे म्यूजिक की हाई-वोल्टेज परफॉर्मेंस के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह अपनी मौजूदगी से फिल्मी रंगत बिखेरेंगी।

शहर के प्रमुख क्लबों में थीम पार्टी का क्रेज
जयपुर क्लब में न्यू ईयर पार्टी की थीम ग्लेम एंड ग्लिटर रखी गई है। एलईडी लाइट्स से सजे डांस फ्लोर, दिल्ली से आए सेलिब्रिटी शेफ्स की स्पेशल डिशेज और सिंगर का लाइव प्रस्तुति पार्टी को खास बनाएगा। रात 12 बजे काउंटडाउन और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र होगी। आरएएस क्लब में डीजे म्यूजिक, बॉलीवुड मिक्स ट्रैक्स और स्पेशल डिनर अरेंजमेंट्स के साथ मेंबर्स को फुल एंटरटेनमेंट मिलेगा। जय क्लब अपने 80 साल पूरे होने पर 80 साल बेमिसाल थीम के साथ न्यू ईयर मनाएगा। रेट्रो बॉलीवुड ट्रैक्स, फिल्म-थीम ड्रेस कोड और विशाल डांस फ्लोर पार्टी को खास बनाएंगे। रात 12 बजे सैनिकों के सम्मान में देशभक्ति गीत बजाए जाएंगे। एक रिसॉर्ट में न्यू ईयर पार्टी के तहत एक्ट्रेस महक चहल, हॉलीवुड डीजे अम्माया, डीजे जॉकी जायरो, बिग बॉस फेम हेमा शर्मा और सिंगर साहिब कोहली परफॉर्म करेंगे। कुल मिलाकर, नए साल की पूर्व संध्या पर जयपुर एंटरटेनमेंट, म्यूजिक, डांस और रोशनी से जगमगाएगा। शहरवासी और सैलानी मिलकर 2026 का स्वागत पूरे जोश और उल्लास के साथ करेंगे, जिससे जयपुर एक बार फिर जश्न की राजधानी बन जाएगा।

मानवता शर्मसार: बस स्टैंड पर प्रसव, अस्पताल ले जाने को कोई नहीं हुआ तैयार
कोटा। शहर के नयापुरा रोडवेज बस स्टैंड  पर ही रविवार देर रात 11.30 बजे एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। महिला की हालत बिगड़ी और वह दर्द से करहाने लगी लेकिन वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बन देखते रहे।  कुछ देर बाद जानकारी  एक महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची लेकिन उसे अस्पताल तक कोई नहीं ले गया। एएसआई कला शर्मा ने बताया कि कैथून निवासी घुमंतू जाति की गर्भवती महिला गीता को उसका पति शनिवार को बस स्टैंड पर छोड़ गया था। वह बीकानेर जा रहे थे।

इस बीच  किसी बात पर इनका झगड़ा हो गया और पति छोड़कर चला गया। गीता पति के इंतजार में रविवार को बस स्टैंड पर ही रही। गीता के पूर्व में दो बच्चियां हैं। उसे रात 11.30 बजे  प्रसव पीड़ा हुई और काफी तेज दर्द के बाद  स्टैंड पर ही डिलीवरी हो गई। उस समय वहां ज्यादा लोग नहीं थे। जो मौजूद थे उनमें से कुछ ने महिला पर कपड़ा डाला। इतने में ऑटो स्टैंड के इंचार्ज शकील शाह ने आसपास से गुजर रही महिलाओं से मदद की गुहार की। कुछ महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर गीता को संभाला। कोटा ऑटो यूनियन ने महिला ऑटो चालक गीता शर्मा को मामले की जानकारी देते हुए बस स्टैंड जाने के लिए कहा। उस समय गीता बस स्टैंड से गरीब 7 किलोमीटर दूर थी। जानकारी लगते ही वह तुरंत बस स्टैंड के  पहुंची और एक महिला पुलिसकर्मी की मदद से जच्चा और बच्चा को जेके लोन अस्पताल पहुंचाया।

