Benchmark - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रुपया फिर गिरा: 6 पैसे की गिरावट के साथ 94.69 प्रति डॉलर पर खुला, ब्रेंट क्रूड में नरमी
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.69 पर खुला। इससे पहले सोमवार को डॉलर की मांग बढ़ने से रुपया 30 पैसे टूटा और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.63 रुपये पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा सात पैसे की मजबूती के साथ 94.33 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपये की शुरुआत आज 6 पैसे की गिरावट के साथ हुई। बाजार में डॉलर की मांग आने से भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के सूचकांक में डॉलर में रही मजबूती से भी भारतीय मुद्रा पर दबाव बना। कच्चे तेल में हालांकि रही नरमी के कारण इसकी गिरावट कम रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज सवा दो फीसदी टूटकर 79 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया। एलकेपी सिक्योरिटीज में कॅमोडिटी और मुद्रा के अनुसंधान विश्लेषक जतिन त्रिवेदी के अनुसार, मजबूत डॉलर के कारण रुपया कमजोर हुआ है। कच्चे तेल में नरमी से सामान्यतः रुपया मजबूत होना चाहिये, लेकिन डॉलर सूचकांक के 100.85 पर पहुंचने से भारतीय मुद्रा दबाव में आ गयी। त्रिवेदी ने कहा कि कॅमोडिटी बाजार में रही तेजी का असर भी रुपये पर देखा गया। आने वाले समय में भी मुद्रा बाजार में निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमत, डॉलर सूचकांक और विदेशी संस्थागत निवेशकों की गतिविधियों पर रहेगी।

वैश्विक कारकों और घरेलू आंकड़ों से तय होगी अगले सप्ताह बाजार की दिशा, इन शेयरों में दिखेगा गज़ब का एक्शन
मुंबई। बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में रही लिवाली के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर ईरान शांति वार्ता और विभिन्न वृहत आर्थिक संकेतकों पर होगी। ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में गत शुक्रवार को हुई जबरदस्त लिवाली से पिछले सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में साप्ताहिक तेजी देखी गयी। आने वाले सप्ताह में भी शांति वार्ता की प्रगति सबसे प्रमुख कारक होगा। घरेलू स्तर पर महंगाई और आयात-निर्यात के आंकड़ों के साथ मानसून की प्रगति का असर बाजार पर दिखेगा।

खुदरा महंगाई के आंकड़े शुक्रवार शाम जारी हुए हैं जबकि थोक महंगाई के आंकड़े सोमवार दोपहर जारी होने हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक 16 और 17 जून को होनी है। फेड का बयान भी शेयर बाजार को प्रभावित करेगा। गत सप्ताह सोमवार और गुरुवार को छोड़कर शेष तीन दिन बाजार में तेजी रही। विशेषकर, शुक्रवार को प्रमुख सूचकांक दो प्रतिशत चढ़ गये। बीएसई का सेंसेक्स 1,284.61 अंक (1.73 प्रतिशत) की साप्ताहिक बढ़त के साथ सप्ताहांत पर 75,527.95 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 256.20 अंक यानी 1.10 प्रतिशत चढ़कर 23,622.90 अंक पर पहुंच गया। वृहत बाजार में निवेशकों ने कुछ कम पैसा लगाया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.39 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.48 प्रतिशत चढ़ा। बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में जहां लिवाली हावी रही, वहीं आईटी कंपनियां दबाव में रहीं। सेंसेक्स में कोटक महिंद्रा बैंक में सबसे अधिक 6.85 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी देखी गयी। एक्सिस बैंक का शेयर 6.47 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक का 6.19, इंडिगो का 5.14, भारतीय स्टेट बैंक का 4.00, एचडीएफसी बैंक का 3.35 और बजाज फाइनेंस का 3.32 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

मारुति सुजुकी का शेयर 2.47 प्रतिशत, एलएंडटी का 2.43, एशियन पेंट्स का 2.28 और हिंदुस्तान यूनीलिवर का 2.20 प्रतिशत चढ़ा। अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.81 प्रतिशत, आईटीसी में 1.57, सनफार्मा में 1.33 और भारती एयरटेल में 1.31 प्रतिशत की तेजी रही। इंफोसिस का शेयर सबसे अधिक 6.73 प्रतिशत गिर गया। इटरनल का शेयर 4.93 फीसदी, टाटा स्टील का 4.33, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 3.92, टेक महिंद्रा का 3.59, एनटीपीसी का 2.13, टाइटन का 1.71 और टीसीएस का 1.67 प्रतिशत उतर गया। बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, अडानी पोर्ट्स और बीईएल के शेयर भी नीचे बंद हुए।

