Itinerary - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बीकानेर दौरा: मेगा साइक्लिंग, एमजीएसयू भवनों का लोकार्पण और रेल अधिकारियों के साथ बैठक
बीकानेर। राजस्थान में केंद्रीय विधि एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर आयेंगे। आधिकारिक सू्त्रों ने शनिवार को बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेघवाल सात जून को बीकानेर पहुंचेंगे। यहां वह जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित "मेगा साइक्लिंग कार्यक्रम" में शामिल होंगे। 11 बजे वह पीएम रूसा के तहत निर्मित नवीन भवनों के लोकार्पण कार्यक्रम में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में शामिल होंगे। अपराह्न तीन बजे वह डीआरएम कार्यालय, बीकानेर में रेल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे वार्ड संख्या 57 में धर्मगुरु द्वार के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे और विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों और बैठकों में सहभागिता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमों में शिरकत करने के उपरांत वह रात्रि दस बजकर 20 मिनट पर बीकानेर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी आज जैसलमेर आएंगी, पति संग सोनार किले व हवेलियों का करेंगी भ्रमण
जैसलमेर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छोटी बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बोलस के साथ रविवार को जैसलमेर के दौरे पर आ रही हैं। इस हाई-प्रोफाइल और निजी यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। शाही जोड़ा चार्टर प्लेन से सीधे जैसलमेर पहुंचेगा, जहां उनके ठहरने के लिए होटल सूर्यगढ़ में विशेष व्यवस्था की गई है। सोमवार को उनका यहां से वापस रवाना होने का कार्यक्रम है। यात्रा के दौरान टिफनी ट्रंप सोनार किला, नक्काशी के लिए मशहूर पटवों की हवेली और खूबसूरत गड़ीसर लेक का दीदार करने जाएंगी। टिफनी ट्रंप व माइकल बोलस ने अपनी यात्रा की शुरूआत देश की राजधानी दिल्ली से की थी। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया था। इसके बाद शनिवार को वे आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने ताजमहल का दीदार किया।

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

जैसलमेर, भारत-पाकिस्तान सीमा से सटा एक संवेदनशील जिला है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन व खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और वीआईपी रूट पर सुरक्षा के अभूतपूर्व बंदोबस्त किए गए हैं, इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर रूट डायवर्जन की तैयारी भी की गई है।