महिला ऑटो चालक की तत्परता से बची जान
ऑटो स्टैड के इंचार्ज शकील शाह ने बताया कि सूचना मिलते ही रात में गाड़ी चला रही महिला ऑटो चालक गीता शर्मा को फोन कर बस स्टैंड पहुंचने को कहा। गीता शर्मा नर्सिंग किए हुए है। वह स्टेशन हाट रोड से 15 मिनिट में बस स्टैंड पहुंची और एएसआई कला शर्मा, समाज सेवी राजा खान की  मदद से  महिला को जेकेलोन पहुंचाया। ऑटो यूनियन अध्यक्ष भूपेंद्र सक्सेना ने गीता शर्मा ऑटो चालक को  नगद पुरस्कार देने का ऐलान किया।

बनास नदी में 25 करोड़ 17 लाख की लागत से डेम बनकर तैयार
सवाई माधोपुर।सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए वर्षों से लंबित पेयजल व सिंचाई की सबसे बड़ी समस्या के निराकरण में मुख्यमंत्री के सलाहकार व क्षेत्रीय विधायक दानिश अबरार के प्रयास बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हुए है।  करीब 7 माह के बहुत कम समय में बनास नदी भारजा नदी गांव के पास डेम का निर्माण अंतिम चरण में पहुुंच चुका है। डेम का निर्माण होने से इस वर्ष बारिश का पानी बनास नदी में एकत्रित होने से बारिश के बाद सूखी नजर आने वाली बनास नदी में डेम से करीब 4 से 6 किमी लंबे नदी क्षेत्र में वर्षपर्यंत पानी भरा रहेगा। सवाई माधोपुर को जल स्वावलंबी बनाने के लिए विधायक साहब की यह अनूठी पहल क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी।

सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को अब पेयजल सहित सिंचाई के लिए पानी के संकट का सामना नहीं करना पडेगा। विधायक दानिश अबरार ने बताया कि बनास नदी पर डेम बनने से अब किसानों की माली हालत बदलेगी। अब तक यहां बारिश के दिनो में बारिश का पानी व्यर्थ बहकर चला जाता है और गर्मी का मौसम आते.आते नदी सूख जाती थी। जिससे आसपास का भू.जल स्तर भी गहरा चला जाने से पेयजल संकट खड़ा हो जाता था। लेकिन अब इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद डेम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंचने से आसपास के क्षेत्र में खुशहाली के दृश्य देखने को मिल रहे है।  जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता के अनुसार  बनास नदी पर एनीकट निर्माण में 25 करोड़ 17 लाख की लागत आई है। इस एनीकट की भराव क्षमता 5.594 मिलियन क्यूबिक मीटर तथा उचांई 3.90 मीटर रहेगी।

आरक्षण आंदोलन पर हम बात करने को तैयार, बातचीत से ही हल निकलेगा: सुभाष गर्ग
जयपुर। पीसीसी में सुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री सुभाष गर्ग ने मीडिया से बात करते हुए नेशनल हाईवे 21 पर आरक्षण आंदोलन पर कहा कि मांग उठाना सबका अधिकार है। हम सबसे बात करने के लिए तैयार है।

गर्ग ने कहा कि भरतपुर में सैनी समेत अन्य वर्ग आंदोलन कर रहे। मेरी अपील है, किसी भी समस्या का निदान बातचीत से ही संभव है। सरकार ने बातचीत के लिए मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, संभागीय आयुक्त और जिला प्रशासन को बातचीत के लिए अधिकृत किया है। बातचीत में आए प्रस्ताव पर सरकार विधि सम्मत कार्यवाही करेगी। मिलिट्री को लेकर केंद्र के नए निर्णय पर कहा कि केन्द्र सरकार का यह निर्णय खतरनाक है। कारण साफ है मोदी सरकार नौकरियां नही दे पाई। सेना की भर्ती के नए नियमों पर पुनर्विचार हो। आर्मी एक्सपर्ट भी इस पक्ष में नहीं है। राहुल गांधी पर ईडी की कार्यवाही पर कहा कि हम कार्यवाही का विरोध करते है। सीएम गहलोत को मिलने नही दिया जा रहा। ये कैसा लोकतंत्र है। अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे।