सप्ताह के आखिरी दिन हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 1,695 अंक उछला, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद में शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 1,695 अंक ऊपर बंद हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कि ईरान के साथ शांति वार्ता में काफी प्रगति हुई है और इस सप्ताहांत पर समझौता संभव है, दुनिया भर में शेयर बाजारों में तेजी रही और कच्चा तेल गिर गया। हालांकि ईरान ने ऐसी किसी ठोस प्रगति से इनकार किया है। ट्रंप के बयान से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से सेंसेक्स 876 अंक चढ़कर खुला। दोपहर बाद बाजार में लिवाली और बढ़ी। अंत में यह 1,695.40 अंक (2.30 प्रतिशत) की बढ़त में 75,527.95 अंक पर बंद हुआ। यह 29 मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 461.30 अंक यानी 1.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,622.90 अंक पर बंद हुआ जो 27 मई के बाद का इसका सबसे ऊंचा बंद स्तर है। चौतरफा लिवाली के बीच वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 2.37 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.80 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक ऊपर रहे। बैंकिंग, वित्त, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रियल्टी, ऑटो और तेल एवं गैस सेक्टरों में निवेशकों ने खूब पैसा लगाया।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर साढ़े पांच फीसदी से अधिक चढ़ा। एलएंडटी तथा इंडिगो में साढ़े चार से पांच प्रतिशत तक और टाइटन, इटरनल तथा एचडीएफसी बैंक में साढ़े तीन से चार प्रतिशत तेजी रही। बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर दो से तीन प्रतिशत के बीच चढ़े। टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनीलिवर और बीईएल के शेयर एक से दो प्रतिशत की बढ़त में रहे। एनटीपीसी और सन फार्मा में भी तेजी रही। टेक महिंद्रा का शेयर सवा दो फीसदी टूट गया। पावरग्रिड भी लाल निशान में बंद हुआ।

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद में हरे निशान में खुला बाजार: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, इन शेयरों पर रखें नज़र
मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद में शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में अच्छी तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक उछल गया। सेंसेक्स 876.72 अंक की बढ़त के साथ 74,709.27 अंक पर खुला। और देखते ही देखते 1,026 अंक ऊपर 74,859 अंक पर पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 860.02 अंक (1.16 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 74,692.57 अंक पर था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ इसी सप्ताहांत पर शांति समझौता संभव है। उनके इस बयान के बाद दुनिया भर में शेयर बाजारों में तेजी देखी जा रही है जबकि कच्चा तेल दो महीने के निचले स्तर पर चला गया है। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा एक प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया है। कच्चे तेल में नरमी से घरेलू स्तर पर रुपया अभी 64 पैसे मजबूत है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 250.95 अंक की तेजी के साथ 23,412.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 236.85 अंक यानी 1.02 प्रतिशत ऊपर 23,398.45 अंक पर रहा। बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है। सभी सेक्टरों में लिवाली चल रही है। ऑटो, बैंकिंग, वित्त, मीडिया, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और रसायन समूहों के सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा ऊपर चल रहे हैं।

विमान सेवा कंपनी इंडिगो का शेयर फिलहाल साढ़े तीन प्रतिशत ऊपर है। एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और इटरनल में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त है। ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, बीईएल, बजाज फिनसर्व, अडानी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक चढ़े हुए हैं। टेक महिंद्रा पर दबाव है।

स्टॉक मार्केट आउटलुक : शेयर बाजार पर दिखेगा जीडीपी का असर, इन कंपनियों में दिखेगा असर
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों का असर दिखेगा। जीडीपी के आंकड़े शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी किये गये थे, इसलिए इनका असर सोमवार को बाजार खुलने पर दिखेगा। वित्त वर्ष 2026-27 में जीडीपी की वृ्द्धि दर 7.7 प्रतिशत रही जबकि चौथी तिमाही में यह 7.8 प्रतिशत दर्ज की गयी। इसके अलावा, निवेशकों की नजर मानसून की प्रगति पर भी रहेगी। तीन दिन की देरी से मानसून 04 जून को केरल पहुंचा था। गत सप्ताह एक बार फिर शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा। बीएसई का सेंसेक्स 532.40 अंक (0.71 प्रतिशत) टूटकर शुक्रवार को 74.243.34 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 181.05 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 23,366.70 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार पर भी दबाव रहा। सप्ताह के दौरान निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.67 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.21 प्रतिशत फिसल गया।

