Trauma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देव मोड़ के समीप सोमवार तड़के एक पर्यटक बस और ट्रक टेलर के बीच हुई टक्कर में तीन पर्यटकों की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पर्यटकों से भरी बस बोधगया से उत्तर प्रदेश के काशी जा रही थी। इसी दौरान देव मोड़ गांव के पास ओवरटेक करने के क्रम में बस की ट्रक टेलर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस पर सवार तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले के संगमा गांव निवासी हजरतया, फातमावती तथा पशुलेट वेंकटेश के रूप में की गई है।

औरंगाबाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ पर्यटकों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।

अलवर में भीषण हादसा : खाई में उतरी रोडवेज स्लीपर बस ; कई यात्री घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान
रैणी(अलवर)। अलवर से जोधपुर जा रही राजस्थान रोडवेज की स्लीपर बस शनिवार शाम करीब 4 बजे एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। अलवर से रवाना होने के कुछ समय बाद ही नटनी का बारा के समीप बस चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गहरी खाई में उतर गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण नरेश ने बताया कि बस तेज गति से आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बस सड़क छोड़कर खाई में जा गिरी।

बस के खाई में उतरते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग सीटों के बीच फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और मानवता की मिसाल पेश करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना बस के शीशे और दरवाजे खोलकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान कई यात्री चोटिल अवस्था में मदद की गुहार लगाते नजर आए। सूचना पर अकबरपुर पुलिस और एंबुलेंस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

अफगानिस्तान में भयावह हादसा: शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटने से 18 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल
काबुल। अफगानिस्तान के लघमान प्रांत के सोरखाकन इलाके में अफगान शरणार्थियों को ले जा रहा एक ट्रक शनिवार सुबह पलट गया जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से दी। टोलो न्यूज ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए नांगरहार प्रांतीय अस्पताल ले जाया गया जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।