कोटा आयुर्वेद कॉलेज का मामला : क्लॉस रूम तैयार नहीं, शुरू कर दिया कॉलेज
कोटा । कोटा जिले में बिना पूर्व तैयारियों के ही आयुर्वेद कॉलेज का पहला सत्र शुरू हो गया है। जहां अस्थाई रूप से कॉलेज का संचालन करना था वहां का भवन ही अभी तक आयुर्वेद विभाग के हस्तातंरण नहीं हुआ। ऐसे में नये सत्र में आए विद्यार्थियों के लिए क्लास रूम ही नहीं है। इन विद्यार्थियों को आयुर्वेद कॉलेज से संलग्न वैद्य दाऊ दयाल जोशी जिला आयुर्वेद चिकित्सालय तलवंडी में क्लास रूम लगाकर अध्ययन कराया जा रहा है। आयुर्वेद के अधिकारियों ने सत्र शुरू होने से पूर्व क्लॉस रूम की व्यवस्था नहीं करने का खामियाजा अब विद्यार्थियों को उठाना पड़ रहा है। अभी विद्यार्थियों के ग्रीष्मकालीन अवकाश पर जाने बाद से आयुर्वेद विभाग हरकत में आया और अब आनन -फानन प्रस्तावित रूम चालू कराने की जुगाड़ कर रहा है। ईएसआई डिस्पेंसरी में प्रस्तावित कक्षों में कॉलेज संचालन को लेकर आयुर्वेद विभाग के आला अधिकारी मिल चुके लेकिन स्थिति अभी तक जस की तस ही बनी हुई है।

भवन का नहीं हुआ जुगाड़
आयुर्वेद महाविद्यालय का स्थाई भवन नहीं बनने तक ईएसआई डिस्पेंसरी विज्ञान नगर में कॉलेज का संचालन करना था वहीं बच्चों की क्लॉस और अध्ययन करना था। लेकिन विभाग की उदासिनता के चलते अभी तक ईएसआई डिस्पेंसरी का भवन ही विभाग के पास हस्तातंरण नहीं हुआ ऐसे में विद्यार्थियों को आयुर्वेद कॉलेज में ही पढ़ाई कराई जा रहा है।

30 बच्चों को मिला प्रवेश
आयुर्वेद कॉलेज की उप अधीक्षक डॉ. अंजना शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद कॉलेज के पहले सत्र में 30 विद्यार्थियों को प्रवेश मिला है। इनकी पढ़ाई अभी आयुर्वेद अस्पताल के कक्षों में कराई जा रही है। विभाग की ओर से ईएसआई डिस्पेंसरी में कॉलेज शिफ्ट करने प्रयास किए जा रहे है। अभी बच्चें अवकाश गए हुए है।

अतिरिक्त निदेशक कर चुके निरीक्षण , नहीं जागा विभाग
प्रशासनिक अतिरिक्त आयुर्वेद निदेशक महेंद्र लोढ़ा  ने 19 मई को आयुर्वेद महाविद्यालय  एवं संलग्न वैद्य दाऊ दयाल जोशी जिला आयुर्वेद चिकित्सालय तलवंडी का निरीक्षण किया था।  साथ ही महाविद्यालय के निर्माण के लिए भूमिका अवलोकन किया एवं विज्ञान नगर स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी में प्रस्तावित कक्षों का जायजा भी लिया। ईएसआई अस्पताल के कक्षों में शीघ्र अध्ययन कराने और वहां कॉलेज शुरू करने के आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए लेकिन उनके आदेश अभी मूर्तरूप नहीं ले सके।

महाविद्यालय के नव निर्माण एवं विकास कार्यो सहित चिकित्सालय की सेवाओं में विस्तार के लिए प्रशासनिक अतिरिक्त निदेशक महेंद्र अरोड़ा  ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए उनको अमल में लाया जा रहा है। नवीन आयुर्वेद महाविद्यालय की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु प्रस्तावित ईएसआई डिस्पेंसरी में कॉलेज संचालन के लिए प्रयास किए जा रहे शीघ्र वहां क्लॉस शुरू हो जाएगी।
- डॉ. अंजना शर्मा, उपअधीक्षक आयुर्वेद कॉलेज

परकोटे का स्पेशल एरिया हेरिटेज प्लान तैयार
जयपुर। यूनेस्को की ओर से वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल राजधानी के परकोटा क्षेत्र के हेरिटेज के संरक्षण के लिए नगर नियोजन विभाग ने परकोटा क्षेत्र का स्पेशल एरिया हेरिटेज प्लान का प्रारूप तैयार किया है। इस प्लान को लागू करने के लिए एकीकृत प्राधिकरण का गठन करने का प्रावधान किया गया है। दरअसल दो साल पहले संयुक्त राष्टÑ संघ के यूनेस्को ने गुलाबी नगर के चारदीवारी क्षेत्र को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की सूची में शामिल किया था। इसके बाद हेरिटेज के संरक्षण को सहेजने के लिए हेरिटेज नगर निगम जयपुर ने कार्यों का आकलन किया था। इसके तहत नगर नियोजन विभाग की ओर से स्पेशल एरिया हेरिटेज प्लान का प्रारूप तैयार किया गया है। इस प्लान को उच्च स्तर पर परीक्षण के बाद लागू किया जा सकता है।