बीते सप्ताह सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। एनटपीसी ने सबसे अधिक 6.49 प्रतिशत का नुकसान उठाया। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 4.70 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व का 4.57, एलएंडटी का 3.01, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 2.52, टीसीएस का 2.47, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 2.22 और आईटीसी का 2.18 प्रतिशत गिर गया। कोटक महिंद्रा बैंक में 1.87 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 1.72, भारती एयरटेल में 1.68, ट्रेंट में 1.67, पावरग्रिड में 1.52, हिंदुस्तान यूनीलिवर में 1.17, एक्सिस बैंक में 1.15 और टाटा स्टील में 1.01 प्रतिशत की गिरावट रही। सन फार्मा, बीईएल और मारुति सुजुकी के शेयर भी नीचे बंद हुए।

टाइटन में सबसे अधिक 4.55 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त रही। इंफोसिस का शेयर 3.21 प्रतिशत, इटरनल का 2.21, इंडिगो का 1.65, भारतीय स्टेट बैंक का 1.43 और अडानी पोर्ट्स का 1.02 प्रतिशत चढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

RBI पॉलिसी से पहले रुपया मजबूत: 95.18 प्रति डॉलर पर खुला, कच्चे तेल में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 95.18 प्रति डॉलर पर खुला। इससे पहले गुरूवार को रूपया 1.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.7450 रुपये पर बंद हुआ। रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट से रुपये को समर्थन मिला।

कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा आज लगभग तीन फीसदी उतरकर 95 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रह गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की 0.3 प्रतिशत की नरमी से भी भारतीय मुद्रा मजबूत हुई है।

आरबीआई मौद्रिक नीति से पहले बाजार में रौनक : सेंसेक्स 74,629.94 पर खुला, इन शेयरों में दिखेगी तेजी
मुंबई। रिजर्व बैंक के रेपो तथा अन्य नीतिगत दरों पर बयान से पहले घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ खुले। बीएसई का सेंसेक्स 99.93 अंक की तेजी के साथ 74,629.94 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 164.59 अंक (0.22 प्रतिशत) ऊपर 74,524.60 अंक पर था। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक पूरी होने के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा आज सुबह 10 बजे नीतिगत दरों तथा विषयों पर समिति की ओर से बयान जारी करेंगे।

धातु को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में अभी लिवाली चल रही है। ऑटो, बैंकिंग, वित्त, आईटी, फार्मा, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समेत सभी समूहों के सूचकांकों में अच्छी तेजी है। निवेशकों की नजर उनके बयान पर बनी हुई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 62.40 अंक चढ़कर 23,478.95 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 40.20 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,456.75 अंक पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में फिलहाल टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा और इंफोसिस के शेयर ऊपर हैं। टाटा स्टील, ट्रेंट, इंडिगो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक और पावरग्रिड में इस समय बिकवाली चल रही है।

पीएम मोदी से मिलीं सिटी बैंक की अध्यक्ष एवं सीईओ: भारत के विकास की प्राथमिकताओं, सहयोग के अवसरों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर काम करने वाले अमेरिका के प्रसिद्ध बैंकिंग संस्थान सिटी बैंक के संचालक मंडल की प्रमुख और मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) जेन फ्रेज़र ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और भारत के आर्थिक विकास में सहयोग देने की अपनी कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराया। सिटी अगले वर्ष भारत में अपने परिचालन के 125 साल पूरे करने जा रहा है। सिटी बैंक की ओर से गुरुवार को हुई इस मुलाकात पर जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के साथ सिटी की सीईओ की कल हुई बातचीत में देश में वैश्विक निवेश आकर्षित करने, विदेशों में भारतीय कंपनियों को बढ़ावा देने और वैकल्पिक ऊर्जा तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्रों में अवसरों की तलाश करने जैसे विषय शामिल थे।

बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विकास की गति को तेज़ करने और आर्थिक रफ़्तार को बढ़ाने के अपने दृष्टिकोण को साझा किया। चर्चा में कई विषयों को शामिल किया गया, जिनमें भारत में निवेश और पूंजी प्रवाह, विदेशों में भारत के कॉर्पोरेट क्षेत्र के लिए अवसर, वैकल्पिक ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शामिल थे। उन्होंने इस बात पर विचार-विमर्श किया कि सिटी किस प्रकार भारत के आर्थिक एजेंडे को और अधिक समर्थन दे सकती है, देश में वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने में मदद कर सकती है, और दुनिया भर में नए बाज़ारों में विस्तार कर रही भारतीय कंपनियों को बढ़ावा दे सकती है।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने देश के लिए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के विकास से संबंधित अवसरों पर भी चर्चा की, जिसमें सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन जैसे हरित ऊर्जा स्रोत शामिल हैं। बातचीत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विषय भी शामिल था, जिसमें इसके विनियमन की भूमिका और उन क्षेत्रों पर चर्चा हुई जहाँ आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए इस तकनीक का उपयोग किया जा सकता है। इस बैठक में फ्रेज़र के साथ सिटी के भारत में कारोबार के प्रभारी सीईओ, बैंकिंग प्रमुख और भारतीय उपमहाद्वीप के सब-क्लस्टर प्रमुख के. बालासुब्रमण्यम भी मौजूद थे। दोनों ने देश में सिटी की हालिया प्रगति पर चर्चा की और देश तथा अपने ग्राहकों को समर्थन देने की कंपनी की मज़बूत प्रतिबद्धता को दोहराया।

सिटी की ओर से कहा गया है कि यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी के सुधार के एजेंडे में वैश्विक वित्तीय संस्थानों के विश्वास को दर्शाता है। पीएम की ऐतिहासिक पहलों ने भारत के बैंकिंग परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया है और वित्तीय समावेशन की प्रक्रिया को तेज़ किया है। देश के अग्रणी अंतरराष्ट्रीय बैंक के तौर पर सिटी ने 3-5 जून तक मुंबई में सीटी इंडिया कांफ्रेंस आयोजित किया है जिसमें में 1,500 से ज़्यादा ग्राहक और निवेशक आमंत्रित किये गये हैं। इस सम्मेलन का इस प्लेटफॉर्म का मकसद भारत से जुड़ी चर्चाओं को आगे बढ़ाना और वैश्विक पूंजी के लिए निवेश के अवसरों को उजागर करना है।

जेईई-एडवांस्ड 2026 : रिकॉर्ड 56,880 विद्यार्थी क्वालिफाइड, कटऑफ में 18 अंकों की बड़ी बढ़ोतरी
जयपुर। जेईई-एडवांस्ड 2026 का परीक्षा परिणाम एवं फाइनल उत्तरतालिकाएं सोमवार प्रातः 10 बजे जारी कर दी गईं। इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए कुल 1,79,694 विद्यार्थियों में से रिकॉर्ड 56,880 विद्यार्थियों को 23 आईआईटी संस्थानों के बी-टेक, इंटीग्रेटेड एम-टेक एवं ड्यूल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु जोसा काउंसलिंग के लिए क्वालिफाइड घोषित किया गया। यह कुल परीक्षार्थियों का 31.65 प्रतिशत है, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर माना जा रहा है। ईसीजी (एक्सपर्ट करियर गाइडेंस) से जुड़े शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष परिणामों में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव कामन रैंक लिस्ट (सीआरएल) की क्वालीफाइंग कटऑफ में दर्ज हुआ है। पिछले वर्ष जहां सीआरएल कटऑफ 74 अंक थी, वहीं इस बार यह बढ़कर 92 अंक पहुंच गई, यानी 18 अंकों की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। विशेषज्ञ इसे पेपर की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की तैयारी और प्रतिस्पर्धा के बढ़ते स्तर का संकेत मान रहे हैं।

सीआरएल क्वालीफाइंग कटऑफ (पूर्णांक 300)

2026 : 92 अंक (25.56%)
2025 : 74 अंक (20.56%)
2024 : 109 अंक (30.34%)
2023 : 86 अंक (23.89%)