क्या है स्पेशल एरिया का प्लान
इस प्लान को लागू करने के लिए एकीकृत प्राधिकरण का गठन करने के साथ ही उसकी पूरी जिम्मेदारी प्राधिकरण को सौंपी जानी चाहिए। विरासत संरक्षण के लिहाज से अलग से नेशनल लेवल का संस्थान स्थापित किया जाना चाहिए। आधुनिकतम तकनीक के साथ किस तरह विरासत को सहेजा जा सकता है, इस पर शोध होना चाहिए। विरासत संरक्षण में प्रशिक्षण और कैपिसिटी बिल्डिंग का काम इस संस्थान के माध्यम से किया जाना और परकोटा क्षेत्र में बिजली व पेयजल की आपूर्ति, सड़क, ड्रेनेज, सीवर व सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के मामले में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल जरूरी है।

रूस-यूक्रेन हमले का 26वां दिन: पुतिन से बातचीत को तैयार, जंग नहीं थमी तो तीसरा विश्व युद्ध : जेलेंस्की
कीव। रूस-यूक्रेन जंग के 25 वें दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने रविवार को पुरानी पेशकश दोहराई। जेलेंस्की ने कहा कि मैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बातचीत के लिए तैयार हूं। लेकिन, हमें यह ध्यान रखना होगा कि अगर यह बातचीत नाकाम हो गई और जंग नहीं थमी तो थर्ड वर्ल्ड वॉर होना तय हो जाएगा। रविवार को रूस ने माइकोलाइव में हाइपरसोनिक मिसाइल किन्झॉल से हमला किया है। हाइपरसोनिक मिसाइल से किया गया दूसरा हमला है। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि उसकी सेना ने दक्षिणी यूक्रेन में एक फ्यूल स्टोरेज तबाह कर दिया है। रूसी सेना ने मारियुपोल शहर में एक आर्ट स्कूल पर बमबारी की है। यहां लगभग 400 लोगों ने शरण ली थी। लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इसके पहले यहां एक थिएटर पर बमबारी हुई थी, जहां कम से कम 1,000 नागरिकों ने शरण ली थी।

पुतिन बातचीत को तैयार नहीं : तुर्की
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वीडियो मैसेज में भले ही मॉस्को से सीधी बातचीत की अपील की है, लेकिन तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तैयप अर्दोआन के चीफ एडवाइजर ने दावा किया है कि पुतिन फिलहाल ऐसी बातचीत के लिए तैयार नहीं है। अर्दोआन के प्रवक्ता की भी भूमिका निभा रहे इब्राहिम कलिन ने कहा, पुतिन का मानना है कि लीडर्स लेवल पर मीटिंग की पोजिशन फिलहाल नहीं आई है।

ऑक्सीजन निर्भरता में चार दशक आगे पहुंचा कोटा
कोटा । कोविड से हर वर्ग प्रभावित हुआ है, लेकिन इससे लाभ हुआ है। इससे सबसे अधिक लाभ चिकित्सा क्षेत्र में हुआ है। इसमें ऑक्सीजन की निर्भरता की स्थिति तो ऐसी है कि कोटा चार दशक आगे पहुंच गया है। न्यू मेडिकल कॉलेज के अधीन अस्पतालों में 24 आॅक्सीजन प्लांट लगाएं जाने थे। इसमें से 15 ओवर हैंड हो चुके है। जबकि, 6 भी प्रक्रियाधीन है। साथ ही 3 नए आॅक्सीजन प्लांट और भी स्थापित किये जाने है। खास बात ये है कि ये प्लांट इसी वर्ष बनकर तैयार हो जाएंगे। इनके बनने से ऑक्सीजन कभी आपूर्ति प्रभावित नही होगी। क्योंकि, इन प्लांटों से 3100 सिलेंडर प्रतिदिन का उत्पादन हो जाएगा। जबकि, यहां के अस्पतालों में प्रतिदिन एक हजार से भी कम सिलेंडर की खपत हो रही है। यानि, कोटा के पांच अस्पताल खपत से चार गुना उत्पादन करना शुरू कर देंगे। ऐसे में चिकित्सा विभाग की चिंता पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

एमबीएस में सर्वाधिक प्लांट
न्यू मेडिकल कॉलेज, एमबीएस, जेके लोन, सुपर स्पेशलिटी और रामपुरा सेटेलाइट में कुल 24 प्लांट स्थापित किये जाने है। इनमें सर्वाधिक एमबीएस में 8 स्थापित किये गए है। इसके बाद सुपर स्पेशलिटी में 6, जेके लोन 5,  मेडिकल कॉलेज 4 और रामपुरा सेटेलाइट में एक शामिल है। इनमें अधिकांश अस्पतालों में स्थापित हो चुके है। कुछ में स्थापित होना प्रस्तावित है। यहां भी तेज गति से कार्य संचालित है।

पहली बार लगे आॅक्सीजन प्लांट
आॅक्सीजन प्लांट लगाने का काम पिछले साल शुरू किया गया था। इनमें कुछ अस्पतालों में तो पहली बार प्लांट स्थापित किये है। जेके लोन और रामपुरा जिला अस्पताल में आॅक्सीजन प्लांट नही थे, कोविड के उपरांत यहां प्लांट स्थापित कर दिए गए है। ऐसे में ये भी आॅक्सीजन में आत्मनिर्भर हो गए है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशिलिटी और एमबीएस में प्लांटों की संख्या चार गुना तक बढ़ा दी गई है। ऐसा पिछले सालों में ही हुआ है। हालांकि, इससे पूर्व कभी आॅक्सीजन की जरूरत नही पड़ी थी। क्योंकि, कोविड में इसकी अधिक उपयोगिता रही थी।

कहां कितने प्लांट
कुल 24
एमबीएस 8
जेकेलोन 5
एसएसबी 6
मेडिकल कॉलेज 4
रामपुरा अस्पताल 1

इनका कहना है।
ये सही है कि चिकित्सा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं विकसित हुई है। इनमें आॅक्सीजन भी प्रमुख है।
- डॉ विजय सरदाना, प्राचार्य, न्यू मेडिकल कॉलेज,

गोवा में विधानसभा की 40 सीटों के लिए 301 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला कल, चुनाव अधिकारी मतगणना के लिए तैयार
पणजी। उत्तर और दक्षिण गोवा जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए कमर कस ली है। राज्य में गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। जबकि विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी पार्टी के बहुमत का दावा किया है। अधिकारियों ने कहा कि 19 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना पणजी में अल्टिन्हो के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, अल्टिन्हो में होगी जबकि 21 निर्वाचन क्षेत्रों की मतों की गिनती दक्षिण गोवा के कोम्बा, मडगांव में की जाएगी। उत्तरी गोवा जिला चुनाव अधिकारी (डीईओ) के अनुसार स्ट्रांग रूम सुबह 0600 बजे खोला जाएगा और मतगणना आठ बजे से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोङ्क्षटग मशीन (ईवीएम) की गिनती साढ़े आठ बजे शुरू होगी और मतगणना 11 राउंड तक होगी।

पणजी में मतगणना केंद्र पर ईवीएम की त्रिस्तरीय सुरक्षा में निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने मतगणना की व्यवस्था की समीक्षा की और संतोष व्यक्त किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मडगांव में मतगणना के लिए 600 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। दक्षिण गोवा के अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र नाइक के अनुसार, परिणाम 11 बजे तक जारी किए जाएंगे। मंगलवार को जिला प्रशासन और चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मतगणना का पूर्वाभ्यास किया।

अधिकांश एग्जिट पोल ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान जताया गया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पार्टी की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े के साथ मंगलवार को नई दिल्लीका दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें राज्य के राजनीतिक माहौल के बारे में बताया।