क्वालिफाइड विद्यार्थियों का रिकॉर्ड प्रदर्शन

पिछले चार वर्षों की तुलना में इस बार क्वालिफाइड विद्यार्थियों की संख्या सर्वोच्च रही—
2026 : 1,79,694 सम्मिलित, 56,880 क्वालिफाइड (31.65%)
2025 : 1,80,422 सम्मिलित, 54,378 क्वालिफाइड (30.01%)
2024 : 1,80,200 सम्मिलित, 48,248 क्वालिफाइड (26.77%)
2023 : 1,80,372 सम्मिलित, 43,769 क्वालिफाइड (24.26%)

फाइनल उत्तरतालिकाएं जारी, कोई प्रश्न बोनस नहीं

फाइनल उत्तरतालिकाओं के अनुसार इस वर्ष कोई प्रश्न बोनस घोषित नहीं किया गया। फिजिक्स पेपर-1 में रे-ऑप्टिक्स से संबंधित एक प्रश्न के एक से अधिक विकल्प सही पाए गए, जबकि केमिस्ट्री एवं मैथमेटिक्स के प्रश्नपत्र त्रुटिहीन रहे। शिक्षा विशेषज्ञों और ईसीजी से जुड़े अकादमिक विश्लेषकों का कहना है कि प्रश्नपत्रों का लगभग त्रुटिरहित होना आयोजक एजेंसी द्वारा उच्च गुणवत्ता मानकों के पालन को दर्शाता है।

जेईई-एडवांस्ड 2026 के शीर्ष 10 विद्यार्थी

शुभम कुमार
कबीर चिल्लर
जतिन चाहर
मोहित शेखर शुक्ला
कुची संदीप
बी. जय कृष्णा श्रीनिवास
अर्णव गौतम
कनिष्क जैन
मेदीसेती नागा सहरसा
दर्श सिक्का
ईसीजी विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच विद्यार्थियों के लिए समयबद्ध तैयारी, सटीक रणनीति और अवधारणात्मक अध्ययन पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: सेना प्रमुख बोले- अभी केवल संघर्ष विराम जैसे हालात
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। फिलहाल संघर्ष विराम जैसी स्थिति है। जरूरत पड़ी तो तीनों सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने एक बेंचमार्क सेट कर दिया है कि भारत किसी भी उकसावे पर कैसे जवाब देता है। आज पास होने वाले अफसर अपने करियर की शुरुआत से ही इस बेंचमार्क को बनाए रखें।

आधुनिक युद्ध पारदर्शी हो गए

सेना प्रमुख ने नए अफसरों को मैसेज देते हुए कहा कि आधुनिक युद्ध पारदर्शी हो गया है। 24 घंटे हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है। ऐसे में सैनिकों की तैनाती, ऑपरेशन और बॉर्डर के पास बसे नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

हमेशा दिमाग से जीती जाती है जंग

सेना प्रमुख ने कहा कि जीत हमेशा दिमाग में होती है। यह जमीन पर नहीं होती। इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर तभी सफल होता है जब पूरा देश एक साथ आए और सूचना देने वाले लोगों पर भरोसा करे। जब युद्ध की गति बहुत तेज हो रही होए तब संसाधनों के दायरे में रहकर मदद की जरूरत पड़ती है, ताकि तेजी से फैसले ले सकें। भविष्य की लड़ाइयां केवल पारंपरिक तरीके से नहीं लड़ी जाएंगी, बल्कि ये कई मोर्चों पर होंगी। इनमें जमीन, आकाश, समुद्र, अंतरिक्ष, साइबर, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक, लोगों के दिमाग और सोच पर असर डालना शामिल होंगे।

वर्दी का नजरिया हमेशा राष्ट्रीय ही रहना चाहिए

जनरल द्विवेदी ने कहा है कि भविष्य के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को ऐसे तेजी से जटिल होते सुरक्षा माहौल में काम करने के लिए तैयार रहना होगा जहां प्रतिस्पर्धा और संघर्ष के बीच का अंतर धुंधला होता जा रहा है। यहां जो कुछ भी शुरू होता है, वह हमेशा आपके साथ रहता है उन्होंने कैडेटों  से कहा कि आज, जब मैं वर्दी वाली जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर आपके सामने खड़ा हूं और अपनी वर्दी उतारने की तैयारी कर रहा हूं, जबकि आप अपनी वर्दी पहनने की तैयारी कर रहे हैं तो मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि यहां जो कुछ भी शुरू होता है, वह हमेशा आपके साथ रहता है।