एग्जिट पोल के सर्वे के मद्देनजर, आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टियों ने अपने वरिष्ठ नेताओं को मतगणना प्रक्रिया की निगरानी करने तथा किंगमेकर की भूमिका निभाने के लिए भेजा है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और सांसद डेरेक ओ ब्रायन कल गोवा पहुंचे जबकि आप की नेता आतिशी पिछले तीन दिनों से राज्य में डेरा डाले हुई है। कांग्रेस ने अपने सभी उम्मीदवारों को अन्य राजनीतिक दलों के संपर्क से दूरी बनाए रखने के लिए  शहर के एक रिसॉर्ट में रखा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोवा के प्रवक्ता उरफान मुल्ला ने दावा किया कि पार्टी राज्य विधानसभा में 22 सीट के जादुई आंकड़े को पार करेगी। उन्होंने कहा, ''हम 22 से अधिक सीटें जीतेंगे और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।'' कांग्रेस की आलोचना करते हुए  उरफान ने कहा कि विपक्ष के नेता दिगंबर कामत की कुर्सी बचाने के लिए विधायकों को एक रिसॉर्ट में रखा गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता अमरनाथ पंजीकर ने हालांकि दावा किया कि पार्टी निर्दलीय और गठबंधन सहयोगी के समर्थन से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा,''हमें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी और यह लोगों की सरकार होगी क्योंकि गोवा के लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट किया है। भाजपा गोवा को सुशासन देने में नाकाम रही है।'' कांग्रेस नेता ने कहा,'' हम सरकार बनाने को लेकर कल की मतगणना की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि वे (पार्टी उम्मीदवार) रिसॉर्ट में बंद हैं। वो स्वतंत्र हैं। उनके मोबाइल चालू हैं, आप फोन कर देख सकते हैं।''

महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) नेता सुदीन धवलीकर ने विश्वास जताया है कि मतगणना के बाद गठबंधन किंग मेकर के रूप में उभरेगा।    गोवा में विधानसभा की 40 सीटों के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के 301 उम्मीदवार मैदान में हैं।

राजस्थान देश में तेजी से एक औद्योगिक राज्य बनता जा रहा है - शकुंतला रावत
जयपुर। सीआईआई राजस्थान स्टेट काउंसिल ने आज जयपुर में "राजस्थान निवेश: भविष्य के लिए तैयार व्यापार पर्यावरण का निर्माण" पर एक सत्र का आयोजन किया। सत्र का उद्देश्य यह समझना था कि राजस्थान राज्य भविष्य में बेहतर कारोबारी माहौल और अवसरों के लिए कैसे तैयार हो रहा है। सत्र में इस बात पर भी चर्चा हुई कि सरकार कैसे सुविधाएं, सरकारी योजनाएं, बुनियादी ढांचा, बिजली, कनेक्टिविटी आदि प्रदान करने के प्रयास कर रही है।

अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से देश का एक औद्योगिक राज्य बनता जा रहा है, जहां निवेशकों को एक ही छत के नीचे एक दुकान से उद्योग से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह कहना है उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री  शकुंतला रावत का जो इन्वेस्ट राजस्थान के तहत आयोजित सीआईआई की कांफ्रेंस को संबोधित कर रही थी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत का राजस्थान को उद्योग में अग्रणी बनाने का सपना है, जिसमें हम काफी हद तक सफल साबित हो रहे हैं। रावत ने आगे कहा कि सीआईआई ने राजस्थान में उद्योग क्षेत्र में एक नई गाथा लिखी है और राज्य के विकास के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का उद्देश्य अधिक से अधिक निवेशकों को राजस्थान से जोड़ना है ताकि राजस्थान में उद्योग स्थापित किए जा सकें और राज्य प्रगति के नए पथ पर चल सके।  रावत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशन में उद्योग मंत्रालय निवेशकों को हर संभव सुविधा प्रदान कर रहा है और राजस्थान में वन स्टॉप शॉप जैसी सुविधा प्रदान की गई है जहां 14 विभागों से संबंधित प्रक्रिया और एनओसी से संबंधित जानकारी एक के तहत मिल जाएगी. ताकि निवेशकों को किसी काम के लिए चक्कर न लगाना पड़े।"

'फ्यूचर ऑफ रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर इन राजस्थान' विषय पर विशेष भाषण देते हुए डॉ. सुबोध अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव खनन पेट्रोलियम और चेयरमैन राजस्थान नवीनीकरण ऊर्जा कॉरपोरेशन लिमिटेड राजस्थान सरकार ने कहा, “आज राजस्थान भी स्टार्टअप के क्षेत्र में एक बड़ी पहचान बना रहा है। कारदेखो डॉट कॉम इसका एक बड़ा उदाहरण है और सीआईआई भी राजस्थान में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए काम कर रहा है। आज राजस्थान सरकार अपना स्टार्टअप उद्योग लगाने वाले निवेशकों को हर सुविधा उपलब्ध करा रही है।

इस अवसर पर उपस्थित  अर्चना सिंह, प्रबंध निदेशक - रीको लिमिटेड, राजस्थान सरकार ने कहा कि उन्होंने हाल ही में 68 औद्योगिक क्षेत्रों की घोषणा की है। उसने हाल के वर्षों में उद्योग के विकास को गर्व से साझा किया, “अक्टूबर 2021 में भारत सरकार के उद्योग और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा जारी आई.पी.आर.एस 2.0 रिपोर्ट (औद्योगिक पार्क रेटिंग प्रणाली) के अनुसार, लीडर कैटेगरी 25 के तहत भारत के सर्वश्रेष्ठ 68 औद्योगिक क्षेत्र राजस्थान में हैं। हमने पिछले वित्तीय वर्ष में 14 नए औद्योगिक क्षेत्रों को लॉन्च किया है और आने वाले वर्ष में कई और लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने आगे खुलासा किया, "नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए, हाल ही में सरकार ने राज्य के हर उप-मंडल में एमएसई औद्योगिक क्षेत्र के विकास की घोषणा की। पिछले बजट में राज्य के 68 अनुमंडलों में लगभग 68 औद्योगिक क्षेत्रों की घोषणा की गई थी और इसमें अन्य 32 औद्योगिक क्षेत्रों को शामिल किया गया है। सिंह ने आगे बताया की, "सेगमेंट में कई नए हस्तक्षेप हुए हैं, जैसे वन स्टॉप शॉप, एमएसएमई अधिनियम, जिसने राज्य में एक बहुत ही औद्योगिक अनुकूल वातावरण बनाया है।"

राजस्थान में क्रिएटिंग फ्यूचर रेडी इंडस्ट्रियल इकोसाइटम पर सदन को संबोधित करते हुए, टी रविकांत, प्रमुख सचिव, उद्योग और कॉमर्स, राजस्थान सरकार ने साझा किया कि राजस्थान सरकार वन स्टॉप शॉप परियोजना लेकर आई है जिसमें निवेशकों के लिए एक छत के नीचे सभी विभाग उपलब्ध है जो पूरी प्रक्रिया को बहुत सुविधाजनक तरीके से सुविधाजनक बनाने में मदद करेगी। उन्होंने आगे कहा कि बजट के दौरान यह घोषणा की गई थी कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान 33 नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे लाखों में रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

'भविष्य की स्थिरता और खान और खनिज क्षेत्र की तत्परता' पर सदन को संबोधित करते हुए,  अरुण मिश्रा, सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने कहा, “उद्योग भविष्य का प्रमाण नहीं हो सकता है यदि इसके नियम और कानून भविष्य के प्रमाण नहीं हैं और इसलिए सरकार और प्रशासन को चुनौतीपूर्ण कारकों का ध्यान रखने की जरूरत है जैसे प्रबंधन जोखिम कारक को कैसे देखेगा। इसलिए नियम और कानून अपने आप में जोखिम कारक नहीं बनने चाहिए।“

अमित जैन, सीईओ और सह-संस्थापक, कारदेखो डॉट कॉम ने 'स्टार्ट-अप्स की भविष्य की तैयारी' पर सदन को संबोधित किया और कहा, "भविष्य की तैयारी का सबसे बड़ा बिंदु पूंजी की आसान पहुंच और निवेश के लिए एक संरचना के साथ प्रतिभाशाली मानव पूंजी है। उनके अनुसार, राजस्थान में देश की 7% आबादी है, जिसमें से हम 13% आईआईटी और इंजीनियरों का उत्पादन करते हैं और देश में सबसे बड़े सीए उत्पादक हैं। भविष्य के लिए तैयार होने के लिए, हमें स्टार्ट उपस और राज्य में ही रहने और मानव पूंजी को दूसरे राज्यों में जाने से रोकने की आवश्यकता है।“

बैंकिंग क्षेत्र के भविष्य पर टिप्पणी करते हुए, संजय अग्रवाल, एमडी और सीईओ, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उल्लेख किया कि “सरकार अब सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्र के बैंकों पर काम कर रही है। आज जनता के पैसे का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा रहा है और अब बैंकिंग कम्युनिटी के रूप में आ गई है। बैंकिंग अपने भविष्य में 1.50 लाख करोड़ के सार्वजनिक धन में 10% प्रति वर्ष वृद्धि देखेगा जो निजी और सार्वजनिक दोनों बैंकों के पास है। इसके अलावा, देश की जमा दर 10-12% प्रति वर्ष की दर से बढ़ेगी। आज बैंकों के पास निवेश करने के लिए पैसा है, और वे अब एनपीए नहीं हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जिस तरह से देश ने अपने वित्त का उल्लेख किया है वह उत्कृष्ट है और हमारे अनुपालन भी अच्छी स्थिति में हैं। उन्होंने व्यवसाइयों से यह भी कहा कि वे पहले व्यवसाय में अपनी इक्विटी निवेश करें और फिर ऋण लें। उनके अनुसार, बैंक और वित्तीय संस्थान भविष्य में निवेश करने के लिए तैयार हैं, बस उन्हें निवेश के लिए अपनी बैलेंस शीट, डेटा और उद्देश्य प्रदान करने की आवश्यकता है।”

फिर SOG के दफ्तर पहुंचे किरोड़ी, पेपर लीक प्रकरण में खुद से पूछताछ करने का पत्र सौंपा
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा गुरुवार को एसओजी के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने यहां रीट पेपर लीक प्रकरण की जांच कर रहे एडिशनल कमिश्नर अशोक राठौड़ से मिलकर उन्हें पेपर लीक प्रकरण में खुद से पूछताछ करने का पत्र सौंपा है । उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार और कई विधायकों का बयान आया है कि किरोडीलाल से पेपर लीक प्रकरण में पूछताछ की जाए क्योंकि उन्होंने रीट पेपर लीक करने वाले लोगों के नामों का खुलासा पहले ही कर दिया था। वे पूछताछ के लिए पूरी तरह तैयार है और उनके पास जो भी जानकारी है उसे वह एसओजी को देने के लिए तैयार है।

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जोकोविच के वैक्सीन को लेकर तीखे तेवरे, कहा, 'वैक्सीन लगवाने के बजाय खिताबों का त्याग करने को तैयार हूं
नई दिल्ली। वैक्सीनेशन को लेकर देश-दुनिया की सरकारें अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन इस बीच टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का चौंकाने वाला बयान सामने आया है।  जिसमें उन्होनें कहा है कि 'वैक्सीन लगवाने के बजाय खिताबों का त्याग करने को तैयार हूं।

दरअसल 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता और दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वैक्सीन लगाने के बजाय टेनिस प्रतियोगिताओं में भाग लेने का त्याग करने के लिए तैयार हैं। जोकोविच ने इस बारे में कि क्या वह कोरोना वैक्सीन पर अपने रुख के चलते आगामी विंबलडन और फ्रेंच ओपन जैसे टेनिस टूर्नामेंटों का त्याग करने को तैयार हैं, कहा, '' हां, यही वह कीमत है जो मैं चुकाने को तैयार हूं। ''

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ने बीबीसी के साथ एक साक्षात्कार में कहा, '' मैं कभी भी टीकाकरण के खिलाफ नहीं था, लेकिन आप अपने शरीर में क्या डालते हैं, मैं इसे चुनने की स्वतंत्रता का समर्थन करता हूं। अपने शरीर के बारे में निर्णय लेने के सिद्धांत मेरे लिए किसी भी खिताब या किसी अन्य चीज से अधिक महत्वपूर्ण हैं। मैं जितना संभव हो सके अपने शरीर के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहा हूं। मैं समझता हूं कि विश्व स्तर पर हर कोई इस वायरस से निपटने के लिए बड़ा प्रयास करने की कोशिश कर रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही इस वायरस का अंत हो जाएगा।''

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के आप्रवासन मंत्री एलेक्स हॉक ने जोकोविच का वीजा रद्द कर दिया था, क्योंकि उन्होंने अपने टीकाकरण की स्थिति नहीं बताई थी। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश से वंचित कर दिया गया था और उन्हें कई दिन आप्रवासन केंद्र में बिताने पड़े थे। बाद में ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने उन्हें नजरबंदी से रिहा करने का आदेश दिया था।